बनारस रेलवे स्टेशन पर बच्चों के लिए नया 'रेल गांव' जोन!
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया किड्स जोन "रेल गांव" शुरू किया गया है। यह सुविधा स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में उपलब्ध है, जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए ट्वाय ट्रेन, मिक्की माउस व जंपिंग जैसी सुविधाएं मामूली शुल्क पर मिलेंगी। DRM वी.के श्रीवास्तव ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि यात्रा के समय बच्चे ट्रेन की प्रतीक्षा में बोरियत महसूस न करें। यह कदम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनारस स्टेशन के विकास का हिस्सा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।