डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने वाराणसी में थानों का किया औचक निरीक्षण
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने रोहनिया सर्किल के थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, आईजीआरएस, जन शिकायत और महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की स्थिति की भी जांच की गई। डीसीपी ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए अधिक गस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद, उन्होंने पुलिस टीम के साथ पैदल गस्त भी किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
