Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221001

गंदगी के खिलाफ उठे हाथ, चमक उठा राज घाट

Oct 14, 2024 12:09:04
Varanasi, Uttar Pradesh

"स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा" की अपील करते हुए विजयदशमी के बाद राजघाट पर लोगों द्वारा विसर्जित किए। करीब चार टन निर्माल्य, कपड़े, पॉलीथिन, मूर्तियों एवं अन्य प्रदूषित कर रहे। सामग्रियों को नमामि गंगे, नगर निगम, सुबह ए बनारस क्लब एवं केआरके संस्थाओं ने बटोर कर निस्तारित किया। "हम नहीं रुकेंगे - हम स्वच्छ करेंगे" जैसे गगन भेदी उद्घोष के साथ सैकड़ो ने गंदगी न करने का संकल्प लिया। गंगा किनारे "मानव श्रृंखला" बनाकर "सबका साथ हो- गंगा साफ हो " के लक्ष्य को साध कर पर्यावरण हित की अपील की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHarish Sharma2
Feb 14, 2026 06:18:32
Palwal, Haryana:आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई आई-10 गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज। पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है यही कड़ी में पलवल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ द्वारा केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहगीरों को लिफ्ट देने का भरोसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे तथा उनके साथ मारपीट कर नकदी व कीमती सामान लूट लेते थे। इस संबंध में थाना कैम्प व सदर पलवल में विभिन्न धाराओं के तहत चार मामला दर्ज किए गए। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला IPS के कुशल निर्देशन में सीआईए पलवल प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर की टीम का गठन किया गया। जो सीआईए इंस्पेक्टर रविंदर की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: 1 विकास उर्फ ओटे पुत्र कन्नू लाल निवासी तिर्लोकपुरी मयूर विहार नई दिल्ली 2 मुन्ना पुत्र विजय निवासी कासली देवरिया गोरखपुर उत्तर प्रदेश 3 अजय मिश्रा उर्फ राहुल उर्फ मुसद्दी पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी तिर्लोकपुरी दिल्ली बरामदगी- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई आई 10 गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद किया है। अपराधिक रिकॉर्ड- आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज है जिनमें जिला पलवल के थाना कैंप व सदर पलवल में वर्ष 2025/26 की चार लूट वारदात भी शामिल है। रिमांड- आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा क्षेत्र में अन्य वारदातों को अंजाम देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अपील- पलवल पुलिस आमजन से अपील करती है कि अंजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें。 पलवल से हरीश शर्मा की रिपोर्ट जी मीडिया
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Feb 14, 2026 06:17:59
Shivpuri, Madhya Pradesh:करैरा में स्कूटी की डिग्गी से 1 लाख रुपये पार, बैंक से निकालकर लाया था रकम एटीएम से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे थे, सामान लेने गए तो चोर ने उड़ा दी पूरी रकम शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित बल्लू लोधी (41) निवासी सिरसौद थाना अमोला ने करैरा थाने में एक शिकायती आवेदन सौंपा है। बल्लू लोधी के मुताबिक वह 11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे उन्होंने गांधी रोड स्थित एसबीआई बैंक से अपने मकान खर्च के लिए 1 लाख रुपये निकाले थे। रकम के साथ बैंक पासबुक भी स्कूटी की डिग्गी में रख दी थी। इसके बाद वह मकान के लिए सिंक खरीदने थनरा वाले की दुकान पर पहुंचे और स्कूटी बाहर खड़ी कर सामान देखने लगे। कुछ देर बाद लौटकर देखा तो स्कूटी की डिग्गी में रखे 1 लाख रुपये और पासबुक गायब थे। अज्ञात चोर डिग्गी खोलकर पूरी रकम लेकर फरार हो गया। प्रार्थी ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तस्दीक के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 14, 2026 06:17:47
Bhagalpur, Bihar:एंकर - भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ जिसने पूरे इलाके का माहौल गर्मा दिया। सुरखीकल काली मंदिर के पास रहने वाले सौरभ कुमार तांती की मौत के बाद परिजन जहां ईसाई परंपरा से दफनाने पर अड़े रहे, वहीं मोहल्ले के कुछ लोगों ने हिंदू रीति से दाह संस्कार की मांग कर दी। सौरभ की मौत के बाद परिवार ने साफ कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से यीशु मसीह में आस्था रखते हैं और अंतिम संस्कार ईसाई रीति से ही होगा लेकिन स्थानीय लोगों का तर्क था कि सौरभ हिंदू समाज से जुड़ा था, इसलिए दाह संस्कार ही होना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बहस तेज हुई, माहौल तनावपूर्ण बना और सामाजिक बहिष्कार तक की चेतावनी दे दी गई। इस बीच सौरभ की भाभी लक्ष्मी ने परिवार का पक्ष रखते हुए कहा कि उनका विश्वास और आस्था सर्वोपरि है, और वे उसी परंपरा का पालन करेंगे जिसे उन्होंने वर्षों पहले स्वीकार किया है। तनाव और दबाव के बीच भी परिवार अपने फैसले पर कायम रहा और अंततः शव को दफनाया गया। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है व्यक्तिगत आस्था बड़ी या सामाजिक परंपरा? फिलहाल पुलिस की निगरानी में इलाके में शांति है, लेकिन धर्म और अधिकार को लेकर बहस तेज हो चुकी है।
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Feb 14, 2026 06:16:48
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 14, 2026 06:16:33
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक पिता ही अपनी नाबालिग बेटी की इज्जत का दुश्मन बन बैठा।लेकिन इस बार कानून ने भी इतिहास रच दिया। सोनभद्र की विशेष पॉक्सो अदालत ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले पिता को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही दोषी पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है,जिसमें से एक लाख बीस हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। यह यूपी का पहला ऐसा मामला है,जहां BNS के तहत दर्ज मुकदमे में आरोप तय होने के बाद महज 35 दिनों के भीतर फैसला सुनाया गया।तेज सुनवाई,पुलिस की प्रभावी पैरवी,डीएनए रिपोर्ट और ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोषी को उसके शेष जीवनकाल तक जेल में रखने का आदेश दिया। यह फैसला न सिर्फ पीड़िता को न्याय दिलाने वाला है,बल्कि प्रदेश में त्वरित न्याय की बड़ी मिसाल भी बन गया है। मामला अक्टूबर 2025 में सामने आया,जब कोन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के मामा ने चोपन थाने में तहरीर दी बताया कि मार्च 2025 में उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।इसके बाद 15 वर्षीय किशोरी अपने पिता और दो भाइयों के साथ चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। अप्रैल 2025 में आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया,जिससे वह गर्भवती हो गई।धीरे-धीरे किशोरी का पेट फूलने लगा।जब चाची ने इस बारे में पूछा तो पीड़िता फूट-फूट कर रो पड़ी और पहली बार अपनी आपबीती बताई।इसके बाद चाचा उसे लेकर कोन पहुंचे और परिजनों को पूरी सच्चाई से अवगत कराया। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।मेडिकल परीक्षण,डीएनए जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेच ने चार्जशीट दाखिल की।7 जनवरी को अदालत ने आरोप तय किए और महज 35 दिनों की सुनवाई में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने,9 गवाहों के बयान दर्ज करने और पत्रावली के अवलोकन के बाद फैसला सुना दिया। विशेष पॉक्सो अदालत के जज अमित वीर सिंह ने दोषी पिता को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है।अदालत ने दोषी पर डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड लगाया और राशि न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद का आदेश दिया।अर्थदंड की धनराशि में से 1 लाख 20 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। सरकारी वकील के मुताबिक पीड़िता सात माह की गर्भवती थी।गर्भपात की अनुमति कोर्ट से नहीं मिल सकी,जिसके बाद उसे CWC की निगरानी में रखा गया।13 जनवरी को जिला अस्पताल में पीड़ित किशोरी ने बेटी को जन्म दिया।डीएनए रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हो गया कि जन्मी बच्ची आरोपी पिता की ही संतान है। पूरे मामले को लेकर CO सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि यह प्रदेश का पहला केस है,जहां BNS के तहत दर्ज मुकदमे में आरोप तय होने के बाद मात्र 35 दिनों में फैसला आया।उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रभावी पैरवी,वैज्ञानिक साक्ष्य,डीएनए रिपोर्ट और अभियोजन की मजबूत तैयारी के चलते यह संभव हो पाया।यह फैसला अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अदालत ने अपने फैसले में बेहद संवेदनशील टिप्पणी करते हुए लिखा कि जब कोई बाहरी व्यक्ति बालिका के साथ दुष्कर्म करता है तो वह अपने परिजनों के पास पहुंच जाती है,लेकिन जब पिता ही अपराधी हो तो पीड़िता मानसिक द्वंद्व में फंस जाती है।एक ओर वह आहत होती है तो दूसरी ओर अपने पिता को बचाने की सोचती है।ऐसे में एफआईआर में देरी को आधार बनाना न्याय के उद्देश्य को विफल कर देगा।इसी तर्क के साथ अदालत ने बचाव पक्ष की सभी दलीलों को खारिज कर दिया। यह फैसला सिर्फ एक सजा नहीं,बल्कि समाज के लिए सख्त चेतावनी है—रिश्तों की आड़ में होने वाले अपराध अब कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेंगे।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 14, 2026 06:15:46
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में झंझोला गाँव के पास निर्माणाधीन पुल में घटिया निर्माण का मामला सामने आया है. संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों से बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और जैकेट के ऊंचाई पर जान जोखिम में डाल कर काम कराया जा रहा है. झंझोला पंचायत प्रशासक दुर्गालाल काबरा और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि करीब 3 करोड़ की लागत से पुल निर्माण में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है, वहीं मौके पर पीडब्ल्यूडी का कोई भी तकनीकी अधिकारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहता है. ऐसे में भविष्य में किसी संभावित हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने मौक़े पर पुल निर्माण सम्बन्धी जानकारी का प्रदर्श बोर्ड भी नहीं लगाया है और नदी में अस्थाई बाईपास निर्माण के दौरान कई हर पेड़ उखाड़ कर फेंक दिए गए हैं. पंचायत प्रशासक ने बताया कि मेज नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर और स्लैब में निर्धारित मानकों के अनुरूप सीमेंट और सरिया का उपयोग नहीं हो रहा. निर्माण स्थल पर डाली जा रही लोकल कंक्रीट की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया गया है. कच्चे बायपास सेफ्टी रेलिंग नहीं होने से वाहनधारियों और राहगीरों ने हादसे की आशंका जताई है. इस मामले में ग्रामीणों और पंचायत प्रशासक ने पुल निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. वहीं इस मामले पर मंडलगढ़ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सोहनलाल बैरवा से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वे पल्ला झाड़ते नजर आए. बाइट: दुर्गालाल काबरा प्रशासक, पंचायत, झंझोला, माण्डलगढ़.
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 14, 2026 06:04:02
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी भयानक आग, देखते ही देखते फ्रिज से पूरे घर में भड़क गयी भीषण आग, आग की लपटे टीन की छत को चीरते हुए निकली बाहर, आग देखकर मौके पर पहुंची पड़ोसी ग्रामीण हादसे के वक्त घर के अंदर सो रहे थे पिता-पुत्र, धुएं का गुबार कमरे में भरने से पिता पुत्र हुए बेहोश, ग्रामीणों द्वारा गेट तोड़कर पिता-पुत्र को निकाला गया बाहर, इलाज के लिए पिता पुत्र हो कराया गया अस्पताल में भर्ती, बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जनहानि की सूचना नहीं कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के हरखापुर निवासी है पिता-पुत्र , 36 वर्षीय रवि, 11 वर्षीय बेटा ऋषभ का चल रहा इलाज, बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा इलाके के हरखापुर गांव का मामला
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 14, 2026 06:03:52
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 14, 2026 06:03:13
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस ने कन्हैया यादव हत्या कांड का उद्भेदन कर दिया है, इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इनके पास से दो हथियार और गोली बरामद किया गया है, जिला के एसएसपी पीयूष पांडे ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि कन्हैया यादव की हत्या होने के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था; पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जाँच करते हुए 24 घंटे के भीतर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने कहा कि कन्हैया यादव के बेटे और एक आरोपी के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था; दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था; पूर्व के विवाद को लेकर ही कन्हैया यादव की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि दो युवकों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, बाकी दो के बारे में जानकारी ली जा रही है; कुछ और लोगों का नाम भी सामने आया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 14, 2026 06:02:58
Mandla, Madhya Pradesh:शिवरात्रि स्पेशल 25 हजार रुद्राक्ष के फल से बनाया शिवलिंग 25 दिनों की मेहनत से पूर्ण हुई प्रतिमा 15 फरवरी नवरात्रि के दिन शिव मंदिर में होगी स्थापना भक्त कर सकेंगे दर्शन, पूजन - पाठ बोटल आर्टिस्ट त्रिलोक की अनोखी पहल मण्डला - महाशिवरात्रि के दिन जहां पूरा देश भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है, वहीं मंडला के त्रिलोक सिंधिया ने अपनी अनोखी कला और भक्ति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है । इस बार उन्होंने 25 हजार रुद्राक्ष से 6 फीट ऊंचा भव्य शिवलिंग तैयार किया है, जिसे बनाने में उन्हें करीब 20 से 25 दिनों का समय लगा । बताया जा रहा है कि यह विशेष शिवलिंग महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के सामने श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा । शिवभक्तों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है । त्रिलोक सिंधिया केवल शिवभक्त ही नहीं, बल्कि एक अनोखे बॉटल आर्टिस्ट के रूप में भी पहचान रखते हैं । वे कांच को बोटल को बिना क्षति पहुंचाए उसके भीतर अद्भुत कलाकृतियां तैयार करते हैं । बीते वर्षों में वे बोतल के अंदर ताजमहल, लाल किला, अयोध्या के श्रीराम मंदिर और इंडिया गेट जैसी अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों की सूक्ष्म प्रतिकृतियां बना चुके हैं । उनकी कला को देखकर हर कोई दंग रह जाता है । बिना बोतल को तोड़े उसके भीतर इतनी बारीकी से कलाकृति तैयार करना अपने आप में अद्भुत कौशल का प्रमाण है । उनकी अद्भुत कला के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है । इस बार रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग न केवल उनकी कला का प्रतीक है, बल्कि उनकी गहरी आस्था और समर्पण का भी जीवंत उदाहरण है । महाशिवरात्रि के अवसर पर यह अनोखी प्रस्तुति निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी ।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 14, 2026 06:02:28
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 14, 2026 06:01:57
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचीं संभल निवासी तमन्ना मलिक, बोलीं– अमन त्यागी से शादी की मन्नत पूरी होने के बाद हर साल करती हूं भोलेनाथ का जलाभिषेक अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले आस्था और सामाजिक सद्भाव की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। संभल की रहने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचीं और उन्होंने बताया कि शादी की मन्नत पूरी होने के बाद वह हर साल शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं। तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने भगवान भोले शंकर से प्रार्थना की थी कि यदि उनकी शादी अमन त्यागी से हो जाए तो वह हर वर्ष शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करेंगी। मन्नत पूरी होने के बाद से वह लगातार कांवड़ यात्रा कर रही हैं और अपने संकल्प को निभा रही हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ में उनकी अटूट आस्था है और यह कांवड़ यात्रा उनके विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। महाशिवरात्रि से पहले उनकी यह यात्रा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। अमरोहा में उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट रहा। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तमन्ना मलिक के काफिले को सकुशल संभल जिले की सीमा में प्रवेश कराया गया। तमन्ना मलिक ने कहा कि वह आगे भी हर साल इसी तरह हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करती रहेंगी और अपनी आस्था का संकल्प निभाती रहेंगी। बाइट – तमन्ना मलिक, शिव भक्त
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top