221001
शिवपुर और रोहनिया विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न, मिर्जामुराद हादसे पर 2 मिनट का मौन
Varanasi, Uttar Pradesh:शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष राम सिंह यादव और रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष बबलू राजभर की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का संचालन जिला महासचिव धनंजय साहनी और प्रभारी मुकेश सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष जय सिंह टाइगर ने कहा कि जल्द ही 5 विधानसभाओं की कमेटी तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक को सौंपी जाएगी।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा मजदूर, किसान, नौजवान, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
72 घंटे में खुलासा: दोस्त द्वारा रामनाथ की हत्या, गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर :- लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भकुर्रा में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त भुवनेश्वर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के दौरान घरेलू शील पत्थर से सिर और गर्दन पर वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार रामनाथ उर्फ सोनू चौहान (23) का शव 12 जुलाई की रात ग्राम भकुर्रा निवासी घर की परछी में पड़ा मिला था। शव के पास खून से सना भारी शील पत्थर पड़ा था। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटनास्थल से एक गमछा भी बरामद हुआ, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया। मामले की जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। पुलिस डॉग रूबी ने घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर मृतक के दोस्त भुवनेश्वर यादव की ओर संकेत किया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और रामनाथ साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखा भारी शील पत्थर उठाकर रामनाथ के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर यादव (26 वर्ष) निवासी ग्राम भकुर्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को महज 72 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन के दबाव और बलात्कार का भयावह मामला
Noida, Uttar Pradesh:रेप ब्लैकमेल ओर धर्म परिवर्तन का दबाव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक हिन्दू अध्यापिका ( युवती ) ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर दो मुस्लिम युवकों पर तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ खिलाकर ज़बरन बलात्कार करने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए जहाँ ज़बरन उसपर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाया था तो वही इसकी शिकायत परिजनों को करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। दरअसल रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी गांव निवासी एक अध्यापिका ने कल अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपने ही गांव के वसीम और जावेद पर तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने बलात्कार के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उसपर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। पीडिता का आरोप था कि आरोपियों ने उसे परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी। आपको बता दे की पीडीत युवती का आरोप ये भी है कि वसीम उसे कहता था कि फुलत गांव के मदरसे में ले जाकर तुम्हे 50 हज़ार रुपये दिलाकर तुम्हारा धर्म परिवर्तन करा दूँगा ओर फिर हैदराबाद ले जाकर तुमसे निकाह करूंगा। बरहाल इस मामले में पुलिस ने वसीम , जावेद , वसीम की बहन मैना और माँ के विरुद्ध धारा 64,352,351(3),115(2), 333 बीएनएस व धारा 3 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सप्रवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए है। जहाँ सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना रतनपुरी के गांव सठेडी में धर्मांतरण करने की एक सूचना प्राप्त हुई है। सूचना में यह मालूम हुआ है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू लड़की के साथ जबरदस्ती धर्मांतरण करना चाहता है। इस संबंध में जांच कर वैधानिक आवश्यक कारवाही की जाएगी। तो वही पीड़िता की माने तो निकेता दो लड़के थे गांव के वसीम और जावेद पहले तो परेशान करते थे। फिर कुछ खिला कर पता नहीं क्या खिलाया क्या नहीं मेरे साथ दुष्कर्म भी किया है। और मारने की धमकी भी देते थे। घर बताया तो घर वालों को मार देगे। घर आकर आज सुबह दबाव भी डाला की कैश मत करो। पैसे ले लो, पैसे लेकर यही खत्म कर दो। तीन चार महीनों से करते थे। अब तक नहीं बताया था, अब बताया। करवाही हो, इंसाफ मिले। आज उसके मम्मी और बहन आई थी। घर पर ये कह रहे थे। के पैसे लेकर यह कैश मत करो, यही बंद करो। धमकी देते थे। अगर तूने किसी को बताया तो तुझे मार देंगे। घर वालों को मार देंगे, बर्बाद कर देंगे। धर्मा परिवर्तन के लिए बोल रहे थे। कि मदरसे में चल। वहां से पैसे लेकर हैदराबाद जाएंगे। वहां पर रहेंगे, अभी मिले नहीं है।0
0
Report
रायगढ़ में शादी का झां्सा देकर दुष्कर्म; गहने व पैसे हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने, उसके पैसे और गहने हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी को महिला थाना और खरसिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र में ट्रेलर चलाते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता ने 14 जुलाई को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता शहर की एक दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में कार्य करती है। उसकी पहचान वर्ष 2025 में आरोपी से हुई थी, जो अक्सर दुकान पर सामान खरीदने आता था। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए विवाह का भरोसा दिया और इसी झांसे में 21 फरवरी 2025 को पीड़िता के किराए के मकान में जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता के गहने मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखवाकर 10 हजार रुपये अपने पास रख लिए। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। जब पीड़िता ने विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गुंडों से उठवा लेने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रेलर चालक है और फरार चल रहा है। सूचना मिलने पर महिला थाना एवं खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में घेराबंदी कर ट्रेलर चलाते समय उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान वर्तमान में रायगढ़ के कोतरारोड़ क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में जगन्नाथ रथयात्रा: बालिकाओं का तलवारबाज़ी प्रदर्शन ने मचाया धमाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। शहर के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया। दोपहर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की काष्ठ प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ में विराजित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रस्सियों से रथ खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस बार रथ यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया तलवारबाज़ी का हैरतअंगेज प्रदर्शन रहा। नन्हीं बालिकाओं ने पूरे आत्मविश्वास और कौशल के साथ तलवार चलाने की कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मौजूद श्रद्धालु तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। रथ यात्रा के आगे राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे। भजनों और कीर्तन की मधुर धुनों पर महिला श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। यात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।0
0
Report
लोहरदगा में दुर्लभ बज्रकीट बरामद, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के पाखर पंचायत के तिसिया गाँव में एक दुर्लभ वन्यजीव बज्रकीट बरामद किया गया। यह बज्रकीट तिसिया के आमिर मास्टर के खेत में मिला। स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत के उपमुखिया रामजीत उरांव ने खेत में बज्रकीट को देखकर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के वनपाल विक्की मेहता, प्रवीण उरांव और अवधेश महतो मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने बज्रकीट को ग्रामीणों के कब्जे से अपने कब्जे में लिया और प्राथमिक जांच के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन कर्मियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में बज्रकीट शामिल है। इसका शिकार करना और तस्करी करना दंडनीय अपराध है। वनपाल विक्की मेहता ने बताया कि बरामद बज्रकीट पूरी तरह स्वस्थ है। इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। इन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बज्रकीट या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें। यह इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता हैं। यह सालभर में लाखों चींटियों और दीमकों को खाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखता है। और मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करता है। यदि यह जीव कहीं संकट में दिखे तो तुरंत स्थानीय वन विभाग को सूचित करें ताकि इसे सुरक्षित बचाया जा सके।0
0
Report
27 चुनाव से पहले सपा की बदली चाल: अखिलेश क्यों सनातन के बारे में?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 27 के चुनाव से पहले सपा बदली बदली नजर आ रही है, अखिलेश यादव लगातार सनातन की बात कर रहे हैं, आखिर क्यों0
0
Report
Advertisement
पोकरण में बाबा रामदेव भक्तों की भीड़ से ट्रैफिक जाम, पुलिस ने सुचारु कराया
Jaisalmer, Rajasthan:बाबा रामदेवजी के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पोकरण शहर थमा, जयनारायण व्यास सर्किल पर लगा लंबा जाम. पोकरण,जैसलमेर. बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पोकरण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शहर के प्रमुख जयनारायण व्यास सर्किल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे और आवागमन धीमा हो गया। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया और यातायात को सुचारु कराया। कड़ी मशक्त के बाद जाम खुलवाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। बाबा रामदेवजी के दर्शनों के लिए लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैद नजर आ रहा है।0
0
Report
जयपुर व्यापार महासंघ की बैठक में जीएसटी और यातायात सुधार पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:चेम्बर ऑफ कॉमर्स में व्यापार महासंघ जयपुर की बैठक, सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। जयपुर और राजस्थान के व्यापारिक विकास, विभिन्न बाजारों की समस्याओं, जीएसटी, यातायात व्यवस्था, व्यापार संवर्धन और प्रस्तुत किए जाने वाले सुझावों पर चर्चा की जा रही; विकास संबंधी सुझावों और विचार-विमर्श किया जा रहा; सांसद द्वारा विभिन्न व्यापार मंडलों और बाजारों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि जयपुर व्यापार महासंघ, जयपुर के हजारों छोटे-बड़े खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों का प्रतिनिधित्व करता है; जयपुर की अर्थव्यवस्था, रोजगार, पर्यटन और राजस्व वृद्धि में पारंपरिक समेत आधुनिक बाजारों का योगदान है। वर्तमान समय में व्यापारियों को जीएसटी, यातायात, पार्किंग, डिजिटल प्रतिस्पर्धा, आधारभूत सुविधाओं और नीतिगत जटिलताओं जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी सुधार और व्यापारिक राहत— छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी रिटर्न की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जाए, जीएसटी पंजीकरण ₹40 लाख की सीमा बढ़ाकर ₹75 लाख की जाए, जिससे छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके; अनजाने में हुई तकनीकी और लिपिकीय त्रुटियों पर लगने वाले भारी जुर्माने और पेनल्टी को समाप्त या युक्तिसंगत बनाया जाए; साथ ही समय-समय पर जीएसटी जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं; Nacionalized बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर सरल व्यापारिक ऋण उपलब्ध कराया जाए; प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन योजना का दायरा बढ़ाया जाए; सभी पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना, आग, चोरी और प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा हेतु बीमा योजना का लाभ दिया जाए; जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने सांसद मंजू शर्मा से मांग की कि ONDC नेटवर्क को जयपुर के व्यापारियों के लिए अधिक प्रभावी बनाया जाए; छोटे व्यापारियों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करें, डिजिटल भुगतान पर व्यापारियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाए। बाइट— सुभाष गोयल, अध्यक्ष जयपुर व्यापार महासंघ। वीओ 2— सांसद और व्यापारियों के बीच बैठक में स्मार्ट सिटी और केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत सभी बाजारों का विकास किया जाए; प्रमुख बाजारों के निकट आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए, रामलीला मैदान को स्थायी रूप से प्रदर्शनी हेतु आवंटित नहीं किया जाए, इसे व्यापारियों और आमजन की पार्किंग हेतु सुरक्षित रखा जाए; बाजारों में स्वच्छ शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं; जयपुर के सभी प्रमुख बाजारों और मार्गों पर स्पष्ट और आकर्षक नाम पट्टिकाएं लगाई जाएं, जिससे नागरिकों और पर्यटकों को सुविधा मिल सके; मुख्य बाजारों में लगने वाले साप्ताहिक हटवाड़ों को वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए; विशेष रूप से संजय बाजार और महेश नगर क्षेत्र में साप्ताहिक हटवाड़ों का आयोजन नहीं किया जाए, ताकि व्यापार और यातायात प्रभावित न हो सके। बाइट— सुरेश कुमार सैनी, महामंत्री जयपुर व्यापार महासंघ। वीओ 3— राजधानी जयपुर के बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित किया जाए, पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े आधुनिक सुरक्षा तंत्र विकसित किए जाएं; रात्रि पर्यटन भ्रमण को देखते हुए सुरक्षा में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए; जयपुर शहर के प्रमुख बाजारों में निःशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए; व्यापारियों को डिजिटल भुगतान और ई-गवर्नेंस संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए, इससे राजधानी में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट फ्रेंडली मार्केट कॉरिडोर विकसित किए जाएं; जयपुर के प्रमुख बाजारों तक ई-रिक्शा और शटल बस सेवा शुरू हो, विरासत बाजारों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण किया जाए; जयपुर व्यापार महासंघ को सरकार द्वारा भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित हो, जिस पर "राजस्थान व्यापार भवन" का निर्माण किया जाए, जहां राजस्थान के सभी व्यापारिक संगठन एक मंच पर व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार और राजस्थान के विकास से जुड़े विषयों पर नियमित चर्चा कर सकें। वीरो 4— जयपुर व्यापार महासंघ ने जयपुर सांसद मंजू शर्मा से मांग की, जयपुर के विकास हेतु "जयपुर व्यापार और आधारभूत ढांचा मास्टर प्लान" तैयार किया जाए, यातायात और पार्किंग का स्थायी समाधान हो, बाजारों का आधुनिकीकरण किया जाए, साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने वाली आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए। बाइट— मंजू शर्मा, सांसद जयपुर शहर0
0
Report
बरनाला में को-ऑपरेटिव इन्स्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Barnala, Bathinda, Punjab:विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: बरनाला में 50 हजार की रिश्वत लेता को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बतौर इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो बरनाला को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली, जब उन्होंने सहकारी समितियों (को-ऑपरेटिव सोसाइटी) के एक इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। विभागीय जांच के निपटारे के लिए मांगी थी रिश्वत विजिलेंस ब्यूरो बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हर्ष बंसल के रूप में हुई है, जो को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता जंग सिंह के खिलाफ एक विभागीय जांच चल रही थी, जिसकी जांच इंस्पेक्टर हर्ष बंसल के पास थी। इस जांच की रिपोर्ट जंग सिंह के पक्ष में करने और मामला रफा-दफा करने के बदले आरोपी इंस्पेक्टर द्वारा 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पर काफी मिन्नत-तर्जनी (अनुरोध) के बाद सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ था जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी हर्ष बंसल को रिश्वत की रकम सौंपी, तो पहले से ही तैयार बैठी विजिलेंस टीम ने उसे 500-500 रुपये के नोटों के रूप में 50 हजार रुपये की नकदी सहित मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस विभाग ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (प्रिवेन्शन ऑफ करप्शन एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि गहराई से पूछताछ की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं है। विजिलेंस विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी उनके जायज काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो बिना किसी डर के तुरंत विजिलेंस ब्यूरो बरनाला से संपर्क करें ताकि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया सके।0
0
Report
Advertisement
पिता की हत्या: बेटे ने पुरानी स्कूटर बेचने पर पिता को लाठी से मारा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में सगे बेटे ने अपने पिता की हत्या पुरानी स्कूटर बेच देने पर लाठी से मार मार कर हत्या कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, जाँच पड़ताल के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी बेटे ने हत्या की बात पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया है। बलियापुर थाना क्षेत्र के द्वोलाबड़ पंचायत भवन के समीप खैरबाड़ी टोला के 28 वर्षीय माथुर गोप ने अपने पिता 55 वर्षीय विनोद गोप को पीट-पीट कर हत्या कर दिया। घटना की खबर पाते ही बलियापुर पुलिस घटनास्थल पहुंचा। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी माथुर गोप को गिरफ्तार कर लिया। द्वोलाबड़ पंचायत भवन के पास पुलिस ने शव बरामद किया। शव जहां पड़ा था, उससे करीब 30 मीटर की दूरी पर सड़क पर खून के धब्बे थे। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। घटनास्थल पर पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि विनोद गोप को उनके पुत्र माथुर गोप ने बेहृमी से पिटाई कर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि पिता-पुत्र के बीच हमेशा झगड़ा झंझट होते रहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विनोद गोप ने घर की पुरानी स्कूटर एवं साइकिल बेच दी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सड़क से हटाकर किनारे पर फेंक दिया। मृतक की साइकिल एवं उनके पुत्र माथुर गोप की चप्पल उक्त सुनसान घर के पास पड़ी थी। आरोपी अपनी साइकिल एवं चप्पल लेने घटनास्थल पहुंचा तो, लोगों को उनपर संदेह हुआ। आरोपी कभी कभार मजदूरी करता था। अक्सर वह नशे की हालत में घूमता-फिरता था। मृतक की दो पुत्रियां हैं जो बंगाल अपनी ससुराल में रहती है।0
0
Report
नागौर में Amrit Bharat स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का कल उद्घाटन
Nagaur, Rajasthan:नागौर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। वहीं नागौर जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन होगा। कल दोपहर दो बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नागौर के दौरे पर रहेंगे जहाँ गोटन के रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने करकमलों से उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से एक्टिव हैं। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं आपको बता दें कि गोटन रेलवे स्टेशन 18.93 लाख की लागत से कायाकल्प होने जा रहा है। यहाँ पर यात्रियों को प्रत्येक सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार, डॉ ज्योति मिर्धा, भाजपा नेता रिछपालसिंह मिर्धा सहित कई जनप्रतिनिधि व आमजन रहेगा मौजूद।0
0
Report
फलसूंड में श्रद्धालुओं की कार हादसे में दो घायल, एक को रैफर किया गया
Jaisalmer, Rajasthan:फलसूंड, जैसलमेर पोकरण के फलसूंड क्षेत्र के पारासर गांव के भीलों की ढाणी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु गुजरात के पाटन जिले के सुबापुर गांव के रहने वाले हैं, जो कार द्वारा बाबा رامदेव की नगरी रामदेवरा के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान फलसूंड के पास पारासर के भीलों की ढाणी के समीप अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सीधे एक दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कार में कुल 5 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना होते ही मौके पर आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट जितेंद्र शर्मा व ईएमटी लक्ष्मण सिंह जोधा मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत फलसूंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल श्रद्धालु कीर्ति भाई व भरत भाई के आई चोटों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भरत भाई के पाँव में फैक्चर को देखते हुए उसे उच्च प्राथमिक केंद्र के लिए रैफर कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
JKNC नेता डॉ. Mustafa Kamal की स्मृति में श्रद्धांजलि बैठक में भारी भीड़
Aram Pora, Ganderbal, A condolence meeting in memory of senior Jammu and Kashmir National Conference (JKNC) leader and former Cabinet Minister Dr. Mustafa Kamal was held at Chowdhary Manzil in Handwara on Thursday. The meeting was presided over by Member of Parliament and JKNC Additional General Secretary Chowdhary Mohammad Ramzan and was attended by a large gathering of party workers, leaders, and supporters. Paying heartfelt tributes to the departed leader, the speakers described Dr. Kamal as a visionary politician and statesman who devoted his life to public service and remained steadfast in his commitment to the welfare of the people throughout his political career. Addressing the gathering, Chowdhary Mohammad Ramzan said Dr. Mustafa Kamal was a true stalwart of the National Conference who represented the people of Tangmarg, Pattan, and Hazratbal with dedication and sincerity. He said Dr. Kamal was an intellectual, an experienced parliamentarian, and a respected Cabinet Minister who served the people on several occasions, leaving behind a lasting legacy of honesty, integrity, and public service. Ramzan thanked party workers and supporters for attending the condolence meeting in large numbers and joining in paying homage to the late leader. He prayed for eternal peace to the departed soul and expressed solidarity with the bereaved family.0
0
Report
जमशेदपुर में जगन्नाथ रथयात्रा: भक्तों की भारी भीड़ ने नगर भ्रमण किया
Jamshedpur, Jharkhand:आज महा प्रभु जगरनाथ की रथ यात्रा है, जिसकी धूम जमशेदपुर मे भी देखी जा रहा है, शहर के विभिन्न हिस्सों से भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गईं, बिस्टुपुर के राम मंदिर परिसर से भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकाली गईं, जंहा भगवान जगरनाथ भाई बल्बद्र और बहन सुभद्रा की रथ निकाली गईं, जंहा हजारों हजार की संख्या मे भक्तो ने भगवान की इस रथ यात्रा मे शामिल हुए, वंहीं कदमा रानी कुदर रोड नंबर-3 से इस्कॉन की ओर से भगवान जगरनाथ , भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गईं श्रद्धा और उत्साह के साथ भक्त भारी संख्या मे शामिल हुए, रथयात्रा में भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष से पूरा रानी कुदर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि नाम सेवक दास तथा इस्कॉन के भक्तों एवं पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीनों विग्रहों को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचते हुए नगर भ्रमण कराया। रथयात्रा के दौरान बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भक्तिमय नृत्य से पूरा मार्ग गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं भोग का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि वे बचपन से ही इस्कॉन की रथयात्रা में भाग लेते रहे हैं। इस वर्ष पहली बार अपने घर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अत्यंत भावुक और आनंददायक क्षण है। उन्होंने बताया कि रथ को बच्चों ने 14 दिनों की मेहनत से तैयार किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि अब प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया, उसके अलावा बाराद्वारी साकची और मानगो मे भी भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकाली गईं, पूरा शहर भक्ति मय वातावरण मे दिखाई दे रहा था,0
0
Report
लखीसराय रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आई महिला की मौत: मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुआ हादसा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। किऊल–मोकामा रेलखंड के लखीसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले की रहने वाली कविता कुमारी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर धड़ से पूरी तरह अलग हो गया, जबकि एक हाथ भी कटकर शरीर से अलग हो गया। शव मालगाड़ी के नीचे फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही किऊल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्त के बाद शव को मालगाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया, जिसके आधार पर मृतका की पहचान की गई। फिलहाल रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी जा रही है। जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
