221001
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता 2024-2025 का शुभारंभ
Varanasi, Uttar Pradesh:सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता 2024-2025 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संस्था के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चितरंगी पुलिस ने घर के पीछे गांजे के 13.648 किलो पौधे पकड़कर गिरफ्तार किया
Singrauli, Madhya Pradesh:चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के पीछे मिले गांजा के 8 हरे पौधे.... 13.648 किलो गांजा के पौधे बरामद, कीमत करीब 2 लाख 720 रुपये.... 60 वर्षीय रघुनाथ सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार.... मुखबिर की सूचना पर घर के पीछे बाउंड्री में पुलिस ने मारा छापा.... NDPS एक्ट की धारा 8, 20(ए) के तहत मामला दर्ज.... गिरफ्तारी आरोपी को NDPS कोर्ट में किया गया पेश... चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुकहर टोला धनपान निवासी रघुनाथ सिंह (60) के घर के पीछे बाउंड्री के अंदर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां गांजा के 8 हरे पौधेमिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा के पौधों का कुल वजन 13.648 किलोग्रामहै, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये** बताई गई है। कार्रवाई चितरंगी थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। मामलें में आरोपी रघुनाथ सिंह के खिलाफ 7NDPS एक्ट की धारा 8, 20(ए) के तहत अपराध क्रमांक 446/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर विशेष न्यायालय NDPS कोर्ट भेजा गया...0
0
Report
अलवर: जूली का आरोप, पुलिस-प्रशासन भाजपा-तानाशाही पर आमादा
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे एसपी ऑफिस अलवर । बोले - गुंडागर्दी से उठाने की जरूरत नहीं हम खुद सौंप देते हैं पार्षद बीजेपी की एजेंट के तरह काम कर रहा है पुलिस और प्रशासन जूली बोले, मुख्यमंत्री को भी नसीहत - 3 साल का शासन फेल इस तरह की तानाशाही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त बोले अगर तुम्हें बोर्ड बनाने की इतनी लालसा है तो ले जाइए हमारे पास अब हम खुद सौंपने आए हैं। अलवर जिले के पुलिस बदमाशों की जगह अब पार्षदों को पकड़ने का कर रही है काम - जूली पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से बौखलाई भाजपा - जूली बीजेपी जितनी करेगी तानाशाही उतनी तगड़ी होगी भाजपा की हार - जूली जूली बोले - लगता है SP साहब खुद मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री के इशारे पर जो चल रहा है वो उचित नहीं है।- जूली0
0
Report
कपील पाटील के घर गणपति बाप्पा की स्थापना, भक्तों की भारी भीड़
Thane, Maharashtra:माजी खासदार कपील पाटील यांच्या घरी बाप्पाचे आगमन, मान्यवरांची हजेरी... माजी खासदार कपील पाटील यांच्या घरी सालाबादप्रमाणे यंदाही मोठ्या भक्तिभावाने गणपती बाप्पाची स्थापना करण्यात आली आहे. यावेळी विविध क्षेत्रातील मान्यवरांनी दर्शनासाठी गर्दी केली होती. कपील पाटील यांच्या निवासस्थानी गणेशोत्सवाचा उत्साह पाहायला मिळाला. विधिवत गणेश पूजनानंतर आरती करण्यात आली आणि नैवेद्य दाखवण्यात आला. यानंतर आलेल्या सर्व गणेशभक्तांसाठी महाप्रसादाचे वाटप करण्यात झाले. या प्रसंगी राजकीय, सामाजिक, धार्मिक आणि शैक्षणिक क्षेत्रातील अनेक मान्यवर उपस्थित होते आणि त्यांनी बाप्पाचे दर्शन घेतले.0
0
Report
Advertisement
पटना के बेली रोड हादसे में दो युवकों की मौत, परिजन शोक में
Patna, Bihar:पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बैली रोड में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक यारपुर इलाके में रहते थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे तीन युवक घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क हादसे की सूचना परिजनों को मिली। परिजन घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। रुदल कुमार (20) को LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक पवन कुमार को PMCH में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रुदल कुमार के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां उर्मिला देवी बेटे के साथ घर चला रही थीं। वहीं, पवन कुमार सुरेश मलिक का बेटा था और मूल रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला था। वह वर्तमान में यारपुर रोड नंबर-3 में रह रहा था। पवन के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और थाने में आवेदन देकर शव अपने साथ ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट--मृतक रूदल की माँ0
0
Report
भोपाल में UCC विरोध: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, कोर्ट जाने की तैयारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की बैठक बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बोले आरिफ मसूद यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी हम इस बिल को नहीं मानेंगे और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली का बयान आरएसएस के प्रमुख रहे सर गोलवलकर ने भी UCC का समर्थन नहीं किया गोलवलकर ने कभी एक देश एक कानून का समर्थन नहीं किया UCC को लेकर कोई जरूरत नहीं है ये गोलवलकर ने 1972 में कहां था。0
0
Report
UCC विरोध पर भाजपा प्रवक्ता बोले—संविधान के पालन के साथ कानून बने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा UCC विरोध करने पर भाजपा प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा, संविधान की कसम खाने वाले लोग पल पल एजेंडा परिवर्तित क्यों करते हैं एक तरफ संविधान से चलने की बात करते हैं जब सरकार कोई कानून लेकर आ रही है तो उस कानून का पालन करने में ऐतराज़ क्यों, महिलाओं के हित में कानून आ रहा है सभी लोगों को ऐसे कानून का स्वागत करना चाहिए । बाइट धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
बम्होरी बराना में शराब दुकान पर भीषण तोड़फोड़, आगजनी के बाद पुलिस गिरफ्तारियों की तैयारी
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में कल शराब दुकान में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस ने शराब दुकान के ठेकेदार की शिकायत पर 7 नाम दर्ज और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं, दरअसल कल टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया था और दुकान में रखी शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर पटक कर फोड़ डाली थीं, लोगों का गुस्सा इतने पर ही नहीं रुका था और लोगों ने शराब की पेटियों और बोतलों का ढेर बनाकर उसमें आग भी लगा दी थी।0
0
Report
दुल्लापुर हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च, 50 नामजद के खिलाफ केस
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में दुल्लापुर गांव बीती रात चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च आयोजकों को भारी पड़ गया। बिना अनुमति निकाले गए मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए और सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ। मामले में पुलिस ने 8 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार रात करीब 8 बजे दुल्लापुर गांव निवासी विकास निषाद के नेतृत्व में करीब 50 लोग कैंडिल मार्च लेकर निकले। मार्च दुल्लापुर गांव से शुरू होकर ऊंचे पुरवा होते हुए दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा। मार्च के दौरान सड़क पर भीड़ जुटने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कैंडिल मार्च निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिले में 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धारा 144 लागू है। उपनिरीक्षक विभव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विकास निषाद, राहुल निषाद, रामजनम निषाद, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजक्तमार और तिनोट निषाद को नामजद किया है।0
0
Report
आदित्य देवीलाल का तंज: राजनीतिक किरदार बदले, सिरसा के किसान नाराज
Sirsa, Haryana:एंकर - सियासत में मौसम बदलते ही नेताओं के रंग बदलने की बात अक्सर कही जाती है, लेकिन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए इसी राजनीतिक मुहावरे को कुछ ज्यादा ही चुटीले अंदाज में पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा के नेता जनता का वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सिरसा के लघु सचिवालय में खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चुनाव के समय बिहार गए तो खुद को बिहारी बताया और अब पंजाब में जाते हैं तो पंजाबी की संज्ञा देने लगे हैं। आदित्य ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सवाल भी किया था। उनका कहना था कि पगड़ी सिख समाज और गुरु साहिब की पहचान है तथा सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए अलग-अलग रूप धारण करना उचित नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस तरह से किरदार बदले जा रहे हैं, उन्हें तो आशंका है कि कहीं भविष्य में कोई और नया भेष न सामने आ जाए और संभावना है कि ये कहीं औरत का लिबास न पहन लें।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मुखराम गार्डन में तीसरी बार सड़क धंसने से बाजार ठप
Delhi, Delhi:दिल्ली के मुखराम गार्डन में तीसरी बार धंसी सड़क दिल्ली की सड़के पूरी तरह हो चुकी खोखली कभी भी हो सकते हैं बड़े हादसे एमसीडी और प्रशासन की लापरवाही से इलाके के दुकानदार और लोग भी परेशान इस मुख्य सड़क पर आए दिन सड़क धंस रही है पहले सड़क का कार्य पूरा हुआ भी नहीं और तीसरी बार फिर सड़क धंसने से मार्किट का कामकाज ठप्प हो रहा है पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन विधानसभा के मुखराम गार्डन इलाके की मुख्य सड़क पर आज फिर से तीसरी बार सड़क धंस गई है और यह सड़क पूरी तरह से खोखली नजर आ रही है ।राजधानी दिल्ली में कहीं सीلिंग का काम चल रहा है तो कहीं मकान तोड़े जा रहे हैं तो कहीं-कहीं सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं और आज दिल्ली के मुखराम गार्डन में तीसरी बार सड़क धंसनेसे लोगों में आक्रोश है क्योंकि पहले सड़क का कार्य पूरा हुआ भी नहीं था और आज फिर तीसरी बार सड़क धंस गई है जिससे मार्केट के लोगों का व्यापार खत्म होते नजर आ रहा है क्योंकि तिलक नगर से पश्चिम विहार जाने वाली मुख्य सड़क है और इसी सड़क पर चौखंडी मार्केट है। मुखराम गार्डन मार्केट है यहाँ तक की अस्पताल भी इसी रोड़ पर हैऔर इसी मुख्य सड़क पर गाड़ियों का सबसे ज्यादा आगमन होता है लेकिन कई महीनों से इस सड़क पर सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ है और अब यह सड़क धंसने से लोगों में कहीं-कहीं आक्रोश भी नजर आ रहा है अब देखना यह होगा कि इस सड़क का कार्य कितनी तीव्र गति से हो पाता है या यहां के लोग और दुकानदार ऐसे ही परेशान होते रहेंगे。0
0
Report
डिप्टी CM दिया कुमारी ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा से मांगा आशीर्वाद
Jaipur, Rajasthan:गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद जयपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की。 दिया कुमारी ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही राजस्थान की निरंतर प्रगति और विकास के लिए भी मंगलकामना की。 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से राजस्थान विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे。 गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।0
0
Report
गणडा: सगरा तालाब में 19 वर्षीय युवती की मौत, पहचान की कोशिश जारी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सगरा तालाब के पास आज सोमवार उसे समय हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवती का सगरा तालाब में उतराता हुआ शव मिला। तत्काल नगर कोतवाली पुलिस,फॉरेंसिक टीम,सीओ नगर योगेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से 19 वर्षीय के शव को बाहर निकाल कर देखा तो उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे बल्कि उसकी तालाब में डूब करके मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर के साथ एकत्रित किया है वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली यह पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि युवती ने सगरा तालाब में कूद करके अपनी जान दी है या फिर पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हुई है इन सभी बिंदुओं पर नगर कोतवाली पुलिस गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। मृतका युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है नगर कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेकर के पहचान की जा रही है। जिले के सभी थानों और चौकिया पर भी पहचान के लिए फोटो भेजा गया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सगरा तालाब में जो कि नगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है एक लड़की के बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर के बॉडी को कब्जे में लेकर जा शुरू कर दी गई है बॉडी की पहचान होने के बाद ही पता चल पाएगा कि डूबने से मौत हुई है अपने सुसाइड किया है। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है डूबने से मौत हुई है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सगरा तालाब से लेकर के दोनों तरफ आने जाने वाले मार्गों पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी देखा जा रहा है। जल्द ही लड़की की पहचान करके पूरी घटना का खुलासा करके जानकारी दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में DM-SP-विधायक राजेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण
Fatehpur, Uttar Pradesh:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, एसपी और विधायक राजेंद्र पटेल ट्रैक्टर पर बैठकर डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण गंगा कटरी स्थित अभयपुर-आशापुर के मजरों में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी महुआ घाटी में स्थापित बाढ़ राहत शिविर का डीएम निधि गुप्ता, एसपी अभिमन्यु मांगलिक और विधायक राजेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी औंग और मलवां थाना क्षेत्र के कटरी गांवों का किया निरीक्षण0
0
Report
रोहिणी घावरी का फाइल वीडियो पंकज के लिए: खुलासे की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:रोहिणी घावरी का फाइल वीडियो पंकज के लिए0
0
Report
दुमका कोर्ट परिसर में जज संजय प्रसाद का निरीक्षण, एसोसिएशन से समस्याओं निराकरण आश्वासन
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय प्रसाद निरीक्षण के लिए दुमका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुमका स्थित संप्रेषण गृह का जायजा लिया। इसके बाद न्यायाधीश दुमका न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने न्यायालय के कामकाज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने दुमका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान दुमका कोर्ट परिसर में लाल चंदन के पौधे का रोपण भी किया गया। इसके बाद न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यायिक पदाधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई है और यहां बेहतर समन्वय के साथ काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की कुछ समस्याएं थीं, जिनका निराकरण किया गया है। कार्यक्रम के बाद न्यायाधीश दुमका परिसदन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, डीसी अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
