icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow25 Oct 2024, 11:28 am

संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम पुनः संपूर्णानंद स्टेडियम किए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया

Varanasi, Uttar Pradesh:

कांग्रेसजनों ने संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम पुनः संपूर्णानंद स्टेडियम किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में स्व. संपूर्णानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि एकता और संघर्ष की जीत है जहां तानाशाह भाजपा सरकार को पीछे हटना पड़ा। माल्यार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की जबकि जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने नेतृत्व किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हांसी गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, चार घायल; एंबुलेंस नहीं पहुंची, परिजनों ने आरोप लगाए

Hansi, Haryana:हांसी मौके पर परिजनों के वॉक थ्रू के साथ बाइट : सदर थाना प्रभारी सदानंद हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही, मकान पूरी तरह जमींदोज; चार लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, रेहड़ी में डालकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल; इलाज में देरी का लगाया आरोप। धमाके से 500 मीटर तक दहशत, आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान; मलबे में दबे लोगों को पड़ोसियों ने निकाला बाहर। हांसी। हांसी के ढाणी चदरपुल ढाणी में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे हुए जोरदार धमाके ने एक हंसते-खेलते परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। घरेलू गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से प्रताप सिंह का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के मकानों की छतें तक हिल गईं। मकान की ईंटें करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरीं। आसपास के तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी गोपाल के मकान का एक कमरा तक ढह गया। गनीमत रही कि कमरे में मौजूद महिला कुछ समय पहले ही बाहर निकल आई थी और उसकी जान बच गई। हादसे के समय मकान में नवीन, उसकी भाभी सुनीता और दो बच्चे निखिल व मीत मौजूद थे। धमाके के बाद चारों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद चारों को मलबे से बाहर निकाला। परिवार के सदस्य राजेश और महेंद्र ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में घायलों को रेहड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि इस वजह से घायलों के इलाज में देरी हुई। पहले घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। बाद में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। अब मकान पूरी तरह तबाह हो चुका है और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

कान्हा टाइगर रिजर्व में सोनल चौहान का जंगल सफारी का लुत्फ वायरल

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - कान्हा की वादियों में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ कान्हा के घने जंगल... रोमांच से भरी जंगल सफारी और प्रकृति का अद्भुत नजारा... कान्हा की इन्हीं खूबसूरत वादियों ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान को अपना मुरीद बना लिया। फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचीं, जहाँ उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफारी की तस्वीरें साझा की हैं, जो अब खूब चर्चा बटोर रही हैं। सोनल चौहान ने अपनी पोस्ट को 'वीकेंड विद टायगर्स' कैप्शन दिया है। तस्वीरों में वे सफारी जीप में बैठकर जंगल की सैर करती और कैमरे में प्रकृति के खूबसूरत नजारों को कैद करती नजर आ रही हैं। मंडला और बालाघाट जिले में फैला कान्हा टाइगर रिजर्व अपने घने जंगलों, विशाल घास के मैदानों और समृद्ध वन्यजीव संपदा के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। यहां के बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा इस जंगल की खास पहचान हैं। यही वजह है कि कान्हा की खूबसूरती देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ अब बॉलीवुड सितारों को भी आकर्षित कर रही है। आपको बता दें कि सोनल चौहान ने वर्ष 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में जोया माथुर के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा दिखाया। फिलहाल सोनल चौहान की तस्वीरों ने एक बार फिर कान्हा को सुर्खियों में ला दिया है। उनकी ये तस्वीरें बता रही हैं कि कान्हा सिर्फ बाघों का घर नहीं, बल्कि कुदरत की ऐसी जन्नत है, जहां पहुंचकर हर कोई इसकी खूबसूरती का कायल हो जाता है।
0
0
Report

झुंझुनूं में देव दर्शन यात्रा पर बीजेपी नेताओं की ड्राइविंग कला वायरल

Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं — झुंझुनूं में देव दर्शन यात्रा के नाम पर बीजेपी नेताओं की बाड़ाबंदी जारी — बाड़ाबंदी के बीच बीजेपी नेताओं का दिख रहा अनोखा अंदाज — अब उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का वीडियो वायरल — नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, पूर्व सांसद संतोष अहलावत भी बने थे ड्राइवर — बस का स्टेयरिंग संभालकर प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले जाते दिखे — बस में उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी के प्रत्याशी, परिजन भी मौजूद — नेताओं की ड्राइविंग स्किस्क्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे झुंझुनूं जिले में पंचायत राज चुनाव के बीच बीजेपी नेताओं की ओर से पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले जाने के बहाने बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार बाड़ाबंदी के साथ बीजेपी नेताओं का एक अलग ही अंदाज भी देखने को मिल रहा है। नेता केवल सदस्यों को अपने साथ ले जाने की जिम्मेदारी ही नहीं निभा रहे, बल्कि खुद बस और अन्य वाहन चलाकर उन्हें देव दर्शन यात्रा पर ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। पहले नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और पूर्व सांसद संतोष अहलावत के वाहन चलाते हुए वीडियो सामने आए थे। अब उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व विधायक खुद बस का स्टेयरिंग संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। बस में उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी अपने परिजनों के साथ नजर आ रहे हैं। चुनावी सियासत के इस दिलचस्प नजारे में बीजेपी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का कमल खिलाने के लिए जिम्मेदारी संभालते नजर आ रहे हैं। वहीं, सदस्यों को साथ लेकर चलने के साथ अपनी ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इन नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। चुनावी बाड़ाबंदी के बीच नेताओं का यह अंदाज अब जिले की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है.
0
0
Report
Advertisement

टिमरनी के कर्मचारियों ने रात भर काम के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत के बाद फूटा आक्रोश, टिमरनी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,रात 10 बजे तक काम कराने और शनिवार-रविवार को भी कार्यालय बुलाने का आरोप, निर्धारित समय में काम कराने सहित सुरक्षा के लिए उठाई मांग,हरदा जिले के टिमरनी अनुविभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यालयीन समय के बाद और अवकाश के दिनों में भी काम कराए जाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, नर्मदापुरम संभागायुक्त और हरदा कलेक्टर के नाम एसडीएम टिमरनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय में ही काम कराने की मांग की है। 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे तहसील कार्यालय रहटगांव से घर लौटते समय कार्यालय में संलग्न ऑपरेटर देवेंद्र वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से कर्मचारियों में शोक और चिंता का माहौल है। बाइट 01 कर्मचारी, कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालयीन समय के बाद देर रात तक काम करने और उसके बाद सुरक्षित घर पहुंचने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टिमरनी अनुविभाग में निर्धारित कार्यालयीन समय के अतिरिक्त देर रात तक तथा शनिवार-रविवार जैसे साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी लगातार काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट 02 रामसावन कुमार, SDM टिमरनी
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में PDA रथ और अखिलेश यादव का रोड शो आज जोर शोर से

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की चौरी-चौरा विधानसभा में आज सियासी गतिविधियाँ तेज रहने वाली हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गोरखपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए चौरी-चौरा से लेकर देवरिया बॉर्डर तक भव्य तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से चौरी-चौरा तक करीब 20 किलोमीटर लंबे रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होॉर्डिंग लगाए गए हैं। देवकही गांव में पांच एकड़ में विशाल मंच और पांच एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अखिलेश यादव यहां शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लाखों की भीड़ जुटने का दावा आयोजन से जुड़े अजय सिंह टप्पू ने किया है। चौरी-चौरा की सियासत में आज समाजवादी पार्टी के PDA रथ और अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर खास हलचल देखने को मिल रही है। एयरपोर्ट से चौरी-चौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते को पार्टी के झंडों, बैनर और पोस्टरों से सजाया गया है। कभी भगवा झंडों और नारों से चर्चा में रहने वाले इस इलाके में अब PDA के संदेश दिखाई दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी पर खास जोर दिया जा रहा है। निषाद समाज के लोगों की सक्रियता भी चर्चा में है। वहीं मुस्लिम समाज से बबलू असलम ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अखिलेश यादव को सुनने की अपील की है। आयोजन स्थल देवकही गांव में पांच एकड़ में विशाल मंच और पांच एकड़ में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां भी की गई हैं। अखिलेश यादव देवकही गांव में शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के तिवानी हाटा पहुंचने का भी प्रस्तावित कार्यक्रम है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस आयोजन के जरिए पूर्वांचल में अपने राजनीतिक समीकरणों और PDA संदेश को सामने रखने की कोशिश कर रही है। अब सभी की निगाहें आज के रोड शो, जनसभा में जुटने वाली भीड़ और अखिलेश यादव के संबोधन पर टिकी हैं।
0
0
Report

चतरा पुलिस ने अफीम विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी दी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पुलिस का कड़ा रुख: लावालौंग के मड़वा में चलाया गया अफीम के खिलाफ जागरूकता अभियान, जनप्रतिनिधियों को दी गई सख्त हिदायत चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए चतरा पुलिस अब बेहद सख्त तेवर अपनाती नजर आ रही है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अनिमेष मैथानी ने खुद लावालौंग थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम मड़वा पहुंचकर अवैध अफीम के खिलाफ चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान की कमान संभाली। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने ग्रामीणों को अफीम की खेती के गंभीर सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराया और भविष्य में इसकी खेती न करने की शपथ दिलाई। साथ ही किसानों को आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, लाह और अन्य व्यावसायिक फसलों जैसी वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बन सके। इस दौरान एसपी अनिमेष मैथानी ने बैठक में शामिल सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों को बेहद सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अब इस क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पाई जाती है, तो उसके लिए सीधे तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार माने जाएंगे। अभियान के अंत में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध, आपातकालीन सेवा 'डायल 112' और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति भी जागरूक किया। चतरा पुलिस की इस कड़ी चेतावनी और जन-संवाद से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है。
0
0
Report

बागपत में 17 दिन से लापता नाबालिग सोनम की बरामदगी को पुलिस हरकतें तेज

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 17 दिन से लापता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की सोनम का अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। बेटी की तलाश में परेशान परिजन छपरौली थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात युवक लड़की को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए कैद हुए हैं। बेटी की सलामती को लेकर परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस से बार-बार गुहार लगाने के बाद today पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी से मुलाकात कर बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की। दरअसल मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के सबगा गांव का है, जहां रहने वाली 16 वर्षीय सोनम 17 दिनों से लापता है। सोनम के पिता बाबू और परिवार के अन्य सदस्य बेटी की तलाश में लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक सोनम का कोई पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक सोनम को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद नाबालिग की बरामदगी नहीं होने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों को बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। 17 दिनों से बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन आखिरकार आज एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी बागपत से मुलाकात कर पूरे मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए सोनम को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक नाबालिग सोनम को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर पाती है。
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा पर विधायक रामचंद्र यादव ने सेवा कैंप लगाए

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में प्राचीन और ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला जारी है। परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से जगह-जगह सेवा कैंप लगाए गए हैं। इसी क्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी सेवा कैंप लगाकर परिक्रमार्थियों की सेवा की। विधायक ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया और मेडिकल कैंप के माध्यम से जरूरतमंद परिक्रमार्थियों को दवाइयां भी वितरित कीं। इस दौरान विधायक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या का 14 कोसी परिक्रमा पर्व बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक है। मान्यता है कि जब सृष्टि की रचना शुरू हुई, तब अयोध्या नगरी को बसाने के लिए आज के दिन को शुभ मुहूर्त माना गया था। तभी से राम भक्त अयोध्या की परिक्रमा करते आ रहे हैं। उन्होंने अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या पहुंचे सभी राम भक्तों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही भगवान श्रीराम से सभी श्रद्धालुओं के कल्याण और प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

हरिद्वार कुंभ 2027: सुरक्षा व्यवस्था के लिए 38 सेक्टर, टीमें तैनात

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे और मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष चर्चा हुई। एडीजी के मुताबिक, मेले के लिए 38 सेक्टर बनाए जा रहे हैं और प्रत्येक सेक्टर में एक पुलिस थाना स्थापित करने की योजना है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की मांग पर भी काम किया जा रहा है। भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल होगा, जबकि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रमुख स्नान पर्वों पर यातायात और भीड़ का दबाव कम करने के लिए शहर के बाहर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा देने के लिए शटल बसें भी चलाई जाएंगी। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कुंभ के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
0
0
Report

वारिस पठान के बयान पर घमासान, विरोधी सवाल उठाते रहे

Mumbai, Maharashtra:एआईएमआईएम नेता एवं एडवोकेट वारिस पठान का बयान एआईएमआईएम नेता एवं एडवोकेट वारिस पठान ने कहा कि उन्होंने खून की जांच किस तरह की और उन्हें कैसे पता चला? देखिए, वे खुद कहते हैं कि उनका कोई धर्म नहीं है, कोई जाति-पाति या धर्म-मजहब नहीं है। इसके बावजूद आए दिन आकर इस तरह के बयान देकर चले जाते हैं। ऐसी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। आखिर उन्हें इस तरह की बातें कहने की क्या जरूरत है? उन्होंने ऐसा बयान दिया है, तो उनसे जाकर सवाल कीजिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वारिस पठान ने आगे कहा कि मैं बार-बार यही कह रहा हूं कि उन्हें इस तरह के बयान देने की आदत हो गई है। वे आए दिन कोई न कोई ऐसी बात कहकर चले जाते हैं, जिसका न कोई सिर होता है और न पैर। वे इस तरह के बयान देते रहते हैं। जब उन्होंने खुद ही अपने बारे में यह घोषित किया है, तो आप लोग उन्हें इतनी तवज्जो क्यों दे रहे हैं? उनकी बातों को हल्के में लीजिए। वे सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं。
0
0
Report
Advertisement

सिवनी होटल सिद्धार्थ मामले में पुलिस अफसरों पर रिश्वत मांगने का आरोप

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के होटल सिद्धार्थ के सीसीटीवी विजुअल ने एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी है जहां कोतवाली टीआई सतीश तिवारी यातायात प्रभारी विजय बघेल और एसडीओपी चंचलेश मरकाम के ऊपर होटल मालिक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया है कि उनसे ₹25000 महीने मांगे जा रहे थे और मालिक का यह भी कहना है कि वह पहले 10-10 हजार रुपए इन्हें दे भी चुका था इसके बावजूद उससे और अधिक पैसे की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर उनके खिलाफ मारपीट की कार्यवाही की जाती थी और 13 तारीख को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ कोतवाली थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी पहुंचे और होटल में रुके एक कपल के साथ गांजा रख कर फ़साने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा की जा रही है जिसे वीडियो में स्पष्ट सुना भी जा सकता है इस पूरे घटनाक्रम मैं सिवनी जी मीडिया संवाददाता प्रशांत शुक्ला ने विस्तार से चर्चा की बाइट यश मेश्राम संचालक बाइट संजय सनोडिया होटल मालिक वही डीआईजी छिंदवाड़ा राकेश सिंह सिवनी पहुंच चुके हैं और एसपी श्री लालकृष्ण चंदानी और उनके बीच लंबे समय से पूरी चर्चा चल रही है और पुलिस अधीक्षक ना तो फोन उठा रहे हैं ना ही मिल रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top