icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow20 Oct 2024, 01:22 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बदलापुर में मनसे नेता को तेज कार से टक्कर, हालत गंभीर

Ambernath, Maharashtra:बदलापुरात मनसे पदाधिकाऱ्याला कारने उडवलं अपघातात मनसेचे राजेश शेटे गंभीर जखमी बदलापूरच्या पूर्व पश्चिम उड्डाणपुलावरील घटना सीसीटीव्हीत कैद बदलापूरातील सावरकर उड्डाणपुलावर मनसे चे पदाधिकारी राजेश शेटे दुचाकीवर राँग साईडने येत असताना एका भरधाव कारने त्यांना उडवलं ,अपघातानंतर कार चालक घटनास्थळावरून फरार झाला असून, शेटे यांच्यावर सध्या रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. ही सर्व घटना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाली आहे, रात्रीच्या सुमारास ही घटना घडली असून सीसीटीव्हीच्या आधारे पोलीस कार चालकाचा शोध घेत आहेत
0
0
Report

बस्तर पुलिस के दबिश में गांजा व अंग्रेजी शराब की बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:जिले में नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा एवं अंग्रेजी शराब जब्त किया है, नगरनार थाने की पुलिस ने उड़ीसा बॉर्डर के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया आरोपी राहुल पांडे बिलासपुर का निवासी है जिसके पास से पुलिस ने 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 9 लाख रुपए आंकी गई है, वहीं दूसरे मामले में करपावंड थाना क्षेत्र के मंगनार ग्राम में छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की साथ ही अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार आरोपी मनसा भारती क्षेत्र में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करता था आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 88 नग पौवा जब्त किया जिसकी कीमत 11,800 रुपए आंकी गई है दोनों ही मामलों में पुलिस ने NDPS की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया कर लिया है。
0
0
Report
Advertisement

नीमराना टोल प्लाजा पर जाम से यातायात बाधित, रॉन्ग साइड से निकलने पर विवाद

Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) जिले के शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम से बचने और जल्दी निकलने के प्रयास में कई छोटे वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलने लगे, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रॉन्ग साइड से आ रहे वाहनों और अन्य वाहन चालकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्री परेशान रहे। रॉन्ग साइड वाहनों की वजह से दोनों ओर यातायात और अधिक बाधित हो गया, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जबकि बाद में यातायात को सुचारू कराने के लिए व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर समय-समय पर जाम की समस्या सामने आती रहती है। जाम के दौरान कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रॉन्ग साइड से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटना और विवाद की आशंका बढ़ जाती है। इसको लेकर प्लाजा प्रबंधन को ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है जिससे आये दिन जाम व विवाद की स्थति पैदा ना हो.....
0
0
Report
Advertisement

अरुण चतुर्वेदी ने नवलगढ़ में गोविंद बासोतिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी नवलगढ़ आए भामाशाह स्व. गोविंद बासोतिया के निधन पर जताया शोक भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां व शिक्षाविद् बीएल रणवां भी थे साथ डॉ. चतुर्वेदी ने बासोतिया के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही स्व. बासोतिया के पुत्र डॉ. विजय समेत परिवार सदस्यों को बंधाया ढांढ़स राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अरूण चतुर्वेदी झुंझुनूं के नवलगढ़ आए। डॉ. चतुर्वेदी के साथ भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां, शिक्षाविद् बीएल रणवां तथा पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सैनी फूलवाला समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने नवलगढ़ पहुंचकर समाजसेवी एवं भामाशाह स्वर्गीय गोविंद बासोतिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके पुत्र विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. विजय बासोतिया समेत पूरे शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। डॉ. चतुर्वेदी ने दिवंगत गोविंद बासोतिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं जनहित कार्यों को याद किया। डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि स्वर्गीय गोविंद बासोतिया ने अपने जीवन में समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि गोविंद बासोतिया का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है。
0
0
Report

सरमथुरा में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, हाईवे बाधित

Dholpur, Rajasthan:इलाके में आंधी-बारिश का कहर: पेड़ उखड़े, बिजली पोल टूटे, हाईवे कई स्थानों पर बाधित सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा इलाके में मंगलवार रात अचानक बदले मौसम ने व्यापक तबाही मचा दी। तेज गड़गड़ाहट, आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज तूफान के कारण बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आंधी-तूफान का असर धौलपुर-करौली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11बी पर भी देखने को मिला। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली लाइनें सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सुनकई गांव के पास भामा पुल क्षेत्र में विद्युत लाइन के दो पोल टूटकर गिर गए तथा कई बड़े पेड़ सड़क पर आ गिरे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर अवरोध होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।ग्रामीणों एवं राहगीरों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ों और टूटे विद्युत तारों को हटाया जाए तथा क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की शीघ्र मरम्मत कर सामान्य व्यवस्था बहाल की जाए。
0
0
Report

खाद्य सुरक्षा अभियान में 11 नमूने मानक से खरे नहीं, कारोबारियों पर जुर्माना

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए चलाए गए अभियान में कई प्रतिष्ठानों के सेम्पल फेल होने की पुष्टि सामने आई है। जनवरी 2026 से मई 2026 तक विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए 48 खाद्य नमूनों में से 11 नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत यादव ने बताया कि जांच में भिवाड़ी, टपूकड़ा और खैरथल क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों के पनीर, दही, हींग एवं मावा मिठाई के नमूनें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इन पुराने प्रकरणों में एडीएम कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद विभिन्न खाद्य कारोबारियों पर करीब 9 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। विभाग का कहना है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण, सैंपलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट. हेमंत यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

नीमराणा में सुरक्षा गार्ड की हत्या: CCTV फुटेज से संदिग्ध जुड़ाव की आशंका

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़) जिले के नीमराणा थाना क्षेत्र स्थित जापानी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भुनडा अहीर निवासी सुभाष नाई (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। नीमराणा DYSP चारुल ने बताया कि सुभाष नाई होली चाइल्ड स्कूल के मुख्य गेट पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात था, जो बीती तीन वर्षों से गार्ड की नौकरी कर रहा था। सुबह जब दूसरा सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो सुभाष लहूलुहान अवस्था में मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। प्रथम दृष्टया गार्ड के सिर पर लोहे की रॉड जैसी किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद को लेकर घटना माना जा रहा है। मौके पर एफएसएल की टीम मौके पर बुला कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रामलला दर्शन हेतु 103 वरिष्ठ नागरिक अयोध्या के लिए दो बसों से रवाना

Karauli, Rajasthan:रामलला दर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों की दो बस रवाना, करौली । कैलादेवी मन्दिर ट्रस्ट की ओर से अखिल भारतीय माथुर चतुर्वेदी महा परिषद के बैनर तले 103 वरिष्ठ नागरिकों का दल रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यात्रा के लिए दो वातानुकूलित बसों का खर्च रू. एक लाख पचहत्तर हजार का वहन मन्दिर श्री कैलादेवी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा वहन किया जायेगा। यात्रा के लिए हरी झंडी मन्दिर श्री कैलादेवी ट्रस्ट के सोल ट्रस्टी कृष्णचन्द पाल और भाजपा की पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी ने दिखा कर यात्रा को रवाना किया।
0
0
Report

टुंडी पहाड़ पर 35 हाथियों का झुंड 15 दिनों से डेरा, ग्रामीणों में दहशत

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के टुंडी पहाड़ में पिछले 15 दिनों से लगभग 35 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। हाथियों का झुंड खाने की तलाश में पहाड़ से उत्तर आबादी वाले गाँव की ओर पहुँच जा रहे है। हाथियों के झुंड के रहने से ग्रामीण हमेसा डर के साये में रहने को विवश है। हाथियों के झुंड एक बार फिर पहाड़ से उतरकर पर्वतपुर और बसहा गाँव की ओर आ गया। रात में हाथियों का झुंड आवाज करते पेड़ो को तहस नहस करते गाँव की घनी आबादी वाले जगह में पहुँчил गया। गाँव के लोग अपने घरों में थे। हाथों को देख ग्रामीण सहम गए। सभी अपनी जान बचाने के लिये इधर उधर भाग छुपकर किसी तरह अपनी जान को बचाये। इस दौरान हाथियों का झुंड महालाल किस्कू और सुनील हेंब्रम के मिट्टी के घरों को तोड़ दिया। घटना के समय घर के लोग मौजूद थे। सभी किसी तरह अपनी जान बचाया। बड़े हाथी घरों को क्षतिग्रस्त किया। वही छोटे हाथी घर मे रखे धान गेंहू अन्य अनाज को चट कर गया। गनीमत रही कि वन विभाग की मशालची टीम मौके पर समय रहते पहुँच गई। आग की लपटें और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच वन कर्मी जान हथेली पर लेकर हाथियों को नवतार के पहाड़ों की तरफ खदेड़ भगाने में सफल हो पाए। वही पीड़ित घर के सदस्यों ने कहा कि रात में सभी अपने घर में थे। आचनक पेड़ों के टूटने और हाथियों के आवाज सुनाई दिया। बाहर आये तो हाथियों का झुंड दिखा। शोर मचाते हुए सभी घर से भाग निकले। हाथियों के झुंड ने घरों की दीवार को तोड़ दिया। छोटे हाथी घर में रखे अनाज को खा गया। वन विभाग कर्मी ने कहा कि टुंडी पहाड़ में 15 दिनों से लगभग 35 हाथियों का झुंड रह रहा है। गाँव वालों को सचेत रहने को कहा गया था। अचानक हाथियों के झुंड गाँव की तरफ आ गया। दो घर को तोड़ अनाज खा गया। मौके पर सूचना मिलने पर पहुँच हाथियों को भगाया गया है। हालांकि हाथियों के झुंड के टुंडी पहाड़ में डेरा जमाए रहने से ग्रामीण हमेसा डरे सहमे रहे है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top