221001
मातृ नवमी पर नमामि गंगे ने किया लक्ष्मी की आरती का आयोजन
Varanasi, Uttar Pradesh:मंच अन्नपूर्णा शाखा ने साफ कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान मातृ नवमी पर नमामि गंगे ने आत्मनिर्भर भारत की कामना से माता लक्ष्मी की आरती उतारकर श्री समृद्धि की कामना की। काशी के पौराणिक कुंडों-तालाबों-पोखरों-सरोवरों के संरक्षण की अपील के साथ नमामि गंगे एवं मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा के सदस्यों ने जीवित्पुत्रिका व्रत सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड में इधर-उधर बिखरे निर्माल्य एवं सामग्रियों को बटोर कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सामुहिक विवाह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह पहुंचकर दिया वर-वधू को आशीर्वाद
Khandwari, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 39 नवदम्पत्ति दामपत्य सुत्र बंधन में बंधे। चहनिया । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को 39 युगल जोड़े दाम्पत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे ठोल नगाड़े बैंड बाजे कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी रजनीश पांडेय ने नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते हुए व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया। मुख्यअतिथि राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है। जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। आज बेटीयों के जन्म होने पर होने पर लोग खुशी मना रहे हैं आज के पहले जिसके घर में बेटियां होती थी लोगों को बेटियों की शिक्षा और विवाह को लेकर काफी आर्थिक परेशानिया उठानी पड़ती थी डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की शिक्षा से लेकर सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह का आयोजन कर यह गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, गद्दा कंबल सहित उनके खाते में पचास हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा । विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रशासक ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह,लेखा अधिकारी सियालाल यादव, ग्राम प्रधान प्रशासक सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव,आशुतोष सिंह, ,ज्ञानेंद्र कुमार, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, एडिओ समाज कल्याण सतीश कुमार,समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता,सतिश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया0
0
Report
सिकंदराराऊ में आज धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात, दर्जनों आकर्षक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला एवं रासलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में शामिल होने वाली दर्जनों आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। श्रीराम बारात को भव्य रूप देने के लिए श्रीरामलीला कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बारात गुरुवार शाम कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर से प्रारंभ होगी। बारात में भगवान श्रीराम के जीवन एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करेंगी। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रभु श्रीराम की बारात पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, जयपाल सिंह और विशाल राज चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों ने कस्बे के लोगों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम बारात में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। श्रीरामलीला एवं रासलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह भव्य बारात कस्बे की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
अज्ञात कारण के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान,मृतक लखनऊ में करता था प्राइवेट जॉब
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर - अज्ञात कारण के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान,मृतक लखनऊ में करता था प्राइवेट जॉब, परसो अपनी चाचा की लड़की के शादी समारोह में शामिल होने आया था हमीरपुर , मामला हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का ।0
0
Report
Advertisement
पंजाब बंद से पहले अमृतसर में IG बॉर्डर रेंज का मानावाला टोल प्लाजा दौरा
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): IG BORDER RANGE GURPREET SINGH BHULLAR VISITS MANAWALA TOLL PLAZA AHEAD OF PUNJAB BANDH CALL. अमृतसर (पंजाब): IG, बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पंजाब बंद के आह्वान पर मानावाला टोल प्लाजा का दौरा किया। उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही बाहर गश्त पर हैं। 1300 के करीब पुलिस बल को बॉर्डर पर तैनात किया गया है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया गया। स्थिति शांतिपूर्ण है।'0
0
Report
चरखी दादरी मंडी में बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया; प्रशासन ने कदम उठाए
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। जिले में अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने अनाज मंडी में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल फसल बारिश में भीग गई। किसानों का आरोप है कि प्रशासन के पुख्ता इंतजामों के दावे धरातल पर नजर नहीं आए और उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों ने फसल को हुए नुकसान के लिए अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मंडी में शेड, जल निकासी और फसल को सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई। किसानों का सवाल—हर सीजन में बारिश से नुकसान, फिर भी स्थायी समाधान क्यों नहीं? किसानों ने बताया कि हर सीजन में बारिश के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन उनके अनुसार कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि मंडी में पर्याप्त शेड बनाए जाने चाहिए, ताकि बारिश के दौरान खुले में रखी फसल को भीगने से बचाया जा सके। किसानों ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजरे की फसल बारिश की चपेट में आ गई। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाएं, ताकि किसानों को हर बार इस तरह के नुकसान का सामना न करना पड़े। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक सचिव, खामियां मिलने पर अधिकारियों को दिए निर्देश बारिश के बीच चरखी दादरी अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक सचिव के. एम. पांडुरंग ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की ओर से बैठक की गई थी। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसानों को खरीद प्रक्रिया से लेकर उनके खातों में भुगतान पहुंचने तक किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां सामने आई हैं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सचिव के. एम. पांडुरंग ने कहा कि पूरे हरियाणा में बारिश हो रही है। जिन अनाज मंडियों में जलभराव हुआ है या व्यवस्थाओं में कमी पाई गई है, वहां अधिकारियों को किसानों की फसल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। फसल को बारिश से बचाने के साथ उसे सुखाने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है, क्योंकि अगले दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है。 विजुअल-- चरखी दादरी में तेज बारिश से अनाज मंडी में पड़ी फसल भीगते हुए निरीक्षण करते प्रशासनिक सचिव बाइट-- के. एम. पांडुरंग प्रशासनिक सचिव बाइट-- रामकिशन किसान बाइट-- फूल सिंह किसान0
0
Report
मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर अस्पताल में नवजात मौत: परिजन आरोपों के बीच जांच शुरू
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर अस्पताल में नवजात शिशु की मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। मामले की जांच के लिए गठित 5 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम आज पीड़ित परिवार के घर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि जन्म के वक्त अस्पताल की लापरवाही से बच्चे के हाथ-पैर टूट गए थे, जिसके बाद रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए CMHO डॉ. अविनाश खरे ने 5 डॉक्टरों की एक जांच कमेटी गठित की है। इसी कड़ी में जांच दल आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और घटना के हर पहलू की बारीकी से जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जांच में लापरवाही सिद्ध होने पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, सभी की निगाहें इस जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। लेकिन यह घटना स्वास्थ्य महकमे पर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है कि आखिर अस्पताल के अंदर नवजात की हड्डियां कैसे टूटीं? और क्या डिलीवरी के दौरान किसी भारी लापरवाही को छिपाने के लिए 'पानी पीने' का बहाना बनाया गया? अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मासूम के परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
एसपी ने रामलीला कमेटी से अवैध वसूली गैंग का खुलासा, अमन-शादाब गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गैंग का एसपी ने किया खुलासा। AI से अश्लील डांस का वीडियो जनरेट कर रामलीला कमेटी से करते थे अवैध वसूली।पुलिस ने अमन और शादाब को किया गिरफ्तार।मामले में नामजद दो आरोपी अभी भी फरार।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी।थाना कोतवाली देहात इलाके के पहरुवाला गांव का मामला。0
0
Report
जबलपुर में शमीम कबाड़ी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ बनवाने का आरोप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज शमीम कबाड़ी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज और फर्जी पासपोर्ट बनवाने का है आरोप पासपोर्ट के आधार पर कर चुका है विदेश यात्रा खजरी खिरिया में था कबाड़खाना कबाड़खाना में हुआ था विस्फोट कुछ लोगों की गई थी जान अनेक आपराधिक मामले है दर्ज दुबई में काट चुका है फरारी आदर्श नगर से हुआ है गिरफ्तार अधारताल पुलिस ने किया गिरफ्तार शमीम कबाड़ी पर है अनेक आपराधिक मामले नागपुर से बनवाया था पासपोर्ट बाइट विपिन तिवारी टी आई अधारताल0
0
Report
राजलदेसर-सिमसिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक भिड़ंत, तीन घायल, ड्राइवर फरार
Churu, Rajasthan:राजलदेसर-सिमसिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार राजलदेसर | राजलदेसर-सिमसिया सड़क मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों सहित तीन लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पीछे बैठे एक युवक को भी चोट आई। लोगों ने घायलों को राजलदेसर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 28 वर्षीय धर्मपाल मेघवाल निवासी सिकराली, 20 वर्षीय शेराराम मेघवाल निवासी जोगलिया और 24 वर्षीय मदन सिंह राजपूत निवासी अलसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट के कट्टों से भरी हुई थी और सिमसिया की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में हादसे को लेकर किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ था।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी; चौमूं-गोविंदगढ़ में कमल चमका
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनावां में भाजपा नै झोंकी पूरी ताकत。 भाजपा रा प्रवक्ता रामलाल शर्मा रो दावों निकाय चुनावां री तरह पंचायत चुनावां में भी खिलसी कमळ चौमूं अर गोविंदगढ़ पंचायत समिति में खिलसी भाजपा री कमळ。 जनता री मांग पर बांट्या है टिकट。 सड़क, बिजली अर पाणी रा मुद्द्यां पर लड़सी चुनाव पंचायत चुनावां नै लैर भाजपा नै चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रवक्ता अर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा नै दावा करयो कि निकाय चुनावां री तरह पंचायत चुनावां में भी भाजपा रो कमळ खिलसी। चौमूं अर गोविंदगढ़ पंचायत समिति में भाजपा जीत दर्ज करसी। शर्मा नै कह्यो कि पार्टी नै जनता री मांग अर कार्यकर्त्यां री राय नै ध्यान में राखकर टिकट वितरण करया है। भाजपा विकास रा मुद्द्यां नै लैर जनता के बीच जासी। सड़क, बिजली अर पाणी ज्यूं मूलभूत मुद्द्यां पर चुनाव लड़्यो जاسی। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाके भाजपा रा पक्ष में माहौल बणावण में जुट्या है।रामलाल शर्मा सु बातचीत करी म्हारा खबरनवीश प्रदीप सोनी0
0
Report
सीएम धामी ने बर्निंगाड़ में 218 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:सीएम पुष्कर सिंह धामी सेवा सेतु अभियान में पहुंचे बर्निंगाड़ 218 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण। उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के यमुना घाटी के बर्निंगाड़ में आज सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्निंगाड़ में राजकीय महाविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया और पुरोला विधानसभा के लिए लगभग 218 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बर्निंगाड़ में अब यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब यहीं पर राजकीय महाविद्यालय के भवन में युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आज हमारी स्वयं सहायता समूह की माताएं और बहिनों के द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद उत्तराखंड राज्य ही नहीं पूरे देश में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और स्वयं सहायता समूह की बहिनों के लोकल प्रोडक्ट द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद से माताएं बहिनें आत्मनिर्भर बन रही है और रोजगार का लाभ भी मिल रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनके बारे में आम जनता को बताया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार देश की सेवा करते 25 वर्ष पूर्ण करने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे देश की सुरक्षा या विश्व स्तर पर भारत को पहचान दिलाने में ऐतिहासिक कार्य और विभिन्न जनहित के ऐतिहासिक कार्य किए जिसके लिए पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।0
0
Report
युवाओं की नशामुक्त भारत की राह: बागेश्वर धाम सरकार का रथ उत्सव सफल
Noida, Uttar Pradesh:बागेश्वर धाम सरकार की रथ यात्रा का कमाल युवाओं ने नशे को किया इनकार! शराब छोड़ने का संकल्प, संस्कारों की ओर अगला कदम! ये है बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दम एक 29 साल के संत की सिंह-सी हुंकार—नशामुक्त हो अपना भारत महान! युवा जागा, भारत जागेगा; नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा!-बागेश्वर धाम सरकार0
0
Report
Advertisement
यवतमाळ में खरीफ फसलों के लिए पानी छोड़ने का निर्णय, पीने के पानी को प्राथमिकता
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्यात अपुर्या पावसामुळे शेती पिकांवर अत्यंत विपरीत परिणाम झाला आहे. अशावेळी नागरिकांच्या पिण्याच्या पाण्याची अडचण भासणार नाही याची खबरदारी घेत, जिल्हा प्रशासनाने जिल्ह्यातील विविध मध्यम, लघु आणि मोठ्या जलप्रकल्पांतून खरीप पिकांच्या संरक्षणासाठी व चाऱ्याच्या नियोजनाकरिता पाण्याचे पहिले आवर्तन सोडण्याचा निर्णय घेतला आहे. जिल्हा प्रशासनाने घेतलेल्या या निर्णयामुळे अंतिम टप्प्यात असलेल्या खरीप पिकांना संजीवनी मिळणार असून, जनावरांच्या चाऱ्याचा प्रश्न मिटण्यास मोठी मदत होणार आहे. पाणी सोडताना पिण्याच्या पाण्याला सर्वोच्च प्राधान्य देण्यात आले असून, उपलब्ध साठ्याचे काटेकोर नियोजन करण्यात आले आहे. संबंधित क्षेत्रातील शेतकऱ्यांनी या पाण्याचा वापर पिकांच्या संरक्षणासाठी योग्य पद्धतीने करावा, असे आवाहन प्रशासनाच्या वतीने करण्यात आले आहे.0
0
Report
यूथ कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम की सिक्किम गवर्नर नियुक्ति पर भाजपा को घेरा
Haldwani, Uttarakhand:यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक शव यात्रा निकाली गई और इसके बाद पुतला दहन किया गया। इस दौरान माहौल गरमाया रहा और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया,कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे दुष्यंत गौतम को राज्यपाल का पद देकर भाजपा ने उन्हें राजनीतिक इनाम देने का काम किया है। इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और दुष्यंत गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारकों का कहना था कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का फैसला उन्हें स्वीकार्य नहीं है।0
0
Report
Gonda police recover 251 mobile phones and return to owners; 603 complaints logged on CEIR portal
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की पुलिस और सर्विलांस टीम ने आमजन के खोए हुए 251 मोबाइल फोन को बरामद करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। बरामद किए गए 251 मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग पचपन लाख बाईस हजार रुपए बताई जा रही है। आज गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन एसपी गोंडा ने सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। CEIR पोर्टल पर 1 जुलाई 2026 से 14 अक्टूबर तक जिले के 17 थानों और नोडल टीम को कुल 603 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 251 फोन बरामद किए गए है। बाकी मोबाइलों की बरामदगी हेतु टीमें प्रयासरत लगातार 24 घंटे उन गायब फोनों की ट्रैकिंग की जा रही है। जिले के 17 थानों और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमों ने समन्वय स्थापित कर यह विशेष अभियान चलाया। खोया मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोंडा पुलिस का आभार जताया है। एसपी अभिषेक झा ने आमजन से अपील की है कि वे प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। अगर थाना वाइज बरामद फोन की बात करें तो नगर कोतवाली पुलिस द्वारा 55, देहात कोतवाली 3, खरगूपुर 10, इटियाथोक 13, धानेपुर 10, नवाबगंज 10, वजीरगंज 10, तरबगंज 10, उमरी बेगमगंज 7, करनैलगंज 21, कटरा बाजार 6, कौड़िया 6, परसपुर 6, मनकापुर 5, छपिया 4, खोण्डारे 16 और मोतीगंज पुलिस द्वारा 6 और साथ ही साथ नोडल टीम द्वारा 53 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक जाने आज गुरुवार दोपहर 2.30 बजे प्रेस वार्ता करके इन सभी 251 मोबाइल स्वामियों को बुलाकर के उन्हें मोबाइल लौट आया मोबाइल पानी के बाद इन मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी है और उन्होंने गोंडा पुलिस को धन्यवाद दिया है। एसपी अभिषेक झा बताया कि इन गायब फोन को बरामद करने में स्वाट टीम प्रभारी आशुतोष सिंह, सर्विलांस प्रभारी मनीष कुमार, सर्विलांस व एसओजी, और नोडल टीम में तैनात हृदय नारायण दीक्षित, रवि यादव, अमित पाठक, रणधीर सिंह, अमितेश सिंह, अंशुमन पांडे, मनीष कुशवाहा और मीनाक्षी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। लगातार हम लोगों द्वारा गायब मोबाइल फोन को बरामद करने का काम किया जा रहा है। ताकि जिन लोगों के महंगे मोबाइल फोन गायब हुए हैं उसे बरामद करके उन्हें वापस किया जाए।0
0
Report
Advertisement
