221011
काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में पलायन हुआ शुरू
Delhana, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण शवों को जलाना और गंगा आरती गलियों और छतों पर की जा रही है। वरुणा पार के निचले इलाकों में लोग पलायन करने लगे हैं। नौका संचालन बंद कर दिया गया है। यह इस साल छठी बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों और एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर 68.34 मीटर दर्ज किया गया, जो प्रति घंटे 10-12 सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवानी में इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्तूबर को रोष मार्च के ऐलान
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी में इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को बड़े रोष मार्च का ऐलान अनिरुद्ध चौधरी बोले- चुनाव आयोग लोकतंत्र का रखवाला, सवाल उठें तो विरोध जरूरी इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, क्राउन प्लाजा से लघु सचिवालय तक निकलेगा रोष मार्च चुनाव आयोग के मुद्दे पर भिवानी में गरजे कांग्रेस नेता, 8 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन अनिरुद्ध चौधरी ने बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, युवाओं को रोजगार देने की मांग भिवानी में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायकों को जनता के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसे उन्होंने कांग्रेस संगठन द्वारा बनाए गए दबाव का परिणाम बताया。 अनिरुद्ध चौधरी ने प्रदेश और देश में कानून-व्यवस्था तथा बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में उद्योग और निजी कंपनियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। चुनाव आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की नींव चुनाव आयोग है और यदि उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं तो विरोध होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 8 अक्टूबर को रोष मार्च निकाला जाएगा। वहीं कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि 8 अक्टूबर को क्र Crown Plaza से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता झंडे एवं बैनर के साथ शामिल होंगे। AICC के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत मुद्दे की नहीं बल्कि वोट और लोकतंत्र को लेकर है। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक में कांग्रेस, CPI और CPI(M) के नेताओं ने आगामी रोष मार्च को लेकर जिम्मेदारियां तय कीं और इसे लेकर रणनीति पर चर्चा की। गठबंधन नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा。0
0
Report
झज्जर के आंगनवाड़ी-आशा वर्कर्स का लघु सचिवालय प्रदर्शन, वेतन-नियमितकरण की मांग
Jhajjar, Haryana:सीटू के बैनर तले आंगनवाड़ी, मिड डे मील और आशा वर्कर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को झज्जर स्थित लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार उन्हें नियमित नहीं करती है तो कम से कम 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। इसके साथ ही विभाग में योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति का प्रावधान करने की भी मांग रखी गई। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में पहुंचे बादली विधायक कुलदीप वत्स को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 1 दिसंबर से तीन दिनों तक दिल्ली में तीनों विभागों की कर्मचारी पड़ाव डालेंगी और कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार पर निशाना साधते हुए कर्मचारियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के शासन में बेटियां और महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं, वहां यह नारा सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। कर्मचारी नेताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि “जब हम सरकार बनाना जानती हैं तो उसे गिराना भी जानती हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
डबाना गांव के विवाद में गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:निवाड़ी थाना क्षेत्र की सौंदा चौकी अंतर्गत डबाना गांव में प्लॉट की साफ-सफाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही निवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जांच कराई। परिजनों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है। घायल की पहचान राजू पुत्र धर्मपाल (38) के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि राजू और रोहित पुत्र हरपाल आपस में चाचा-ताऊ के बेटे हैं। मंगलवार को दोनों के बीच प्लॉट की साफ-सफाई को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रोहित ने राजू को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हो रही है और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है.0
0
Report
Advertisement
घड़साना में निजी स्कूल संघर्ष समिति धरना, दो दिन में मांगों का समाधान
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में निजी विद्यालय संघर्ष समिति द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक सांकेतिक धरना शुरू किया, जिसमें विभिन्न मांगों से आरटीई का समय पर भुगतान, राजकीय विद्यालयों के सामान 5 व 8 वीं बोर्ड व सामान परीक्षा की फीस में छूट, विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों और योजनाओं का निजी विद्यालय के बच्चों को भी सरकारी बच्चों के समान लाभ मिले आदि की मांग को लेकर यह सांकेतिक धरना शुरू किया गया, घड़साना ब्लॉक के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि यदि सरकार 2 दिन में हमारी अवधि में हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना व आवश्यकता होने पर सीबीईओ ऑफिस को ताला लगाकर निश्चित कल के लिए बंद कर दिया जाएगाl आज कि धरने में रामनिवास मंडा, शशि शर्मा, विनोद कारगवाल राजकुमार बजाज, सुभाष कंबोज, संजय लीलावत, शैलेंद्र पाल सहित अनेको स्कूल संचालक उपस्थित थे0
0
Report
लखनऊ: संजय निषाद ने सभी उम्मीदवारों को दी बधाई, NDA एक साथ रहेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं... निश्चित रूप से NDA गठबंधन एक साथ है और आगे भी साथ रहेगा..."0
0
Report
गुरुग्राम में कल सेवा ज्योति यात्रा: अमित शाह और मोदी लाइव मार्गदर्शन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में सेवाय ज्योति यात्रा कल पहुंचेगी. गृहमंत्री अमित शाह गुरुग्राम पहुंचेंगे और विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सुबह 10 बजे लाइव जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और मार्गदर्शन देंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं. गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजन होगा. गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शिरकत करने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में विपक्षी सांसद CEC विवाद पर Akashvani भवन के बाहर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विपक्षी इंडिया ब्लॉक सांसद CEC विवाद के चलते अकाशवाणी भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं; NSUI और IYC ने भी विरोध प्रदर्शन किया।0
0
Report
रातू के झखराटांड में रुपेश साहू का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
Ranchi, Jharkhand:रातू के झखराटांड निवासी रुपेश साहू का शव बरामद. कांके के मनातु तालाब से शव बरामद हुआ. संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप. कांके थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी. शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिम्स. हत्या, आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी.0
0
Report
जदयू ने फरक्का जल संधि पर बिहार के हितों की चर्चा शुरू की
Chapra, Bihar:ANALYSIS: फरक्का जल संधि की समीक्षा और बिहार के हितों को लेकर जनता दल यूनाइटेड की ओर से मंगलवार को छपरा शहर के प्रेक्षागृह में ‘नीतीश संवाद’ का आयोजन किया गया। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में फरक्का जल संधि के कारण बिहार पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में फरक्का जल संधि संवाद के प्रभारी विधायक रणधीर सिंह की भी उपस्थिति रही। बिहार के हितों पर गंगा नदी के जल प्रबंधन और फरक्का बैराज से जुड़े निर्णय अहम माने गए। वर्ष 1996 में गंगा जल बंटवारे के साथ बनी यह संधि 2026 तक मान्य है, जिसे देखते हुए बिहार में जनसंवाद व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जदयू के अनुसार गंगा जल प्रबंधन से बिहार के भूभाग, बाढ़ और जलजमाव पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए दीर्घकालिक जल नीति में बिहार की हिस्सेदारी जरूरी है। मौसम की बारिश, नेपाल से आने वाली सहायक नदियाँ, तलछट, तटबंध आदि कई फैक्टर बाढ़ को प्रभावित करते हैं, फिर भी बिहार की चिंताओं को संधि पुनर्नवीनीकरण के समय मजबूती से सामने रखना होगा। कार्यक्रम में कहा गया कि बिहार केहितों के लिए केंद्र से प्रभावी पहल आवश्यक है, ताकि फरक्का संधि के नवीनीकरण पर बिहार की आवाज मजबूत रहे।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने SDRF के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग में बाढ़ से 255 लोगों की जान बचाने वाली SDRF टीम सम्मानित, 23 जवानों को मिला प्रशस्ति पत्र English: Durg Police Honors 23 SDRF Personnel for Rescuing 255 Citizens During Heavy Floods समाचार: दुर्ग जिले में 25 से 27 सितंबर के दौरान भारी अतिवृष्टि के कारण शिवनाथ व खारून नदी सहित करीब 30 नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इस आपदा के दौरान राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने कुम्हारी, अमलेश्वर, बोरी और पुलगांव क्षेत्र के जलमग्न इलाकों से 255 नागरिकों—विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों—को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया। इस अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए0
0
Report
छातापुर में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Bihar:छातापुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड-11 निवासी 35 सुलचन मुखिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार भी स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया गया कि घटना की छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटना की बाबत मृतक के परिजन ने बताया कि सुलचन मुखिया कल सुबह करीब 10 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि नहरी किनारे एक शव पड़ा है। जब मौके पर लोग वहां पहुंचकर देखा तो सुलचन मुखिया का शव अर्धनग्न अवस्था में वहां पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गमछा से गला घोंटकर सुलचन मुखिया की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है. छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.0
0
Report
महराजगंज के गांव में मगरमच्छ ने मचाया हड़कम्प, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में मंगलवार तड़के उस समय अफ़रा-तफ़री और दहशत का माहौल बन गया जब गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। जानकारी के अनुसार आज भोर में गांव का एक युवक जब शौच के लिए घर से बाहर निकल रहा था तभी उसकी नजर सीढ़ियों के नीचे बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। अंधेरे में अचानक मगरमच्छ को इतने करीब देखकर युवक के होश उड़ गए और उसने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सीढ़ियों के नीचे मगरमच्छ को देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए तुरंत112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.0
0
Report
Advertisement
करौली में अग्रसेन जयंती के लिए भारी सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन
Karauli, Rajasthan:अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज करौली की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। युवा मंडल की ओर से सामान्य ज्ञान, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, पेंटिंग और कैरम प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। महिला मंडल ने भी गेम्स और एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिताओं के परिणाम 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की कड़ी में आज महिला मंडल की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। 8 अक्टूबर को बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग स्टॉल लगाई जाएंगी। 9 अक्टूबर को सर्राफा व्यापार संघ की ओर से भगवान गोविंददेवजी के लिए पोशाक गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर में अर्पित की जाएगी। इसी दिन रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी होंगी। 10 अक्टूबर को गोविंददेवजी मंदिर में 56 भोग और फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद वाद-विवाद, राजस्थानी सांस्कृतिक नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। शाम 7 बजे 1100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर को मुख्य आयोजन होगा। सुबह 8 बजे मोटरसाइकिल रैली निकलेगी और 10 बजे ध्वजारोहण के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद प्रधान कलश, चंवर, छत्र, प्रधान ध्वज और माला सहित विभिन्न धार्मिक प्रतीकों की बोलियां लगाई जाएंगी। दोपहर 2 बजे कलश यात्रा और महाराजा अग्रसेन के रथ के साथ शोभायात्रा निकलेगी। रंग-बिरंगी झांकियों से सजी शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। 12 अक्टूबर को रात 8 बजे गोविंददेवजी मंदिर परिसर में समाज की आमसभा होगी। आयोजन को लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और युवा मंडल तैयारियों में जुटे हैं。0
0
Report
चतरा में दहेज के चलते विवाहिता की हत्या, फंदे से लटकता शव मिला
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में महज डेढ़ साल पहले ब्याही गई एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लालच में हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना प्रतापपुर के रहरिया स्थित रामकम तरी गांव की है। मृतका की पहचान नारायणपुर निवासी इंद्रदेव भारती की बेटी सोनी देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले अजय भारती के साथ हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसे और सोने के जेवरात की मांग को लेकर सोनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता ने बताया कि 5 तारीख को भी दहेज को लेकर सोनी के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी। इसके बाद जब मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण आपसी समझौते के लिए बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां बात और बिगड़ गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उल्टे पंचायत करने गए सोनी के पिता और भाई पर ही हमला कर उनकी पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के बाद दामाद और उसके परिवार ने मिलकर सोनी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
पटना के धरना स्थल पर अतिपिछड़ा समुदाय की सुरक्षा मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आज अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना दिया। अतिपिछड़ा समाज के लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और आपराधिक घटनाओं के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया। आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आज बिहार की स्थिति यह है कि अत्यंत पिछड़ा समाज के साथ अन्याय हो रहा है। अत्याचार, हत्या और बलात्कार की घटनाओं से बिहार त्रस्त है, लेकिन मुख्यमंत्री इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा समाज मुख्यमंत्री को वोट दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री का ध्यान अतिपिछड़ा समाज की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके। विद्यापति चंद्रवंशी ने मांग की कि बिहार में अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण आयोग का गठन किया जाए और अतिपिछड़ा समाज के लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में होने वाले अपराधों के आंकड़े सामने आते हैं, लेकिन अतिपिछड़ा समाज के खिलाफ होने वाले अपराधों का अलग से आंकड़ा जारी किया जाना चाहिए। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अतिपिछड़ों के साथ कितनी हत्या, बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं हुई हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री इन मांगों को नजरअंदाज करते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि अगले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
