वाराणसी के राजातालाब में बिजली विभाग ने लगाया मेगा कैंप
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी विद्युत उपकेंद्र राजातालाब के गंजारी स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को एसडीओ राजेश यादव की देखरेख में बिजली विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 3 लाख रुपये का बिजली बिल जमा किया गया। एसडीओ राजेश यादव ने बताया कि कैंप के दौरान 20 लोगों के बिजली बिल में सुधार किया गया, 10 लोगों के मीटर बदले गए, 8 लोगों का लोड बढ़ाया गया और 6 लोगों का घरेलू कनेक्शन कमर्शियल कनेक्शन में परिवर्तित किया गया। शिविर में जेई कल्लू राम और जेई नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
