गंगा का संरक्षण: "राष्ट्रीय गंगा उत्सव" में शामिल होने की अपील
Varanasi, Uttar Pradesh:गंगा का संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण करके स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ जल शक्ति मंत्रालय "राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे" की ओर से चार नवंबर को पूरे देश में "राष्ट्रीय गंगा उत्सव" का आयोजन करेगा। इस कड़ी में शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गंगा किनारे सांस्कृतिक समृद्धि के उल्लास "गंगा उत्सव" में भागीदारी के लिए नमामि गंगे ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भगवानपुर में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल पर रोक लागू
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड से शिक्षा विभाग का एक बड़ा फैसला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लग दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिक्षक ई-शिक्षाकोष ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी बनाने के बाद अपना मोबाइल विद्यालय प्रधान के पास जमा कर देंगे। अगर कोई शिक्षक ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाते पकड़ा जाता है, तो उसका वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद शिक्षकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सवाल यह भी है कि क्या इस फैसले से बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा। बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए मोबाइल इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालय अवधि के दौरान मोबाइल फोन अपने पास रखने की अनुमति नहीं होगी। निर्देश के मुताबिक, शिक्षक सबसे पहले ई-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके बाद उन्हें अपना मोबाइल विद्यालय प्रधान के पास जमा करना होगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य को सुचारू बनाना और कक्षा के दौरान मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाना है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान या किसी अन्य माध्यम से यदि यह पता चलता है कि कोई शिक्षक विद्यालय कार्यावधि में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामले में संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित वरीय अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। वहीं, शिक्षकों के लिए आपात स्थिति में संपर्क की व्यवस्था भी रखी गई है। यदि किसी शिक्षक के मोबाइल पर जरूरी फोन आता है, तो विद्यालय प्रधान संबंधित शिक्षक को इसकी सूचना देंगे। दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शिक्षकों के कक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने और फिल्मों के गानों पर शॉर्ट वीडियो बनाने को लेकर सवाल उठे हैं। कुछ वायरल वीडियो में कक्षाओं में बच्चों के अनुशासन और पढ़ाई को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। हालांकि, इन वीडियो के आधार पर सभी शिक्षकों के बारे में एक जैसी धारणा बनाना उचित नहीं होगा। शिक्षा विभाग का यह कदम विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने और बच्चों की पढ़ाई पर शिक्षकों का ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय ताजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरीपुर समेत कई विद्यालयों का जायजा लिया गया। इस दौरान शिक्षक आदेश का अनुपालन करते नजर आए। अब देखना होगा कि यह आदेश कितने प्रभावी तरीके से लागू होता है और इससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था पर क्या असर पड़ता है। फिलहाल, शिक्षा विभाग के इस फैसले को लेकर चर्चा तेज है। एक तरफ इसे कक्षा में अनुशासन बनाए रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है, तो दूसरी तरफ शिक्षकों के लिए जरूरी प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन संपर्क की व्यवस्था बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होगा।बिहार में अपराधियों के इनकाउंटर जरूरी: भाजपा विधायक ने कहा
Saharsa, Bihar:बिहार के आरा में अपराधियों के द्वारा पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या और नालंदा में शराब माफिया के द्वारा सिपाही की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर सहरसा में पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने Zee मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम मानते है कि घटनाएं घट रही है, हम सरकार से चाहेंगे भी माननीय मुख्यमंत्री से बात करेंगे यह बड़ी घटना है, और इसपर बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अपराधियों के दिल में भय और दहसत हो, यह अति आवश्यक है, इस तरह के अपराधी जो बड़े लोगों की हत्या करते हैं, नेम फेम वाले की हत्या करते है, ऐसे लोगों का इनकाउंटर बहुत जरूरी है, हम चाहते है कि ऐसे अपराधियों का इनकाउंटर हो ताकि जनता के दिल में जो पुलिस के प्रति एक आदर भाव और सम्मान है वो रहे और अपराधी के दिल में भय और खौफ व्याप्त हो, कि अगर बिहार में अपराध करोगे तो बचोगे नहीं इसकी गारंटी होनी चाहिए। खासकर जो प्रशासन के ऊपर गोली चलाता है उसके ऊपर पुलिस की गोली चलनी चाहिए, ऐसे लोगों का इनकाउंटर होना चाहिए।झुंझुनूं में पंचायत चुनाव 2026 के लिए सुरक्षा और मतदान दलों की तैयारी तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियां तेज सेठ मोतीलाल कॉलेज से रवाना होंगी मतदान दलों की टोलियां जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने किया निरीक्षण मतदान दलों की रवानगी और सामग्री संग्रहण की व्यवस्थाओं पर मंथन निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश झुंझुनूं में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। झुंझुनूं जिले में तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने सेठ मोतीलाल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान दलों की रवानगी, स्ट्रांग रूम, ईवीएम संग्रहण केंद्र और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी सेठ मोतीलाल कॉलेज से होगी। मतदान के बाद ईवीएम संग्रहण की व्यवस्था भी यहीं की जाएगी। जिले की सभी 14 पंचायत समितियों के लिए स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी और ईवीएम संग्रहण को लेकर पंचायत समिति वार विस्तृत योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, डाक मतपत्र प्रकोष्ठ, ईवीएम प्रकोष्ठ और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि मतदान दलों को रवानगी और मतदान के बाद सामग्री जमा करवाने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। सभी व्यवस्थाएं इस तरह की जा रही हैं कि मतदान दलों का डिस्पैच और कलेक्शन सुगमता से हो सके। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करने के साथ चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान दलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा स्ट्रांग रूम और ईवीएम संग्रहण केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कॉलेज परिसर में आवश्यक पुलिस जाब्ता तैनात करने सहित सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:दुमका में दुर्गा पूजा सुरक्षा के कड़े उपाय, यातायात व भीड़ नियंत्रण तय
Dumka, Jharkhand:-दुमका में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम दुमका में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार की संयुक्त बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन की तैयारी की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन के द्वारा पूजा समितियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा पारित आदेश के अनुपालन पर जोर दिया गया। सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष और सचिव को सुरक्षा मानकों के अनुपालन के शपथ-पत्र संबंधित थाना प्रभारी को सौंपना अनिवार्य होगा का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए पंडालों में CCTV लगाना, पूजा स्थलों में अपनी वालेटियर व्यवस्था के साथ सूचना पट लगाने का निर्देश दिया गया है, साथ ही अंगनीशामक यत्र पूजा पंडालों में लगाना अनिवार्य होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जाम से बचाव के लिए यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्र में वन-वे एवं विभिन्न स्थानों पर नो-एंट्री की व्यवस्था रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित यातायात योजना का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पूजा के दौरान साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान बजाए जाने वाले गानों की सूची संबंधित थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती सभी पूजा पंडालों में होंगी, इसके साथ ही पुलिस आईटी टीम को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन कराया जाएगा। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी रावण दहन का आयोजन यज्ञ मैदान में नहीं किया जाएगा।मोन्टाज ने सोशल मीडिया में तहलका मचाया: नया ट्रेंड क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:मोन्टाजSC फैसले अनुसार धर्म परिवर्तन से आरक्षण नहीं मिलेगा, भारत में विकास की राह
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कि धर्म परिवर्तन करने से अपने आप आरक्षण का लाभ नहीं मिलता, आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु सतीश आचार्य ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भारत, हिंदुओं और इस देश के लिए एक वरदान है। यह विचार बहुत पहले आ जानी चाहिए थी। यह बदलता हुआ भारत है; यह विकासशील भारत है; यह 'विकसित भारत 2047' की पद्धति है। अब धर्म परिवर्तन काफी हद तक खत्म हो जाएगा, क्योंकि धर्म आस्था का विषय है और आरक्षण संविधान का विषय है। इस प्रकार का विचार पहले से ही आना चाहिए था..."रोहतांग दर्रे में हिमपात से आवागमन बंद; 100 वाहन बर्फ में फंसे, पुलिस निकाला
Noida, Uttar Pradesh:Due to heavy snowfall, around 100 vehicles were stranded in the snow near Gondla. The police team safely evacuated all the stranded vehicles and their occupants. दिनांक: 15 अक्टूबर 2026 | समय: दोपहर 1:23 बजे रोहतांग दर्रे के क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण गुलाबा बैरियर एवं कोकसर बैरियर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इन क्षेत्रों की ओर यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों एवं आम जनता को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले नवीनतम आधिकारिक दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अगले आदेश तक अनावश्यक यात्रा से बचें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। एसडीएम, मनालीमैनपुरी: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर स्थित कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।मैनपुरी: करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मनी डॉ. कलाम की जयंती
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी: करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में गुरुवार को महान वैज्ञानिक,भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की जयंती श्रद्धा,गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ.जे. पी.यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह द्वारा मां शारदे एवं भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ.जे.पी. यादव ने कहा कि वे केवल देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं,बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए आशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के जीवंत प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन यह संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौती पूर्ण क्यों न हों,दृढ़ संकल्प और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम ने साधारण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा,लगन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर यह सिद्ध किया कि सपने वही नहीं होते जो नींद में दिखाई दें,बल्कि सपने वे होते हैं जो व्यक्ति को निरंतर कर्म करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ.कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर वैज्ञानिक सोच, अनुशासन,विनम्रता,राष्ट्रप्रेम और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सरिता सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह, सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,हरि सर,रीता यादव,आसमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
टायर फैक्ट्री हत्याकांड पर उबाल , थाने पर डटे सांसद इकरा हसन ओर विधायक नाहिद हसन
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: गंगोह के ग्राम कलरेहड़ी स्थित टायर फैक्ट्री में हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मामला गरमा गया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगोह कोतवाली पहुंच गए, देखते ही देखते गंगोह क्षेत्र और शामली जनपद से बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ धरने पर डट गए। दोनों नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की और कार्रवाई की मांग उठाई, भीड़ को हटाने के लिए सीओ गंगोह शैलेन्द्र कुमार द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। भारी भीड़ के बीच विधायक नाहिद हसन कड़क तेवर में नजर आए, उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो गंगोह का घर-घर आंदोलन के लिए खड़ा कर देंगे, पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा। इसके बाद सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन ने लोगों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए धरना समाप्त कराया। अब सबकी निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं.
कासगंज में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया कल्याण ज्वेलर्स के नये शोरूम का उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज : जनपद कासगंज में आज शाम सोरों गेट स्थित कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचे अन्य प्रमुख अतिथियों की एक झलक पाने के लिए भी लोग उत्सुक नजर आए। समारोह स्थल पर लोगों की भीड़ के चलते माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिली। कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आकर्षण देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
