221001
मोहनसराय गांव में सफाई कर्मी न होने से लगा कूड़े का अंबार, फैली संक्रामक बीमारी
Varanasi, Uttar Pradesh:आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनसराय हॉटस्पॉट गांव है, जहां पर सफाई संबंधित निरीक्षण के लिए विगत लगभग 15 दिन पहले पहुंचे डीपीआरओ ने ड्यूटी पर लगे दो सफाई कर्मीयो को निलंबित कर दिए। ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने बताया कि गांव में सफाई न होने के कारण कूड़ा कचरा का अंबार लग गया है और 15 दिनों से स्कूल, मंदिर, सड़क, खड़ंजा, गली आदि जगह सहित गांव में साफ सफाई नहीं हुई है और गांव में संक्रमण के वजह से डेंगू डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा में शराब माफिया ट्रेन से तस्करी, 177.750 लीटर शराब जब्त, 5 गिरफ्तार
Nawada, Bihar:नवादा में शराब माफिया ट्रेन से ला रहे थे शराबueउत्पाद विभाग ने प्रयागराज से आ रहे 5 तस्करों को पकड़ा Bihar के नवादा में शराब माफिया अब ट्रेन के जरिए शराब की तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद विभाग ने सोमवार को ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया। प्रयागराज से शराब लेकर वारसलीगंज आ रहे पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि शेखपुरा समर स्पेशल ट्रेन (03698) में प्रयागराज से शराब लोड की गई है। यह शराब स्लीपर कोच S2 से S5 में ट्रॉली बैग और बैकपैक में रखी गई थी, जिसे वारसलीगंज स्टेशन पर या उससे ठीक पहले उतारा जाना था। इस सूचना पर उत्पाद अधीक्षक ने एक टीम गठित की। पकड़ीबरावां उत्पाद थानाध्यक्ष को अलर्ट किया गया और नवादा स्टेशन पर सिविल ड्रेस में महिला सिपाहियों को ट्रेन में सवार होने का निर्देश दिया गया। वारसलीगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही उत्पाद विभाग की टीम ने डिब्बे को घेर लिया और शराब तस्करों को बैग व झूलों के साथ पकड़ लिया। तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सावन कुमार, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, भोला प्रसाद उर्फ भोला और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पकड़ीबरावां उत्पाद थाना टीम ने यह कार्रवाई की, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष रामेश्वर टुडु ने किया। उत्पाद विभाग ने कुल 177.750 लीटर शराब जब्त की है, जिसमें 142.500 लीटर बीयर और 35.250 लीटर विदेशी शराब शामिल है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में गाय के सिर मिलने के विरोध में बंद, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में धार्मिक स्थल के समीप गाय के बछड़े का सिर मिलने की घटना को लेकर जनआक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गौरतलब है कि 13 जून को शहर के नई आबादी में गाय के बछड़े का सिर मिला था। मामले में दो दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सोमवार को प्रतापगढ़ शहर बंद रहा। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कई व्यापारिक संस्थान स्वेच्छा से बंद नजर आए। शहर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता घटना के विरोध में प्रदर्शन करते रहे। घटना के विरोध में रविवार को नगर परिषद परिसर में हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से शहर बंद का निर्णय लिया गया था। इसके बाद युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी। सोमवार सुबह से ही शहर में बंद का असर दिखाई देने लगा और अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हिंदू समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि धार्मिक स्थल के समीप इस प्रकार की घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस को पहले ही 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। बंद और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी गई। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। वहीं शहरवासियों की निगाहें अब पुलिस की आगामी कार्रवाई और मामले के खुलासे पर टिकी हुई हैं। वहीं अब सभी संगठन वाले नगरपरिषद के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।0
0
Report
विकासनगर के बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्या के बाद गांव सन्नाटे में
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग : खाकी के पहरे मे गाँव... विकासनगर के बैरागीवाला गाँव मे भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के तीसरे दिन आज पूरे गाँव मे सन्नाटा पसरा है... गाँव मे जगह- जगह पर पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स का पहरा है... आरोपियों के घर पर कल प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही को अंजाम दिया था... लेकिन प्रदर्शनकारी इस कार्यवाही को अधूरी मान रहे थे... जिसे लेकर गाँव के लोग और हिन्दू संगठनों के लोगो ने ज़ब देर शाम हाइवे को जाम किया... तो प्रशासन ने दोबारा देर रात आरोपियों के बचे हुए एक और घर पर बुलडोज़र कार्यवाही कर डाली ... कल पूरा दिन बुलडोज़र कार्यवाही, आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज के गर्म माहौल के बाद आज इस इलाके मे सन्नाटा पसरा है... आरोपियों के घर के आसपास की गालिया सूनी हो चुकी है... कुछ घरों मे ताले लटके पड़े है...0
0
Report
Advertisement
मेरठ की मस्जिद मामले में बड़ा अपडेट: मुतवल्ली का बयान, कोर्ट में पक्ष रखने की तैयारी
मेरठ: थाने की जमीन पर बनी मस्जिद प्रकरण में बड़ा अपडेट मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद आयूब का बयान आया सामने कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष वक़्फ़ बोर्ड से भी साधा गया है संपर्क मस्जिद के बाहर एक पत्थर मौजूद जिसपर लिखा-219 साल पुरानी मस्जिद गुलाम हैदर ने कराया था मस्जिद का निर्माण - मुतवल्ली पुलिस ने मस्जिद को इमाम को दस्तावेज पेश करने का नोटिस जारी 7 दिन में दाखिल करना होगा अपना जवाब और पेश करने होंगे दस्तावेज0
0
Report
अबूझमाड़ में विकास के नाम पर पेड़ काटाई पर उठा सवाल
Narayanpur, Jharkhand:31 मार्च 2026 को पांच दशकों तक रहे नक्सलवाद के साये से मुक्त हो गया, नक्सलमुक्त होने के बाद अबूझमाड़ मे विकास कि किरण पहुंचाने सड़को का निर्माण बड़ी तेजी से किया जा रहा है सड़को के निर्माण के लिए पेड़ो कि कटाई तो कि जा रही है साथ साथ जहाँ जहाँ सड़क बन रहे है वहां गाँव के ग्रामीण भी अपने उपयोग के लिए धड़ल्ले से अंधाधुंन हजारों एकड़ ज़मीन पर पेड़ो कि कटाई कर रहे है जिन्हे रोकने वाला कोई नहीं है जिस विभाग पर इसकी जिम्मेदारी है वो विभाग उनके डिवीजन मे क्षेत्र नहीं आता है बोलकर हवाला देकर अपने जिम्मेदारियां से भाग रहे है जबकि इस इलाके के विधायक केदार कश्यप प्रदेश मे वन मंत्री है बावजूद इसके अंधाधुंन पेड़ो कि कटाई पर कोई रोक नहीं लगाना कई सवाल खड़े करता नजर आ रहा है वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीवान वन मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अबूझमाड़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता था वही अबूझमाड़ आज इसी सुंदरता के विनाश के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है हमारे प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप एक पेड़ माँ के नाम का अभियान चला रहे है और उनके विधानसभा मे एक पेड़ माँ के नाम नहीं अडानी के नाम किया जा रहा है इनका विभाग अपना क्षेत्र नहीं है बोलकर आंखें मुंदे सोया पड़ा है हम विकास के विरोधी नहीं है लेकिन हो रहे विनाश से आँखे बंद नहीं कर सकते....0
0
Report
बीजेपी ने गार्बेटा के बस स्टैंड से विश्व बांग्ला लोगो हटाया, समर्थकों में खुशी
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम मिदनापुर के गार्बेटा के चंद्रकोना रोड सेंट्रल बस स्टैंड पर बीजेपी ने विश्व बांग्ला लोगो तोड़कर हटा दिया। जिले के चंद्रकोना रोड के सेंट्रल बस स्टैंड पर लगे राज्य सरकार के विवादित ‘विश्व बांग्ला’ लोगो को आखिरकार स्थानीय बीजेपी नेतृत्व ने हटा दिया। उनका गुस्सा उस लोगो पर फूट पड़ा। लोगो को जमकर तोड़ा-फोड़ा गया。 स्थानीय बीजेपी नेतृत्व का दावा है कि सरकारी धन को किसी खास राजनीतिक दल के प्रचार या उसके प्रतीक की तर्ज पर बने लोगो लगाने में बर्बाद नहीं करना चाहिए। यह कोई राजनीतिक बदले की कार्रवाई नहीं है, बल्कि सरकारी संपत्ति को दलगत संकीर्ण राजनीति से ऊपर रखकर उसकी पवित्रता बचाने का एक ईमानदार और सैद्धांतिक प्रयास है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोगो हटाकर वहाँ देश के किसी महान महापुरुष की मूर्ति या कोई सार्वभौमिक प्रतीक लगाया जाएगा, जो दल-मत से ऊपर उठकर सभी के लिए स्वीकार्य और प्रेरणादायक हो。 बीजेपी के इस समयानुसार और साहसी फैसले का स्वागत करते हुए स्थानीय आम लोगों और व्यापारी वर्ग में काफी खुशी का माहौल देखा गया। उनके मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व ने जनता की असली मांग को सम्मान देकर बस स्टैंड को राजनीतिक कलंक से मुक्त किया है। लंबे समय से चल रहे इस अन्याय के खिलाफ बीजेपी जिस तरह मुखर हुई और आम लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई, वह सचमुच सराहनीय है।0
0
Report
Advertisement
तेज प्रताप यादव ने फैसल खान पर आरोप लगाए; कोचिंग माफियाओं का बोलबला पटना
Patna, Bihar:Patna 1506ZBJ_PTN_NIRAJ_BYTE_R - BYTE ( JDU) NIRAJ सनी रोशन आनंद के भाई की मृत्यु पर तेज प्रताप यादव ने फैसल खान पर टिप्पणी की और आरोप लगाया... तेज प्रताप यादव के आरोप पर कांग्रेस ने कहा कि कोचिंग माफियाओं का बोलबाला पटना में बढ़ा है सरकार ने भी इस बात को माना की कोचिंग को लेकर कोई कानून नहीं है अगर वह आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए कि आखिर इसमें सत्य क्या है... बाइट : शिशिर कौण्डिल्य, प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा ने कहा कि रोशन कर के भाई की मृत्यु की जांच निश्चित तौर पर होनी चाहिए... किसी व्यक्ति की संदेहअस्पद स्थिति में मृत्यु हो तो जाँच होनी चाहिए .प्रशासन जो अपने स्तर से कम कर रही है तेज प्रताप यादव ने क्या सोचकर आरोप लगाया किस मानसिकता से लगाया यह तो वही बता सकते हैं... Byte: सुमित शशांक भाजपा प्रवक्ता....0
0
Report
जीदिमेटला थाना क्षेत्र में सात बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:Seven Bangladesh nationals arrested in the jurisdiction of Jeedimetla police station. According to reliable information, police took the Bangladesh nationals who were staying in a rented house in the Gajularamaram HAL area into custody. Police investigation revealed that the seven Bangladeshis did not have valid passports, visas, or other travel documents that would permit them to stay in India. It was found that they had entered India illegally and were residing unlawfully in various parts of the country. Accordingly, the seven were transferred to the deportation centre in Jogipet, Medak district, on the orders of the Quthbullapur DCP. After verification by the concerned authorities is completed, arrangements will be made to send them back to Bangladesh.0
0
Report
खेरली में टेंपो टक्कर: एक ही परिवार के 3 लोग घायल, आरोपी फरार
Alwar, Rajasthan:खेरली में दो टेंपो की भिड़ंत, चालक समेत पत्नी-बेटी घायल; आरोपी चालक मौके से फरार अलवर जिले के खेरली क्षेत्र में सोमवार को दो सीएनजी टेंपो की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसा खेरली रेल गांव स्थित अंबेडकर भवन के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से आ रहे दूसरे टेंपो को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, घायल टेंपो चालक अपने परिवार के साथ भरतपुर जिले के भुसावर से नगर के पास गांव खेस्ती जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो चालक, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को खेरली उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वरिष्ठ चिकित्सक संतोष यादव के अनुसार, मां और बेटी की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि चालक का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही खेरली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दूसरा टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घायल टेंपो चालक रामकिशोर ने बताया कि वे परिवार के साथ अपने गांव जा रहे थे, तभी सामने से आए टेंपो ने अचानक टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。 बाइट:रामकिशोर, घायल ,टेंपो चालक0
0
Report
Advertisement
दुर्ग से भिलाई ओर चलती कार में आग लग गई, चालक ने जान बचाई
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चलती कार में आग लग गई आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है दरअसल दुर्ग से भिलाई की ओर जा रही एक कार से अचानक धुँआ निकालने लगा धुआं निकलते देखते ही कार चालक फॉरेन कार से बाहर उतर गया और देखते ही देखते चंद मिनट के अंदर ही कार जलकर स्वाहा हो गई तो वही कार चालक ने सूझ भुज दिखाते हुए समय रहते अपनी जान बचाने में सफल रहा.0
0
Report
चौमूं के आलीसर पंचायत के गांव में गंदे पानी की सप्लाई से ग्रामीण परेशान, जलदाय विभाग से तात्कालिक समाधान की मांग
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान चौमूं की आलीसर ग्राम पंचायत का मामला पिछले कई दिनों से हो रही सप्लाई में आ रहा गंदा पानी शिकायत के बाद भी जलदाय विभाग ने नहीं दिया ध्यान गंदे पानी की वजह से बीमारियां फैलने की आशंका एंकर-चौमूं उपखण्ड की आलीसर ग्राम पंचायत में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई के साथ गंदा और दूषित पानी आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नलों में मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। दूषित पानी की सप्लाई को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जलदाय विभाग को शिकायत भी की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों में जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने जलदाय विभाग से तत्काल पाइपलाइन की जांच कर समस्या का समाधान करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। बाइट स्थानीय निवासी0
0
Report
शहर के नजदीकी इलाकों में तेंदुए की आमद से मची हलचल
Raebareli, Uttar Pradesh:शहर से लगे रिहायशी इलाकों मे वन्यजीवो की बढ़ी आमद.. तेंदुए के आमद की खबर से मचा हड़कंप.... भरवेली के कटिंगटोला मे मिली थी तेंदुए के आमद की सुचना.... सुचना पर वन विभाग और भारी पुलिस बल मौक़े पर पंहुचा.... वन विभाग ने तेंदुए की जगह जंगली बिलाव होने की जताई सम्भावना.... फिलहाल संशय बरकरार.... सड़क किनारे बने पाइप कलवर्ट पुलिया मे छिपकर बैठा है वन्यप्राणी... मौक़े पर रेस्कीयू टीम तैनात, रेस्कीयू जारी... रेस्कीयू पूर्ण होने के बाद होंगी वन्यजीव की पहचान व पुष्टि....0
0
Report
Advertisement
जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई का लेवर रुम बना घन उगाही का अड्डा
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई का लेवर रुम बना घन उगाही का अड्डा लड़का पैदा होने पर पांच हजार लड़की पैदा होने पर तीन हजार पैसा न देने पर इलाज सही व जन्म प्रमाण पत्र न देने की दी जाती है धमकियां डाक्टरों के नाम से होती है तीनों शिप्टो में धन उगाही जिम्मेदारो द्वारा हर माह पांच हजार रुपया लेकर लगाई जाती है बार्ड आया और वार्ड व्ययों की ड्यूटी पीड़ित ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि शिखा व स्नेहा वार्ड आया पुष्पा सफाई कर्मचारी ने तीन हजार रुपए ले लिया उसके बाद बच्चा दिया और जन्म प्रमाण पत्र के नाम से दो हजार रुपए और मांगे जा रहे है।0
0
Report
जालौन में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने किसान को मारी टक्कर,हादसे में किसान का पैर कटा, गंभीर रूप से घायल
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने किसान को मारी टक्कर, हादसे में किसान का पैर कटा, गंभीर रूप से घायल हुआ किसान, ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख किसान को हायर सेंटर किया रेफर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के उरगांव रोड का मामला।0
0
Report
मधु��नी में विवाहिता काजल की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Madhubani, Bihar:मधुबनी में विवाहिता काजल की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप। घटना अंधरामठ थाना के घघोली नया टोल गांव की है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अंधरामठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि काजल कुमारी की शादी इसी वर्ष मार्च माह में घघोली गांव निवासी संतोष साह के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। कल काजल से फोन पर बातचीत भी हुई थी। बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था। परिजनों ने बताया कि लोगों द्वारा काजल की मौत की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल उसके ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर काजल की मौत की जानकारी मिली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर मामले को छिपाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि काजल दो माह की गर्भवती भी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मृतका के पति संतोष साह को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
