icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221011
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow19 Sept 2024, 04:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में सपा नेता की ‘उम्मीद की साइकिल’ पर पुलिस का पहरा, कार्यक्रम का टेंट हटाया

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow4m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में समाजवादी पार्टी के नेता अनुज प्रधान के साइकिल वितरण कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गढ़ी कट्टैया गांव निवासी अनुज प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्र की गरीब छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए हजारों साइकिल वितरित करने की तैयारी की थी। इसके लिए छात्राओं के स्कूली दस्तावेज लेकर सूची भी तैयार की गई थी। 25 अक्टूबर को गांव के मैदान में कार्यक्रम होना था और टेंट भी लगाया जा चुका था। अनुज प्रधान का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जेसीबी से कार्यक्रम का टेंट हटवा दिया। उनके मुताबिक, करीब चार घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं के दबाव में कार्यक्रम रद्द कराया गया है। अनुज प्रधान ने ऐलान किया है कि वह हर हाल में 25 अक्टूबर की सुबह छात्राओं को साइकिल वितरित करेंगे। अब देखना होगा कि पुलिस कार्यक्रम की अनुमति देती है या फिर कोई नई कार्रवाई होती है। बाइट: अनुज प्रधान, सपा नेता
0
0
Report

जालौन में 12 केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा, डीएम समीर ने तैयारियों की समीक्षा,

AdityaAdityaFollow35m ago
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में 12 केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी देंगे PET परीक्षा, डीएम समीर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था प्लेस-जालौन यूपी डेट-24-10-2026 एंकर जालौन में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी समीर ने उरई में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 29,952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। डीएम ने रेलवे और बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने, रोडवेज बसों का अतिरिक्त संचालन कराने तथा होटल, रेस्टोरेंट और रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों से बचाने के लिए ठहराव स्थलों पर कमरों का किराया प्रदर्शित कराया गया है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ नकल रोकने के प्रभावी इंतजाम करने को कहा। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट:- समीर--डीएम जालौन बाइट:- सुरेश चंद्र रावत--एसपी जालौन
0
0
Report
Advertisement

जामिया के छात्रों के समर्थन में उतरे इमरान मसूद।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow44m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के हंगर स्ट्राइक और छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जामिया में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं और उनकी मांगें जायज हैं। यदि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू हैं, तो छात्र संघ के चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे हैं? सरकार को छात्र संघ की बहाली करनी चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि वह जामिया में छात्रों के बीच अपनी बात रखकर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर को लेकर देशविरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वहां कोई भी छात्र ऐसा कहता हुआ नहीं मिला और पूरे आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इंडिया गठबंधन की रैली पर भी दिया जवाब इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह गठबंधन की रैली है और सभी लोग इसमें शामिल होंगे। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा के सवालों का जवाब कौन दे रहा है? उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। सिख समाज से माफी के सवाल पर क्या बोले? नवंबर में कांग्रेस द्वारा सिख समाज से माफी मांगने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने भाजपा के आरोपों पर सवाल उठाए। वहीं, सिख समाज को सीट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन-सी मुख्य सीट दी गई है, यह बताया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर बैठकर सब कुछ तय होगा और पार्टी ही इस संबंध में फैसला करेगी।
0
0
Report

पंचकूला मुठभेड़: 2 आरोपी गोली, 3 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी चाकू से घायल

Panchkula, Haryana:पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली... पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर किया घायल... 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट और चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप... पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। तीनों आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दीपक उर्फ गोलू, 27 वर्षीय अमितेश और मोनू और 25 वर्षीय लखविंदर सिर्फ मोनू के रूप में हुई है... तीनों आरोपी कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 देसी कट्टे और 1 बाइक भी बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में हुई लूट और चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आने वाले हैं।
0
0
Report
Advertisement

जामिया यूनिवर्सिटी छात्रों का भूख हड़ताल: छात्रसंघ चुनाव और कैंपस बंदी का रोष

New Delhi, Delhi:जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने PC की है। जामिया विश्वविद्यालय के छात्र Hunger strike पर हैं। हंगर स्टाइक कर रहे छात्रों की प्रेस कॉन्फ्रेंस- 12 तारीख से हंगर स्ट्राइक पर हैं क्योंकि छात्रसंघ बहाल नहीं है। हम शांत प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बीच में एडमिनिस्ट्रेशन बाहर कर देता और फिर हम दोबारा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीच में प्रशासन से बात हुई वीसी की तरफ से जो कमेटी गठित की गयी लेकिन उसमें कुछ बात नहीं बन पाई। आज रजिस्ट्रार और बाकी टीचर आते हैं और उसी में हमारा टेंट उखाड़ दिया जाता है। और इस वजह से हम बात करने से मना करते हैं और प्रदर्शन पर बैठ जाते हैं। पिछले 13 दिनों से हंगर स्टाइक पर हैं लेकिन लगातार हमारे प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश हो रही है। उनको लगता है कि इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था खराब होगी और अब यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। पुलिस की मदद से प्रदर्शन को खत्म कराना चाहते हैं। हमारी बस इतनी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव हों, जिन छात्रों के ऊपर एक्शन हुआ है वो वापस लिया जाए। यूनिवर्सिटी प्रशासन चुनाव के बारे में कुछ नहीं बता रही है, तारीख बताए। वो चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे। आज या कल हमारे प्रदर्शन को कानून व्यवस्था का हवाला देकर खत्म कराया जा सकता है। काफी चीप चीजें इस्तेमाल हो रही हमारे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए। कल वो डिपार्टमेंट बंद करवा दिया गया जहां लड़कियां रूकती थीं। हमें तोड़ने के लिए ये सब किया जा रहा है। काफी पुलिस लगाई गयी है, डर का माहौल बनाया जा रहा। आज रजिस्ट्रार मिलने आए थे और जब हमारी बात नहीं बन पाई तो उन्होंने साफ बोल दिया कि कैंपस में अगर 5 बजे के बाद कुछ होता है तो उसके लिए जिम्मेदार हम(प्रदर्शनकारी छात्र) हैं। चाहे दिल्ली पुलिस अंदर आए या कुछ हो। आज से सारे गेट बंद, लाइब्रेरी कैंटीन बंद, ऑनलाइन क्लास .. अब ऐसी स्थिति बना दी गयी अगर कुछ जरूरी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी तो मूवमेंट कैसे जारी रख पाएंगे। मोहब्बत और नफरत की सियासत खेली जा रही। ये लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बात है। जामिया प्रशासन की तरफ से जो झड़प हुई उससे मुझे चोट लगी। कैंपस बंद कर दिया गया, यूनिवर्सिटी चाहती है कि प्रोटेस्ट बंद हो जाए। 17 अक्टूबर को क्रैक डाउन किया गया था और अब दोबारा क्रैक डाउन करने की कोशिश है। रजिस्ट्रार ने हमारे साथी फैजान को धमकी दी कि कैंपस 1 साल के लिए बंद कर दिया जाएगा और सारी चीजें तुझपर डाली जाएंगी।
0
0
Report

बॉलीवुड के बाद अब गाजियाबाद के पत्रकार आरव शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:बॉलीवुड के बाद अब गाजियाबाद के पत्रकार आरव शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए मिली इस धमकी के बाद पत्रकार जगत में चिंता का माहौल है। मामले ने पत्रकार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार आरव शर्मा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित पत्रकार आरव शर्मा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ से गुहार लगाई है। उन्होंने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई चर्चित धमकी और आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। हालांकि, इस मामले में धमकी देने वाले की पहचान और कथित गैंग से उसके संबंधों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बाबागंज पुरानी बाजार में धूमधाम से हुआ भरत मिलाप, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

Bahraich, Uttar Pradesh:बाबागंज/बहराइच। बाबागंज की पुरानी बाजार में भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और रुपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य शामिल हुए। अतिथियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर शुभारंभ किया और भगवान श्रीराम के दर्शन किए। भरत मिलाप के दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन के दौरान चारों ओर जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्तजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी आरके सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अजय मिश्रा, ललित त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, विजय त्रिपाठी, फौजदार वर्मा, अशोक पाठक, रावेन्द्र शर्मा, रतन अग्रवाल और रामकुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
0
0
Report

पंचकूला में बदमाशों के साथ मुठभेड़: 2 घायल, एक पुलिसकर्मी पर चाकू हमला

Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों को गोली लगी। पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। इनकाउंटर के दौरान कुल 9 राउंड फायर हुए, जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर 4 राउंड फायर किए, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 5 गोलियां चलाईं। एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया। रायपुर रानी और आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों अमितेश और दीपक को गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी लखविंदर के साथ हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल दोनों आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए DCP क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि रायपुर रानी के नजदीक आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेर लिया गया। पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागने के प्रयास में आरोपियों ने चार राउंड फायर किए। इसके जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायर किए, जिनमें दीपक और अमितेश गोली लगकर घायल हो गए। तीसरे आरोपी के साथ हाथापाई में चाकू से हमला हुआ। घायल दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बाइट – अमरिंदर सिंह, DCP क्राइम, पंचकूला
0
0
Report

बेमेतरा में बिजली बिल के विरोध पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हादसा

Bemetara, Chhattisgarh:बिजली बिल और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हादसा बेमेतरा के देवरबीजा में बढ़ते बिजली बिल और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जनसभा के बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुतले पर पेट्रोल डालते ही कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बेमेतरा के देवरबीजा में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन बना हादसे की वजह।
0
0
Report
Advertisement

संविधान बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस नेत्री शमीना शफीक ने किया जनसंपर्क

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर।** संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सदस्य महिला आयोग शमीना शफीक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा, मताधिकार की पवित्रता, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। शमीना शफीक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और संविधान की रक्षा के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से जनसभा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रमेश गौर, रम्मी, अब्दुल करीम अंसारी, काशीराम भार्गव, मोहम्मद हसन, अंकित यादव और रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

जयपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई, 315 किलो कटिंग बादाम नष्ट और 130 किलो बादाम-पिस्ता सीज

Jaipur, Rajasthan:Jaipur त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 315 किलो खराब कटिंग बादाम नष्ट, 130 किलो बादाम-पिस्ता सीज CMHO फर्स्ट जयपुर डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 40 किलोग्राम खराब अंजीर और किशमिश भी नष्ट करवाई गई। एम/एस मीना खत्री, दुकान नंबर 37, दीनानाथ जी की गली, चांदपोल का निरीक्षण ड्राइड पाइनएप्पल और अंजीर के सैंपल लिए प्रसिद्ध संपत कचोरी भंडार का भी निरीक्षण यूज्ड कुकिंग ऑयल का सैंपल लिया मौके पर कचोरी निर्माण इकाई को सीज किया गया एम/एस ट्रेडिंग कंपनी से कटिंग बादाम का सैंपल लिया गया श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी से कटिंग बादाम, कटिंग पिस्ता के सैंपल लिए तनुज एंटरप्राइजेज, दीनानाथ जी की गली में कार्रवाई के दौरान 315 किलोग्राम खराब कटिंग बादाम मौके पर ही नष्ट करवाए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top