221001
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। दर्शनार्थियों की लंबी लाइन धीरे-धीरे गोदौलिया चौराहे तक पहुंच गई है और दर्शन के लिए प्रतीक्षा समय भी बढ़ता जा रहा है। भक्तों को बाबा विश्वनाथ का दर्शन प्राप्त करने के लिए धैर्यपूर्वक लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, 16 मई को शिलान्यास
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मई को गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम पूर्वांचल का पहला और उत्तर प्रदेश का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। 30 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य के तहत एलाइनमेंट, मिट्टी भराई और लेवलिंग का काम भी शुरू हो गया है। करीब 46 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाला यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ मॉडल पर तैयार किया जाएगा। स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में लगभग 14-14 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। नॉर्थ पैवेलियन मीडिया के लिए और साउथ पैवेलियन विशिष्ट अतिथियों के लिए विकसित किया जाएगा। खेल सुविधाओं की बात करें तो यहां कुल 11 पिच बनाई जाएंगी, जिनमें 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच शामिल होंगी। रात्रिकालीन मैचों के आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चार हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। क्रिकेट मुकाबलों के अलावा यहां बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय आयोजन भी कराए जा सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह स्टेडियम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन से जुड़ा यह स्थल एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए यहां पहुंचना काफी आसान होगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने से गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बहुआयामी विकास को नई रफ्तार मिलेगी। यहां पहले से पशु चिकित्सा महाविद्यालय और वृहद कान्हा गोशाला जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी विकसित किए जा रहे हैं। स्टेडियम बनने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। “अब गोरखपुर सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स हब के रूप में भी नई पहचान बनाने जा रहा है।0
0
Report
जालौन में घरेलू कलह के बाद युवक ने फांसी लगाई, घर में लटकता शव मिला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया कदम, घर के अंदर कमरे में युवक का शव लटकता मिलने से मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव का मामला।0
0
Report
किसानों ने मोईकलां-जोलपा रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, डामर उखाड़ा
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) मोईकलां से जोलपा गांव तक करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से बन रहे रोड़ निर्माण से जुड़ी खबर, किसानों ने हाथों से उखाड़ा 4 दिन पूर्व हुआ डामर, एंकर- मोईकलां कस्बे से जोलपा गांव तक करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से बन रहे रोड़ की गुणवत्ता पर किसानों व ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। आज सुबह करीब 9 बजे बाद कुछ किसान व ग्रामीण युवा निर्माणधीन जोलपा रोड़ पर पहुंचे। जहा पर किसानों ने बताया कि रोड़ की गुणवत्ता किसी भी स्तर पर ठीक नही है। किसानों ने कहा कि उर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयास से ग्रामीणों को रोड़ की सौगात मिली है। परंतु रोड़ निर्माण करने वाले ठेकेदार जनता व सरकार के पैसे को मिट्टी में मिला रहे हैं। किसानों ने अपने हाथों से डामर को उखाड़ कर अलग किया और रोड़ की गुणवत्ता पर सवाल खड़ेकिए।मौके से ही किसानों ने रोड़ की स्थिति को लेकर उप प्रधान ओम नागर अडूसा को भी अवगत करवाया। उप प्रधान नागर ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ किसानों ने बताया कि रोड़ की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नही हो सकता।0
0
Report
Advertisement
उन्नियारा में अवैध हथियारों के बड़े जखीरे के साथ 5 गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जिस इलाके में कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या हुई थी, उसी क्षेत्र से हथियारों और बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। आकांक्षा चौधरी ने बताया कि 11 मई को थाना बनेठा क्षेत्र के रूपवास गांव सहित विभिन्न स्थानों पर सुनियोजित तरीके से दबिश देकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, बारूद और छर्रे बरामद किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 देशी टोपीदार एकनाली बंदूकें, 1 देशी कट्टा और 3 एयरगन सहित कुल 10 अवैध हथियार जब्त किए। इसके अलावा 20 मोटे छर्रे, 655 मध्यम छर्रे, 100 एयरगन पैलेट्स तथा भारी मात्रा में गन पाउडर (बारूद) भी बरामद किया गया। मामले में थाना बनेঠा में चार और थाना उनियारा में एक प्रकरण आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का उपयोग किन गतिविधियों में किया जा रहा था और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। गिरफ्तारी आरोपियों में रूपवास निवासी शोराज सिंह, बृजराज सिंह, गडूल, बाबूलाल तथा नयागांव निवासी रमेश शामिल हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनियारा न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
सोना-चांदी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर भाजपा ने स्वागत किया, विपक्ष सवालों में
Patna, Bihar:सोना चांदी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है جسको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया साथ ही कहा कि देश हित के लिए थोड़ा योगदान देने की जरूरत है प्रधानमंत्री जी ने आवाहन भी किया है हम यहां रुपए में खर्च करते हैं और बाहर से डॉलर में खरीद कर लाते हैं ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत रहे इसकाكو लेकर प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए फैसला उचित है और देश हित में देशवासियों को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए.... जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि जो देश की अर्थव्यवस्था है और देश दुनिया में युद्ध का माहौल है ऐसी स्थिति में अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने के लिए केंद्र सरकार ने फैसला लिया है निश्चित तौर पर इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री सोना चांदी खरीदने के लिए मना कर रहे हैं और दूसरी और रात के अंधेरे में एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया गया.. महिला और बहन बेटियों के साथ एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जो कार्य हो रहा दिख रहा है... 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि यह लोग आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे.. प्रधानमंत्री के बयान से स्पष्ट होता है कि एक साल तक हमारी मां-बहन मंगलसूत्र नहीं पहन पाएगी... कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कथनी और करनी में फर्क है.. हैदराबाद में पेट्रोल डीजल बचाने की बात करते हैं और उसी दिन जामनगर में रोड शो करते हैं.. लंबी लंबी गाड़ियों की कतार रोड शो में होती है.. प्रधानमंत्री सिर्फ जनता को उपदेश दे रहे हैं.. सरकार की नाकामी है नाकामी छुपाने के लिए जनता पर बोझ दे रहे हैं...0
0
Report
डूंगरपुर में कॉफी विद कलेक्टर: बेटियों को प्रशासनिक संबल और सम्मान
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बेटियों की उड़ान को मिला प्रशासनिक संबल, डूंगरपुर में 'कॉफी विद कलेक्टर' कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभावान बेटियों का हुआ सम्मान डूंगरपुर जिले में सरकार की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से एक अनूठी पहल करते हुए शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में 'कॉफी विद कलेक्टर' संवाद कार्यक्रम व प्रतिभावान बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिला कलेक्टर देशलदान ने प्रतिभावान बेटियों से संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत किया जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के राजकीय विद्यालयों और संस्कृत शिक्षा विभाग की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं शामिल हुई। वही इसके साथ जिला कलेक्टर देशलदान, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठोड और एसडीएम गुर्जर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर देशलदान ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। संवाद का मुख्य केंद्र भविष्य में करियर की राह, आने वाली चुनौतियाँ और आधुनिक तकनीक के दौर में खुद को अपडेट रखने जैसे विषय रहे। छात्राओं ने इंटरनेट और नई तकनीकों के बारे में अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं, जिनका कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने जीवन का एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर जैसे जिले में इस तरह के उच्च स्तरीय कार्यक्रम होना ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। छात्राओं ने कहा कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों से सीधे बात करने और उनकी राय जानने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहने चाहिए ताकि हर बच्चे को प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन मिल सके। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल उनकी सफलता का सम्मान करना था, बल्कि उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर के लिए सही दिशा दिखाना भी था।0
0
Report
Advertisement
नागौर में जिला स्तरीय बैठक: सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता, कई अधिकारी मौजूद
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की जिला स्तरीय बैठक का हो रहा आयोजन, जिला परिषद सभागार में हो रही है बैठक, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हो रही बैठक, जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी रोशन मीणा, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जिला परिषद सदस्य सहित जनप्रतिनिधि मौजूद0
0
Report
पाकुड़ के ग्रामीणों पर सियार का आतंक: वन विभाग ने शुरू की कड़ी निगरानी
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर और रहसपुर गांव सहित कई गांवों में दर्जनों सियार डेरा डाले हुए हैं...ये सियार लगातार गांव के मवेशियों और बच्चों को निशाना बना रहे हैं...जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है...पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सियार के बढ़ते हमलों के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है...विभाग ने सियार के हमले में जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया है...क्षेत्र में सियार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं...डीएफओ सौरभ चंद्रा के निर्देश पर रेंजर बबलू देहरी अपनी टीम के साथ प्रभावित गांव पहुंचे... उन्होंने घटना की जानकारी ली और मृतक बच्ची के पिता को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा...इसके अतिरिक्त, सियार के हमले में घायल हुए अन्य दो व्यक्तियों को कुल 5 हजार का चेक प्रदान किया गया... बताते चले की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहसपुर और लखीनारायणपुर सहित कई गांवों में दर्जनों सियार डेरा डाले हुए हैं...ये सियार लगातार गांव के मवेशियों और बच्चों को निशाना बना रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है... लखीनारायणपुर गांव में सियार के हमले में एक तीन माह की बच्ची की मौत हो चुकी है...अब तक कुल 5 से 6 बच्चे घायल हो चुके हैं...ग्रामीणों के अनुसार सियार कई मवेशियों को भी अपना शिकार बना चुके हैं...बताया जा रहा है कि सियार गांव के बाहरी इलाकों में रहते हैं और रात में बाहर निकलकर मुर्गे-मुर्गियों तथा बकरियों को निशाना बनाते हैं... मौका मिलने पर वे छोटे बच्चों पर भी हमला कर देते हैं... सियार के आतंक की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है... वन प्रमंडल की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली...टीम ने सियार के संभावित रहने के स्थानों का भी दौरा किया...रेंजर बबलू कुमार ने बताया कि सियार को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाए जा रहे हैं...उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त भी की जाएगी...वन विभाग की टीम रात लखीनारायणपुर में गश्त और निगरानी कर रहीं हैं...साथ ही जागरुकता अभियान भी चला रहीं हैं...0
0
Report
मालपुरा में ट्रेलर से गिरा पत्थर का ब्लॉक, बड़ा हादसा टला
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर डिग्गी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट हाईवे पर ट्रेलर से गिरा पत्थर का ब्लॉक. ट्रेलर की कबाडिया टूटने से गिरा पत्थर का ब्लॉक. एक बड़ा हादसा टला0
0
Report
Advertisement
BTU ने वेस्ट वॉटर से बिजली बना दी; लागत 10 हजार से कम
Bikaner, Rajasthan:BTU के शोधार्थियों का कारनामा ! वेस्ट वॉटर से बनाई बिजली फूड ग्रेड इंडस्ट्री के गंदे पानी से तैयार की ऊर्जा 10 हजार रुपये से कम लागत में बनाया माइक्रोबियल फ्यूल सेल शोधार्थी लक्ष्मी नारायण सुथार ने टीम के साथ किया इनोवेशन डॉ. गायत्री शर्मा और डॉ. महेन्द्र भादू के निर्देशन में हुआ शोध वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट के साथ बिजली उत्पादन भी संभव 70 से 85 प्रतिशत तक कम हुई COD बीटीयू के इस इनोवेशन की हर तरफ चर्चा भविष्य में क्लीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण में मिल सकती है बड़ी सफलता बीकानेर अब सिर्फ ऊंट, रेगिस्तान और भुजिया के लिए ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक नवाचारों के लिए भी नई पहचान बना रहा है बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय यानी बीटीयू के शोधार्थियों ने एक ऐसा इनोवेशन कर दिखाया है जिसने वेस्ट को वेल्थ में बदलने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है फूड ग्रेड इंडस्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी यानी वेस्ट वॉटर से अब बिजली बनाई जा रही है और सबसे खास बात यह कि जिस माइक्रोबियल फ्यूल सेल की कीमत बाजार में लाखों रुपये तक होती है उसे बीटीयू की टीम ने 10 हजार रुपये से भी कम लागत में तैयार कर लिया यह तकनीक न सिर्फ प्रदूषण कम करेगी बल्कि ऊर्जा उत्पादन का भी नया रास्ता खोलेगी बीटीयू के शोधार्थी लक्ष्मी नारायण सुथार ने अपने सुपरवाइजर डॉ. गायत्री शर्मा और को-सुपरवाइजर डॉ. महेंद्र भादू के मार्गदर्शन में यह अनोखा माइक्रोबियल फ्यूल सेल तैयार किया है इस तकनीक में फूड ग्रेड इंडस्ट्री के वेस्ट वॉटर का इस्तेमाल कर बिजली उत्पन्न की जा रही है रिसर्च टीम के अनुसार फूड इंडस्ट्री के गंदे पानी में ऑर्गेनिक मैटर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसी ऑर्गेनिक मैटर को प्राकृतिक बैक्टीरिया तोड़ते हैं और इस प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉन्स रिलीज होते हैं यही इलेक्ट्रॉन्स फ्यूल सेल के जरिए बिजली में बदल जाते हैं। डॉ. गायत्री शर्मा के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह बायो-इलेक्ट्रोकेमिकल है इसमें किसी बाहरी केमिकल या हाई टेम्परेचर की जरूरत नहीं पड़ती वेस्ट वॉटर के ट्रीटमेंट के साथ-साथ उसी प्रक्रिया में बिजली भी पैदा होती है वहीं डॉ. महेंद्र भादू बताते हैं कि इस तकनीक में एनोड और कैथोड के बीच इलेक्ट्रॉन्स का फ्लो कराया जाता है जिससे ऊर्जा उत्पन्न होती है साथ ही कैथोड पर ऑक्सीजन और प्रोटॉन्स मिलकर पानी बनाते हैं यानी एक ही सिस्टम में वेस्ट ट्रीटमेंट और क्लीन एनर्जी दोनों का काम हो रहा है। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वेस्ट वॉटर की केमिकल ऑक्सीजन डिमांड यानी COD 70 से 85 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इससे प्रदूषण घटेगा और ट्रीटेड पानी को दोबारा उपयोग में लिया जा सकेगा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है इसे इंडस्ट्री लेवल तक स्केल किया जा सकता है और स्मार्ट ग्रिड, सोलर और बायोगैस सिस्टम के साथ भी जोड़ा जा सकता है। बीटीयू के कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग और यूसीईटी प्रिंसिपल डॉ. परबंत सिंह संधू ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है रेगिस्तान की धरती पर हुआ यह शोध अब यह साबित कर रहा है कि अगर सोच नई हो… तो गंदा पानी भी ऊर्जा का बड़ा स्रोत बन सकता है। बीकानेर के युवा शोधार्थियों का यह इनोवेशन आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकता है।0
0
Report
मध्यप्रदेश में UCC लागू से पहले जनसुनवाई शुरू, आदिवासियों के मुद्दे छूए जाएंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में UCC लागू करने से पहले होगी जिलों में जनसुनवाई UCC को लेकर बनाई गई कमेटी इसी महीने शुरू करेगी जिलों में जनसुनवाई कमेटी आदिवासियों की परंपराओं का अध्ययन करेगी दिल्ली और भोपाल में शुरू होंगे दो दफ्तर बैठक में मध्य प्रदेश की स्थानीय परिस्थितियों, सामाजिक, सांस्कृतिक प्रथाओं, मान्यताओं और परंपराओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई सदस्यों को उत्तराखंड और गुजरात के UCC ड्राफ्ट भी अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया गया 10 दिन बाद होगी UCC को लेकर दूसरी बैठक 60 दिन के अंदर देनी है UCC कमेटी को अपनी रिपोर्ट भोपाल आदिवासियों को UCC में शामिल करने का विचार भी ना करें सरकार आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का बयान देश मूलनिवासी आदिवासी जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का हक UCC में अगर आदिवासियों को शामिल किया जाता है तो सड़क पर उतरेगा समाज पुरजोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा देश के मालिक को उनके आधिकारों से वंचित नहीं कर सकते बाइट कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया सरकार का लक्ष्य दिवाली 2026 तक प्रदेश में UCC लागू करने का है0
0
Report
वज़ीराबाद बुरारी मेट्रो के पास नाले में अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Delhi, Delhi:नार्थ दिल्ली के वज़ीराबाद थाने इलाके के बुरारी मेट्रो स्टेशन के पास नाले में सड़ी गली अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव। परिजनों द्वारा वजीराबाद पुलिस स्टेशन में चार दिन पहले की गई थी इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट। मृतक के परिजनों को हत्या कर फेंकने की आशंका चार दिन से वजीराबाद थाना पुलिस कर रही थी तलाश। बुराड़ी मेन रोड पर भीड़ बढ़ने की वजह से यातायात भी हुआ प्रभावित ट्रैफिक कर्मी रोड खुलवाने में जुटे। फिलहाल दिल्ली पुलिस फायर ब्रिगेड और क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी। शव की पहचान करने के लिए मृतक परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया पहचान के बाद ही होगी मृतक की पुष्टि।0
0
Report
Advertisement
पुदुच्चेरी के नए CM N. Rangasamy को शपथ पर हार्दिक बधाई; विकास की आशा
Noida, Uttar Pradesh:Heartiest congratulations to Shri N. Rangasamy Ji on taking oath as the Chief Minister of Puducherry. Under the visionary guidance of Hon. PM Shri Narendra Modi Ji, I am confident that Puducherry will scale new heights of development, good governance and public welfare under your leadership. My best wishes for a successful tenure dedicated to the service of the people.0
0
Report
अंबाला में भाजपा को भारी जीत, मेयर अक्षिता सैनी सहित बहुमत वार्ड जीते
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में भाजपा की मेयर बनी अक्षिता सैनी अंबाला शहर वार्ड 1 में भाजपा के विशाल राणा जीते अंबाला शहर वार्ड 2 में भाजपा की वरखा सहोता जीती अंबाला शहर वार्ड 3 भाजपा के मनीष आनन्द मन्नी जीते अंबाला शहर वार्ड 4 में भाजपा के वरिंदर नाथ जीते अंबाला शहर वार्ड 5 में भाजपा के राजेश मेहता जीते अंबाला शहर वार्ड 6 में भाजपा की अर्चना छिब्बर जीती अंबाला शहर वार्ड 7 में भाजपा की मोनिका मल जीती अंबाला शहर वार्ड 8 में कांग्रेस की गुंजीत कौर जीती अंबाला शहर वार्ड 9 में भाजपा की सिवानी सूद जीती अंबाला शहर वार्ड 10 में भाजपा के गुरविंदर सिंह जीते अंबाला शहर वार्ड 11 भाजपा की कविता सैनी जीती अंबाला शहर वार्ड 12 भाजपा के कमल गुप्ता जीते अंबाला शहर वार्ड 13 भाजपा के शोभा पुनिया जीते अंबाला शहर वार्ड 14 कांग्रेस की पूनम विशु शर्मा जीती अंबाला शहर वार्ड 15 आजाद उम्मीदवार मनोज शर्मा जीते अंबाला शहर वार्ड 16 भाजपा की निकुंज अजय चावला जीती अंबाला शहर वार्ड 17 भाजपा के गुरप्रीत सिंह साहनी जीते अंबाला शहर वार्ड 18 भाजपा के हितेश जैन जीते अंबाला शहर वार्ड 19 कांग्रेस के पुनीत कवि जीते अंबाला शहर वार्ड 20 भाजपा की सपना रानी जीती0
0
Report
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं: जगदलपुर–हजरत निजामुद्दीन और विशाखापट्टनम–फरीदाबाद
Jagdalpur, Chhattisgarh:गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ‘ट्रेन-ऑन-डिमांड’ समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है, 21 मई को जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो 23 मई को दिल्ली पहुंचेगी, वापसी में यह ट्रेन 25 मई को निजामुद्दीन से चलकर 26 मई को जगदलपुर पहुंचेगी, यह ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरगी, जिससे बस्तर समेत कई इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा, इसके अलावा विशाखापट्टनम से फरीदाबाद के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जोकि अरकू, कोरापुट, रायपुर और नागपुर रूट से होकर चलेगी, रेलवे के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और दिव्यांगजन के लिए विशेष कोच शामिल हैं, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं。0
0
Report
Advertisement
