icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221011
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow11 Sept 2024, 04:07 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर मेट्रो फेज-1सी में TBM प्रताप का शुभारंभ, 2028 तक ट्रांसपोर्ट नगर तक

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मेट्रो फेज-1C परियोजना के तहत भूमिगत सुरंग निर्माण के लिए TBM (टनल बोरिंग मशीन) ‘प्रताप’ का शुभारंभ किया गया। गलता गेट के पास दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मशीन के शुभारंभ किया। इसके साथ ही बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो लाइन के भूमिगत हिस्से के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। गलताजी मेट्रो स्टेशन से सुरंग की खुदाई शुरू की जाएगी। Chief Secretary V. Srinivasa ने बताया कि फेज-1C के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन मार्च-अप्रैल 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। TBM मशीन के जरिए भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से को आगे बढ़ाया जा सकेगा। कैडिडेट्स बतौर - जयपुर मेट्रो के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए मेट्रो CMD विशाख गालरिया ने बताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के एक हिस्से का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। एयरपोर्ट क्षेत्र में बनने वाले भूमिगत हिस्से के लिए टेंडर प्राप्त हो चुके हैं। इस पैकेज का वर्क ऑर्डर भी जल्द जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट से आगे कलेक्टरेट क्षेत्र होते हुए संबंधित हिस्सों में निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए दो अन्य पैकेज के टेंडर 15 अक्टूबर तक प्राप्त करने होने की उम्मीद है। नवंबर तक इन पैकेजों के वर्क ऑर्डर जारी करने का लक्ष्य बताया गया है। कमांडर वैभव गालरिया ने बताया जयपुर मेट्रो के विस्तार की कुल प्रस्तावित लंबाई करीब 41 किलोमीटर है। परियोजना के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पूरी लाइन पर काम निरंतर जारी रह सके। इस दौरान गालरिया ने कहा TBM ‘प्रताप’ के शुभारंभ को जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। फेज-1C के पूरा होने से बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं फेज-2 के निर्माण की तैयारियों से शहर में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

झालावाड़ के मनोहरथाना में किशोरी बहला-फुसलाकर बेचने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे बेचने की फिराक में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामलों में पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि गत 5 अक्टूबर 2026 को मनोहरथाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम घोड़ाखेड़ा पहुंची। यहां पुलिस को एक किशोरी मिली, जिसने बताया कि बालू सिंह गुर्जर, शंकर चौहान और काजल उर्फ सजनी उसे उत्तरप्रदेश से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आए थे। आरोप है कि तीनों उसे किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोहरथाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और लड़की को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुक्त कराई किशोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में मनोहरथाना थाना अधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल, मनोहरथाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके;
0
0
Report

राजस्थान रोडवेज कर्मियों ने 12 हजार पद भर्ती, 2500 बसों की मांग पर प्रदर्शन

Sikar, Rajasthan:सीकर में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की बैठक, आगामी 1,2 व 3 दिसंबर को दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी रोडवेज में 12 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, 2500 नई बसें खरीदने, संविदाकर्मियों को स्थायी करने और 42 हजार रूपए न्यूनतम वेतन देने की उठी मांग ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन राजस्थान राज्य कमेटी की बैठक सीकर के ढाका भवन में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए परिवहन क्षेत्र के श्रमिक नेताओं और प्रतिनिधियों ने रोडवेज कर्मचारियों, ऑटो चालकों, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों, मिनी बस संचालकों तथा लोडिंग-अनलोडिंग से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने, रोडवेज में नई भर्ती करने, बसों की संख्या बढ़ाने और संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। श्योदाणा राम सेसमा ने बताया कि बैठक में राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी मौजूद रहे बैठक में एआईटीयूसी के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र शुक्ला, राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) के जनरल सेक्रेटरी किशन सिंह राठौर और राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट गोविंद पिल्लई सहित परिवहन क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रोडवेज में 12 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की मांग श्योदाणा राम सेसमा ने कहा कि राजस्थान रोडवेज को प्रदेश की लाइफलाइन माना जाता है, लेकिन पिछले वर्षों में बसों और कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। उनके अनुसार, वर्ष 2004 में राजस्थान रोडवेज के बेड़े में करीब 4500 बसें थीं और लगभग 24 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। वर्तमान में रोडवेज की बसों की संख्या घटकर करीब 2500 रह गई है, जबकि लगभग 1000 बसें अनुबंध के आधार पर संचालित हो रही हैं। वहीं, कर्मचारियों की संख्या घटकर करीब 10 हजार रह गई है। उन्होंने सरकार से रोडवेज में रिक्त पड़े लगभग 12 हजार पदों पर भर्ती करने और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कम से कम 2500 नई बसें खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुबंधित बसों पर निर्भरता बढ़ने के बजाय रोडवेज के अपने बेड़े को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित रखा जा सके। संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग बैठक में ठेके पर कार्यरत ड्राइवर, कंडक्टर और मैकेनिकों को स्थायी करने की मांग भी उठाई गई। सेसमा ने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को स्थायी रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने की मांग की। ऑटो चालकों की समस्याओं पर भी चर्चा बैठक में ऑटो चालकों के परमिट, फिटनेस, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सेसमा ने कहा कि इन सेवाओं को निजी क्षेत्र के बजाय सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। साथ ही दस्तावेज बनवाने के लिए बढ़ाई गई फीस को कम करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि ऑटो चलाना अनेक परिवारों की आजीविका का साधन है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। श्रम कानूनों और लेबर कोड का विरोध में 1,2 व दिसंबर को दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी सेसमा ने केंद्र सरकार के श्रम कानूनों में किए गए बदलावों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों की मांग है कि मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों और चार लेबर कोड के विरोध में आगामी 1, 2 और 3 दिसंबर को दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रमिकों के शामिल होने की तैयारी है। ड्राइवरों से आठ घंटे से अधिक काम नहीं लेने की मांग बैठक में ट्रक, मिनी बस और अन्य परिवहन साधनों के चालकों के कार्य समय का मुद्दा भी उठाया गया। सेसमा ने कहा कि कई चालक 17 से 18 घंटे तक काम करने को मजबूर होते हैं। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ने के साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने चालकों से आठ घंटे से अधिक काम नहीं लेने और उन्हें न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद परिवहन क्षेत्र देश में रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में सरकार को परिवहन क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बैठक में सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। श्रमिक नेताओं ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने, रोडवेज में बसों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा परिवहन श्रमिकों को उचित वेतन और रोजगार सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। बाइट - श्योदाणा राम सेसमा डिप्टी जनरल सेक्रेटरी राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत: दो साल बाद पति-पत्नी एक साथ, 16 हजार राजीनामे

Bikaner, Rajasthan:साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दो साल से बिछड़े पति-पत्नी फिर आए साथ, आपसी सहमति से सुलझा विवाद जिले में 14 स्थानों पर आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत 16 हजार से ज्यादा मामलों का राजीनामे के जरिए निस्तारण करने का लक्ष्य आपसी सहमति से विवादों के समाधान पर दिया जा रहा जोर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने दी लोक अदालत की जानकारी बीकानेर में साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इस लोक अदालत में जहां हजारों मामलों के आपसी सहमति से निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है वहीं एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसमें दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए आपसी समझाइश और सहमति से दोनों के बीच विवाद का समाधान हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले में 14 स्थानों पर किया जा रहा है इसके तहत 16 हजार से ज्यादा मामलों का राजीनामे के जरिए निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है लोक अदालत में विभिन्न मामलों को आपसी बातचीत और सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पक्षकारों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े।जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए आपसी सहमति से विवादों के समाधान के महत्व पर जोर दिया लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच समझौते की संभावना तलाशना और मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण करना है दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी का फिर साथ आने का फैसला इस पहल की एक अहम मिसाल बना राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए विवादों को बातचीत से सुलझाने और लोगों को त्वरित राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बाईट -मांडवी राजवी (जिला एवं सत्र न्यायाधीश)
0
0
Report

ANTF की अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई: नेपाल से दबोचे 75 हजार रुपए के इनामी तस्कर सोहनलाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuराजस्थान ANTF का अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन नेपाल से दबोचा 75 हजार रुपए का इनामी तस्कर 6 साल से फरार सोहनलाल को ANTF ने रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा देश छोड़ा, पहचान बदली, ठिकाने बदले, फिर भी ANTF के शिकंजे में नेपाल की राजधानी काठमांडू में छिपकर चला रहा था नशे का सिंडिकेट टॉप मोस्ट नार्को-25 में शामिल मुख्य सूत्रधार सोहनलाल गिरफ्तार ऑपरेशन विषनहस के तहत ANTF की बड़ी कार्रवाई पशुपतिनाथ मंदिर में माला बेचने और तिलक लगाने वाले बने ANTF के जवान पंजाब के बड़े तस्कर बनकर सोहनलाल तक पहुंची ANTF की टीम करोड़ों की डील और एडवांस रकम का झांसा देकर रक्सौल बॉर्डर तक लाए जवान भारतीय सीमा में पहुंचे ही ANTF ने सोहनलाल को दबोचा, भूटान भागने की थी तैयारी मध्य प्रदेश के नीमच और मेवाड़ से डोडा चूरा जुटाकर मारवाड़-पंजाब तक सप्लाई करता था आरोपी शराब तस्करी से शुरू किया अपराध, बाद में डोडा चूरा के बड़े सिंडিকেট का बना सरगना मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में काटी फरारी ANTF अब तक देश-विदेश से 103 फरार इनामी तस्करों को पकड़ चुकी
0
0
Report

स्पर्श के अंकगणित में सुधार, 2000 करोड़ प्रोजेक्ट्स के बजट में आसान प्रक्रिया

Jaipur, Rajasthan:खबर का असर-JJM में स्पर्श का अंकगणित सुधरेगा,2 हजार करोड के प्रोजेक्ट्स में बजट प्रक्रिया आसान होगी जयपुर-जी मीडिया की खबर का एक बार फिर से दमदार असर हुआ.अब PHED स्पर्श के बिगड़े हुए अंकगणित को सुधारेगी.नेशनल जेजेएम से चर्चा बजट प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया,जिसके बाद जल महकमे में हलचल हुई और अब प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा,ताकि प्रोजेक्ट के जरिए हर घर तक पीने का पानी पहुंच सके.प्रकिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का अटका बजट जारी होगा..आखिरकार जेजेएम के स्पर्श में क्या ہوگا बडा बदलाव..देखे इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में! स्पर्श का अंकगणित सुलझेगा- पीएचईडी जल जीवन मिशन में स्पर्श का बिगडे हुए अंकगणित को सुधार करेगा.सूत्रों के मुताबिक जेजेएम में वन टाइम माइनर प्रोजेक्ट (OTMP) में बजट की प्रक्रिया आसान होगी.अभी 7 स्तर तक बजट की फाइल होकर गुजरती है,जिससे प्रक्रिया काफी जटिल हो रही है.जिस कारण OTMP स्कीम की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है.क्योंकि समय पर बजट जारी नहीं हो पा रहा है.जब प्रक्रिया सरल और आसान होगी तो उसमें सीधा एक्सईएन से फाइनेंस एडवाइजर FA तक फाइल पहुंचेगी और इसके बाद साइबर ट्रैजरी प्रोजेक्ट्स का भुगतान कर पाएगा.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था,जिसमें ये बताया था कि जेजेएम के स्पर्श का अंकगणित पूरी तरह से बिगड गया है.वहीं क्वांटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अटका बजट संचालन पोर्टल से शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है.OTMP में करीब 1300 करोड के प्रोजेक्ट का भुगतान अटका है,क्यूएंडक्यू में 567 करोड रुका है.प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का बजट रिलीज हो पाएगा.प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने अधिकारियों के इस संबंध में चर्चा की. JJM में क्या है SNA-SPARSH स्पर्श? JJM 2.0 में SNA यानि 'सिंगल नोडल एजेंसी' और उससे जुड़े 'SNA SPARSH' प्लेटफ़ॉर्म एक डिजिटल वित्तीय ढांचा है,जिसका इस्तेमाल सिंगल विलेज स्कीम के खर्चों को रियल-टाइम में ट्रैक करने और पारदर्शी ऑडिटिंग के लिए किया जाता है.इसमें राज्य को एकमुश्त फंड ट्रांसफर करने के बजाय अलग-अलग जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े फंड के सीधे वितरण और ट्रैकिंग की सुविधा है.यह डिजिटल गवर्नेंस के ज़रिए सार्वजनिक फंड के इस्तेमाल में जवाबदेही,ऑडिट की सुविधा के लिए लागू किया गया.लेकिन स्पर्श पोर्टल में जलदाय विभाग पुराने खर्चों का लेखा जोखा NJJM की शर्तो के मुताबिक नहीं दे पा रहा.जिस कारण वाउचर टैग नहीं हो पा रहे.स्पर्श में दो तरह के भुगतान की व्यवस्था है पहला सिंगल विलेज स्कीम और दूसरा क्यू एंड क्यू. OTMP बजट की ये है जटिल प्रक्रिया- SNA-SPARSH पोर्टल से OTMP के लिए बजट की प्रकिया काफी जटिल है.अभी एक्सईएन,सुप्रीडेंट इंजीनियर,एडिशनल चीफ इंजीनियर,चीफ इंजीनियर तक फाइल पहुचती है,जिसके बाद जेजेएम एफ और फिर ट्रेजरी साइबर बजट जारी करता है.ये प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी है.जिस कारण बजट में बार बार रोडे आ रहे है. अब OTMP बजट की प्रकिया सरल होगी- अब OTMP में बजट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा.सीधा एक्सईएन से फाइल एफए पहुंचेगी.इसके बाद ट्रेजरी साइबर से भुगतान किया जाएगा.इस योजना पर फिलहाल विचार किया जा रहा है.केंद्र की मंजूरी के भी यी ये संभव है. क्वाटिटी-क्वालिटी का पुराने पोर्टल से पैमेंट पर विचार- क्वाटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अब तक राजस्थान में कोई पैमेंट नहीं हुआ.सूत्रों के मुताबिक अब प्रक्रिया को आसान,सरल बना जा सकता है.अभी स्पर्श पोर्टल से इसका पैमेंट की प्रक्रिया है.लेकिन अब संचालन पोर्टल से भुगतान को लेकर 7 दिन में एनजेजएम से बात होगी.यदि संचालन से क्यू एंड क्यू का भुगतान की प्रक्रिया हुई तो एक्सईएन से सीधा फाइल एफए पहुंचेगी.क्यूएंडक्यू में राज्य का करीब 567 करोड का भुगतान अटका हुआ है.
0
0
Report
Advertisement

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर छह गिरफ्तार, 40 हजार चौथ वसूली; दो पहचान पत्र बरामद

Mathura, Uttar Pradesh:फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर छह लोगों से 40 हजार की चौथ वसूली झूठे मुकदमे में आजीवन कारावास की धमकी देकर बनाया था दबाव, दो कार और फर्जी पहचान पत्र बरामद मथुरा। फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और चौथ वसूली करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जमुनापार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को गंभीर मामले में फंसाकर आजीवन कारावास की सजा दिलाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी पहचान पत्र, 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गईं दो कार बरामद की हैं। आनंद विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने नौ अक्टूबर को थाना जमुनापार में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि कुछ लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसके साथ गाली-गलौज की और गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने झूठे मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा दिलाने का भय दिखाकर उसके ऊपर दबाव बनाया और 40 हजार रुपये की चौथ वसूल ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और रंगदारी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, कुलदीप यादव, करन राणा, सोनू, कुणाल और रवि के रूप में हुई है। आरोपी बिहार, गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और मथुरा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के नाम से बने दो फर्जी पहचान पत्र और केडी यादव के नाम से छपे 11 विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। इसके अलावा तीन एटीएम कार्ड और एक पैन कार्ड भी मिला है। पुलिस ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का स्टीकर लगी बलेनो कार और एक वैगनआर कार को भी जब्त किया है। इन वाहनों का इस्तेमाल वारदात में किए जाने का आरोप है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह की गतिविधियों और इस तरह की अन्य घटनाओं में आरोपियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर सकती है。
0
0
Report

आकांक्षी ब्लाक पंडरी कृपाल का निरीक्षण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी प्रगति की पड़ताल किया

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow7m ago
Gonda, Uttar Pradesh:आकांक्षी ब्लाक पंडरी कृपाल का निरीक्षण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी प्रगति की पड़ताल किया गोंडा। जिले के आकांक्षी विकास खंड पंडरी कृपाल में बीते पांच वर्षों के दौरान संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी प्रगति की पड़ताल करने के लिए शासन से नामित आईएएस अधिकारी अर्चना वर्मा शुक्रवार को ब्लॉक पहुंचीं। उन्होंने ग्राम पंचायत इंद्रापुर का दौरा कर शिक्षा, बाल विकास, पंचायत और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। आकांक्षी विकास खंड के रूप में चिह्नित पंडरी कृपाल में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था, बच्चों के पोषण, पंचायत भवन के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जेनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर उत्पीड़न के आरोप, भाजपा महिला मोर्चा घेराव

Raipur, Chhattisgarh:प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला. आरोपों के बाद जेएनयू से किया गया है प्रोफेसर को बर्खास्त. इस मामले पर छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा का घेराव-प्रदर्शन. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन घेरने निकली भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर रोका. राजीव भवन से पहले टर्निंग प्वाइंट चौक के पास रोका. आरोपी सांसद पर कांग्रेस पार्टी से कार्रवाई कर निकालने की मांग और कांग्रेस के रवैये को लेकर प्रदर्शन. मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा विधायक सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, रायपुर मेयर मीनल चौबे सहित अन्य नेत्री, नेता रहें मौजूद. मौके का जायजा लिया.
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना के लिए मोर्चा शुरू

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर मूलनिवासी संघ ने मोर्चा खोल दिया है.. राजधानी रायपुर में संघ के बैनर तले विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया जा रहा है.. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि जनगणना-2027 के फॉर्मेट में ओबीसी जाति के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि ओबीसी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सके.. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ओबीसी के लिए लंबित 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग भी उठाई जा रही है.. रैली के बाद इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा.. अब देखना होगा कि जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार का रुख क्या रहता है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top