icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र में शादी के नाम पर जबरन वसूली, आरोपी महिला गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शादी कराने के नाम पर युवक को बुलाकर उससे जबरन 1 लाख 60 हजार रुपये वसूलने और जान से मारने की धमकी देने की घटना में पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने अभियुक्ता को रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शादी की रस्म कराने के बाद युवक को डराया-धमकाया गया और खुद को नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे रकम वसूली गई। मामला सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां शादी की रस्म कराने के बाद युवक को सोनभद्र बुलाने के बाद कथित तौर पर उसके साथ जबरन वसूली और धमकी का मामला सामने आया था। आरोप है कि शादी की रस्म कराने के बाद युवक को डराया-धमकाया गया और नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे 1 लाख 60 हजार रुपये की रकम वसूल की गई। मामले में रायपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कर वांछित अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासी मधू पाण्डेय को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से 6 हजार 920 रुपये नगद और एक कीपेड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
0
0
Report

नंदीग्राम में Suvendu Adhikari के बयान से मुस्लिम समुदाय में उबाल

OBOrin BasuJust now
Noida, Uttar Pradesh:Bytes of Muslims from Nandigram & Rejinagar on Suvendu Adhikari statement West Bengal CM Suvendu Adhikari: किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस बार बीजेपी नंदीग्राम में इतने बड़े अंतर से जीतेगी। सिर्फ़ नंदीग्राम में ही नहीं, बल्कि मैंने उन्हें (ममता बनर्जी) गंगा के उस पार भी हराया है...जो अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते, जो बीजेपी को वोट नहीं देते, अब उन सभी के पास यह तय करने का मौका है कि वे सरकार के साथ रहेंगे या नहीं। क्या आप मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे या नहीं, आपको 6 तारीख को यह परीक्षा देनी होगी। आपकी परीक्षा रेजीनगर और नंदीग्राम में है। देखते हैं कि आप पास होते हैं या फेल, और बाकी सब 18 तारीख के बाद देखा जाएगा...पीसी (ममता बनर्जी) की तृणमूल नहीं रहेगी, और ऋतब्रत बनर्जी की तृणमूल रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा में बालशोध मेले से सामाजिक विज्ञान शिक्षा में बच्चों का नया जोश

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरथल में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वावधान में बालशोध मेला एवं सामाजिक विज्ञान क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद युनूस शेख ने की। मेले में टाई, अरनोदा, अरनियाजोशी और ऊंखलिया क्षेत्र के 15 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान से जुड़े चार्ट और वर्किंग मॉडल के जरिए दिशा ज्ञान, भौगोलिक स्थानों, प्रतीक चिन्ह, मानचित्र और ग्लोब के प्रयोग की जानकारी प्रस्तुत की। मेले के बाद आयोजित कार्यशाला में क्षेत्र के सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों ने भाग लेकर उत्कृष्ट पाठों का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ाना है।
0
0
Report

महवा नगरपालिका में विनीत बंसल निर्विरोध चेयरमैन, कांग्रेस ने नहीं किया नामांकन

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा महवा नगर पालिका में रचा गया इतिहास चेयरमैन चुनाव के लिए मात्र एक नामांकन हुआ दाखिल भाजपा के विनीत बंसल ने किया नामांकन ऐसे में विनीत का निर्विरोध चेयरमैन बनना तय 18 सितंबर को होगी विधिवत घोषणा मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ओर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा की रही अहम भूमिका कांग्रेस की तरफ से नहीं किया किसी ने भी नामांकन 35 पार्षदों के बोर्ड में भाजपा के 17 पार्षद वहीं 13 निर्दलीय, चार कांग्रेस और एक बसपा का पार्षद निर्वलीयों ने भी दिया भाजपा का साथ दौसा जिले की महवा नगर पालिका में अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा और क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा की रणनीति ने इतिहास रच दिया 35 पार्षदों की नगर पालिका में 17 भाजपा के, 13 निर्दलीय, चार कांग्रेस के और एक बसपा के पार्षद है जहां भाजपा की तरफ से मात्र एक प्रत्याशी विनीत बंसल ने नामांकन दाखिल किया बाकी अन्य किसी भी दल ने कोई नामांकन नहीं किया ऐसे में भाजपा के विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है बंसल के अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा नामांकन की स्क्रूटनी और नाम वापसी के समय के बाद 18 सितंबर को होगी निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा का साथ दिया और जीत के बाद सभी पार्षद बीजेपी के खेमे में चले गए थे ऐसे में कांग्रेस के पास महज खुद के चार पार्षद रहे तो कांग्रेस ने अध्यक्ष चुनाव से दूरी बना ली महवा नगर पालिका में भाजपा के विनीत बंसल के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की खबर की चर्चा महवा क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की रणनीति ने महवा में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है किरोड़ी की रणनीति के आगे कांग्रेस अपना अध्यक्ष का प्रत्याशी भी मैदान में नहीं उतार सकी)
0
0
Report
Advertisement

रामविचार नेताम बोले: हर विकासखण्ड में गोदाम बनेंगे, गोधाम योजना तेज़ी से आगे

Begun, Rajasthan:मंत्री रामविचार नेताम का बयान.. गोधाम योजना की धीमी रफ्तार पर बोले नेताम- सभी विकासखंडों में बनाए जाएंगे गोदाम.. हाईवे किनारे सबसे पहले गोदाम बनाने पर जोर.. धीरे-धीरे योजना का काम आगे बढ़ेगा.. PM आवास विवाद पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा की बहस पर बोले नेताम- कांग्रेस राज में गरीबों के साथ अन्याय का आरोप.. कांग्रेस सरकार में PM आवास रोकने का लगाया आरोप.. हमारी सरकार आते ही PM आवास बनाने का काम शुरू हुआ.. केंद्रीय मंत्री ने जरूरत के मुताबिक और आवास देने की बात कही.. PM मोदी के जन्मदिन पर बोले मंत्री नेताम - देशभर में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने का जिक्र.. विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा जन्मदिन.. आशीर्वाद का दीप जलाकर PM की दीर्घायु की कामना करेंगे.. कांग्रेस द्वारा महंगाई दिवस मनाने पर कहा- मोदी के नाम से कांग्रेस के कपड़े गीले होने लगते हैं.
0
0
Report

टोल प्लाजा पर किसानों का धरना: छूट की मांग तेज

Dehradun, Uttarakhand:टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन...! भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने आज विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में मौजूद टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया... किसान यूनियन के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत भी मौक़े पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए... दरअसल देहरादून से पोंटा साहिब जाने वाले इस नए नेशनल हाईवे पर धर्मावाला से आगे टोल प्लाजा लगाया गया है... प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के किसानों और स्थानीय लोगों को रोजाना यहां से आवाजाही करनी पड़ती है... और टोल प्लाजा पर इन स्थानीय लोगों से भारी शुल्क वसूलते हुए बदसलूकी भी की जा रही है... किसानों की मांग है कि अन्य टोल प्लाज़ा की तरह इस टोल पर भी किसानों और स्थानीय लोगों को छूट दी जाए... बाईट : हरक सिंह रावत ( कांग्रेस नेता ) बाईट : सुरेंद्र सिंह खालसा (जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन देहरादून)
0
0
Report

गोंडा में मंत्री आशीष पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज बुधवार गोंडा जिला पंचायत सभागार पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर के आयोजित सेवा संकल्प अभियान की 2 बजे तक समीक्षा की है और अधिकारियों को अच्छे ढंग से मनाने की निर्देश दिए हैं। वही मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कैबिनेट डॉ संजय निषाद की नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी माता प्रसाद से मुलाकात को लेकर के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अगर किसी को दर्द होगा तो दर्द की दवाई की लेने तो जाएगा ही। मैं इतना निश्चित तौर पर कह रहा हूँ कि अभी कोई चुनावी चीजें नहीं हुई है अगर उनको किसी प्रकार दर्द है तो अपनी वह दवा लेने गए होंगे। अब मैं उनके दर्द की दवा कहां से ला सकता हूं अगर किसी को दर्द है तो उसका इलाज होना चाहिए वही संजय निषाद के बयान के दरवाजा भाजपा का बंद होगा तो कहीं अलग दिखेंगे इस पर कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं दूंगा अगर वह कह रहे हैं अगर उनका दर्द है तो वही दवाई भी दे सकते हैं। वही गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड बाद मंत्री के धरने पर बैठने को लेकर कहा कि मैं इतना इस घटना के बारे में कहूंगा कि अगर किसी के साथ अत्याचार हो रहा है। तो अत्याचार के लिए कोई उसके विरोध में खड़ा हो रहा है तो बिल्कुल गलत है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जारी किए जा रहे आर्टिफिशियल वीडियो पर कहा कि इस तरीके की राजनीति का मैं कभी समर्थन नहीं करता हूं। चाहे जिस पक्ष का हो हमेशा एक राजनीतिक मर्यादा होती है उसे राजनीतिक मर्यादा का हमेशा पालन करना चाहिए। वही विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कहा कि मेरा स्पष्ट मत है किसी प्रकार का मुझे कंफ्यूजन नहीं है। किसी भी प्रकार की हत्या को हम लोग जस्टिफाई नहीं कर सकते हैं। अगर हम हत्या को जस्टिफाई नहीं कर सकते हैं तो हम उनको अधिकतम सुरक्षा देने का काम करेंगे हमारी सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
0
0
Report
Advertisement

एडीजी के वार्षिक निरीक्षण में जालौन पुलिस को क्राइम कंट्रोल पर सराहना

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में एडीजी कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की शाखाओं के रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस लाइन में अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, विवेचना, महिला अपराध और साइबर क्राइम समेत पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अनुसार जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन और थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। एडीजी का जालौन दौरा शुरू करके पुलिस कार्यालय में विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति परखी गई। पुलिस कार्यालय की शाखाओं में पहुंचकर रिकॉर्ड देखने के साथ पत्र व्यवहार शाखा, डीसीआरबी, महिला संबंधी शाखा, साइबर शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, वाचक कार्यालय और क्राइम सेक्शन समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इन शाखाओं की निगरानी और मॉनिटरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से शाखाओं के कामकाज और रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी ली गई। जिन जगहों पर अभिलेखों के रखरखाव या कार्यप्रणाली में कमियां सामने आईं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद में पुलिसिंग से जुड़ी अपेक्षाओं पर चर्चा की गई और फीडबैक लिया गया। पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों के साथ संवाद और बैठक में एसपी, एएसपी, सीओ आदि के साथ पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने पर जोर देने के निर्देश दिए गए। विवेचना की गुणवत्ता पर खास फोकस करते हुए क्षेत्राधिकारियों को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए ताकि विवेचना प्रभावी और नियमानुसार आगे बढ़े। साइबर क्राइम और महिला अपराध पर संवेदनशीलता के निर्देश दिए गए। साइबर मामलों में बेहतर कार्रवाई और पुलिसिंग पर जोर, और महिला अपराध के मामलों में शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए गए। एडजेंसी के साथ ड्राइविंग से लेकर इन्वेस्टिगेशन तक पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर दिया गया। थाना स्तर से जिला स्तर तक पुलिसिंग तंत्र और कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाने के निर्देश हैं। निरीक्षण के बाद जालौन पुलिस की सराहना भी की गई कि क्राइम कंट्रोल के मामले में एसपी के नेतृत्व में अच्छा काम किया गया है। अधिकारी और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया, तथा कमियां दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। कुल मिलाकर वार्षिक निरीक्षण जालौन पुलिस के लिए एक व्यापक समीक्षा रहा, जिसमें पुलिस कार्यालय के रिकॉर्ड से लेकर फील्ड पुलिसिंग, विवेचना, साइबर अपराध, महिला अपराध और पर्यवेक्षण तक कई बिंदुओं को परखा गया।
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं शुरू

Panipat, Haryana:सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों के लिए होंगी पेंटिंग ड्राइंग और भाषण प्रतियोगAward महिपाल ढांडा शिक्षकों के हित में सरकार करेगी हरसंभव प्रयास महिपाल ढांडा टैबलेट की होगी जांच चालू रिपेयरेबल और कंडम का अलग अलग तैयार होगा डाटा HTET को लेकर शिक्षकों की नाराजगी पर बोले शिक्षा मंत्री- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण जरूरी हुआ पात्रता टेस्ट पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा के शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगनों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि विभाग की ओर से पेंटिंग, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प की भावना को मजबूत करना है। मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लिया है। देश में विकास और प्रगति का वातावरण बन रहा है तथा विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की भावना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास से जुड़े प्रयासों में सभी को सहयोग करना चाहिए और निराशाजनक माहौल बनाने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां नए रोड, भवन या अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण हुआ है, वहां भी कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। HTET पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला HTET पास करने की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में नाराजगी के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार का नहीं है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण HTET को लेकर यह व्यवस्था लागू हुई है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की पांच वर्ष से अधिक की सेवा बची है, उनके लिए HTET क्लियर करना जरूरी है। वहीं, जिनकी पांच वर्ष से कम सेवा बची है, उनके लिए भी सेवानिवृत्ति तक इसे क्लियर करना अनिवार्य बताया गया है। ऐसा नहीं करने पर पदोन्नति में दिक्कत आ सकती है। महिपाल ढांडा ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का पूरे देश के लिए आदेश है, इसलिए इसे लेकर शिक्षकों के सरकार से नाराज होने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परीक्षा परिणामों में सुधार शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है और शिक्षकों के हित में जो भी बेहतर संभव होगा, सरकार उस दिशा में प्रयास करेगी। खराब टैबलेट की मांगी गई रिपोर्ट वर्ष 2022 में विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट के खराब होने और उनके काम नहीं करने के मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने खराब टैबलेट की सूची मांगी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो टैबलेट रिपेयर हो सकते हैं, उन्हें ठीक करवाया जाए, जबकि पूरी तरह खराब यानी कंडम टैबलेट की संख्या अलग से दर्ज की जाए। मंत्री ने बताया कि विभाग इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसमें चालू हालत में मौजूद टैबलेट, रिपेयर योग्य टैबलेट और पूरी तरह कंडम हो चुके टैबलेट का अलग-अलग डाटा शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पूरी तरह कंडम टैबलेट की संख्या बहुत अधिक नहीं है, जबकि रिपेयर योग्य टैबलेट की संख्या ठीक-ठाक है। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
0
Report

जहांगीरपुरी थाने में गुलाब लेकर धरना, दुकानदारों ने पुलिस से ठोस कदम मांगे

New Delhi, Delhi:थाना जहांगीर पूरी पर गुलाब लेकर सांकेतिक धरना लगातार हो रही वारदात से दुकानदार परेशान Sho जहांगीर पूरी और दुकानदारों के बीच दिखी तीखी बहस स्थान : थाना जहांगीर पूरी एंकर : राजधानी दिल्ली के थाना जहांगीर पुरी पर ई ब्लॉक डीडीए मार्केट के दुकानदार हाथों में गुलाब लेकर सांकेतिक धरना देने पहुंचे, थाने के बाहर धरने पर बैठे लोगों से SHO जहांगीर पुरी मिलने पहुंचे, इस मौके पर थाने के बाहर हाथों में गुलाब लेकर बैठने पर SHO जहांगीर पूरी इसे राजनीति स्टंट बताते नजर आए, दुकानदारों ने उन्हें बीते दिनों में हुई कई वारदातों से अवगत कराया और कहा कि अगर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी तो उन्हें मजबूरन अपनी बात को आलाधिकारियों के यहां धरना देकर रखना पड़ेगा। Sho जहांगीर पूरी ने आश्वासन देते हुए दुकानदारों के हाथों से गुलाब लेकर कहा कि यहाँ राजनीति न करे जल्द वह दुकानदारों के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनेंगे और उचित कार्यवाही भी करायेंगे। बाईट : विनीत गौतम, दुकानदार बाईट : सुशांत, दुकानदार byte shorts
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के GTB अस्पताल में 250 बेड वाला नया ट्रॉमा ब्लॉक शुरू होगा

New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग *दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला—GTB अस्पताल में बनेगा 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक* 244.87 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया ट्रॉमा ब्लॉक पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) फेज-IV के तहत होगा निर्माण करीब 22,550 वर्ग मीटर में बनेगी सात मंजिला इमारत 250 नए बेड, 48 विशेषज्ञ OPD कमरे और 9 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे गंभीर मरीजों के लिए 77 क्रिटिकल-केयर बेड 24x7 इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर की सुविधा होगी CT स्कैन, MRI, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और लैब की सुविधा एक ही ब्लॉक में ब्लड बैंक और ब्लड स्टोरेज की भी होगी व्यवस्था 2028 तक परियोजना पूरी कर अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य पूर्वी दिल्ली में गंभीर दुर्घटना और आपातकालीन मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी निर्माण की निगरानी के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनेगी समिति हर तीन महीने में निर्माण कार्य की समीक्षा करेगी
0
0
Report

मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए के हमले से महिला घायल, स्थिति गंभीर

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में फिर आदमखोर तेंदुए के हमले मे महिला हुई घायल, खेत मे चारा काट रही महिला पर आदमखोर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, गम्भीर रूप से घायल महिला निर्वेश देवी 37 साल की है, जो कांठ थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर गांव की है रहने वाली. आदमखोर तेंदुए के हमले मे महिला के सिर और मुहूँ पर आयी है गंभीर चोटे, घायल महिला मुरादाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती. घटना कल यानी मंगलवार शाम की है, जब महिला अपने परिजनों की मौजूदगी में जानवरों के लिए चारा काट रही थी, महिला पर हमले के बाद थाना पुलिस गांवो मे धार्मिक स्थलों के माइकों से ग्रामीणों से कर रहे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही खेतो मे ग्रुप मे जाने एवं सतर्कता बरतने की अपील, महिला के मुताबिक उसके साथ परिवार के आधा दर्जन सदस्य भी थे खेत मे मौजूद, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर किया उसे घायल, महिला पर हमले के बाद परिवार के लोगो ने हल्ला मचाया और घायल महिला उठकर भागी तो तेंदुआ मौके से भागकर निकला, तेंदुए के हमले के बाद गांव मे वन विभाग की टीमें कर रहीं कॉम्बिंग, मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव भरतपुर गांव का पूरा मामला। बता दें अब तक तेंदुए के हमले ने 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके जबकि 4 की मौत हो चुकी है, तो वहीँ वन विभाग अब तक कुल 17 तेंदुए रेस्क्यू कर चूका जिसे 14 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 2 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top