221011
वाराणसी में बेटी के घर आये पिता की लाठी डंडे से कर दी पिटाई, अस्पताल में गई जान
Dhanpalpur, Uttar Pradesh:वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी की साधोगंज के चिवटहिया गांव में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शाम को दारू को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। बेटी के घर आए पिता पर सोते समय लाठी-डंडों से हमला किया गया जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें शिवपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। परिजनों ने बड़ागांव थाने में तहरीर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किसान सभा घड़साना: छह माह रेगुलेशन, मूंग मुआवजे समेत अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर घड़साना धान मंडी में खेत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी किसान सभा शुरू हुई, हजारों की संख्या में किसान शैड के नीचे पहुंच रहे हैं, घड़साना के आसपास के क्षेत्रों से किसानों का पहुंचना लगातार जारी है। सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टरों के साथ रावला, अनूपगढ़, खाजूवाला, 365 हेड सहित विभिन्न क्षेत्रों से किसान पहुंचे। सभा में किसानों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। किसानों की प्रमुख मांगों में छह माह का रेगुलेशन जारी करना, मूंग फसल खराबे का मुआवजा तथा अनूपगढ़ शाखा को रिजर्व करना शामिल है। आंदोलन के समर्थन में घड़ेगन बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापारियों ने भी किसानों को समर्थन दिया। सभा के बाद तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की तैयारी है।0
0
Report
कोटा में ASI राधेश्याम सांखला का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव ड्यूटी के बीच शोक
Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस से दुखद खबर सामने आई है। आरकेपुरम पुलिस थाना क्षेत्र में पदस्थापित ASI राधेश्याम सांखला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। ASI राधेश्याम सांखला के निधन की खबर से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर है।0
0
Report
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार की नकदी चोरी
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में यूजीसी रोल बैक के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में यूजीसी रोल बैक को लेकर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग उपजिलाधिकारी पटियाली कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। कासगंज जहाँ यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज के लोग जगह जगह प्रदर्शन कर रहे है इसी क्रम में आज सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग कासगंज के कस्बा पटियाली में एस बी आर इंटर कॉलेज के मैदान में पहले इकट्ठा हुए और उसके बाद पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पटियाली पहुंचे। सवर्ण समाज के लोगों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की वहीं यूजीसी रोल बैक के नारे लगाए गए। वहीं उसके बाद सवर्ण समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार पटियाली को सौंपा। सवर्ण समाज के लोगों की मांग है कि यूजीसी जैसे काले कानून को वापिस किया जाय। और आरक्षण में भी बदलाव की आवश्यकता है。0
0
Report
Sale live hui
Noida, Uttar Pradesh:Sector 18 me login badi sale, shop Kriye exciting prices me. 50 50 rs k free gifts and discounts. Bhari shops me hai discount!0
0
Report
आजम खान के खिलाफ हज समिति जमीन बिक्री मामले में एफआईआर, नुकसान की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। राज्य हज समिति की जमीन की बिक्री में कथित अनियमितता के मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है। आजम खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच में करीब 60 हजार वर्गफीट जमीन की बिक्री में नियमों की अनदेखी और हज समिति को करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपये के राजस्व नुकसान की बात सामने आई है0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई संपन्न।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:जिला कांग्रेस भवन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं लखीमपुर जनपद प्रभारी श्री अब्दुल हन्नान की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारियो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की l इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद,पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा , पूर्व विधायक सतीश अजमानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे l संगठन की मजबूती, जन मुद्दों पर संघर्ष और आगामी रणनीतियों एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की साथ ही भूत स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान में अपने संबोधन में कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है l पार्टी को मजबूत आधार देने के लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है l उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे गाँव, वार्ड बूथ स्तर पर जनता के बीच पहुंच कर कांग्रेस की नीतियों विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं l साथ ही श्री हन्नान ने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का जानता है क्योंकि देश व प्रदेश के युवाओं में हताशा नजर आ रही देश का Zen G रोजगार को लेकर सड़को पर है l कांग्रेस को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है शहरों का ही नहीं ग्रामीण अंचल का युवा भी अपने अधिकारों के लिए मुखर हो चुका है l देश का हर वर्ग चाहे वह दलित, अल्पसंख्यक, शोषित वंचित चाहे वह किसान हो सभी वर्तमान बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है l उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है l क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी जी समय-समय पर किसानों नौजवानों, दलित वंचित पिछड़ों की आवाज बन उनके मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं l उक्त बैठक को पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अरशद खुर्शीद, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग अशफाक उल्ला खान,जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल आदि ने भी संबोधित किया l0
0
Report
कोटा में युवक की संदिग्ध मौत: ससुराल विवाद के बाद जहरीला पदार्थ सेवन
Kota, Rajasthan:कोटा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी के मायके पक्ष के लोगों के साथ हुए विवाद के बाद युवक तनाव में था। बताया जा रहा है कि शंकर उर्फ शेरू, निवासी बड़गांव थाना सीसवाली, अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सीसवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नरसिंहपुर के गोटेगांव में बकरी चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा; कार फंसने से बदमाश भागे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर बकरी चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, कीचड़ में फंसी स्विफ्ट कार, मोबाइल और चाकू छोड़कर भागे बदमाश एंकर-बकरी चुराने आए हाईटेक चोरों को ग्रामीणों ने ऐसा खदेड़ा कि उन्हें उल्टे पांव भागना पड़ा। मामला नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम चरगुआ का है, जहां अपनी जान बचाकर भागे चोरों को अपनी स्विफ्ट कार, दो मोबाइल और एक चाकू मौके पर ही छोड़ना पड़ा। गोटेगांव में बीती रात कुछ बदमाश सुनील यादव की जमनापारी बकरी खोल रहे थे। आहट सुनकर सुनील और गांव वाले जाग गए। ग्रामीणों को आता देख चोरों ने अपनी स्विफ्ट कार से भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में कार कीचड़ में फंस गई। खुद को घिरता देख कार सवार चारों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कार में पहले से ही एक चोरी का बकरा मौजूद था। अब उम्मीद है कि जब्त मोबाइल और कार के जरिए पुलिस इलाके की पुरानी बकरी चोरियों का भी बड़ा खुलासा करेगी।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती की मौत, जहर खाने की आशंका
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल की मौत, जहर खाने की आशंका धौलपुर। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला और युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दोनों की पहचान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी के रूप में हुई है। जीआरपी चौकी पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका कुसुम बघेल (45) की शादी 24 साल पहले रजौरा खुर्द निवासी सीताराम जाटव से हुई थी। उसके 5 बच्चे हैं। पांच साल से वह पति से अलग होकर छिंदवाड़ा में पीहर में रह रही थी। मृतक युवक आकाश साहू (26) भी छिंदवाड़ा का ही रहने वाला है。 पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। कुसुम 10 दिन पहले ही ससुराल रजौरा खुर्द आई थी। मंगलवार को वह धौलपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं आकाश भी एक दिन पहले फैक्ट्री जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि दोनों शहर के एक कॉलेज के पीछे मिले और वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर दोनों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर गुरुवार को दोनों पक्षों के परिजन धौलपुर पहुंचे। जीआरपी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है बाइट 1 जीआरपी पुलिस0
0
Report
रायबरेली में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग gंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर घायल अजय सरोज कानपुर जनपद के कल्याणपुर का रहने वाला बताया जा रहा है ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाईं लेकिन तब तक टांग आ गई चपेट मे रायबरेली से रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन जा रही थी ट्रेन सूचना पर पहुंची जीआरपी जांच पड़ताल में जुटी लालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की घटना0
0
Report
जर्जर स्टेट हाईवे 2-A का पुल मौत बन गया
Surajpur, Chhattisgarh:एंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग, यानी स्टेट हाईवे 2-A पर भैसामुंडा स्थित महान नदी का पुल आज मात्र एक पुल नहीं, बल्कि हादसों का पर्याय बन चुका है। यह पुल लगभग पाँच दशक पहले 1971 में सेतु विभाग द्वारा निर्मित था और अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सरकारी दस्तावेजों में जर्जर घोषित यह संरचना प्रतिदिन हजारों जिंदगियां जान हथेली पर लेकर गुजरती हैं; प्रशासनिक अनदेखी की पराकाष्ठा यह है कि स्थानीय बाशिंदे इसे मौत का पुल कहने लगे हैं। पुल की छाती छलनी हो चुकी है और सीमेंट उखड़ने से बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिए वाहनों के पहियों को नुकसान पहुंचाते हैं; सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग कई जगहों से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे पुल के नीचे बहती नदी सीधे मौत के गड्ढे में तब्दील नजर आती है। यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं—कभी भारी ट्रकों के पलटने का अंदेशा बनता है, तो कभी बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं; दो हफ्ते पहले ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं बस में सवार 50 से 60 मासूम स्कूली बच्चों को सुरक्षित पार कराना हर दिन एक भयानक इम्तिहान होता है। सड़क पर गड्ढे, टूटती रेलिंग और भारी वाहनों का लगातार कंपन रोंगटे खड़े कर देता है। प्रशासनिक तंत्र आश्वासनों और औपचारिक पत्राचार तक सीमित दिखता है; जिले के अपर कलेक्टर के अनुसार वे प्रतापपुर लिंक कोर्ट जाते समय स्वयं साप्ताहिक रूप से इस मार्ग से गुजरते हैं और पूर्व में हुए मरम्मत कार्यों को देखा था। उनका दावा है कि बाढ़ के पानी के कारण संरचना को भारी क्षति पहुंची थी, जिसके बाद रेलिंग की मरम्मत कराई गई; निकले हुए सरियों, टूटी रेलिंग और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए सेतु निर्माण विभाग को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार 1971 में निर्मित यह पुल 50+ वर्षों की मियाद, भारी और ओवरलोडेड ट्रकों के दबाव और बाढ़ के थपेड़ों के कारण भार वहन क्षमता सेNear-zero पहुंच चुका है। जब सरकारी अभिलेख इसे जर्जर मान चुके हैं, तब नए पुल के निर्माण में देरी महज लापरवाही नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे का इंतजार है—जो आखिरकार कौन बताएगा?0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव: 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता 2256 बूथों पर मतदान
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर जिले में नगरपालिकाओं और नगर परिषदों की शहरी सरकार चुनने के बाद अब बारी जयपुर नगर निगम की है। कल जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान होगा। चुनावी मैदान में उतरे 723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता करेंगे। सुबह 7 बजे EVM पर वोट पड़ना शुरू होगा और शाम 6 बजे मतदान खत्म होगा। यानी शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं को 11 घंटे मिलेंगे। मतदान से ठीक एक दिन पहले आज प्रशासन की पूरी मशीनरी बूथों पर पहुंच गई। जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 2256 मतदान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को भवानी निकेतन से रवाना किया गया। यहां मतदानकर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद EVM और जरूरी चुनाव सामग्री सौंपी गई। इसके बाद मतदान दल अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचे और मतदान की तैयारियां संभाल लीं। मतदान दलों के पहुंचने के साथ ही बूथों पर EVM सहित चुनाव सामग्री व्यवस्थित करने और मतदान केंद्र तैयार करने का काम शुरू हो गया। कल सुबह मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग पार्टियां मॉक पोल सहित निर्धारित चुनावी प्रक्रिया पूरी करेंगी। इसके बाद सुबह सात बजे मतदाताओं के लिए मतदान शुरू होगा। नगर निगम क्षेत्र में विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू, मालवीय नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्श नगर, हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्र के निगम वार्ड शामिल हैं। इन्हीं क्षेत्रों के 2256 बूथों पर मतदाता शहर की अगली सरकार के लिए अपना फैसला सुनाएंगे।0
0
Report
डूंगरपुर के गुमानपुरा में बांझपन निवारण शिविर और पशुपालक संगोष्ठी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत संगोष्ठी का आयोजन कृत्रिम गर्भाधान अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण और शीत श्रृंखला रखरखाव योजना के तहत आयोजन डूंगरपुर के गुमानपुरा में बांझपन निवारण शिविर व पशुपालक संगोष्ठी हुई。 नोडल अधिकारी VO डॉ. विपिन चंद बैरवा ने बताया, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग डूंगरपुर के आदेश में शिविर लगाया गया। अस्थाई रूप से बांझ गोवंश व भैंसवंश पशुओं का उपचार कर उन्हें पुनः प्रजनन योग्य बनाने पर जोर दिया गया। कृत्रिम गर्भाधान से उच्च गुणवत्ता वाली संतति और दुग्ध उत्पादन बढ़ाना है उद्देश्य। संगोष्ठी में बांझपन से बचाव, समय पर पूर्ण उपचार और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. अशोक चौधरी, पशुधन निरीक्षक नितेश बोहा, पशु परिचर दिनेश कटारा व प्रगतिशील पशुपालक रहे मौजूद。0
0
Report
अमित जी के लिए धमाकेदार वीडियो मॉन्टाज रिलीज
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो मोंटाज अमित जी के लिए0
0
Report
Advertisement
