221001
वाराणसी डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर महानगर सभा में कई प्रमुख लोगों ने की शिरकत
Varanasi, Uttar Pradesh:महानगर सभा का संचालन महासचिव जोगिंदर यादव ने किया जबकि अध्यक्षता पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉक्टर ओपी सिंह ने की। इस सभा में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दिलशाद अहमद, महिला सभा की आरती यादव, सलीम अंसारी, मनोज यादव, अखिलेश गुप्ता, संजय यादव, राजेश यादव, गुफरान अंसारी, अरशद मास्टर, यासमीन खान, जितेंद्र यादव, और इश्तियाक खान समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नित्यानंद राय का दावा: कांग्रेस संविधान के रास्ते पर चले, अराजकता छोड़ दें
Patna, Bihar:केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि पौराणिक काल के राक्षसों की तरह जनकल्याण में बाधा बन रही है कांग्रेस। भारत की जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। भारत संविधान व जनता के जनादेश से चलेगा न कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता से - नित्यानंद राय0
0
Report
त्योहारी सीजन में बीकानेर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम भारी
Bikaner, Rajasthan:त्योहारी सीजन में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह जाम से आमजन परेशान मुख्य बाजारों में खरीदारी के बीच यातायात व्यवस्था चरमराई कोटगेट, KEM रोड, बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट पर वाहनों की लंबी कतारें जाम के चलते आमजन के साथ व्यापारी भी हो रहे परेशान ट्रैफिक पुलिस ने चुनावी ड्यूटी का हवाला देकर जताई असमर्थता यातायात प्रभारी कानाराम बोले- 6 नवंबर के बाद उपलब्ध होगा पर्याप्त जाब्ता त्योहारों का सीजन है बाजारों में रौनक है खरीदारी के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं लेकिन बीकानेर की सड़कों पर इस रौनक के बीच जाम का झाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है शहर के प्रमुख बाजारों में हालात ऐसे हैं कि वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और कई जगह लोगों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल रहा कोटगेट से KEM रोड और बड़ा बाजार से जस्सूसर गेट तक यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस चुनावी ड्यूटी के चलते पर्याप्त जाब्ता नहीं होने की बात कह रही है। दीपावली और त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ लेकिन इस भीड़ को संभालने के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नाकाफी नजर आ रही है बीकानेर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर जगह-जगह जाम के हालात बने हुए हैं कोटगेट, KEM रोड, बड़ा बाजार और जस्सूसर गेट जैसे व्यस्त इलाकों में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालात यह हैं कि बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों का काफी समय जाम में गुजर रहा है कई जगह वाहनों की कतारें लग रही हैं। पैदल राहगीरों को भी रास्ता निकालने में मुश्किल हो रही है इसका असर केवल आमजन पर ही नहीं बल्कि व्यापारियों पर भी पड़ रहा है बाजारों में ग्राहक तो पहुंच रहे हैं लेकिन अव्यवस्थित यातायात के चलते खरीदारी और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं अब सवाल यह है कि आखिर त्योहारों के इस अहम समय में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? इस संबंध में यातायात प्रभारी कानाराम ने चुनावी ड्यूटी का हवाला दिया है उनका कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते ट्रैफिक पुलिस के अधिकांश जवान चुनावी ड्यूटी में तैनात हैं ऐसे में शहर में पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यातायात प्रभारी के मुताबिक 6 नवंबर को तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद पर्याप्त जाब्ता उपलब्ध हो सकेगा यानी फिलहाल शहरवासियों को ट्रैफिक व्यवस्था में राहत के लिए चुनावी ड्यूटी खत्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है।0
0
Report
CM ने सरकारी शिविरों में महिलाओं और ग्रामीणों के सम्मान पर ज़ोर दिया
Panna, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री जनविश्वास शिवरों और अन्य शासकीय शिविर या कार्यक्रमों के आयोजन में महिलाओं और ग्रामीण जनों के सम्मान का ख्याल रखा जाना चाहिए0
0
Report
Advertisement
### दीपावली पर्व को लेकर रेउसा थाने में पुलिस ने की बैठक, आतिशबाजी विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्
Bamhnawa, Uttar Pradesh:### दीपावली पर्व को लेकर रेउसा थाने में पुलिस ने की बैठक, आतिशबाजी विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्देश रेउसा (सीतापुर)। दीपावली सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रेउसा थाना परिसर में पुलिस ने व्यापारियों और आतिशबाजी का कारोबार करने वाले लोगों के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता और आवश्यक सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने व्यापारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आतिशबाजी का व्यवसाय करने वालों से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने तथा दुकानों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम पूरे रखने को कहा। साथ ही आतिशबाजी बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा नगदी लेकर आवागमन करने वाले व्यापारियों को सलाह दी गई कि वे पहले पुलिस को सूचना दें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा लेकर ही आवागमन करें। बैठक में पुलिस ने सभी व्यापारियों से त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेंद्र पांडे सहित ग्राम प्रधान हामिद अली, पुन्नू, जाहिद अली, पंकज, पुनीत सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
छुईखदान के पान की नई कहानी: महिलाओं के स्व-निर्भरता से चमकेगी परंपरा
Khairgarh, Uttar Pradesh:कभी छुईखदान का पान सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि इस इलाके की पहचान हुआ करता था। यहां की पान की खुशबू देश के कई राज्यों तक पहुंचती थी। स्थानीय लोकमान्यता तो यहां तक है कि छुईखदान के पान की पहचान पाकिस्तान के लाहौर तक थी। करीब छह हजार पान की खेती से गुलजार रहने वाला यह इलाका वक्त के साथ अपनी इस विरासत को खोने लगा। आगजनी की घटना ने पारंपरिक पान की खेती को बड़ा झटका दिया, लेकिन अब एक बार फिर छुईखदान के पान की किस्मत बदलने की कोशिश हो रही है। किसान खेतों में पान की बेलें संवार रहे हैं, तो महिलाएं इसी पान से चॉकलेट, मिठाई और चाय बनाकर स्वाद को नया कारोबार दे रही हैं। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट... ये सिर्फ पान के पत्ते नहीं, बल्कि छुईखदान के इतिहास, संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। कभी यहां हजारों की संख्या में पान की खेती होती थी। खेतों में तैयार होने वाला पान अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर था। देश के कई राज्यों में इसकी मांग थी। स्थानीय लोकमान्यता के अनुसार छुईखदान के पान की पहचान पाकिस्तान के लाहौर तक पहुंची थी। छुईखदान में पान की खेती की शुरुआत के पीछे रियासतकाल से जुड़ी दिलचस्प कहानी भी सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि खैरागढ़-छुईखदान रियासत में उत्तर प्रदेश से रानियों के आगमन के साथ पान खाने और मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा आई। रानियों के साथ आई दासियों के जरिए यहां पान की संस्कृति विकसित हुई और धीरे-धीरे पान की खेती छुईखदान की खास पहचान बन गई। लेकिन समय के साथ इस विरासत पर संकट गहराता गया। आगजनी की एक घटना ने पान की खेती को बड़ा नुकसान पहुंचाया। कभी हजारों की संख्या में होने वाली खेती सिमटती चली गई। किसानों के सामने परंपरा बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। अब जिला प्रशासन पान अनुसंधान केंद्र के जरिए इस पुरानी खेती को फिर से बढ़ावा देने में जुटा है। खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 10 किसान बड़े स्तर पर पान की खेती कर रहे हैं। सरकारी नर्सरियों के माध्यम से भी पान की बेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। और अब छुईखदान के पान की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यहां की महिलाएं पान को सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रख रहीं, बल्कि उससे चॉकलेट, मिठाइयां, चाय और चीला जैसे नए उत्पाद तैयार कर रही हैं। यानी जिस पान की पहचान कभी परंपरागत खेती से थी, वही अब महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार का जरिया बन रहा है। यहां गिलोरी, मीठा, बंगला और कपाली सहित करीब 10 किस्मों का पान उगाया जाता है।0
0
Report
मंडला स्थापना दिवस: मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी मंच पर छात्रों के साथ धमाकेदार नाचा
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में स्थापना दिवस का जश्न, कबड्डी के मैदान में उतरीं मंत्री संपतिया उइके, छात्र-छात्राओं संग जमकर थिरकीं मंडला — मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंडला में उत्साह, उमंग और उल्लास की अनूठी छटा देखने को मिली। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम नजर आया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कबड्डी खेलती नजर आईं, तो वहीं छात्र-छात्राओं के समूह के साथ नाचते-गाते उत्सव का आनंद भी लिया। स्थापना दिवस के इस आयोजन में मंत्री का खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होना आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में दिनदहाड़े लूट, पशु व्यापारी से 2.40 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी 4 टीमें
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असरा के जंगल में लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। मेरठ जिले के थाना मुंडाली निवासी दो पशु व्यापारी मथुरा में लगने वाले पशु मेले के लिए निकले थे। रास्ते में तीन अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और नगदी लूट ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारियों से 2 लाख 40 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया है। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है।0
0
Report
टोंक में लोकतंत्र बचाओ यात्रा: भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला
Tonk, Rajasthan:दिल्ली में कांग्रेस की रैली के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने टोंक में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा का आयोजन किया है। भाजपा कार्यालय से पटेल सर्किल तक पदयात्रा आयोजित हुई। पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी मौजूद रहे। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौर की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सेना के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि सेना के खिलाफ बोलने वाला राजकुमार पप्पू क्यों नही समझ पा रहा है। भारतीय सेना देश की आन,बान और शान है और पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की ताकत हमारी सेना में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बातें करती है, जबकि आज भारत की सेना की ताकत से चीन सहित दुनिया के बड़े देश भी भारत की शक्ति को गंभीरता से लेते हैं। मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है और देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि भारत की सेना बेहद शक्तिशाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिससे पूरे परिसर में चुनावी माहौल और उत्साह नजर आया। पदयात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
लुटाना-मगनी सभा में राहुल कस्वां ने घोषणाओं पर हमला, 10 लाख चौक के वादे के साथ
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर लुटाना-मगनी में गरजे सांसद राहुल कस्वां, राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना, बोले काका की घोषणाओं के चक्कर में मत पड़ना’ राजगढ़ पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल धर्मपत्नी नवीन रैप्सवाल के समर्थन में चुनावी सभा, दादी गौरी मंदिर के सामने गंदे पानी के तालाब की जगह सार्वजनिक चौक बनाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा सादुलपुर पंचायत राज चुनाव को लेकर लुटाना-मगनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा आयोजित हुई। सभा में चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शिरकत कर कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के समर्थन में ग्रामीणों से वोट देने की अपील की। सभा में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया भी मौजूद रहीं। चुनावी सभा के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर तीखे तंज कसे। सांसद राहुल कस्वां ने गांव की वर्षों पुरानी समस्या का जिक्र करते हुए गोरी दादी मंदिर के सामने बने गंदे पानी के तालाब को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर गंदे पानी की समस्या समाप्त कर सार्वजनिक चौक विकसित करवाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्कां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि काका गांवों में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, उनके चक्कर में मत पड़ना। उन्होंने पानी की टंकी का उदाहरण देते हुए कहा कि गांव में पहले से पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन उसमें अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है। जब पहले से बनी टंकी का ही ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा तो नई टंकी की घोषणाओं का क्या फायदा? सांसद ने भाजपा नेताओं की घोषणाओं और विकास के दावों पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने भीमसेन डेम के मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन पर डेम का निर्माण हो सकता है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। सभा के अंत में सांसद राहुल कस्वां और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने पंचायत समिति सदस्य वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रवीना रेप्सवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। लुटाना-मगनी की इस चुनावी सभा में विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ-साथ भाजपा पर राजनीतिक हमले भी चर्चा का केंद्र रहे.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: सड़क बनवाने की मांग पर व्यक्ति टॉवर पर चढ़ा, पुलिस समझाने में जुटी
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - सड़क बनाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति - टॉवर पर चढ़ व्यक्ति ने अपने गांव जाने वाली सड़क बनाने की मांग - व्यक्ति को टॉवर पर चढ़ा देख पुलिस को दी गई सूचना - सूचना पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को समझाने में जुटी - कई सालों से खराब पड़ी हैं सड़क - सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया का मामला ।0
0
Report
पांचवीं मंजिल पर आग: अवैध फैक्ट्री का खुलासा, दमकलों ने दम घोटा
New Delhi, Delhi:बाड़ा हिंदू राव की ईश्वर प्रसाद गली की एक इमारत की पांचवी मंजिल में आग लग गई। आग की लपटे और दूर दूर तक काला धुआँ दिखाई दिया। इस इमारत की पांचवी मंजिल पर अवैध फैक्ट्री चल रही थी जिसमें बालों में लगाने वाली क्लिप पर केमिकल पॉलिश की जाती थी। आग की सूचना 11 बजकर 50 मिनट पर मिली थी। चार दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। तंग गली होने के कारण फायरकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।0
0
Report
बरगी बस से 7.158 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, यात्री बस से 7 किलो गांजा बरामद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस से गांजा तस्करी कर रहे 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी से बरगी आ रही पवन बस क्रमांक MP50ZK1297 में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास बस को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें संदिग्ध युवक दीपक वर्मन (23), निवासी प्रेम सागर झंडा चौक, हनुमानताल, जबलपुर के गहरे नीले रंग के बैग और प्लास्टिक की पन्नी में भूरे सेलो टेप से लिपटे चार पैकेट मिले। जांच करने पर पैकेटों में गांजा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में बरगी थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश दोहरे सहित थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही0
0
Report
Advertisement
उमरिया के करन गौतम की भारतीय जूनियर हॉकी टीम में नियुक्ति, जिले में खुशी की लहर
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया निवासी 18 वर्षीय करन गौतम का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम के लिए हुआ है, उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने करन को बधाई दी है. उमरिया के ज्वालामुखी कलोनी के रहने वाले करन अजय गौतम जो की पेशे से शिक्षक हैं के पुत्र हैं, तीन वर्ष पूर्व इनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम के लिए हुआ था. हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण करन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में चयनित हुए और कई मैचो में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे देखते हुए इनका चयन इंडियन हॉकी کی जूनियर टीम के लिए हुआ है. सब जूनियर इंडिया कैंप चंडीगढ़ में अभ्यास मैच में भी करन ने इंटरनेशनल मैच में जीते और तीन गोल्ड मेडल हासिल किये और भारतीय हॉकी की जूनियर टीम का हिस्सा बने. नवंबर माह में ईजीप्ट में होने वाले हॉकी के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनायें प्रदान की है。0
0
Report
शाजापुर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: परमार ने शिक्षा के लिए दो प्रमुख मांगें रखीं
Shajapur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को शाजापुर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के गांधी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश गान की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिथियों का तुलसी के पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।\n\nमंत्री परमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां\n\nकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इंदरसिंह परमार ने मध्यप्रदेश के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश नए स्वरूप में अस्तित्व में आया था। वर्ष 1956 से लेकर आज तक प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। एक समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के अन्य राज्यों के साथ कदम मिलाकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से देश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक बदलाव और विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासوں से देश और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाईं।\n\nविधायक भीमावद ने रखीं दो प्रमुख मांगें\nकार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मंत्री इंदरसिंह परमार के समक्ष क्षेत्र की उच्च शिक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। विधायक ने कहा कि शाजापुर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को इंजीनियरिंग महाविद्यालय के रूप में उन्नयन किया जाए। इसके साथ ही शासकीय विधि महाविद्यालय शाजापुर में विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम) की कक्षाएं प्रारम्भ की जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़े।\nप्रतिभावान विद्यार्थियों को वितरित किए चेक\nकार्यक्रम के दौरान कृषि क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं और भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।\nआयोजन में कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, महेंद्र तारणेकर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.0
0
Report
दमोह में ई-रिक्शा का चौंकाने वाला हादसा: साढ़े تین साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
Damoh, Madhya Pradesh:ई रिक्शा बन साढ़े तीन साल के मासूम का काल, दबकर हुई दर्दनाक मौत... यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि ये ई बाइक या ई रिक्शा हादसे की वजह बन सकते है और कभी भी कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है, हम आपको डरा नहीं रहे बल्कि सतर्क और सावधान कर रहे है क्योंकि एमपी के दमोह जिले से एक ऐसी ही दर्दनाक खबर सामने आई है जहां एक ई रिक्शा ने एक घर का चराग़ बुझा दिया और साढ़े तीन साल के एक मासूम बच्चे की मौत ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। मामला जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के गांव सुरगी का है यहां रहने वाले देवेंद्र अहिरवाल नाम के शख्स के आंगन में उनका ई रिक्शा खड़ा था , सुबह सुबह सब अपने काम में लगे थे कि उसी वक्त उनका उनका बेटा अजीत इस ई रिक्शा के पास पहुंचा आटो में चाबी लगी हुई थी और मासूम ने चाबी घुमाई एक्सीलेटर घुमाया और ऑटो दौड़ पड़ा, कुछ दूर जाने पर ऑटो अनियंत्रित हुआ और पलट गया, इस ऑटो के नीचे मासूम दब गया, परिजन और आसपास के लोग दौड़े आटो को उठाया मासूम को निकाला और उसे हिंडोरिया के सिविल अस्पताल लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर मासूम की दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया यहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। इस मासूम की मौत के बाद परिजनों की स्थिति बेकार है वहीं इलाके ने मातम फैल गया है। घटना लापरवाही का बड़ा उदाहरण भी कही जा सकती है। ई रिक्शा ने स्टार्ट होने के बाद आवाज नहीं आती और न ही इसमें गैर सिस्टम है लिहाजा एक्सीलेटर को घुमाते ही वो चल पड़ता है, आवाज न आने की वजह से लोग देख भी नहीं पाते या उनका ध्यान इस तरफ नहीं जाता इस घटना में भी यही हुआ और इसके अलावा जो बड़ी लापरवाही सामने आई वो रिक्शा ने चाबी लगी छोड़ देना भी है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को सावधान सतर्क रहने की सीख दी है जिन घरों में ये ई बाइक ई रिक्शा जैसे वाहन है वो लोग लापरवाही न बरते छोटी छोटी चीजों पर ध्यान दें ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन सके।0
0
Report
Advertisement
