राजातालाब तहसील में नवागत एसडीएम साई आश्रित शाकमुरी ने ग्रहण किया पदभार
Varanasi, Uttar Pradesh:राजातालाब तहसील को एक वर्ष बाद किसी आईएएस अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। नवागत एसडीएम साई आश्रित शाकमुरी ने सोमवार को तहसील पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पहले दिन उन्होंने डेढ़ घंटे कोर्ट चलाया और अधिवक्ताओं, पत्रकारों तथा तहसील के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मुख्य समस्याओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर कार्य करने और सहयोग की बात कही। जानकारी के अनुसार, साई आश्रित शाकमुरी मूलतः वारंगल, हैदराबाद, तेलंगाना के रहने वाले हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
