221104
लखीमपुर खीरीः नगर पंचायत धौरहरा कार्यालय गेट के बाहर पान मसाला थूककर की जा रही गंदगी
Dhaurahara, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी की नगर पंचायत धौरहरा के कर्मचारी खुलेआम स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय गेट के बाहर कर्मचारियों द्वारा पान मसाला थूक कर जमीन को लाल कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रेकिंग / वाराणसी पीएम मोदी पुलिस लाइन से नमो घाट की तरफ निकले
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी में पीएम मोदी का काफिला पुलिस लाइन से नमो घाट के लिए रवाना। कुछ देर में IAF एयर शो में होंगे शामिल।0
0
Report
नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम,सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना खाना की सुविधा बिल्कुल फ़्री
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज PET की परीक्षा है जिसके लिए दूर दूर हजारों छात्र परीक्षा देने के लिए हमीरपुर जिले आये है ऐसे में pet के अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम, सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना और खाना की सुविधा बिल्कुल फ्री, नगर पालिका परिसर के अंबेडकर पार्क में परीक्षार्थी फ्री में भोजन कर रहे ग्रहण, रात में रुकने के लिए नगर पालिका के रैन बसेरा में किया निशुल्क इंतजाम, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद स्वयं व्यवस्थाओं को देखकर परीक्षार्थियों को अपने हाथों से मिला रहे खाना, जिले के मुख्यालय में सैकड़ो परीक्षार्थी दूसरे जिलों से PET का एग्जाम देने पहुंचे हैं ।0
0
Report
साउथ दिल्ली मैदानगढ़ी में एक लाख इनामी बदमाश सावन इलियास उर्फ हीरा लाल का एनकाउंटर
New Delhi, Delhi:साउथ दिल्ली में 1 लाख का इनामी बदमाश सावन इलियास उर्फ मुच्छड़ मामा उर्फ हीरा लाल को गोली लगी. मैदानगढ़ी में पुलिस-बदममाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश ने दो राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया. बदमाश डकैती के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. कार्रवाई मैदानगढ़ी SHO के नेतृत्व में की गई.0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर जिला न्यायालय के निरीक्षण के बाद लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने जिला न्यायालय जगदलपुर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने ग्रंथालय, अभिलेखागार, मालखाना और विभिन्न न्यायालय कक्षों का जायजा लिया, न्यायमूर्ति ने लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी भी ली, अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए स्थापित डिजिटाइजेशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, निरीक्षण के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पांच और दस वर्षों से लंबित पुराने मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए, इस दौरान न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बिरला मंदिर पर विशाल धरना
New Delhi, Delhi:ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के देश के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल के संयुक्त सहयोग से 25 अक्टूबर प्रातः 10 बजे बिरला मंदिर, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में विशाल धरना व प्रदर्शन किया। विपक्ष मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और अब ज्ञानेश कुमार के समर्थन में ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल ने बिरला मंदिर मंदिर मार्ग पर उनके समर्थन में आ गए है। उनका आरोप है कि देश में विपक्ष अराजकता फैलाकर देश को बांग्लादेश, फ्रांस बनाने का षड्यंत्र कर रहा है. ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग व वैश्य समाज को खुलेआम अपमानित करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश, ममता, केजरीवाल, तेजस्वी यादव, कॉकरोच पार्टी आदि नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिरला मंदिर/धरना स्थल से राहुल गांधी के निवास की ओर कूच किया। जय भगवान गोयल। बाइट। नन्द किशोर अग्रवाल चेयरमैन अग्रोहा समाज दिल्ली। बाइट रेखा गुप्ता दिल्ली अग्रोहा विकास की अध्यक्ष।0
0
Report
पूर्णिमा पर हिसार के अग्रोहा धाम में मेले का शानदार आगाज़, श्रद्धालुओं की भीड़
Hisar, Haryana:पूर्णिमा के पावन अवसर पर हिसार के ऐतिहासिक अग्रोहा धाम में विशाल मेले का शानदार आगाज़ हो चुका है, जहाँ देश के कोने-कोने से पहुँचे हज़ारों श्रद्धालु कुलदेवी माँ लक्ष्मी के दर्शन कर रहे हैं। इस भव्य मेले में आज भव्य ध्वजारोहण के साथ-साथ वार्षिक अधिवेशन और कई विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
कानपुर में 14वें मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। मां कनक जागरण समिति की ओर से आयोजित 14वें मां भगवती जागरण एवं भव्य श्रृंगार कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति सेठ मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने मां भगवती के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां के चरणों में शीश नवाया। मां भगवती के प्रति श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण वातावरण में भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। मां कनक जागरण समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां भगवती का भव्य दरबार एवं आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से भक्तों को मां भगवती की आराधना करने और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनने का अवसर मिला। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मां भगवती के प्रति श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया।0
0
Report
कैंपस दीवारों पर उमर खालिद के रिहा समर्थन के नारे, एबीवीपी ने किया विरोध
Noida, Uttar Pradesh:कैंपस की दीवारों पर राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल उमर खालिद को रिहा करने वाले तथा “Long Live Naxalbari” जैसे नारे लिखे गए है। एबीवीपी ने मामले को लेकर किया विरोध।0
0
Report
दिल्ली में एक नवंबर को विपक्षी रैली: सियासी आरोपों का तेज मुकाबला
Ranchi, Jharkhand:वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों की मेगा रैली प्रस्तावित है, रैली को सफल बनाने में झारखंड काँग्रेस मजबूती से जुटी, सभी सांसदों, विधायक, पार्टी नेताओं को टास्क दिया गया है। रैली के जरिए विपक्ष, वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी में है। वहीं बीजेपी ने रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी के दिन रैली आयोजित करने का फैसला कर राजनीतिक माहौल में तनाव पैदा करने की कोशिश की है। इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विरोधियों ने आरोप लगाते हुए कहा, जिस सिख समुदाय की ये बात करते हैं उन्हें लगातार अपमानित करने का काम किया है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: रामनगर किले में काले हनुमान जी के दुर्लभ दर्शन को लगी लंबी लाइन
Nidaura, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। रामनगर किला परिसर में स्थित दक्षिणमुखी काले हनुमान जी के दुर्लभ दर्शन के लिए आज श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। मान्यता है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन आम जनता के लिए खोला जाता है। काले पत्थर से निर्मित दक्षिणमुखी हनुमान जी की यह प्रतिमा बेहद दुर्लभ और चमत्कारी मानी जाती है। दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। किला प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।0
0
Report
मुस्करा में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई,बिना वैध बिल लाखों का सामान ले जा रहा वाहन पकड़ा
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर : मुस्करा में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना वैध बिल लाखों का सामान ले जा रहा वाहन पकड़ा, देर रात GST असिस्टेंट कमिश्नर पूर्णिमा यादव ने की कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, परचून, लोहे की चादर और बर्तनों समेत लाखों रुपये का सामान बरामद होने की जानकारी, जिले के बाहर से बिना वैध बिल और टैक्स दस्तावेजों के सामान लाए जाने का मामला, कार्रवाई के बाद वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया गया, ST विभाग के अधिकारी जरूरी दस्तावेजों की जांच में जुटे।0
0
Report
लखमऊ में वकीलों के चेंबर हटाने की कार्रवाई शुरू—ताजा घटनाक्रम
Lucknow, Uttar Pradesh:लखमऊ वकीलों के चेंबर हटाए जा रहे हैं कार्यवाही शुरू0
0
Report
Advertisement
जामिया मिलिया इस्लामिया के गेट बंद, छात्र अंदर नहीं पहुँचे; ऑनलाइन क्लास लिंक नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के सभी गेट्स बंद कर दिए गए हैं जिसकी वजह से किसी भी स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा हैं। 2 ऐसे छात्रों से बात की हैं जिन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया - एक ने बताया कि अब तक कोई ऑनलाइन क्लास का लिंक नहीं आया हैं। दूसरे छात्र ने कॉलेज प्रसाशन पर ही दीवारो पर विवादित बयान लिखने का आरोप लगाया0
0
Report
वाराणसी - पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा महिला मोर्चा
Nidaura, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पुलिस लाइन के पास भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटीं। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। पुलिस लाइन से नमो घाट तक 13 स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारी के क्रम में महिला मोर्चा ने उत्साह के साथ भागीदारी की।0
0
Report
काशी के घाटों पर एयर शो से लोगो में देशभक्ति की रफ्तार बढ़ी
Varanasi, Uttar Pradesh:बनारस के घाटों पर लोगों का दिखा जबरदस्त उत्साह. लोगों ने कहा देश के दुश्मनो के लिए है एयर शो. देशभक्ति से लबरेज लोगों ने हर हर महादेव और भारत माता कि जय के लगाए नारे0
0
Report
Advertisement
