Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221001

अष्टभुजा मंदिर में हेमंत शर्मा का जन्मदिन हवन पूजन और वितरण के साथ मनाया गया

Sept 28, 2024 06:28:36
Varanasi, Uttar Pradesh

वराणसी के अष्टभुजा मंदिर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा का 63वां जन्मदिन हवन पूजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वनवासियों के बीच 63 किलो लड्डू और 63 साड़ियां वितरित की गईं। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और समुदाय के लोग शामिल हुए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Feb 05, 2026 04:00:53
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के नौरंगाबाद पुल पर तेज रफ्तार कार की आमने-सामने टक्कर, स्कूटी भी भिड़ी, एयरबैग खुले, घायल अस्पताल, यातायात देर तक बाधित रहा अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद पुल पर तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही कार के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी भी भिड़ंत के बाद बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में घायल लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और यातायात सुचारु कराने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बहाल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 05, 2026 04:00:24
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में बाबा श्याम का आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित होगा। मेले की तैयारियां के बारे में प्रशासन एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी ने युद्धस्तर पर की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए चारण मेला मैदान में व्यापक स्तर पर बैरिकेडिंग और सफाई कार्य किया जा रहा है। मैदान में बांस-बल्ली की सहायता से कुल 6 ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं जहां 113 कर्मचारी कार्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। चारण मेला मैदान में साफ सफाई व्यवस्था में चौथमल रैगर के नेतृत्व में 70 महिला सफाईकर्मियों द्वारा लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है। मिट्टी से कंकड़-पत्थर छानकर मैदान को समतल और स्वच्छ बनाया जा रहा है ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बैरिकेडिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। बैरिकेडिंग ठेकेदार रामलाल कुमावत के नेतृत्व में 31 जनवरी से बैरिकेडिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है जिसमें दिन में 75 मजदूर और रात्रि में 38 मजदूर लगातार कार्य में लगे हुये हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन में मेले की सम्पूर्ण तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करवाई जा रही हैं ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतिपूर्ण ढंग से बाबा श्याम के दर्शन कर सकें। इसके अलावा कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सम्पूर्ण मेले की व्यवस्थाएं मंदिर कमेटी द्वारा की जा रही हैं। इसके अंतर्गत प्रशासनिक जाप्ता के डोम व्यवस्था, स्काउट-गाइड तथा रैन बसेरा जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 05, 2026 03:48:28
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के हसनपुर कस्बे में महिला उत्पीड़न का मामला अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। पीड़ित महिला आरती के पति कुलदीप की शिकायत पर शुरुआती दौर में पुलिस की सुस्ती ने जहां नाराजगी बढ़ाई, वहीं लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुज्जर के हसनपुर पहुंचते ही पूरा मामला सियासी तूफान में बदल गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला आरती के साथ कस्बे में रास्ते पर अतिक्रमण कर रखे गए खोखे के पास बैठे दबंग मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता की थी । जब महिला ने विरोध किया तो उसे डराने-धमकाने की कोशिश की गई। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के बावजूद हसनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था । पीड़ित महिला लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुज्जर के रिश्तेदार हैं तो मामले की जानकारी मिलने ही विधायक नन्द किशोर गुज्जर बिना देरी किए अमरोहा जनपद के हसनपुर पहुंचे और सीधे हसनपुर कोतवाली में डेरा डाल दिया। विधायक के पहुंचते ही पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख की चर्चा के बीच हसनपुर पुलिस आखिरकार नींद से जागती नजर आई। पीड़ित महिला आरती के पति कुलदीप की तहरीर पर हसनपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी रिहान और उसके दो साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिहान को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की। हालांकि इस कार्रवाई के बाद भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि अगर विधायक मौके पर न पहुंचते तो क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता? विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन पहले ही तहरीर दी गई थी, लेकिन जानबूझकर कार्रवाई टाली गई। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश भी हुई। विधायक ने साफ कहा कि यह मामला किसी समुदाय से नहीं, बल्कि बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है, और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हसनपुर में इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि योगी राज में भी दबंगों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि खुलेआम महिलाओं से बदतमीजी की जा रही है और पुलिस शुरुआती दौर में मूकदर्शक बनी रहती है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी और कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन जनता की नजर अब आगे की कार्रवाई और प्रशासन की जवाबदेही पर टिकी हुई है।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 05, 2026 03:48:00
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जंगल से भटककर तीन भालुओं का दल गांव के पास पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत कवर्धा जिले में बीती रात जंगल से भटककर तीन भालुओं का दल 17वीं बटालियन जैतपूरी और रामचुआ गांव के आसपास दिखाई दिया। भालुओं की मौजूदगी की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र भोरमदेव अभ्यारण्य से लगा हुआ है, जिस कारण वन्यजीवों की आवाजाही की संभावना बनी रहती है। भालुओं को रात के समय गांव के नजदीक घूमते देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और अकेले खेत या जंगल की ओर न जाने की अपील की है। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम भालुओं की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है。
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 05, 2026 03:47:47
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है। जिले के करेली थाना अंतर्गत दर्ज आबकारी एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे शराब सरगना धनराज लोधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने मात्र 1 रुपये का इनाम घोषित किया है। यह इनाम अब तक जिले ही नहीं, बल्कि संभवतः प्रदेश का सबसे सस्ते इनामी आरोपी बन गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार करेली थाना के अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी धनराज लोधी पिता लाल साहब लोधी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समनापुर, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखे जाने का आश्वासन भी पुलिस द्वारा दिया गया है। यह था पूरा मामला 9 जनवरी को करेली थाना पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक थार वाहन (MP 04 CP 9399) अवैध शराब लेकर गाडरवारा की ओर से नरसिंहपुर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर वाहन की तलाशी लेने पर थार में खाकी रंग के कार्टूनों में भरी 44 पेटी अवैध देशी मदिरा मसाला बरामद की गई, जिसमें कुल 2200 पाव (396 लीटर) शराब पाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि इस अवैध शराब नेटवर्क का मुख्य सरगना धनराज लोधी फरार हो गया। फरार आरोपी धनराज लोधी की गिरफ्तारी के लिए ₹1 का इनाम घोषित किए जाने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और आमजन में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि यह इनाम प्रतीकात्मक है, जिससे यह संदेश जाए कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून से नहीं बच सकता। अब देखना होगा कि ₹1 के इनामी इस शराब सरगना को पकड़ने में पुलिस को कब तक सफलता मिलती है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 05, 2026 03:47:29
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 05, 2026 03:46:50
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में धड़ल्ले से हो रही बालू की अवैध ढुलाई। बताते चले कि बोकारो के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के खेतको बालू घाट,व चापी बालू घाटों से बैखोफ तरीके बालू की अवैध रूप से ठुलाई जारी है जो दिन के उजाले में धड़ल्ले से हो रही है। जिसे रोकने में बोकारो जिला प्रशासन विफल साबित हो रही।ये हम नहीं बल्कि ये तस्वीरें सांफ बंया कर रही है। तस्वीरो में देखा जा सकता है कि किस तरह बिना कोई डर भय का सहज रूप से दर्जनों ट्रेक्टर लगा कर बालू की उठाव किया जा रहा है विडम्बना यह देखने को मिला रहा है कि यह पूरा खेल दिन के उजाले में बैखोफ तरीके से किया जा रहा है । उपरोक्त मामले में बोकारो जिला प्रशासन के निगरानी के बाद भी ये तस्वीरें देखने को मिल रहा है, हालांकि बीते दो दिन पूर्व दो ट्रैक्टर जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा पकड़ कर कारवाई की बातें सामने आई थी। लेकिन जिस तरह से दिन के उजाले में बैखोफ तरीके से किया जा रहा है बालू घाटों से बालू उठाव की जो तस्वीर सामने आ रही है कंही न कंही जिला प्रशासन की कार्रवाई को खानापूर्ति साबित करती दिख रही है। वंही पुल के पास से हो रही बालू की ढुलाई से पुल की नींव को प्रभावित कर दिया जाने का मामला सामने आई थी। जिसके पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया जाने का आदेश जारी की गई है। अब सवाल उठता है कि अवैध बालू की ढुलाई पर आखिर कब विराम लगेगी।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Feb 05, 2026 03:46:33
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद : शहर में गौ तस्करी की बड़ी घटना गौवंश ले जा रही कार का एक्सीडेंट हुआ चंद्रनगर BRTS स्टेशन के पास देर रात हुई घटना गौ सेवक गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे गौ रक्षकों से बचने के लिए कार तेज रफ्तार में भाग रही थी कार में 5 लोग 4 गौवंश को लेकर जा रहे थे एक कार पायलटिंग (निगरानी) भी कर रही थी कुल 4 लोगों में से 3 फरार, मकबूल नाम का एक व्यक्ति पकड़ा गया एक्सीडेंट करने वाली कार में गायों को बांधने की विशेष व्यवस्था की गई थी दुर्घटनाग्रस्त कार में 2 नंबर प्लेट मिलीं BRTS स्टेशन की रेलिंग और CCTV पोल तोड़कर कार 100 मीटर दूर BRTS कॉरिडोर में जा टकराई पूरे मामले में पालडी पुलिस ने आगे की जांच शुरू की
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 05, 2026 03:46:04
Jaunpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनपूर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव से तीन किशोरियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वे नहीं लौटीं। परिवार के अनुसार, 3 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे शिल्पी चौहान (19) और शिवांगी चौहान (18), पुत्री कृपा Shankar चौहान, अपनी 11 वर्षीय चचेरी बहन रिया चौहान पुत्री रवि शंकर चौहान के साथ निजी मार्केट जाने की बात कहकर निकल गई थीं। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब तीनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोज शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनहोनी की आशंका के मद्देनजर परिजनों ने सुरेरी थाने में सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द तीनों किशोरियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 05, 2026 03:45:34
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 05, 2026 03:36:09
Jaspur, Uttarakhand:स्लग निर्माण कार्य के चलते प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर कल से अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक शहर रामनगर एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रामनगर सिंचाई खंड द्वारा गर्जिया देवी मंदिर के टीले पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंदिर के नीचे चबूतरा काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे दुर्घटना की आशंका थी, इसलिए मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में जाने से रोका जाएगा। मंदिर समिति और पुजारियों को सूचित कर दिया गया है, और प्रशासन द्वारा लिखित आदेश जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा के दृष्टि से 13 फरवरी तक मंदिर को बंद रखा जाएगा, इसके बाद प्रगति और सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद पुनः खोलने या विस्तार की योजना बनेगी। श्रद्धालुओं से सहयोग और सुरक्षा के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, तथा वैकल्पिक दर्शन व्यवस्था भी बनायी जा रही है ताकि श्रद्धालु नीचे से दर्शन कर सकें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top