221001
वाराणसी में 'खिलौने वाली संस्था' ने गरीब बच्चों को खिलौने बांटे, बच्चों के चेहरे पर खुशी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में 'खिलौने वाली संस्था' ने आज गरीब बच्चों को खिलौने वितरित किए। संस्था के संस्थापक अजय श्रीवास्तव हर रविवार उन बच्चों तक खिलौने पहुंचाते हैं, जिनके परिवार उन्हें खिलौने नहीं दे सकते। सड़क किनारे झोपड़ियों में रहने वाले इन बच्चों का बचपन खिलौनों के बिना बीतता है। आज के वितरण कार्यक्रम में राकेश जी और अजय श्रीवास्तव ने मिलकर बच्चों को खिलौने देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वरुण मुलाना ने कहा संसद में चर्चा जरूरी, शिक्षा-परिक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहिए
Yamuna Nagar, Haryana:अंबाला से सांसद वरुण मुलाना आज यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ अपशब्दों को लेकर किए गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपशब्द किसी के खिलाफ भी कहना उचित नहीं है। लेकिन भाजपा और उसके नेता देखें कि वह संसद के अंदर और बाहर कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। अपशब्दों का प्रयोग कभी भी किसी के खिलाफ नहीं होना चाहिए। वरुण मुलाना सांसद अंबाला वहीं सांसद अंबाला ने लोकसभा में जारी गतिरोध को लेकर कहा कि यहां सरकार काम रोकने का काम कर रही है जबकि हम चर्चा मांग रहे हैं। जनता की आवाज उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्या विद्यार्थियों के साथ जो हुआ उसका जवाब हमें नहीं मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बिना चर्चा के विधेयक पास करवाना चाहती है सरकार। सरकार को जवाब देने के लिए आगे आना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह भी कैसी बात है कि प्रधानमंत्री अपने पार्लियामेंट कार्यालय में आते हैं लेकिन संसद में नहीं आ रहे। वरुण मुलाना ने कहा कि हम शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं जो सबसे जरूरी है ।उन्होंने कहा कि फास्ट्रेक कोर्ट बनाने की बात कही जा रही है जबकि देश में 850 से ज्यादा स्पेशल कोर्ट पहले से काम कर रहे हैं उनमें लाखों मामले पेंडिंग है। इसलिए व्यवस्था में सुधार होना चाहिए。 वरुण मुलाना सांसद अंबाला अंबाला के सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि भाजपा सरकार में कहीं किसी की सुनवाई नहीं है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी महंगाई लगातार बढ़ रही है और कांग्रेस इन मुद्दों को उठाना चाहती है लेकिन सरकार जवाब देने से भाग रही है।0
0
Report
द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने 14 संगीन मामलों के शातिर को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने एक ऐसे शातिर और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, कार जैकिंग, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 14 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान संजय उर्फ बिहारी उर्फ भंडारी के रूप में हुई है, जो थाना नजफगढ़ का बी.सी. है। पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि संजय उर्फ बिहारी उर्फ भंडारी यूईआर-2 पर जय विहार नाले के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।0
0
Report
दतिया विधानसभा उपचुनाव: कल मतगणना, 292 केंद्रों पर 15 राउंड में होगी गिनती
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव : कल होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। मतगणना की तैयारियां सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगी, जबकि सुबह 8 बजे से सभी 292 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को सुरक्षा घेरे में निर्धारित मार्ग से मतगणना हॉल तक लाया जाएगा। प्रत्येक मशीन को 16 मतगणना टेबलों पर पहुंचाया जाएगा, जहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना होगी। पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस और प्रशासन का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। प्रवेश केवल उन्हीं अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं अधिकृत व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश पास (क्यूआर/बारकोड युक्त पास) होगा। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम ले जाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। अनुविभागीय अधिकारी एवं मतगणना केंद्र प्रभारी दीपक यादव0
0
Report
Advertisement
आदिवासी एकता महाजुटान रैली: परिसीमन के खतरे के बीच झारखंड में भारी तैयारी
Ranchi, Jharkhand:30 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी एकता महाजुटान रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को रांची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान रैली की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद बंधु तिर्की ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रत्येक जिले में एक संयोजक, एक उप-संयोजक और एक जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त के बाद वे स्वयं पूरे झारखंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बंधु तिर्की ने कहा कि उनकी टीम परिसीमन का विरोध नहीं कर रही है, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप झारखंड में आदिवासी और दलित समुदाय की सीटें कम न हों, बल्कि उनका उचित प्रतिनिधित्व बना रहे। उन्होंने बताया कि इस विषय पर डॉ. रामचंद्र उरांव की अध्यक्षता में गठित ड्राफ्टिंग कमेटी ने अपना मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा。 उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली जाकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेगा और परिसीमन से झारखंड के आदिवासी एवं दलित समुदाय पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों से उन्हें अवगत कराएगा। बंधु तिर्की ने कहा कि महाजुटान रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उनके शामिल होने की पुष्टि मिलने के बाद इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मोराबादी मैदान में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे。0
0
Report
जमशेदपुर हत्या: कलियाडीह नहर में शव मिलने, शादी दबाव पर आरोपी दासमत बास्के गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह नहर में 26 जुलाई को मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दासमत बास्के (निवासी छोटा बांदुआ, थाना पोटका) के रूप में हुई है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया किआरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई की सुबह करीब 8:20 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियाडीह नहर में एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान किरण देवी (45 वर्ष), पति सुंदर प्रसाद, निवासी जुगसलाई बंगालीपाड़ा, राम मंदिर के समीप के रूप में हुई। मृतका के पुत्र घनश्याम सिंह ने शव की पहचान कर पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर दासमत बास्के पर संदेह जताया। इसके बाद 1 अगस्त को परसुडीह थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर शव को कलियाडीह नहर में फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना या आत्महत्या जैसा लगे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी (JH05EF-3277), एक काला टी-शर्ट, गुलाबी रंग का थैला तथा बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
द्वारका पुलिस ने भगोड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया; 3,000 क्वार्टर शराब जब्त
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले में चलाए जा रहे "नशे पर लगाम, देश को सलाम" अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घोषित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब की 3,000 क्वार्टर बोतलें और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई i20 कार भी जब्त कर ली है। पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आबकारी अधिनियम के एक पुराने मामले में 7 अप्रैल 2025 से अदालत द्वारा घोषित भगोड़ा था और लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।0
0
Report
Advertisement
दमोह में पथरिया की कार से 39 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में जारी नशे के अवैध कारोबार के बीच शराब की तश्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। कल रात फिर जिले के पथरिया में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे संगठन भगवती मानव कल्याण के सदस्यों ने एक कार से बड़ी तादात में अवैध शराब जब्त कराई है। दरअसल संगठन के लोगों को मिली खबर के बाद उन्होंने पथरिया पुलिस को सूचना दी और फिर जाल बिछाकर शहर के रजवांस चौराहे के पास एक कार को रोका तो कार में सवार दो युवक भाग खड़े हुए और जब कार की तलाशी ली गई तो इसमें 39 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब और कार को जब्त किया है और दोनों फरार तस्कर की पहचान के लिए तलाश पुलिस कर रही है।0
0
Report
विशाखापत्तनम में फ्रेंडशिप डे के मौके पर समुद्र में डूबे दो युवक, तलाश जारी
Hyderabad, Telangana:Visakhapatnam(AP): A tragic incident marred Friendship Day celebrations in Visakhapatnam on Sunday after two youths reportedly went missing in the sea at Old Gangavaram Beach in Gajuwaka. According to preliminary information, a group of friends had visited the beach in the morning for an outing and photo session. During the visit, a young woman identified as Neethu allegedly slipped into the water. Ramu, a young man who attempted to rescue her, was also swept away by strong currents and went missing. Both Neethu and Ramu are said to be residents of Peda Jalaripeta in Visakhapatnam. Upon receiving information, New Port Police rushed to the spot and initiated search and rescue operations. Police, along with rescue teams, are continuing efforts to trace the missing youths. Further details are awaited.0
0
Report
एटा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा के गालीबाज बयानों का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज पर निशाना
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ब्लॉक प्रमुख के बिगड़े बोल... मारहरा के गालीबाज ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा का वीडियो हुआ वायरल, गालीबाज ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ब्राह्मण समाज को अपमानित कर खुलेआम दे रहा है गलियां, चेयरमैन की चुनावी रंजिश को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने ब्राह्मण समाज को टार्गेट कर दी गलियाँ, जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा की माँ नगर पंचायत का चुनाव सर्वेश उपाध्याय से बुरी तरह हार गई थी तभी से ब्राह्मण समाज को टार्गेट कर लगातार दे रहा है गलियाँ, ब्राह्मण समाज के आक्रोशित लोग विरोध जताते हुए FIR दर्ज कराकर कार्यवाही की कर रहे है मांग, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना मिरहची क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
पंढरपुर में भीमा नदी बाढ़: ड्रोन ने दिखाए जलमग्न मंदिर और पुल
Pandharpur, Maharashtra:पंढरपुर में भीमा नदी फिलहाल बाढ़ की स्थिति बना रही है। भीमा नदी लगभग 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी लेकर बह रही है। भीमा नदी पर आई बाढ़ की ड्रोन दृश्य तस्वीरें फोटोग्राफर राहुल गोडसे ने ली हैं। चंद्रभागा के रेगिस्तान में पुंडलिक मंदिर समेत सभी मंदिर पानी में डूब गए हैं। ISKCON के साथ नदी के घाट भी पानी में डूब गए हैं। ड्रोन के जरिए ट्रैफिक के लिए खुला रहने वाला सोलापुर सड़क पर पुल और पंढरपुर शहर का आकाश से लिया गया सुंदर दृश्य दिख रहा है।0
0
Report
शाजापुर में जन औषधि केंद्र बंद, रोगी महंगी दवाओं के भरोसे
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का लाभ लोगों को पिछले लगभग एक वर्ष से नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद है, जिसके कारण मरीजों को बाजार से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है。 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। यह योजना गरीब, मध्यम वर्ग, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इस केंद्र से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायराइड, अस्थमा, संक्रमण, दर्द, बुखार, महिलाओं और बच्चों से संबंधित सैकड़ों आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाती थीं। इसके अतिरिक्त, सर्जिकल सामग्री और सैनिटरी नैपकिन जैसे स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद भी कम कीमत पर मिलते थे। जिला अस्पताल में कुछ महीनों के संचालन के बाद यह केन्द्र बंद हो गया। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे दोबारा शुरू कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे यह जनकल्याणकारी योजना शाजापुर में केवल कागजों तक सीमित दिख रही है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कमला आर्य ने जानकारी दी कि जन औषधि केंद्र फार्मासिस्ट की अनुपलब्धता के कारण संचालित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से एक समिति द्वारा किया जाता है और इस विषय पर समिति से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
इटावा में मौलाना जर्जिस अंसारी के भाषण पर विरोध, बुलडोजर कार्रवाई की मांग
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी के भड़काऊ बयान को लेकर हिंदू समाज के लोगों में जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. मौलाना जर्जिस अंसारी पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग कर रहे है और ऐसे मौलानाओं पर बीच सड़क पर सजा देने की मांग कर रहे है.0
0
Report
Advertisement
PM मोदी के नेतृत्व में हर पात्र परिवार को पक्का घर: आवास तेज़ गति
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवश्यक आवासों की मांग भेजने के निर्देश दिए हैं। जिस राज्य को जितने आवासों की आवश्यकता होगी, उसके अनुरूप आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।तोखन साहू ने बताया कि मंत्रालय का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए राज्यों से कहा गया है कि वे पारदर्शी तरीके से सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का चयन करें और समय पर प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विभिन्न राज्यों का दौरा कर योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं तथा राज्य सरकारों से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो। इसके साथ ही शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक शहरी विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है, ताकि लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो सके。0
0
Report
लखीमपुर खीरी विधानसभा कस्ता में संत शिरोमणि जयंती को लेकर के सनातन समरसता अभियान।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विधानसभा कस्ता के जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में सनातन समरसता कार्यक्रम में विधानसभा कस्ता पूर्वी में स्थिति दतेली कलां सरायन नदी तट सदाशिव लीलाधारी बाबा जंगली नाथ शिव मंदिर पर पहुंच करके पुजारी मुन्ना लाल गिरी को कलश व रामचरितमानस भेंट कर दक्षिणा देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर ने कहा उनको भारतीय जनता पार्टी ने सनातन संत शिरोमणि समरसता कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया गया है जिसको लेकर के वह संपूर्ण जनपद में सनातन धर्म की रक्षा के लिए मंदिरों शिवालयों धार्मिक स्थलों पर जाकर के सनातन धर्म संत शिरोमणि कलश यात्रा के तहत पुजारियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में बाबा मुन्नालाल गिरी रजनीश दीक्षित निर्मल मिश्रा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रभान दीक्षित, कमलेश कुमार मातृ शक्तियां मौजूद रही।0
0
Report
ज़ीਰਕपुर-पटियाला हाईवे पर एक्साइज-ज़ीਰकपुर पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ लिया, चालक फरार
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ-ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ-ਪਟਿਆਲਾ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ 'ਤੇ ਐਕਸਾਇਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਟਰੱਕ ਰੋਕ ਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਤਾਂਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੀ ਵਿਕਣਯੋਗ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਕਰੀਬ 500 ਪੇਟੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਰਾਬ ਲਿਜਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਜਾਂ ਵੈਧ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੇ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਿਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਰਾਰ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਲਈ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ। ਜਲੰਧਰ ਨੰਬਰ ਵਾਲੇ ਟਰੱਕ ਸਮੇਤ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ 500 ਪੇਟੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੀਅ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਹੁਣ ਇਹ ਪata ਲਗਾਉਣ ਵਿੱਚ ਜੁਟੀ ਹੋਈ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਕਿੱਥੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਿੱਥੇ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਟਰੱਕ ਦੇ ਮਾਲਕ ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਡਰਾਈਵਰ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਇਸ ਵੱਡੀ ਖੇਪ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਪੂਰੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਜਾਂਚ ਅੱਗੇ ਵਧਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
