Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221001

नमामि गंगे ने छठ पर्व के पूर्व गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया

Nov 06, 2024 16:14:09
Varanasi, Uttar Pradesh

गंगा किनारे स्वच्छता का संदेश देते हुए नमामि गंगे संगठन ने बुधवार को छठ पर्व से पहले राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गंगा किनारे बिखरी पॉलीथिन, पूजा सामग्रियां, कपड़े और अन्य गंदगी को एकत्रित किया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता स्लोगन वाली तख्तियां लेकर पदयात्रा निकाली और ध्वनि विस्तारक यंत्र से स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने छठ पर्व पर गंगा घाटों की सफाई की अपील भी की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 23, 2026 14:33:07
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस अवैध खनन और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नूराबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत और पत्थर के खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नूराबाद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से पत्थर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूराबाद तिराहा पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध रूप से भरे पत्थर पाए गए। जब चालक से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख रुपये कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 23, 2026 14:32:56
Jaipur, Rajasthan:जयपुर  अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग प्रारंभिक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजेश यादव ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों की समीक्षा शुरू की विभागीय अधिकारियों से रूबरू हुए। पदग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने शिक्षा संकुल स्थित माधव सभागार में विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक ली।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। यादव ने विभागीय प्रकोष्ठों की संरचना, उनकी कार्यप्रणाली तथा वर्तमान में चल रही गतिविधियों का गहन फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 23, 2026 14:32:44
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा IMA के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ महेश शर्मा चुनाव जीतने के बाद जयपुर से दौसा पहुंचे डॉ महेश जहां चिकित्सक समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत डॉ महेश शर्मा ने कहा चिकित्सक हित में करूंगा काम चिक्तिसकों को नहीं हो कोई परेशानी इसके लिए बनवाएंगे पालिसी जिला अस्पताल के पीएमओ रहे चुके डॉ महेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेश शर्मा के दौसा पहुंचने पर चिकित्सक समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया डॉक्टर महेश शर्मा दौसा जिला अस्पताल के लंबे समय तक पीएमओ रहे हैं ऐसे में दौसा से उनका विशेष लगाव है डॉ महेश शर्मा ने कहा प्रदेश के सभी चिकित्सकों ने चुनाव में उनका समर्थन किया और उसी की बदौलत बड़े अंतराल से जीत दर्ज की महेश शर्मा ने प्रदेश के चिकित्सकों को भरोसा देते हुए कहा वह उनके लिए हमेशा तैयार रहेंगे चिकित्सकों को किसी तरह के की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सख्त पॉलिसी बनवाने का प्रयास किया जाएगा और उनकी लड़ाई के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा ।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 23, 2026 14:32:15
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Mar 23, 2026 14:31:10
Barnala, Punjab:बरनाला सुसाइड की कोशिश मामले में अपडेट, ZEE मीडिया खबर का बड़ा असर बरनाला पुलिस ने गांव राजगढ़ सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई की एक तरफा कार्रवाई को लेकर धनौला थाने के SHO लखबीर सिंह को किया सस्पेंड, AAP पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज, गली के मामले को लेकर युवक मनजिंदर सिंह ने सुसाइड करने के लिए स्प्रे पी लिया था मनजिंदर सिंह इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कल हुई कार्रवाई को लेकर अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों के संगठनों ने DC ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट किया था पूरे मामले पर गौर करें तो बरनाला के राजगढ़ गांव में गली के काम को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आम आदमी पार्टी में एक्टिव गांव के पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह ने सरकार का दबाव दिखाते हुए धनौला थाना इंचार्ज SHO लखबीर सिंह को मौके पर बुला लिया। SHO लखबीर सिंह द्वारा दूसरे पक्ष के परिवार वालों और महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। SHO लखबीर सिंह का गलत रवैया देखते हुए बरनाला पुलिस ने SHO लखबीर सिंह सस्पेंड कर दिया है। पंचायत मेंबर गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, ELEMENTS.... Visual Byte details......SHO द्वारा मारपीट करते सीसीटीवी कैमरे की फटेज, जेरे इलाज मनजिंदर सिंह की फाइल वीडियो, डीसी दफ्तर धरना प्रदर्शन के फाइल शॉट,थाना धनौला के शॉट, डीएसपी बरनाला के शॉट, डीएसपी की बाइट, VO ....बरनाला के गांव राजगढ़ में बीते दिन हुए झगड़े के दौरान, गांव के ही एक युवक मनजिंदर सिंह ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में आहत हो स्प्रे पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। वह अभी भी इलाज के लिए बरनाला के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित के परिवार वालों ने कल DC बरनाला के ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट किया था और गांववालों, गांव की पंचायतों और अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों और किसान संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। VO....इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए DSP सतबीर सिंह बैंस ने कहा कि कल हुई इस घटना में पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई देखी गई है। जहां पुलिस ने गांव राजगढ़ के मौजूदा AAP पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है。 परिवार वालों ने धनौला थाने के SHO पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके संबंध में SHO धनौला पर भी इस मामले में आरोप लगे हैं, जहां SHO धनौला को सस्पेंड कर पुलिस लाइन में हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में गांव में बन रही नई गली के मुद्दे को लेकर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों, गांव की पंचायतों, गांववालों और किसान संगठनों ने बरनाला पुलिस पंचायत सदस्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था और पुलिस की खराब परफॉर्मेंस के कारण SHO धनौला को पुलिस के संज्ञान में लाया गया था
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:30:18
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष और महासचिव पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अशोक उपाध्याय ने 43 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजी हबीबुल खां (38 मत) को 5 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह को एक भी मत नहीं मिला, जबकि तीन मत निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 44 मत प्राप्त कर नवीन कुमार सिंह (38 मत) को 6 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार प्रथम ने 43 मत पाकर मो. रईश (40 मत) को 3 वोटों से पराजित किया। महासचिव पद पर हरीश कुमार ने 40 मत प्राप्त कर अशोक कुमार (37 मत) को 3 वोटों से हराया, जबकि सतीश चंद्र को 4 मत मिले। इस पद पर भी 3 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मोर सिंह ने 51 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि श्वेता गुप्ता को 30 मत मिले। सह सचिव पद पर प्रेमपाल मौर्य व राजवीर सिंह तथा ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार द्वितीय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी ने सभी परिणामों की औपचारिक घोषणा की।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 23, 2026 14:24:19
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चिलुआताल में 20 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट को मंजूरी दे दी गई है। यह परियोजना न केवल हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि शहर की पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी कम करेगी। यह फ्लोटिंग सोलर प्लांट करीब 80 एकड़ जल क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। यह क्षेत्र पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग और हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के अधीन है। परियोजना के लिए पर्यटन विभाग की लगभग 28 एकड़ भूमि कोल इंडिया लिमिटेड को निःशुल्क दी जाएगी। यह प्लांट जल सतह पर स्थापित होगा, जिससे भूमि की मूल प्रकृति में कोई बदलाव नहीं होगा और पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। इस परियोजना से हर साल करीब 33.29 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसे सीधे ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इससे शहर की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मानकों के अनुसार, सोलर सिटी बनने के लिए अगले 5 वर्षों में पारंपरिक ऊर्जा खपत में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी लाना जरूरी है। गोरखपुर के लिए यह लक्ष्य 121.8 मिलियन यूनिट अक्षय ऊर्जा उत्पादन का रखा गया है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के अनुसार प्रदेश में पहले से ही औरैया और खुर्जा में फ्लोटिंग सोलर प्लांट संचालित हो रहे हैं और गोरखपुर में यह नई परियोजना राज्य के हरित ऊर्जा मिशन को और मजबूत करेगी। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, निवेश आएगा और शहर को क्लीन एनर्जी हब के रूप में पहचान मिलेगी। वहीं कैबिनेट ने नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड को आवंटित पछवारा साउथ कोल ब्लॉक के विकास के लिए 2242.90 करोड़ रुपये की परियोजना को भी मंजूरी दी है। यह कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम का संयुक्त उपक्रम है। इस कोल ब्लॉक से मिलने वाला कोयला घाटमपुर स्थित 3×660 मेगावाट तापीय विद्युत परियोजना में उपयोग होगा। इससे बिजली उत्पादन लागत में करीब 80 पैसे से 1 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी आने की संभावना है। यानी एक तरफ गोरखपुर सोलर सिटी बनकर हरित ऊर्जा में आगे बढ़ेगा, तो दूसरी ओर सस्ती बिजली के लिए कोयला परियोजनाएं भी रफ्तार पकड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में यह दोहरी रणनीति विकास को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
774
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 23, 2026 14:23:58
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 4 साल पूरे हो गए हैं। 4 साल के कार्यकाल को लेकर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि 4 सालों में राज्य सरकार ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने से लेकर सख्त नकल कानून। राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और पलायन रोकने की ओर सरकार ने बड़ा कार्य किया है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री के तौर पर राम सिंह कैड़ा ने कहा की शहरी विकास मंत्री के तौर पर प्रदेश के नगर निकाय की समस्याओं पर काम करना उनकी प्राथमिकता होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर व अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर बड़ी प्लानिंग पर चर्चा करेंगे。
893
comment0
Report
Mar 23, 2026 14:23:27
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली के अस्पताल चौकी क्षेत्र में एक जूस स्टॉल पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। रानीशा स्वीट्स व रेस्टोरेंट के सामने लगे जूस स्टॉल पर साफ-सफाई की अनदेखी किए जाने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टॉल पर सड़े-गले फलों का उपयोग कर जूस तैयार किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि खुले में गंदगी के बीच जूस बनाया जा रहा है और स्वच्छता के बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि लोग स्वास्थ्य के लिए जूस का सेवन करते हैं, लेकिन इस तरह की लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन और खाद्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसे स्टॉल्स की नियमित जांच और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील भी की है।
683
comment0
Report
Advertisement
Back to top