221001
मिशन शक्ति अभियान फेज-4, वाराणसी में 5 दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में 27 सितंबर से आर्य महिला महाविद्यालय में 5 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान फेज-4 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के आत्म-सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त पुलिस आयुक्त शामिल हुए, जबकि अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत निडर-उत्तर प्रदेश पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बेमेतਰਾ में साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक अकाउंट गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ऐसे बैंक खाताधारकों और खाते उपलब्ध कराने वालों की पहचान कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक एक खाते में करीब 95 लाख रुपये जमा और 94 लाख 92 हजार रुपये से ज्यादा का आहरण हुआ। वहीं दूसरे खातों में भी संदिग्ध साइबर ठगी की रकम मिली है। पुलिस ने बैंक खाता, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम खरीदकर आगे बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है.0
0
Report
महराजगंज: अमृत सरोवर हादसा, डीएम ने तीन कर्मियों के निलंबन की संस्तृति
Maharajganj, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़- महराजगंज - सिसवा बाजार में अमृत सरोवर परियोजना में बीते 2 अगस्त को तीन बच्चों की डूबने के मौत मामले के बाद डीएम ने जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व ईओ समेत तीन कर्मियों के निलंबन की संस्तृति - बीते दिनों सिसवा नगर पालिका परिषद की मीरा नगर वार्ड संख्या 25 में करीब चार करोड रुपए की लागत से निर्माणधीन अमृतसरोवर परियोजना में डूबने से तीन बच्चों की हुई थी मौत - जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने तत्कालीन अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज अवर अभियंता देवेंद्र कुमार लिपिक विनोद कुमार के निलंबन की दी संस्तृति - पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कर भेज चुकी है जेल - डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि प्रशासन में भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रति जीरो टारलेन्स पर किया जा रहा है कार्य0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में द्वितीय चरण निर्वाचन: 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा में, शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी
Dholpur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव द्वितीय चरण: बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा में कल होगा मतदान, धौलपुर पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, 800 जवान तैनात धौलपुर。 द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बाड़ी, बसेड़ी एवं सरमथुरा नगरपालिकाओं के कुल 95 वार्डों के 101 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में करीब 800 पुलिस अधिकारी एवं जवान चुनाव सुरक्षा की कमान संभालेंगे। पुलिस जाप्ते में धौलपुर पुलिस के साथ आरएसी और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। कुल 03 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 06 पुलिस उप अधीक्षक, निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों सहित 791 पुलिस अधिकारी-जवान चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। द्वितीय चरण के सभी 101 मतदान केंद्रों पर 2-2 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। तैनात पुलिसकर्मी मतदान दल के साथ समन्वय रखते हुए मतदान सामग्री एवं मतदान केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान केंद्र पर आवश्यक कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में चिन्हित 31 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान भवनों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगाया गया है। इन केंद्रों पर 1-4 के अतिरिक्त जाप्ते की तैनाती की गई है, जिसमें 2 पुलिसकर्मी सशस्त्र रहेंगे। इन केंद्रों पर पुलिस की विशेष निगरानी एवं सतत भ्रमण व्यवस्था रहेगी। चुनाव व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 03 सीनियर सुपरवाइजरी अधिकारी तथा तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 11 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सुपरवाइजरी अधिकारी को 04 पुलिसकर्मियों का जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। सुपरवाइजरी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, आचार संहिता के पालन एवं पुलिस व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे तथा आकस्मिक स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 15 पुलिस मोबाइल पार्टियां भी लगातार सक्रिय रहेंगी। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में 1-4 का पुलिस जाप्ता लगाया गया है। ये पार्टियां मतदान के दौरान लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी तथा संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। मतदान केंद्रों के बाहर अनधिकृत व्यक्तियों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था की आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस जाप्ता भी तैयार रखा गया है। जिला मुख्यालय पर एसपी रिजर्व के रूप में पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद है। मतदान में लगे सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को उनके निर्धारित स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9530411842 या 9530411843 पर दें। आज शाम तीनों नगर निकायों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान का संदेश दिया0
0
Report
कोटा में छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास के बाद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्रा का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्रा पिछले तीन-चार दिनों से एक युवक द्वारा सफेद क्रेटा और काली थार से पीछा किए जाने से परेशान थी। आरोप है कि युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे कार में बैठाने की कोशिश की। कॉलोनीवासियों ने संदिग्ध कार को घेरा तो आरोपी ने लोगों पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार होने की कोशिश की थी। मामले में परिजनों की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए बोरखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी रामरूप मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामरूप मीणा, सवाई माधोपुर जिले का निवासी बताया गया है और वर्तमान में कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वारदात में प्रयोग की गई दोनों कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है。0
0
Report
गोंडा हत्या केस: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; थानेदारों निलंबन से हड़कंप
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से हैं। गोंडा जिले के परसपुर में 45 वर्षीय बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या को लेकर ZEE UP/UK पर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू समेत तीन लोगों को आज गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई विनोद साहनी की मौत के 6 घंटे के भीतर की गई। इस घटना के बाद गोंडा एसपी अभिषेक झा ने परसपुर थाना प्रभारी कमला शंकर चतुर्वेदी, शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गोंडा के एसपी अभिषेक झा से फोन पर बात की थी और परसपुर थानाध्यक्ष व शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग थी। डॉ. निषाद का एसपी से बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं, "तुम्हारा एसएचओ बदमाश है। तीन महीने से तुम्हारे थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी हमारे शेर को कब्जे में कर रहे थे." उन्होंने यह भी कहा कि मुआवजे के लिए डीएम से फाइल भिजवाई जाए। पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ गोलू के साथ उसके सहयोगी सुभाष सिंह और आकाश सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परसपुर थाने की पुलिस और तीन अन्य टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी अभिषेक झा ने खुद तीन पुलिस टीमें लगाई हैं। मुख्य आरोपी शुभम सिंह की तस्वीरें गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रही हैं。0
0
Report
Advertisement
नौतनवा पुलिस की तत्परता से 5 घंटे में दो लापता नाबालिग सकुशल बरामद
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को पुलिस टीम ने अपहरण का मुकदमा दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 5 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तलाश अभियान शुरू किया और नईकोट से दोनों बच्चों को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
CBI ने आयकर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; पूछताछ जारी
Patna, Bihar:CBI ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने जाल बिछाकर आयकर विभाग की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी पर किसी काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत की जांच के बाद CBI ने कार्रवाई की और तय योजना के तहत महिला अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI टीम अधिकारी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में 2.67 करोड़ के गबन पर आशुतोष मंगलम की गिरफ्तारी, बहन फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में जीविका दीदियों के मशरूम हाट बनाने के नाम पर 2.67 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी आशुतोष मंगलम गिरफ्तार; उसकी बहन शिवानी कुमारी फरार. दोनों भाई-बहन ने Smart Gravity AgroTech Pvt Ltd बनाकर जीविका दीदियों के नाम पर लोन लेकर फर्जीवाड़ा किया. मुज़फ्फरपुर व गोपालगंज जिलों के जीविका दीदियों को मशरूम हाट के नाम पर ठगा गया; पहले 2.67 करोड़ का लोन उठाकर आरोपी फरार हो गया. ग्रामीण एसपी के अनुसार दामुचक क्षेत्र के आशुतोष कुमार मंगलम ने सरकारी राशि का गबन किया था; सरैया थाना में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. बहन शिवानी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है; आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.0
0
Report
Advertisement
ड्रग्स के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों की मौत, चन्नी ने मांगा इंसाफ
Sangrur, Punjab:कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी आज दिरबा के तूर बंजारे गांव पहुंचे और परिवार के साथ अपना दुख बांटा। पंजाब में ड्रग्स का कहर जारी है और ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है जहां ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की मौत हो गई है। आरोप है कि उसने ड्रग तस्करों और आरोपियों से मिली धमकियों के कारण आत्महत्या कर ली। दिरबा के तूर बंजारे मामले में गुलजार सिंह की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे और डर में है। परिवार वालों का आरोप है कि गुलजार सिंह को ड्रग तस्कर लगातार डरा-धमका रहे थे, जिसके कारण उसे अपनी जान देनी पड़ी। परिवार ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि मृतक का उनकी सहमति के बिना और रीति-रिवाजों का पालन किए बिना जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता चरणजीत सिंह चन्नी मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ अपना दुख बांटा। मीडिया से बात करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स को लेकर जिस तरह से माहौल बना है, वह बहुत बुरा है और पंजाब में ड्रग्स के मामले में जिस तरह से देखा जा रहा है कि पंजाब सरकार लगातार आम जनता पर दबाव बना रही है, उसी वजह से गुलज़ार सिंह, जिन्होंने ड्रग्स के मामले पर सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें मौत का सामना करना पड़ा और अब परिवार इंसाफ़ मांग रहा है। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ हैं और जिस भी परिवार को मदद की जरूरत होगी, हम उन्हें इंसाफ़ दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।0
0
Report
पटना के गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य शिक्षा में पहचान बनाई
Patna, Bihar:कोरोना महामारी का वो दौर... जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से जूझ रही थी और देश में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत भी तेजी से महसूस हुई। इसी चुनौतीपूर्ण समय में राजधानी पटना में वर्ष 2020 में शुरू हुआ गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज... आज स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अपने अलग पहचान बना रहा है। हेल्थकेयर, नर्सिंग, पैरामेडिकल और टेक्निकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों को यहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष जोर दिया जाता है। गुरुदेव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अधीन संचालित इस संस्थान में पैरामेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान में आधुनिक क्लासरूम के साथ अत्याधुनिक लैब की सुविधा उपलब्ध है, जहां अनुभवी शिक्षक छात्रों को थ्योरी के साथ विषय से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी देते हैं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, वर्ष 2020 से अब तक यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में कॉलेज के करीब 70 फीसदी छात्र अव्वल रहे हैं। यही वजह है कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को भी प्राथमिकता दी जाती है। छात्रों को सदर अस्पताल, रेलवे अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों में वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप का अवसर भी उपलब्ध कराया जाता है। कॉलेज में कार्यशील ओपीडी की सुविधा भी है, जहां छात्रों को अपने विषय से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है। इसके अलावा हॉस्टल, लाइब्रेरी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सकारात्मक वातावरण मिल सके। कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने वाले कई छात्र आज मेदांता, पारस और फोर्ड हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान की ओर से छात्रों के करियर को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अब कॉलेज प्रबंधन बिहार के अलग-अलग जिलों में संस्थान का विस्तार करने की तैयारी में है, ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा पहुंच सके और हेल्थकेयर क्षेत्र को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिल सके।0
0
Report
यूके संसद में विश्व नेतृत्व मंच के सम्मान से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:MAHARASHTRA DEPUTY CM EKNATH SHINDE FELICITATED WITH AWARD AT WORLD LEADERSHIP FORUM IN UK PARLIAMENT0
0
Report
Advertisement
धामूपुर में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी
Ghazipur, Uttar Pradesh:देश की आन-बान और शान के प्रतीक परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर गाजीपुर का धामूपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहुंचकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अब्दुल हमीद जैसे वीर सैनिकों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सभी 21 परमवीर चक्र विजेताओं को अभूतपूर्व सम्मान दिया है। अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम इन वीरों के नाम पर रखकर राष्ट्र ने अपने शूरवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह केवल नामकरण नहीं, बल्कि देश के वीर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सेना के साथ खड़े दिखाई देते हैं। चाहे लद्दाख की बर्फीली चोटियां हों या राजस्थान का तपता रेगिस्तान, प्रधानमंत्री जवानों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि सैनिकों के बीच से उन्हें जो ऊर्जा मिलती है, उसे वह देश की सेवा में समर्पित करते हैं। अपने संबोधन में नित्यानंद राय ने अमर शहीद अब्दुल हमीद की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने वह कर दिखाया था, जिसकी कल्पना भी दुश्मन नहीं कर सकता था। दुनिया जिन अमेरिकी पैटन टैंकों से भय खाती थी, उन्हें भारतीय सेना के इस जांबाज सिपाही ने अपने अदम्य साहस से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना केवल आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि अपने अटूट हौसले, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के बल पर लड़ती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के जवान माइनस 50 डिग्री की बर्फीली ठंड से लेकर 55 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी तक हर परिस्थिति में भारत माता की रक्षा के लिए सीना तानकर खड़े रहते हैं। यही कारण है कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे सम्मानित सेनाओं में गिनी जाती है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा और सेवा का जज्बा ही भारत को विश्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पूरा धामूपुर "अब्दुल हमीद अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा तथा लोगों ने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर भारी पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और फ्लैग मार्च
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी व्योम बिंदल के नेतृत्व में घंटाघर से जामा मस्जिद और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में आरआरएफ और पीएसी के जवान शामिल रहे। जामा मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी कर रही है। छतों की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि न हो सके। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर आरआरएफ और पीएसी का पर्याप्त डिप्लॉयमेंट किया गया है। इंटेलिजेंस टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों और समाज के विभिन्न लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। एसपी सिटी ने लोगों से अपील की है कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो या भ्रामक सामग्री वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीतापुर में मिड-डे मील घोटाला: माफियाओं के साये में बच्चों की रोटियां
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक खाद्यान्न मामले पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का योगी सरकार पर बड़ा हमला। कांग्रेस सांसद बोले सरकारी योजनाएं लूट का जरिया बनी हुई है सीतापुर वह जनपद है जहां पर भूमाफिया ही नहीं बल्कि गल्ला माफिया गन्ना माफिया और न जाने किस्म किस्म तरह के माफिया रहे। यह माफियाओं की धरती रही है। यहां शुरू से ही गल्ला माफिया पनपते रहे। भाजपा और सत्ता के संरक्षण में वह मिड डे मील का राशन खा गए। बहुत शर्मनाक है 3 महीने से मिड डे मिल नहीं बंटा बच्चों के बीच। और यहां प्रशासन के अधिकारी कान में तेल डालकर रुई लगाकर बैठे थे। उनको नहीं पता था कि 3 महीने से इतनी लूट मची हुई है। 50% बीलो टेंडर लिया ।सांसद बोले, जो आदमी इतना बिलो टेंडर लगा के ही बच्चों का मिड डे मील खा ही जाएंगे।इस मामले में भी लीपा पोती होगी । गिरफ्तारी हो जानी चाहिए। उनके दरवाजे पर अब तक बुलडोजर खड़ा हो जाना चाहिए,कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
