221001
वाराणसी में कार सवारों की हुड़दंग
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, बुधवार को रोहनिया चौराहे पर गाड़ी खड़ी करके कार के अंदर मस्ती कर रहे व्यक्तियों को जब एक शख्स ने गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा गया तो आग बबूला होकर कार सवार तीन लोग वाहन से उतर कर धमकी देने लगे. आरोप हैं कि कार सवार व्यक्तियों द्वारा यही काट डालेंगे फाड़ डालेंगे, जिसको बुलाना हो बुलाओ. वीडियो बनाते समय मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया. जब पीड़ित ने रोहनिया इंस्पेक्टर को सूचना दी तो पुलिस को आते देख वाहन सवार भाग निकले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चार सितंबर गोलीकांड: बदनोली के दो आरोपी नगर कोतवाली में आत्मसमर्पण
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ नगर कोतवाली से आई इन तस्वीरों को जरा गौर से देख लीजिए. हाथों में आत्मसमर्पण का पर्चा थामे ये दोनों युवक बदनोली गांव के हैं, जिन पर 4 सितंबर को हुए विवाद और गोलीकांड में शामिल होने का आरोप है. मुकदमे में नामजद होने के बाद पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही थी. लेकिन आज दोनों आरोपी सीधे पैदल चलकर कोतवाली के अंदर पहुंचे. तख्तियों पर आत्मसमर्पण, अपना नाम और मुकदमे की धाराएं लिखकर इन्होंने पुलिस के सामने खुद को पेश कर दिया. सरेंडर करने पहुंचे आरोपी कलवा उर्फ भूपेंद्र का कहना है कि 4 सितंबर को गांव में जब झगड़ा हुआ, तब वह मौके पर मौजूद ही नहीं था, बल्कि अपने खेत पर काम कर रहा था. आरोपी का दावा है कि उसे इस मामले में गलत फंसाया गया है और वह प्रशासन की जांच में पूरा सहयोग करने और न्याय की उम्मीद में खुद कोतवाली आया है. आरोपी ने कहा कि उसे प्रशासन पर विश्वास है, इसलिए अपने आप को आत्मसमर्पण कर दिया है. हम दो लोग हैं पेरिस और कलवा उर्फ भूपेंद्र. दोनों का झगड़े से कोई मतलब नहीं था, बेवजह नाम लिखवाया गया है. कोतवाली पहुंचे दोनों आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने फौरन हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब इन दोनों से 4 सितंबर की घटना, उनकी मौजूदगी और मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ कर रही है. दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है. सब कुछ यही है: नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनोली में 4 सितंबर की सुबह अंश और उसके भाई आरव के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे. विवाद बढ़ने पर जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस गोलीबारी में गोली लगने से दीपक उर्फ गोलू, बंटी उर्फ विजय और मुनेश घायल हुए थे, जबकि पथराव में ईंट लगने से अंकित के चेहरे पर चोट आई थी. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को दीपक उर्फ गोलू की मौत हो गई. दीपक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में 13 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं, जिसमें पूर्व में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब पुलिस के बढ़ते दबाव और एनकाउंटर के डर से शुक्रवार को दो और फरार मुख्य आरोपियों ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया.0
0
Report
राजसमंद में EVM खराबी से मतदान 45 मिनट प्रभावित, 439 वोट पड़े
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में EVM खराब होने से 45 मिनट मतदान प्रभावित, 439 वोट के बाद बदली मशीन, परेशान मतदाता बिना वोट दिये वापस लौटे एंकर- राजसमंद नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड-27 के श्री बालकृष्ण विद्या भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कांकरोली हाथीनाडा परिसर स्थित मतदान केंद्र पर EVM खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। पहले EVM में खराबी आने के बाद करीब 25 मिनट तक मतदान रुका रहा। मशीन ठीक होने के बाद दोबारा खराबी आने पर करीब 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा, जिसके बाद EVM को बदल दिया गया। खराब हुई पहली EVM में तब तक 439 मत पड़ चुके थे。 वियो 01- EVM खराब रहने के कारण मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। मतदान करने पहुंचे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मतदाताओं ने EVM खराब रहने के दौरान जितना समय मतदान प्रभावित रहा, उतना अतिरिक्त समय देने की मांग की।0
0
Report
5-डे वर्किंग वीक की मांग पर देशभर के बैंकों की हड़ताल, उपभोक्ता परेशान
Yamuna Nagar, Haryana:देशभर के बैंकों में 5-डे वर्किंग वीक की मांग को लेकर आज बैंकिंग की देशव्यापी हड़ताल है। कर्मचारी हड़ताल के दौरान बैंकों के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। बैंकों की हड़ताल के चलते आज उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे उपभोक्ताओं को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार उनकी यह मांग अभी तक लागू नहीं कर रही। मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ हुए समझौते में मंजूरी मिली थी, पर वित्त मंत्रालय से अंतिम अधिसूचना जारी नहीं हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह कर्मचारियों की मांग है, सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ है; आगे शनिवार-शनिवार दो दिन बैंक वैसे ही बंद रहेंगे। उपभोक्ता भारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
वीडियो वायरल हुआ: सोशल मीडिया ट्रेंड बना
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो फॉर वायरल0
0
Report
कोटा के 1.17 लाख युवाओं ने चुनाव में नई ऊर्जा भरकर वोट देने की अपील
Kota, Rajasthan:युवा शक्ति का संदेश: कोटा के 1.17 लाख युवा मतदाता तय करेंगे विकास की राह शक्ति नगर केंद्र पर वोट डालने पहुंचे युवा; पहली बार मतदान की खुशी संग की ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील कोटा। शहर में इस बार 1.17 लाख युवा मतदाताओं का उत्साह लोकतंत्र के पर्व में नई ऊर्जा भर रहा है। चुनाव के दौरान शक्ति नगर स्थित मतदान केंद्र पर एक साथ आधा दर्जन से अधिक युवा वोट डालने पहुंचे। पहली बार वोट देने आए इन नव-मतदाताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। युवाओं का कहना है कि समाज के विकास और वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक योग्य प्रत्याशी चुनना बेहद जरूरी है। मतदान संपन्न होने के बाद इन युवाओं ने शहरवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की。 बाइट युवा मतदाता 40
0
Report
लखनऊ के पुरनिया इलाके में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन: वेतन कटौती और उत्पीड़न के आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी लखनऊ के पुरनिया इलाके में सफाई कर्मचारियों ने LSA के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि LSA प्रबंधन की ओर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध में जोन-3 के 19 वार्डों में सफाई का काम ठप कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों से लेकर सुपरवाइजर तक को लगातार परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों ने इस संबंध में LSA प्रबंधन से शिकायत भी की, लेकिन उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों के मुताबिक, वे दिन-रात मेहनत कर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में योगदान देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन आने के बाद उसमें से 2 से 3 हजार रुपये तक जबरन ले लिए जाते हैं। कर्मचारी नेता दीपू ने लगाए गंभीर आरोप कर्मचारी नेता दीपू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से शहर को साफ रखने में मदद मिलती है, लेकिन उनके साथ ही गलत व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में से 2 से 3 हजार रुपये तक जबरन वसूले जाते हैं। दीपू का आरोप है कि LSA के लोग सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने के कारण मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। 19 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते जोन-3 के 19 वार्डों में सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। यदि कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहता है तो इन इलाकों में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनके समय पर वेतन का भुगतान, कथित वेतन कटौती और उत्पीड़न की शिकायतों की जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में रोडवेज बस ने CNG ऑटो से टकराई, 2 की मौत, 5 घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रोडवेज बस और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में सीएनजी ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली शहर क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कसरावां गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि रोडवेज बस बिलग्राम की ओर से हरदोई आ रही थी, जबकि सीएनजी ऑटो हरदोई से बिलग्राम की ओर जा रहा था। कसरावां पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का उपचार जारी है। मृतकों की पहचान दिनेश पुत्र रामसनेही निवासी तेरिया थाना सांडी और लाल पुत्र कमलेश निवासी जरौली शेरपुर थाना बिलग्राम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली. मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
प्रमोद कृष्णन के विवादित बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी की तीखी नसीहत
Bareilly, Uttar Pradesh:आचार्य प्रमोद कृष्णन के ताजा बयान पर बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णन एक धर्म गुरु हैं और धर्म गुरु का काम लोगों को जागरुक कर रहा है, शायद इसी की मनसा दिल में रखते हुए उन्होंने इस तरह का बयान दिया। लेकिन प्रमोद कृष्णन के कुछ शब्द गलत हैं जिनको उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्ण को नसीहत देते हुए कहा कि आप सनातन धर्म के एक रहनुमा है और रहनुमा को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए, आपको बता दे कि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हिंदुओं के बच्चे अगर बैल बनेंगे तो किसी कसाई के हाथों काटे जाएंगे और अगर शेर बनेंगे तो दहाड़कर वंदे मातरम गाएंगे!0
0
Report
मंडला: मासूम के खतरनाक स्टंट पर अभिभावकों की सुरक्षा पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मासूम की खतरनाक स्टंटबाजी, पिता भी दे रहा साथ! मंडला से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो मासूमों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बालक खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस स्टंट में बालक का पिता भी उसका साथ देता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंडला शहर के मुख्य बाजार का है। वीडियो में मासूम को सड़क पर जोखिम भरा स्टंट करते देखा जा सकता है, जबकि उसके पिता भी इस हरकत में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। सवाल ये है कि बच्चों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय क्या इस तरह खतरनाक करतब को बढ़ावा देना सही है? सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
भलुअनी हत्याकांड के मामले में रासपा अध्यक्ष ने दी चेतावनी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भलुअनी में हुए दर्दनाक हत्याकांड के मामले में राष्ट्रीय संस्थागरिक पार्टी (रासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैंथवार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए कहा कि मोनू सिंह ने एक अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेलियर रहा और तहरीर पर कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया गया। मनोज सिंह सैंथवार ने देवरिया प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो रासपा और पूरा सैंथवार-मल्ल समाज सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।0
0
Report
दुकान विवाद में परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में मकान के सामने दुकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। काजीखेड़ा स्थित 59सी, लाल बंगला निवासी सगीर अंजुम रजा ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के सामने शातिर अहमन अंसारी की एक दुकान है, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राजेंद्र सिंह के मुकदमे को माननीय न्यायालय द्वारा 16 मार्च 2026 को खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोप है कि राजेंद्र सिंह और उनके कुछ साथी लगातार दबाव बना रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने मकान के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन और उपद्रव किया। आरोप है कि इस दौरान परिवार को परेशान किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के हृदय का इलाज चलने की बात कहते हुए घटना से उन्हें मानसिक परेशानी होने का भी उल्लेख किया है। आरोप यह भी है कि विवाद के चलते मकान के मुख्य गेट का रास्ता खुलवाया गया, जिससे आवागमन शुरू हो सका। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में 5 और 9 सितंबर को कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में थाना चकेरी में उनके और शातिर अहमन अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनका आरोप है कि पुलिस लगातार दबाव बना रही है, जिससे वह और उनका परिवार परेशान हैं। अब शिकायतकर्ता ने पत्रकारों से मदद की गुहार लगाते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
ईवीएम पर उठे सवाल: मेड़ता रोड बूथ 8 पर हंगामे के बाद मतदान शांत
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड नागौर मेड़ता रोड नगर पालिका के बूथ नंबर 8 पर ईवीएम पर उठे सवाल भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि बजरंग राजोरिया ने ईवीएम बार बार बंद होने और कांग्रेस प्रत्याशी के चिन्ह पर स्याही लगाने का लगाया आरोप बूथ के बाहर जमा हुई भारी भीड़ पुलिस प्रशासन में भीड़ को खदेड़ा 200 मीटर परिधि के बाहर रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया मतदान सामान्य और शांतिपूर्ण0
0
Report
Advertisement
ज्वालामुखी सक्रियता ने क्षेत्र में सावधानी बरतने को मजबूर किया
Noida, Uttar Pradesh:volcano0
0
Report
सवाई माधोपुर के तीन निकायों में आज चरण-द्वितीय मतदान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Sawai Madhopur, Rajasthan:नगर निकाय चुनावों के दूसरे चरण में आज सवाई माधोपुर जिले की तीन निकायों में मतदान प्रक्रिया जारी है । जिले की गंगापुरसिटी नगर परिषद के 60, बामनवास नगर पालिका के 20 और वजीरपुर नगर पालिका के 24 वार्डो के पार्षद पद के लिए आज सुबह 7 बजे से ही 140 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है । अपने शहर की सरकार चुनने के लिये मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है ,पुरुष मतदाताओं के साथ ही महिला मतदाता भी बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रही है ,मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है और मतदाता अपनी बारी के इंतजार में कतारो में लगे हुवे है ,तीनो निकायों के 104 वार्डो में पार्षद पद के लिए कुल 506 प्रत्यशी चुनावी मैदान में है , सर्वाधिक प्रत्याशी गंगापुरसिटी के 60 वार्डो के लिए 297 है वही बामनवास के 20 वार्डो में 95 ओर वजीरपुर के 24 वार्डो में 115 प्रत्यशी चुनावी मैदान में है । गंगापुरसिटी नगर परिषद में 89229 ,बामनवास में 11086 ओर वजीरपुर में 11345 मतदाता है ,तीनो निकायों के कुल 104 वार्डो में कुल 1 लाख 11 हजार 660 मतदाता है । गंगापुरसिटी के 60 वार्डो के लिए 97 ,बामनवास के 20 वार्डो के लिए 20 और वजीरपुर के 24 वार्डो के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए है । तीनो निकायों के 104 वार्डो के लिए कुल 140 मतदान केंद्र बनाए गए है , जिनमें से 28 मतदान केंद्र संवेदनशील एंव अति संवेदनशील है ,जिन पर एक चार का हथियार बंद पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ,वही अन्य बूथों पर भी पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई । पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी लगातार फील्ड में है ओर हर बूथ पर नजर रखी जा रही है । शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी और फिर चुनावी मतदान समाप्ति के साथ ही चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जायेगा ।0
0
Report
फलोदी में मतदान जारी: 60.41% तक पहुंचा मतदान, सुरक्षा के साथ उत्साह
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी में शहर की सरकार के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। फलोदी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 40 वार्ड हैं, जिनके लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही चुनाव मैदान में कुल 127 उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशी हैं, जबकि 47 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वही करीब एक दर्जन वार्डों में सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है। वही फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई अपनी पत्नी के साथ वोट देने मतदान केंद्र पहुंचें। दोपहर 1 बजे तक फलोदी नगरपरिषद में 60.41 प्रतिशत व बाप नगरपालिका में 73.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।0
0
Report
Advertisement
