221001
दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Varanasi, Uttar Pradesh:प्रकृति का पोषण व संवर्धन मां की सेवा है' का संदेश देते हुए अष्टमी तिथि पर देवी के आठवें स्वरूप महागौरी के पूजन के उपरांत नमामि गंगे ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें तुलसी व फूलों के पौधे एवं कपड़े के झोले उपहार स्वरूप दिए। दुर्गा स्वरुपा कन्याओं ने प्रकृति संरक्षण व स्वस्थ समाज के लिए सभी से गंदगी न करने, पौधे लगाने, माता की तरह हितकारी नदियों के संरक्षण की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर बुलडोजर, 62,500 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को दो गांवों में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर गांवों में लगभग 62,500 वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। इस जमीन की कीमत करीब 125 करोड़ रुपये आंकी गई है。 ये कॉलोनाइजर अधिसूचित इलाके में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित इलाके में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर ननवा का राजपुर के खसरा संख्या 40 और 41 की 37,500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। प्रोजेक्ट विभाग के वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रबंधक राकेश बाबू और मिथिलेश कुमार सहित प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने यहां अतिक्रमण को तोड़ दिया。 इसी तरह अटाई मुरादपुर के खसरा संख्या 626 की 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा था। इसी टीम ने यहां भी बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम ने दोनों जगह मिलाकर कुल 62,500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित इलाके में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी ले लें और अवैध कॉलोनी में अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं।0
0
Report
BLTM 2026: दिल्ली में MICE और बिजनेस ट्रैवल शो का शुभारम्भ
New Delhi, Delhi:BLTM 2026 का शुभारम्भ भारत के तेजी से बढ़ते MICE और बिजनेस ट्रैवल बाजार को लक्ष्य बनाकर तीन दिवसीय BLTM 2026 का शुभारम्भ यशोभूमि, द्वारका में हुआ। आयोजन में श्रीलंका, इज़राइल, सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), नेपाल और थाईलैंड समेत 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। BLTM के नौवें संस्करण में 500 से अधिक प्रदर्शक, 300 से ज्यादा होस्टेड खरीदार और 12 हजार से अधिक पूर्व निर्धारित व्यावसायिक बैठकें होंगी। तीन दिनों में 10,500 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। व्यापारिक आगंतुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आईएएस सुनील अंचिपका ने मुख्य अतिथि और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो के अध्यक्ष धीरा हेत्तियाराच्ची ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ पर्यटन और यात्रा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पहले दिन MICE, कॉर्पोरेट ट्रैवल, ग्रुप ट्रैवल, डेस्टिनेशन वेडिंग और लेजर ट्रैवल को लेकर कारोबारियों के बीच बैठकें हुईं। साथ ही तकनीक, मानव संपर्क और MICE के जरिए बेहतर व्यावसायिक परिणाम हासिल करने पर चर्चा की गई। इस वर्ष श्रीलंका पार्टनर देश, इज़राइल फीचर देश और सेंट पीटर्सबर्ग फोकस डेस्टिनेशन है। दिल्ली होस्ट राज्य है, जबकि ओडिशा और गोवा पार्टनर राज्यों के रूप में शामिल हैं। BLTM में रूरल टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के ग्रामीण होमस्टे, स्थानीय संस्कृति, खान-पान और प्रकृति आधारित अनुभव प्रदर्शित किए जा रहे हैं।0
0
Report
सीतापुर में बकरी चोरी करते दो चोर पकड़ाए, एक भागा; CCTV में कैद
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में बकरा चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। एक चोर मौका पाकर भाग गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बकरे को ले जाते हुए कैद हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से फरार चोरों की तलाश में जुट गई है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के रन्नूपुर बैकुंठपुर गांव के रहने वाले दिनेश कुमार दोपहर को अपनी बकरियों को परिक्रमा मार्ग पर चराने ले गए थे। तभी काले रंग की बाइक पर सवार तीन चोर आए और बकरा उठाकर भागने लगे। इसके बाद दिनेश ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पैदल और बाइकों से चोरों का पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक सवार दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि चोरों का तीसरा साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस की हवाले कर दिया।0
0
Report
Advertisement
इंदिरा ज्योति एवं चले रामराज्य की ओर के पदाधिकारियों ने की शिरकत,उमरिया से रहे ओमप्रकाश द्विवेदी।
Manpur, Madhya Pradesh:भोपाल के हिंदी भवन में मनाया गया सम्यक क्रांति दिवस इंदिरा ज्योति एवं चले राम राज्य की ओर अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने की शिरकत, उमरिया से ओमप्रकाश द्विवेदी ने किया संबोधित -प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हिंदी भवन में बुधवार को सम्यक क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण इंदिरा ज्योति एवं चले राम राज्य की ओर अभियान तथा सम्यक अभियान से जुड़े राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में इंदिरा ज्योति एवं चले राम राज्य की ओर अभियान तथा सम्यक अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े सहित अभियान से जुड़े अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन में उमरिया जिले के सम्यक अभियान के जिला समन्वयक श्री ओमप्रकाश द्विवेदी भी शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों एवं विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर उमरिया जिले के ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री संतोष द्विवेदी, सम्यक अभियान के जिला महामंत्री सुनील तिवारी सहित अभियान से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।0
0
Report
साइबर फ्रॉड में पीड़ित की बड़ी धनराशि वापस
Mujaffarnagar, Uttar Pradesh:पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस मिली ठगी की रकम पीड़ित कुशाग्र अग्रवाल ने धनराशि वापस मिलने पर मुजफ्फरनगर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साइबर फ्रॉड की घटना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। बैंकों से समन्वय कर की गई प्रभावी कार्रवाई। पुलिस की तत्परता से पीड़ित की बड़ी धनराशि वापस मिली। पीड़ित ने एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं साइबर थाना टीम का जताया आभार। साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस के अभियान की भी की सराहना। पीड़ित कुशाग्र अग्रवाल0
0
Report
महबूबनगर में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग भेजने की तैयारी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के महबूबनगर में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, तेंदुए के पकड़े جانے से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, एक दिन पहले महबूब नगर निवासी एक युवक को तेंदुए ने बनाया था अपना शिकार, तेंदुए को पकड़ने के लिये वन विभाग ने लगाया था पिंजरा, बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ, खबर बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके की है,जहां के महबूब नगर में तेंदुए के हमले से हुई युवक की मौत के बाद दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। बताया गया कि तेंदुआ युवक को घर से उठा ले गया था, बाद में उसका शव जंगल में मिला था। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था, जिसमें तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र या चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में नाबालिग नौकर समेत चार गिरफ्तार: चोरी का मास्टरमाइंड सामने
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी का बड़ा खुलासा, घर का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड ! फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया सनसनीखेज खुलासा घर में काम करने वाला नाबालिग नौकर ही निकला चोरी का आरोपी नाबालिग ने अपने तीन साथी के साथ मिलकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर घर में की थी चोरी CCTV फुटेज बनी आरोपियों तक पहुंचने की अहम कड़ी पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 14 हजार रुपये नकद बरामद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रेसवार्ता कर किया चोरी की घटना का खुलासा0
0
Report
बलराम जयंती महोत्सव पर CM ने किसानों के लिए 200 पैक्स का उद्घाटन किया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में भगवान बलराम जयंती महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और कृषक कवच योजना का शुभारंभ किया, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना को सरल किया और प्रदेश में नवीन पंजीकृत 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं यानी पैक्स के कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान, खेती, सिंचाई, पशुपालन और युवाओं को लेकर सरकार की योजनाएं गिनाईं। वीओ- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बलराम को किसान और खेती के स्वावलंबन का प्रतीक बताते हुए कहा कि किसान देश का पेट भरने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, महिला, युवा और किसान को विकास की प्रमुख श्रेणियों में रखा है और सरकार खेत से लेकर किसान के खाते तक उसके साथ खड़ी है,मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। अब मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन 31 हजार मेगावाट तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को रात की बिजली की परेशानी से राहत देने के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। वीओ- मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि सिंचित हो चुकी है और सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में इसे 1 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाना है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता से चंबल, मालवा और बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलेगी,सीएम ने किसानों से अपनी जमीन नहीं बेचने की अपील करते हुए कहा कि आने वाला समय मध्यप्रदेश की खेती का है। उन्होंने किसानों से बच्चों को पढ़ाने लिखाने और आगे बढ़ाने के साथ खेती से उनका रिश्ता बनाए रखने की अपील भी की। वीओ- मुख्यमंत्री ने खेती के साथ पशुपालन और बागवानी को किसान की आय बढ़ाने का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में बगीचा लगाने वाले किसानों को बगीचा तैयार होने तक सरकार की ओर से दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी।पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री ने योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गाय या भैंस खरीदने के लिए किसानों को बैंक ऋण के साथ सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य भी सरकार ने रखा है। वीओ-विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने लगातार किसानों के हित में फैसले लिए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बताते हुए जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। वीओ- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान बलराम के हल को किसान की मेहनत और समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक को जोड़ा जा रहा है। ड्रोन, सेंसर और डिजिटल तकनीक किसानों तक पहुंच रही है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ने का भी जिक्र किया। वीओ- मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारिता के जरिए किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने शून्य प्रतिशत ब्याज योजना को सरल बनाने और कृषक कवच योजना को किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। वीओ- बलराम जयंती महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने किसान हित में कई योजनाओं की शुरुआत की。 * किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल का शुभारम्भ। * शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का सरलीकरण। * कृषक कवच योजना का शुभारम्भ। * नवीन पंजीकृत 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं यानी पैक्स के कार्यालयों का शुभारम्भ。 वीओ- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसान और कृषि से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।भगवान बलराम जयंती के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। सिंचाई, बिजली, पशुपालन, बागवानी, आधुनिक तकनीक और सहकारिता के जरिए किसान की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस दिखाई दिया। बाइट- डॉ मोहन यादव- मुख्यमंत्री MP0
0
Report
संगीता बलवंत ने अखिलेश यादव पर AI वीडियो का आरोप लगाया, 2027 में जवाब
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में संगीता बलवंत का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोलीं- चिलम के नशे में बनवाया CM योगी का AI वीडियो, 2027 में जनता देगी जवाब अखिलेश यादव पर संगीता बलवंत ने आरोप लगाया कहा- AI का दुरुपयोग कर CM योगी का आपत्तिजनक वीडियो कराया जारी संगीता बलवंत बोलीं— 2027 में जनता देगी इसका करारा जवाब दावा— अखिलेश की बची हुई सीटें भी अगले चुनाव में चली जाएंगी राम मंदिर को लेकर बोलीं— सनातन को मानने वाला भगवान राम पर सवाल नहीं उठाएगा सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज— महागठबंधन नहीं, ठगबंधन साबित होगा 400 यूनिट तक मुफ्त सोलर योजना को लेकर बोलीं— जल्द पूरे देश में लागू होगी गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े कथित AI वीडियो को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। संगीता बलवंत ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने चिलम के नशे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चिलम वाला AI वीडियो बनवाकर जारी कराया है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह के वीडियो बनते रहे तो 2027 में सपा की जो सीटें बची हैं, वे भी चली जाएंगी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार AI के दुरुपयोग से बचने की अपील कर रहे हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका दुरुपयोग किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। राम मंदिर को लेकर संगीता बलवंत ने कहा أن भाजपा सरकार का लक्ष्य था कि टेंट में विराजमान भगवान राम को भव्य मंदिर मिले और सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति भगवान राम पर सवाल नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को लगातार बेहतर बनाकर ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का काम जारी रहेगा। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि दोनों दलों का गठबंधन पहले भी देखा जा चुका है और उनका ‘महागठबंधन’ हमेशा ‘ठगबंधन’ साबित हुआ है। आने वाले समय में भी यही स्थिति रहेगी। वहीं दिल्ली सरकार की 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले परिवारों को मुफ्त सोलर देने की घोषणा पर उन्होंने इसे सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताया और कहा कि जल्द ही इसे पूरे देश में लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में युवक पर चाकू हमला, गर्दन में गंभीर चोट; बदमाश फरार
Gopalganj, Bihar:नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के समीप आज मंगलवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी संतोष सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सागर सुजल सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सागर गोपालगंज शहर के हजियापुर मोड़ के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। घायल युवक के अनुसार, घटना के समय चार की संख्या में बदमाश उसके पास पहुंचे और उसकी जेब में हाथ डालने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो पहले उसके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद आरोप है कि बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई。0
0
Report
खूँटी में बाइक सवार युवक की बस से भिड़ंत, मौके पर मौत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बस से सीधी टक्कर में बाईक सवार युवक की मौत। घटना खूँटी रांची मुख्य मार्ग पर तजना लाइन होटल के सामने दर्दनाक सड़क दुघर्टना हुई थी। जिस दुर्घटना में खूंटी के पाशा कॉलोनी निवासी शहीद अंसारी के पुत्र सलमान शाहिद की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खूँटी से राँची की ओर बाईक से जा रहा था। तभी तजना लाईन होटल के निकट एक पिकअप वैन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार सलमान रांची की तरफ से आ रही भूतपूर्व सैनिक अमित बस से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने होंडा बाइक (जेएच01जीआई 0615) से रांची के तरफ जा रहा था, इसी क्रम में तजना लाइन होटल के सामने एक पिकअप वैन को ओवर टेक करने के प्रयास में बाइक सवार सलमान शाहिद पहले एक बाइक से टकराया फिर राँची की तरफ से आ रही अमित बस से जा टकराया जिससे चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक भुनेश्वर महतो बस को लेकर खूँटी थाना पहुँचा और बस को वहीं खाली कर दिया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछ ताछ कर रही है। शव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।0
0
Report
DIG यमुना प्रसाद ने CM योगी की सुरक्षा चाकचे पर सख्त निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ DIG यमुना प्रसाद ने परखी CM योगी की सुरक्षा तैयारियां, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश Location - Farrukhabad Date - 02-09-2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फतेहगढ़ आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत DIG कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने तैयारियों का जायजा लिया कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और रूट डायवर्जन व्यवस्था का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर समय से तैनात रहने के निर्देश VVIP सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश भीड़ और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत की बाइट- यमुना प्रसाद , DIG कानपुर परिक्षेत्र0
0
Report
Advertisement
रीवा-सीधी हाईवे हादसे में मृतकों के परिवारों को 2 लाख राहत, घायलों को 1 लाख
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की भीषण टक्कर में हुई यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद हादसे में मृतकों के परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी, जबकि घायलों के उपचार में भी सहायता प्रदान की जाएगी।0
0
Report
हनुमानगढ़ के टिब्बी वार्ड 12 में चोरी से आक्रोश, रातभर धरना जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टिब्बी वार्ड 12 में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश, आक्रोशित वार्डवासी बैठे रात को धरने पर,टिब्बी पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा,बार बार हो रही चोरी के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से टिब्बी पुलिस पर लगाए आरोप,वार्डवासी बोले-जगह जगह बन गए है नशे के अड्डे,सीसीटीवी में घटना से संबंधित फुटेज बताए जा रहे कैद,पहचान होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने से लोगों में आक्रोश,पीड़ित ने कल तक कार्यवाही न होने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की दी चेतावनी @hmghpolice @kuldeepsharmap @prabhuram00010
0
Report
चकाई में अवैध खनन के बोल्डर लदा हाईवा जब्त, खनन माफियाओं में दहशत
Jamui, Bihar:चकाई,जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरलैस मोड़ के समीप से अवैध बोल्डर लदे एक हाईवा ट्रक को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन के धंधे से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा की ओर से हाईवा के जरिए बिना वैध कागजात के बोल्डर की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वायरलैस मोड़ के पास घेराबंदी की और आ रहे हाईवा को रुकवाया। जांच के दौरान चालक खनन व परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक को तुरंत जब्त कर थाना परिसर लाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी खनन विभाग और जिला परिवहन विभाग को दे दी गई है। संबंधित विभागों द्वारा आकलन के बाद वाहन मालिक व चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
