221001
दर्जनों की संख्या में खाली जमीन को कब्जा करने पहुंचे भू-माफिया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी,मामला लालपुर पांडेपुर थाना अंतर्गत हुकूलगंज का दर्जनों की संख्या में जमीन कब्जा करने पहुचे भू माफियाओ को जमीन मालिक और क्षेत्रीय लोगो के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा मामला बढ़ता देख मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने दोनो पार्टी को जमीन सम्बन्धी कागजाद लेकर थाने बुलाया। वही पीड़ित जमीन मालिक के अनुसार दलित व कमजोर होने के कारण मेरे पुस्तैनी खाली पड़े जमीन जो कि 21 विस्वा के आसपास हुकुलगज राधा कटरा से अंदर जाने पर है। जिस पर हमेसा भू माफियाओं के नजर लगी रहती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शमशाबाद में पड़ोसियों की दबंगई, महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:शमशाबाद में पड़ोसी महिलाओं की दबंगई, घर में घुसकर महिला से जमकर की मारपीट, कमरे में बंद कर महिला को बेरहमी से पीटा, मामूली बात पर हुआ था विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़िता ने पुलिस से गुहार, थाना शमशाबाद के मधुपुर गांव का मामला।0
0
Report
अमरोहा के शरीकपुर में शादी से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव शरीकपुर में शादी समारोह से लौट रहे युवक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद , पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव शरीकपुर में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर 7-8 दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने बाइक रुकवाकर युवक को नीचे उतारा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमलावर घायल युवक को सड़क किनारे खाई में अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
मुंबई में भारी बरसात से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनों में देरी
Pali, Rajasthan:महाराष्ट्र मुंबई में अति भारी बरसात के चलते रेल यातायात प्रभावित। अनेक ट्रेनें 10 घंटे से अधिक विलंब से चल रहीं। अति भारी बरसात के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव। रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया। 14702 Bengaluru Express 8 घंटे लेट; हडपसर-जोधपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 6 घंटे से विलंब से चल रही है; गाड़ी संख्या 16534 और 21903 5 घंटे विलंब से। महाराष्ट्र आने वाली सभी ट्रेनें अभी नहीं पहुंचीं अहमदाबाद तक। ट्रेनों के देरी से यात्रियों को भारी मुश्किलें। स्टेशन अधीक्षक ने दी जानकारी।0
0
Report
Advertisement
चमोली में भूस्खलन: पुल नीचे चट्टान गिरने से यातायात बंद, राहत कार्य जारी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली थराली क्षेत्र की सोलघाटी में केरा और डुंगरी के बीच लोहे के पुल पर भूस्खलन के चलते एक भारी चट्टान गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया और लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सड़क पूरी तरह से यातायात के लिए बंद हो गई है। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जेसीबी मशीन भेज दी है और मार्ग खोलने का कार्य तेजी से जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सड़क को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।0
0
Report
उत्तराखंड में दलित युवक हत्या: फास्ट ट्रैक सुनवाई और फांसी की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:टिहरी के देवल गांव में दलित युवक केतन लाल की हत्या का मामला अब पूरे उत्तराखंड में तूल पकड़ रहा है। बागेश्वर के गरुड़ में अम्बेडकर सांस्कृतिक मंच और शिल्पकार समाज ने घटना के विरोध में मौन उपवास रखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले की फास्ट ट्रैक सुनवाई कर सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की और कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई ही समाज में न्याय का भरोसा कायम रख सकती है।0
0
Report
गिरिडीह में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलस्तर बढ़ने की आशंका
Giridih, Jharkhand:पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने पूरे गिरिडीह जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. सुबह से शाम तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज बारिश होने से लोगों के दैनिक कामकाज पर सीधा असर पड़ा है. बच्चे छाता और रेनकोट लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं, वहीं जरूरी काम से लोग बारिश में ही निकलने को मजबूर हैं. बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही. कई लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए. लगातार बारिश के कारण जिले की छोटी-बड़ी नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. कई नाले लबालब भर गए हैं जिससे आसपास के इलाकों में भय का माहौल है. ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कें कीचड़ से लथपथ हैं तो शहरी इलाकों में जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है. शहर के चंदौरी रोड की स्थिति सबसे खराब है. यहां बारिश का पानी कई दुकानों और घरों में घुस गया है जिससे व्यापारियों और गृहस्थों की परेशानी बढ़ गई है. लोग सामान बचाने में जुटे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें और सतर्क रहें. बच्चों को अकेले न भेजें और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
बोकारो में SIR-2026 अभियान के लिए डीईओ-डीसी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में भारी बारिश के बीच SIR का काम हो रहा है ऐसे में इसे तेज गति देने के लिए बोकारो डीईओ सह डीसी ने कसमार-जरीडीह के विभिन्न मतदान केंद्रों में एसआईआर-2026 अभियान का किया निरीक्षण। गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन के दिए निर्देश। मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील, बीएलओ को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं कराने का आग्रह। उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ सरिता देवी को साल ओढ़ाकर किया सम्मानित। बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीईओ सह डीसी ने गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कसमार प्रखंड के बूथ संख्या-309 की बीएलओ राणु देवी एवं बूथ संख्या-324 की बीएलओ नीलम जायसवाल तथा बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह प्रखंड के बूथ संख्या-284 की बीएलओ धर्मशिला देवी एवं बूथ संख्या-301 की बीएलओ सरिता देवी से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी की उपस्थिति में कई मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन भी किया गया। उन्होंने बीएलओ को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीईओ सह डीसी ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित अवधि में त्रुटिरहित रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने लोगों से बीएलओ को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं कराने तथा कल आइए या बाद में आइए जैसी स्थिति से बचने का भी आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-301 की बीएलओ सरिता देवी द्वारा लगभग शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण किए जाने पर डीईओ सह डीसी ने उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना करते हुए अन्य बीएलओ को भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
Muzaffarnagar में शराबी दूल्हे ने बारात में हंगामा, पुलिस ने मेडिकल कराया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग शराबी दूल्हे का अपनी बारात में हंगामा, शराब के नशे में धुत दूल्हे ने काटा हंगामा, दुल्हा नशे में धुत नहेकर बनियान में दिखा, अपनी बारात में शराब में टल्ली हुआ दूल्हा, lड़की पक्ष ने बिना दुल्हन के बेरंग लौटाई बरात, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे का मेडिकल कराया, डूंगर गाव से टांडा माजरा आई थी कल शाम बरात, दूल्हे पर शादी में बुलेट बाइक मांगने का आरोप, लड़की ने शादी से किया इनकार कार्रवाई की मांग, बुढ़ाना थाना के टांडा माजरा गांव का मामला।0
0
Report
कानपुर देहात ब्रेकिंग: CCTV में चोरी, तीन बाइक फरार
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग डीएम आवास के सामने से तीन बाइक चोरी जल जीवन मिशन कार्यालय के बाहर वारदात CCTV में कैद हुए बेखौफ चोर रात 11:28 बजे तीन बाइक लेकर फरार चोर चार दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल संवेदनशील इलाके में चोरी से हड़कंप कंपनी ने पुलिस को दी थी तहरीर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी चोरों की तलाश में जुटी अकबरपुर पुलिस अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती रोड के पास मामला0
0
Report
Advertisement
बागपत में बिजली तार चोर गैंग के साथ मुठभेड़, 2 घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पुलिस और बिजली के तार चोरी करने वाले बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। चांदीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए, जबकि पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में चोरी किया गया बिजली का तार, एक इको कार, अवैध तमंचे और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। दरअसल बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध इको कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से करीब 4 क्विंटल बिजली का तार, एक इको कार, दो अवैध तमंचे और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम फरमान, कय्यूम, शारिक, नवीन और हिमांशु बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।0
0
Report
ट timarni में फ्लाईओवर निर्माण से शहर जलमग्न, ड्रेनेज व्यवस्था फेल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के टिमरनी में फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण बना मुसीबत, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल,नगर परिषद की व्यवस्थाओं की खुली पोल। अधूरे निर्माण और बंद पानी निकासी के कारण पहली ही बारिश में डूबा शहर दुकानों और घरों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान,लोगों में भारी आक्रोश।खास कर वार्ड तीन ओर मंडी नाका क्षेत्र में सड़के हुई जलमग्न। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बन चुका है। निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और कछुआ गति से चल रहे काम के कारण आज टिमरनी ने वो मंजर देखा जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने निर्माण कार्य के दावों की पोल खोलकर रख दी है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते शहर का ड्रेनेज (पानी निकासी) सिस्टम पूरी तरह ठप हो चुका है, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में ३ से ४ फीट तक पानी भर गया है। स्थिति इतनी विकराल हो गई कि कुछ वार्डों और मुख्य रास्तों पर लोग अपने घर तक सुरक्षित नहीं पहुंच पर रहें हैं ऐसा लगता है की यदि ऐसी ही स्थिति रही तो कुछ वार्ड मे आगे नाव का सहारा लेना पड़ सकता है दुकानदार और रहवासी परेशान सड़कों पर जमा पानी अब लोगों के घरों और दुकानों में प्रवेश कर चुका है। विशेषकर फ्लाईओवर रूट के आस-पास के व्यापारियों का बुरा हाल है। दुकानों में पानी भरने से लाखों रुपये का सामान खराब हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कंपनी ने खोदा-खादी तो कर दी, लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक नाली या रास्ता नहीं बनाया। "ऐसा लगता है हम शहर में नहीं, किसी टापू पर रह रहे हैं। प्रशासन को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि बारिश से पहले निकासी दुरस्त की जाए, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। आज नौबत नाव चलाने की आ गई है।" आवागमन पूरी तरह ठप, हादसों का डर सड़कें पूरी तरह जलमग्न होने के कारण गड्ढे और खुले पड़े निर्माण मलबे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जान का जोखिम बना हुआ है। कई वाहन पानी के बीच में ही बंद हो गए। बाइट 01 स्थानीय निवासी, बाइट 02 स्थानीय महिला, स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले २४ घंटों के भीतर प्रशासन और निर्माण कंपनी ने पंप लगाकर पानी की निकासी नहीं की और ड्रेनेज को दुरुस्त नहीं किया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, पूरा टिमरनी शहर इस अव्यवस्था के आंसू रो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।0
0
Report
बागेश्वर के सरयू पुल पर युवक चढ़ा, तीन घंटे चली रेस्क्यू
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक नए सरयू पुल के ऊपरी ढांचे पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। करीब तीन घंटे तक पुलिस, फायर सर्विस और यातायात पुलिस की टीम लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। लंबी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता है और यह eightवीं बार है जब वह पुल पर चढ़ा है। हर बार पुलिस को रेस्क्यू के साथ-साथ भीड़ नियंत्रित करने की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ता है। घटना ने प्रशासन के सामने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और युवक को स्थायी सहायता उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर के थोक सब्जी मंडी बारिश से कीचड़ में डूबी, अस्थायी स्थानांतरण की मांग तेज
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के महुपुरा स्थित थोक सब्जी मंडी कीचड़ और गंदगी से भर गई है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मंडी को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की मांग की है। पिछले दो-तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते मंडी परिसर में भारी कीचड़ जमा हो गया है। इस स्थिति में व्यापारियों को कीचड़ के बीच ही सब्जियां बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं ग्राहकों को भी गंदगी से होकर खरीदारी करनी पड़ रही है। व्यापारी मुकेश हरियाल ने बताया कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। उनका आरोप है कि दुकान के सामने कीचड़ होने के कारण ग्राहक आने से बचते हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रतिदिन 20-20 रुपये की रसीद काटकर लगभग 1500 से 2000 रुपये वसूलती है, लेकिन कोई सुविधा नहीं देती। मंडी अध्यक्ष राजेश पल्डलाया ने कहा कि थोक सब्जी मंडी में न तो पर्याप्त शेड हैं और न ही बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था। बारिश के दौरान व्यापारियों को खुले में और कीचड़ के बीच सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार एसडीएम और नगर पालिका से शिकायत की गई। अधिकारियों ने मुरम डलवाने और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि टंकी चौराहा स्थित कृषि उपज मंडी में पर्याप्त जगह खाली होने के बावजूद मंडी को वहां अस्थायी रूप से शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। विधायक से भी कई बार मुलाकात हुई, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है。0
0
Report
आगरा के गांव में दलित दूल्हे की बारात तनाव के बाद शांतिपूर्ण संपन्न
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर: गांव में दलित दूल्हे की बारात निकलने पर विवाद हुआ। बारात रोकी गई, कुछ ग्रामीणों ने नए मार्ग से बारात निकालने पर आपत्ति जताई। बारातियों के विरोध के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची; हालात नियंत्रित रहे। लगभग तीन घंटे की वार्ता के बाद बारात शांतिपूर्वक निकली। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में सम्पन्न हुईं। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।0
0
Report
बिहार शराबबंदी के बीच वायरल वीडियो पर प्रशासनिक जांच की मांग
Jehanabad, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने स्वास्थ्य महकमे से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि जहानाबाद सदर अस्पताल के एक चर्चित चिकित्सक डॉ एके नन्दा, स्वास्थ्य कर्मी कमलेश शर्मा, किरानी दीनदयाल शर्मा और कुछ अन्य स्वास्थ्य कर्मी एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहे इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, Zee मीडिया इस वायरल वीडियो की सत्यता या इसमें किए जा रहे दावों की कतई पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, यह वीडियो बिहार का नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य झारखंड के किसी होटल का बताया जा रहा है, जहां ये डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कथित तौर पर शराब पार्टी मना रहे हैं। सवाल यह उठता है कि यदि बिहार में शराबबंदी है, तो कानून के रखवाले और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह के विवादों में क्यों घिर रहे हैं? फिलहाल यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है और वीडियो में दिख रहे लोग वास्तव में शराब का सेवन ही कर रहे हैं या कुछ और। वीडियो की प्रामाणिकता की जांच होना अभी बाकी है। वहरहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक रुख सामने नहीं आया है। लेकिन इतना साफ है कि अगर जांच के बाद वीडियो और उसमें किए जा रहे दावे सही साबित होते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों और डॉक्टरों पर गाज गिरना तय है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
