221001
वाराणसी में भारतीय युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस, पकौड़ा स्टॉल लगाकर जताया विरोध
Varanasi, Uttar Pradesh:17 सितंबर को भारतीय युवा कांग्रेस ने वाराणसी में बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने खोजवा क्षेत्र में पकौड़ा स्टॉल लगाकर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव चंचल शर्मा ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और प्रदेश महासचिव मयंक चौबे विशिष्ट अतिथि रहे। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज युवा बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेएलएन मेडिकल कॉलेज: देहदान को गुरु सम्मान, आरोप निराधार
Ajmer, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में देह की बेकद्री के आरोप को निराधार बताते हुए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि देहदान की देह हमारे लिए गुरु समान होती हैं..जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में देहदान से प्राप्त देह की बेकद्री के आरोपों को कॉलेज प्रबंधन ने सिरे से खारिज कर दिया है...मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनके लिए देहदान से प्राप्त हर देह एक गुरु के समान है, जिसके माध्यम से मेडिकल के छात्र चिकित्सा की बारीकियां सीखते हैं..मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सांवरिया ने स्पष्ट किया कि लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं.. उन्होंने कहा कि कॉलेज में आधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.. देहदान से प्राप्त देह को स्टील कंटेनर्स में पूर्ण सुरक्षा, उचित रख-रखाव और नियमानुसार रखा जाता है.. छात्रों को पढ़ाने के लिए पूरी गरिमा और सम्मान के साथ इनका उपयोग किया जाता है..वहीं एनाटॉमी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. विकास सक्सेना ने पूरे प्रकरण पर विस्तार से जानकारी दी... उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में देहदान से प्राप्त देह को गुरु का दर्जा दिया जाता है.. यहां पर दो तरह से देह रखी जाती है...एक तो स्टील कंटेनर्स में कैमिकल के साथ सुरक्षित रखी जाती है, और दूसरी कुछ देह खुले रूप में रखी जाती हैं...डॉ. सक्सेना ने बताया कि खुले रूप में रखी गई देह पिछले पांच दशकों से कॉलेज में सुरक्षित हैं.. जिन पर उन्होंने स्वयं अपने छात्र जीवन के दौरान अध्ययन किया है.. इन देह पर बाहरी त्वचा और शरीर की संरचना का अध्ययन करने वाले छात्रों को विशेष सुविधा मिलती है... इनकी सुरक्षा भी पूरी तरह से की जाती है और नियमित रूप से इनका रख-रखाव किया जाता है..इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच भी करवाई है.. समस्त जांचों में बेकद्री के तथ्य निराधार पाए गए हैं.. कहीं भी किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता सामने नहीं आई है...जानकारी के अनुसार बेहतर रख-रखाव के लिए कॉलेज ने सरकार से 10 नए स्टील कंटेनर्स की मांग की है। वहीं सामाजिक सरोकार के तहत 2 स्टील कंटेनर्स एक सामाजिक संस्था की ओर से मेडिकल कॉलेज को पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे व्यवस्थाएं और बेहतर हुई हैं...प्रबंधन ने कहा कि देहदान एक महादान है और इसका वे पूरे सम्मान के साथ उपयोग कर रहे हैं..0
0
Report
कुचामन में चितावा थाने के पास सड़क हादसा: एक की मौत, 14 घायल
Didwana, Rajasthan:कुचामन: चितावा थाने के जिजोट के पास सड़क हादसा एक युवक की मौत 14 घायल पीकअप और वैगन आर कार के बीच हुई टक्कर कुचामन से खाटू श्याम जी जा रहे यात्री हुए हादसे का शिकार घायलों को ले जाया गया दाँता रामगढ़ अस्पताल गंभीर घायलों को कुचामन जिला अस्पताल लाए जाने की सूचना0
0
Report
फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से प्रधानाध्यापक नियुक्ति, स्कूल घोटाले पर सवाल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से नियुक्ति का आरोप, प्रधानाध्यापक की नियुक्ति पर उठे सवाल जहानाबाद के पूर्व सपा विधायक का भतीजा जूनियर हाईस्कूल का लिपिक बना प्रधानाध्यापक शिकायतकर्ता ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार की नियुक्ति और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप 2005 में लिपिक पद पर नियुक्ति, लंबे समय तक लिपिक का वेतन लेने के बाद अप्रैल 2015 में प्रधानाध्यापक बनाए गए नियुक्ति में कथित फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के इस्तेमाल का आरोप वर्ष 2012 से विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना संचालित न होने के बावजूद लाखों रुपये के कथित घोटाले का आरोप प्रबंध समिति में कथित रिश्तेदारों की मौजूदगी और नियुक्ति दस्तावेजों की वैधता पर भी सवाल मुख्यमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग चांदपुर थाना क्षेत्र के साल्हेपुर स्थित आदर्श जनता जूनियर हाईस्कूल का मामला0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री का ब्रजभूमि मथुरा दौरे से पहले वीडियो संदेश जारी
Noida, Uttar Pradesh:भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि ब्रजभूमि मथुरा दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदवासियों के नाम वीडियो संदेश0
0
Report
कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने से चौसा के स्कूल में पानी प्रवेश, पढ़ाई प्रभावित
Madanpur, Bihar:कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद चौसा प्रखंड के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। इसका असर अब शैक्षणिक संस्थानों पर भी दिखाई देने लगा है। फुलौत के तियर टोला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। परिसर में पानी आने से बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होने लगी है और छात्रों के बीच सांप-बिच्छू का डर भी बना हुआ है। विद्यालय के छात्रों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है। पानी आने के बाद करीब एक से दो महीने तक उनकी पढ़ाई प्रभावित रहती है। छात्रों ने बताया कि बाढ़ के समय कई बार शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई और अधिक प्रभावित होती है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक के अनुसार पिछले दिन से निचले इलाके में पानी बढ़ने के कारण विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। पानी आने की आशंका को देखते हुए विद्यालय के जरूरी सामानों को ऊपरी मंजिल पर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। विद्यालय की ओर से बताया गया कि फिलहाल बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित नहीं हुई है और कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि, विद्यालय परिसर में पानी जमा होने से परेशानी बढ़ गई है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। छात्रों का कहना है कि बाढ़ के समय विद्यालय परिसर में पानी जमा होना हर साल की समस्या बन गई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी चिंता का विषय है। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका बढ़ सकती है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम: चांदनी चौक पार्षद सुमन कुमार गुप्ता बने सामुदायिक भवन समिति अध्यक्ष
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम अलग अलग समितियां के चुनाव चल रहे हैं हालांकि महज चुनाव एक औपचारिकता है दिल्ली नगर निगम की समितियां के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन बनाए गए हैं सामुदायिक भवन समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार गुप्ता को बनाया गया है सुमन कुमार गुप्ता चांदनी चौक से बीजेपी के निगम पार्षद है ऐसे में उनको एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है हालांकि उनके सामने चुनौतियां भी हैं कई ऐसे सामुदायिक भवन है जिनकी हालत काफी खराब है लेकिन सामुदायिक भवन समिति के अध्यक्ष बनने के बाद सुमन कुमार गुप्ता का कहना है भले ही समय कम हो लेकिन हम पूरी तरह से इस व्यवस्था को सुधरेंगे और जो सामुदायिक भवन है उनको लोगों के लिए बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे ताकि गरीब जनता वहां पर अपने समारोह आयोजित कर सके सुमन कुमार गुप्ता अध्यक्ष सामुदायिक भवन समिति व निगम पार्षद चांदनी चौक0
0
Report
Advertisement
चांदनी चौक SP सेन मार्ग पर दुपहिया अवैध पार्किंग से जाम, बच्चों को हो रही परेशानी
New Delhi, Delhi:चांदनी चौक के एसपी सेन मार्ग पर दुपहिया वाहनों के अवैध पार्किंग से लोगों को परेशानी हो रही है. सड़क से लेकर पटरियों तक कब्जा है. इस मार्ग पर सुबह 9:00 बजे से और शाम 9:00 बजे तक दोपहिया और फोर व्हीलर पूरी तरह से प्रतिबंध है. पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के एसपी सेन मार्ग पर दुपहिया वाहनों के अतिक्रमण की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है; कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ. इन वाहनों की पार्किंग अवैध है जिसकी वजह से जाम लग जाता है. सुबह स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है. कई बार संबंधित पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. स्थानीय निवासी0
0
Report
रेवाड़ी पवन हत्याकांड: परिवार ने सिस्टम पर गंभीर आरोप, नूंह ट्रांसफर पर सवाल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के पवन हत्याकांड में नया मोड़: पीड़ित परिवार ने सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप, नूंह केस ट्रांसफर होने पर उठाए सवाल रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट थे तो अचानक नूंह क्यों भेजा गया केस? मृतक के भाई ने राजनीतिक दबाव और बड़े 'खेल' की जताई आशंका रेवाड़ी के बहुचर्चित पवन हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासनिक सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आईजी साउथ रेंज के कार्यालय पहुंचे मृतक पवन के भाई रोहित और परिजनों ने आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम हत्यारोपियों के रसूख और राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। परिजनों का दावा है कि आरोपियों को बचाने के लिए केस को रेवाड़ी से नूंह ट्रांसफर करने में बड़ा खेल हुआ है。 गिरफ्तारी के करीब थी रेवाड़ी पुलिस, फिर क्यों बदला गया जांच का रुख? मृतक के भाई रोहित ने सवाल उठाया कि जब Family रेवाड़ी पुलिस की जांच और कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट थी, तब अचानक मामला नूंह क्यों ट्रांसफर किया गया? रोहित के अनुसार, रेवाड़ी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बेहद नजदीक पहुंच चुकी थी। ऐसे मोड़ पर केस को ट्रांसफर करना सीधे तौर पर प्रभावशाली आरोपियों को राहत देने की कोशिश जैसा दिखता है। परिवार ने कहा कि अब स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद टूट रही है。 प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में हुई थी पवन की गोली मारकर हत्या करीब दो महीने पहले रेवाड़ी के कर्नल राम सिंह चौक स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में नारनौल निवासी पवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कई मुकदमों में नामजद एलिगेंट S City निवासी सज्जन सिंह, प्रॉपर्टी डीलर रामकिशन सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी सज्जन सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है。0
0
Report
पानीपत में जाम से राहत: रिंग रोड व बाईपास की तेज तैयारी
Panipat, Haryana:पानीपत को मिलेगी जाम से मुक्ति रिंग रोड-बाईपास की तैयारी तेज महिपाल ढांडा गडकरी ने दिया बाईपास का भरोसा मनोहर लाल ने केंद्र को लिखा पत्र पीएचसी में डेढ़ साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के आदेश अवैध कब्जों पर ढांडा का दो टूक जवाब इंतकाल है तो कोर्ट में चुनौती दें डेयरियों को शहर से बाहर बसाने की भी योजना पानीपत। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पानीपत की ट्रैफिक व्यवस्था, प्रस्तावित बाईपास, अवैध कब्जों, शहर में चल रही डेयरियों और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े मामलों पर भी खुलकर बात की। मंत्री ने बताया कि पानीपत में ट्रैफिक की समस्या लंबे समय से बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने थे, तभी उन्होंने पानीपत के चारों ओर बाईपास की जरूरत को महसूस किया था और करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास निकलवाने का काम शुरू किया था। अब शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रिंग रोड और नए बाईपास की आवश्यकता है। ढांडा ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पानीपत के लिए रिंग रोड और बाईपास की मांग रखी थी। गडकरी ने पानीपत को बाईपास देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी इस संबंध में आग्रह किया, जिस पर मनोहर लाल ने बिना देरी किए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह दोनों नेताओं के लगातार संपर्क में हैं और प्रयास है कि पानीपत के चारों तरफ रिंग रोड या बाईपास तैयार हो, ताकि शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके। जीटी रोड पर प्रदर्शन होते ही लग जाता है लंबा जाम मंत्री ने कहा कि पानीपत की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जीटी रोड ही शहर की मुख्य लाइफलाइन है। इसके अलावा शहर में ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर धरना या प्रदर्शन होने की स्थिति में किलोमीटरों लंबा जाम लग जाता है। बाईपास और रिंग रोड बनने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पीएचसी में डेढ़ साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं ढांडा ने बताया कि वह बुधवार को एक गांव में स्कूल के निरीक्षण के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां स्थित पीएचसी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पीएचसी में कई खामियां सामने आईं, लेकिन सबसे गंभीर मामला फार्मासिस्ट द्वारा दवाइयों का रिकॉर्ड ठीक से मेंटेन नहीं करना था। मंत्री के अनुसार, फार्मासिस्ट पिछले करीब डेढ़ साल से यह रिकॉर्ड ही नहीं रख रहा था कि कितनी दवाइयां पीएचसी में आईं, कितनी मरीजों को दी गईं और कितनी वापस जमा कराई गईं। पूछताछ के दौरान भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर मंत्री ने उपायुक्त को विभाग को लिखने और संबंधित फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में टेंडर को लेकर जांच के आदेश नगर निगम के कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत से जुड़े मामले पर मंत्री ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि पानीपत शहर का काम देखने वाले अधिकारी ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की वास्तविकता की जांच के लिए निगम कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं। ढांडा ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य होना है, वहां के निर्वाचित प्रतिनिधि की जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही टेंडर की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अनधिकृत तरीके से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करने की हिदायत दी। इंतकाल है तो कोर्ट में चुनौती दें शहर में निगम द्वारा हटाए जा रहे अवैध कब्जों के मामले में मंत्री ने कहा कि यदि किसी मकान मालिक या दुकानदार के पास संबंधित जमीन का वैध इंतकाल और राजस्व रिकॉर्ड में उसका अधिकार दर्ज है तो वह मामले को न्यायालय में चुनौती दे सकता है। उन्होंने कहा कि जमीन का वास्तविक मालिकाना हक राजस्व रिकॉर्ड और न्यायालय के निर्णय के आधार पर ही तय होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान या दुकानें इस कार्रवाई की जद में आ रही हैं और वे अपने पास राजस्व रिकॉर्ड होने की बात कह रहे हैं, वे उपायुक्त से मिल सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है तो उस पर कार्रवाई का सवाल अलग होगा। शहर की डेयरियां होंगी बाहर, प्लॉट देने की तैयारी मंत्री ने शहर में संचालित डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की योजना भी बताई। उन्होंने कहा कि बिंजौल में डेयरी संचालकों के लिए प्लॉट काटे गए थे और वहां कुछ प्लॉट अभी भी उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा निगम को बरसत रोड, कुठानी रोड और पूजा रोड सहित अन्य स्थानों पर जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले शहर में डेयरी संचालकों का पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शहर में कितने लोग डेयरी व्यवसाय से जुड़े हैं। इसके बाद उन्हें शहर से बाहर व्यवस्थित तरीके से प्लॉट उपलब्ध कराकर डेयरी सेक्टर विकसित करने की योजना है। इससे शहर में गंदगी और ट्रैफिक की समस्या कम होने के साथ डेयरी संचालकों को भी व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में गंगा के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन सतर्क
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में प्रधानमंत्री ने बनारस में गंगा के बढ़ते जलस्तर का संज्ञान लिया, अधिकारियों से की बात। PM मोदी के फोन कॉल के बाद ग्राउंड पर उतरे वाराणसी के DM और पुलिस कमिश्नर। गंगा में उफान के कारण सहायक नदी वरुणा का जलस्तर बढ़ा, रिहाइशी इलाकों में घुसा पानी। बाढ़ के पानी से कई इलाके पूरी तरह प्रभावित, सैकड़ों परिवारों के घरों में भरा पानी। प्रभावित इलाकों से लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, बाढ़ राहत शिविरों में पहुँचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने खुद पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर। DM ने कहा— प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बनारस में स्थिति काबू में है, प्रभावितों की सूची बनाकर मदद जारी। प्रशासन ने दी चेतावनी, आने वाले 48 घंटों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका। पुलिस कमिश्नर ने कहा— हर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिस टीम मुस्तैद, लोगों से सतर्क रहने की अपील。0
0
Report
सोनौली सीमा पर औचक निरीक्षण: इंटीग्रेटेड पोस्ट व हाईवे निर्माण की समीक्षा
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- गोरखपुर जोन के मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने आज महराजगंज जनपद के भारत नेपाल की सोनौली सीमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सोनौली सीमा के नोमैन्सलैण्ड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और एसएसबी की सीमा चौकी पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, इमीग्रेशन एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कमिश्नर एवं डीआईजी ने भारत नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट एवं गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे 29 पर बॉर्डर के इलाके के समीप मुडिला गांव के पास बन रहे बहुउद्देशीय हब का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी एवं इमीग्रेशन के अधिकारियों से आने वाली समस्याओं एवं नेपाल में जो दैविक आपदा आई है उसके बाद किस तरह की समस्याएं आ रही हैं इसके लेकर फीडबैक लिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बॉर्डर क्षेत्र में कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर की माँग बताई गई है जिस पर काम किया जाएगा। नेपाल में जो आपदा आई है उसको लेकर विदेश मंत्रालय नेपाल के साथ संपर्क में हैं। नेपाल के कुछ लोगों के शव भारतीय क्षेत्र में बहकर आए थे उन्हें सम्मान पूर्वक आवश्यक कार्रवाई कर नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। नेपाल की आपदा में पूर्वांचल के कुछ लोग लापता है जिनकी जानकारी जुटा जा रही है। पूरी संवेदनशीलता के साथ इस आपदा से पीड़ित लोगों की मदद की जा रही है。0
0
Report
नितिन नवीन ने किरण देव से मिलकर स्वास्थ्य स्थिति जानकर शुभकामनाएं दीं
Raipur, Chhattisgarh: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की छत्तीसगढ़ निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के उपचार और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श की जानकारी ली और उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: राहुल गांधी पर FIR के बाद यूथ कांग्रेस का पुलिस पर तीखा हमला
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी पर FIR के बाद यूथ कांग्रेस का पुलिस पर हमला, प्रदेश महासचिब बोले- ‘स सत्ता के दबाव में काम कर रही नैनीताल पुलिस’खबर विजय कश्यप रामनगर हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस का विरोध लगातार तेज हो रहा है,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बीते दिनों से दोहरी नीति अपनाते हुए सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान पहुंचे थे, इसके बाद कुछ लोगों द्वारा रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण के नाम पर हवन कराया गया और समाज को भड़काने का प्रयास किया गया,इस मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की。 यूथ कांग्रेस नेता का आरोप है कि दूसरी तरफ राहुल गांधी के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए नैनीताल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए。 उन्होंने एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी से मांग की कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम करने के बजाय निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करे, उन्होंने कहा कि यदि रामलीला मैदान में शुद्धिकरण के नाम पर लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक को बीती रात थाने में बैठाया गया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है,उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर आज एसएसपी नैनीताल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संयुक्त रूप से पुतला फुंका गया है. कांग्रेस ने साफ किया है कि वह पुलिस की इस कथित कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आगे भी आवाज उठाएगी。 सुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस0
0
Report
पहलादपुर हत्याकांड: पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:एंकर पहलादपुर हत्याकांड के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दक्षिण जिले के एडिशनल डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 28 तारीख को एक हत्या का मामला था जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिस्टल, लाइव कैश और अन्य सामान बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट।0
0
Report
आमेर में दो लेपर्ड, आबादी क्षेत्र में हड़कंप, पिंजरा लगाने की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- आमेर में दो लेपर्ड की चहल-कदमी आबादी क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत देर रात पानी की टंकी के पास दिखे दो लेपर्ड अलग-अलग समय में CCTV में कैद हुआ मूवमेंट सुबह फुटेज सामने आने पर मचा हड़कंप हांडीपुरा की नाडिया कॉलोनी में दिखे लेपर्ड पहले भी कई बार सामने आ चुका है मूवमेंट दरगाह के गुंबद पर भी दिख चुका है लेपर्ड वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग पिंजरा लगाकर लेपर्ड पकड़ने की मांग0
0
Report
Advertisement
