221307
मिर्जामुराद में सामान्य ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र
Tribhuvanpur, Uttar Pradesh:मिर्जामुराद के स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के माध्यम से 19 सितंबर को संविधान आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में स्नातक की विज्ञान, कला, और वाणिज्य की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। मंगलवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 17 छात्राओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम संस्था के सदस्य अमित राजभर द्वारा आयोजित किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल विसारु में मस्जिद गेट विवाद पर पुलिस ने 3 मौलाना समेत 6 गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। विसारु में विवादित मस्जिद स्थल पर गेट लगाने के विवाद के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन। मुरादाबाद जिले के मौलाना रासिव समेत 3 गिरफ्तार। ग्राम प्रधान इसरार समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद 6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज। पुलिस ने मौलाना समेत तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा। गाँव में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस तैनात। तीन दिन पूर्व विसारु में विवादित मस्जिद स्थल पर रात में चोरी छिपे गेट लगाए जाने पर दोनों समुदाय आमने सामने आ गए थे। पुलिस ने गाँव में बमुश्किल हालात को नियंत्रित किया। बहजोई थाना इलाके के विसारु गाँव का मामला0
0
Report
चलती बाइक से गिरने के बाद नरसिंहपुर में 68 वर्षीय महिला की मौत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में चलती बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका के बेटे भूरा यादव ने बताया कि उनकी मां रामकली बाई (68), निवासी उखरी, चीचली बाजार से बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बंदरबारू के पास अचानक वह बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में रामकली बाई को गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें गाडरवारा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया। यहाँ उपचार के दौरान रामकली बाई की मौत हो गई। बाइट- भूरा यादव (मृतिका का पुत्र)0
0
Report
रतलाम के रावटी में शव मिलने से हड़कंप: प्रेम-प्रसंग और हत्या के आरोप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम\n\nरतलाम जिले के रावटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में झाड़ियों के बीच युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव काफी पुराने बताए जा रहे हैं, जिसके चलते वे डिकम्पोज हो चुके हैं। युवती का शव भी पूरी तरह खराब हो चुका है। पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है।\n\nवही दोनों के जहर खाने के बाद फांसी लगाने कि बात सामने आ रही है मौक़े से पोइजन भी मिला है, पीएम के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा\n\nबताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने 31 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि युवक के परिवार ने दोनों की हत्या की है। उनका कहना है कि दोनों के बीच संबंध थे और युवक के परिजनों ने युवती को आठ दिन में वापस लाने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस पर भी युवती को तलाशने में लापरवाही का आरोप लगाया है।\n\nfिलहाल दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रेम-प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
Amit Shah के UCC बयान से NDA 2029 तक लागू करने का दावा
Patna, Bihar:अमित शाह के UCC वाले बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया.. भाजपा ने कहाँ की समान नागरिक संहिता का सीधा अर्थ है, सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून। विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे विषयों में अलग-अलग व्यवस्थाओं की जगह, एक समान कानूनी ढांचा हो। यही UCC का उद्देश्य है। गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह जी ने 2029 से पहले, एनडीए (NDA) शासित राज्यों में इसे लागू करने की बात कही है। भाजपा का मानना है कि यह कदम संविधान के अनुच्छेद 44 की भावनाओं के अनुरूप है और इससे कानून के सामने समानता, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों और नागरिक न्याय की व्यवस्था और मजबूत होगी。 राजद कहते हैं 2029 तक UCC लागू कर दिया जाएगा। जनता दल (यू) के नेता इस मामले पर क्या राय रखते हैं? क्योंकि UCC का मतलब है कि संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करना। UCC का मतलब है एजेंडे की राजनीति को आगे बढ़ाना। UCC का मतलब है कहीं न कहीं देश के अंदर वैसी व्यवस्था कायम करना, जिससे सभी धर्मों के लोगों को कहीं न कहीं इससे प्रभावित होना होगा। इस तरह की राजनीति और इस तरह के एजेंडे का जो माहौल बना रहा है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा, जिस तरह से अमित शाह जी के द्वारा इस तरह की बातें कही जा रही हैं, उस पर जनता दल (यू) के नेता की क्या प्रतिक्रिया है? जनता दल (यू) के नेता, लोजपा (रामविलास) के नेता, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा इस मामले पर स्पष्ट करें कि उनकी नीति क्या है, उनकी सोच क्या है。 क्या वो भारतीय जनता पार्टी के विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं? क्या बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ देश के अंदर जो सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने अधिकार के अनुसार जीने का जो संवैधानिक व्यवस्था है, उसको कमजोर करने वाली कार्रवाई के साथ खड़े हैं? स्पष्ट करना चाहिए。 क्योंकि UCC का मतलब है कहीं न कहीं देश और देश की संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करना। देश के अंदर उस तरह की व्यवस्था कायम करना जो किसी भी धर्म और किसी भी मजहब के लोगों के लिए उचित नहीं है। भाजपा ने इसपर कहाँ की.UCC संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना है, महिलाओं के समान अधिकार का विषय है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। NDA राज्य इसे चर्चा, सुझाव और सहमति से लागू करेंगे। बिहार भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा होगा। 2029 तक समय है。0
0
Report
उदयपुर में भाजपा का बोर्ड सातवीं बार बना, जनता ने विकास पर मोहर लगाई
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर उदयपुर में लगातार 7 वीं बार बना भाजपा का बोर्ड भाजपा पदाधिकारियों ने शहर की जनता का जताया आभार बोले जनता ने लगाई विकास पर मोहर 121- भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिह राठौड़0
0
Report
हिंदी को ग्लोबल मंच तक पहुंचाने पर मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की सराहना, बिहार में बाढ़
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन हिंदी सिर्फ संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है हिंदी को देश के साथ-साथ दुनिया के स्तर पर पहुंचाने का लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक से अधिक इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए हिंदी साहित्य और कविता ने देश की संस्कृति और विचारों को समाज तक पहुंचाने का काम किया है देश के महान हिंदी साहित्यकारों और कवियों के योगदान को याद करने की जरूरत है हिंदी साहित्य और कविताओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए नई पीढ़ी को हिंदी भाषा और साहित्य से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया है भारत की संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपरा को दुनिया के सामने मजबूती से रखने का प्रयास हो रहा है हिंदी को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की बिहार में हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं साहित्यकारों और कवियों के माध्यम से हिंदी साहित्य को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है बिहार में बाढ़ और केंद्रीय टीम पर मुख्यमंत्री ने कहा बिहार में हर साल बारिश और बाढ़ की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है नेपाल से आने वाले पानी का बिहार की कई नदियों और बाढ़ की स्थिति पर असर पड़ता है सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है बाढ़ से प्रभावित इलाकों में गरीबों के घर, किसानों की फसल और इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बिहार आएगी केंद्रीय टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी टीम बाढ़ से हुए जान-माल, फसल और इंफ्रास्ट्रक्चर के नुकसान का आकलन करेगी केंद्रीय टीम के दौरे के बाद प्रभावित लोगों के लिए राहत और आगे की कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। नदियों के स्थायी प्रबंधन पर मुख्यमंत्री का बयान बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदियों को व्यवस्थित करना जरूरी है कोसी नदी को सिस्टमैटिक करने की दिशा में काम करने की जरूरत है बिहार की प्रमुख नदियों के बेहतर प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा दुनिया के कई देशों में नदियों और समुद्र से आने वाले पानी के प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था है बिहार में भी आधुनिक तकनीक और स्थायी उपायों के जरिए नदियों के प्रबंधन पर काम किया जाएगा हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना सरकार की प्राथमिकता है0
0
Report
Advertisement
कैसे कबूतर हमेशा अपने घर कैसे लौट जाते हैं—जानिए राज़
Noida, Uttar Pradesh:How pigeons always find their way home0
0
Report
हमीरपुर के बन्धे पर रीलबाजों को पुलिस ने दिया ऑन-द-स्पॉट सबक: फ्रॉग जंप-डक वाक
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रीलबाजों को पुलिस ने सिखाया सबक, बंधे पर जान जोखिम में डालकर रील्स बनाने और नहाने पहुँचे युवकों को पुलिस दी अनोखी सजा, पुलिस का 'ऑन-द-स्पॉट'एक्शन पुलिस ने बिना किसी कानूनी पचड़े में डाले युवकों को मौके पर ही सिखाया सबक, पुलिस ने रीलबाज युवकों से कराया फ्राग जंप और डक वाक, भविष्य में भी जान से न करें खिलवाड़ दी चेतावनी, yुवकों से फ्राग जंप कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हारिया बंधे का मामला。0
0
Report
चौमूं और कालाडेरा में भाजपा ने बहुमत के बोर्ड पर कब्जा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा चौमूं की राजनीति के चाणक्य हुए साबित दिन रात की मेहनत आखिरकार लाई रंग चौमूं औऱ कालाडेरा में भाजपा बनायेगी बहुमत से बोर्ड चौमूं नगर परिषद में 45 वार्डो में 31 सीटों पर जीत की दर्ज कालाडेरा के 20 वार्डो में 12 पर भाजपा का कब्जा रावण गेट चौराहे पर पटाखे फोड़कर भाजपा ने मनाया जीत का जश्न रामलाल शर्मा के तरकश से निकले तीर लगे सही निशाने पर0
0
Report
Advertisement
जापान में बिल्ट-इन एयर कंडीशनिंग जैकेट ने गर्मी में तहलका मचाया
Noida, Uttar Pradesh:Jackets with built in air conditioning in Japan0
0
Report
राजसमंद के निकाय चुनाव: बीजेपी ने प्रमुख नगर जीते, कांग्रेस का साख बचा
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के 5 निकायों के परिणाम जारी, नाथद्वारा में कांटे की टक्कर, 20 सीट जीतकर भी बहुमत से 1 कदम दूर रही BJP, राजसमंद-आमेट में भाजपा तो भीम-देवगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड तय, राजसमंद जिले के कुल 155 वार्डों में कांग्रेस 74, भाजपा 70 पर जीती राजसमंद राजसमंद जिले की 5 नगर निकायों (एक नगर परिषद और 4 नगर पालिका) के अंतिम चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिले के कुल 155 वार्डों में से सत्ता की चाबी भले ही कांग्रेस (74 वार्ड) के पास ओवरऑल ज्यादा गई हो, लेकिन प्रमुख निकायों में भारतीय जनता पार्टी (70 वार्ड) ने अपना दबदबा बरकार रहा है। 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत का परचम लहराया है। राजसमंद नगर परिषद और आमेट में बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि भीम और देवगढ़ में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप जैसी स्थिति बनाते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। नाथद्वारा में कांटे की टक्कर: यहाँ 40 वार्डों में से बीजेपी ने 20 और कांग्रेस ने 19 वार्ड जीते। 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है, जो अब चेयरमैन के चुनाव में 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकता है।0
0
Report
मालपुरा में भाजपा को चारों नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत; कन्हैया लाल चौधरी का स्वागत
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को सभी चारों नगर पालिकाओं में मिला स्पष्ट बहुमत मालपुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यालय के बाहर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के नारों से गूंजायमान हुआ मालपुरा नगरपालिका मालपुरा, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंह में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास को बताया भाजपा की जीत क्षेत्र में अनवरत विकास कार्य रहेंगे जारी0
0
Report
Advertisement
ताइवान के कौहसुङ मेट्रो के सियाोतौ शुगर फैैक्ट्री स्टेशन पर मикан स्टेशनमास्टर बने
Noida, Uttar Pradesh:Mikan works as a stationmaster at the Ciaotou Sugar Factory Station on the Kaohsiung Metro in Taiwan. He was originally a local cat who lived near the station, but the staff and passengers cared for him and he became the "face of the station".0
0
Report
पुंछ में गणपति उत्सव: मंदिरों में अगले 10 दिन विशेष पूजा-अर्चना
Chikri Ban, एंकर: पुंछ में गणपति जी महाराज का जयकारों और श्रद्धा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में अगले दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। वीओ: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, जहां हर पर्व अपनी अलग परंपरा और रंग लेकर आता है। इन्हीं प्रमुख त्योहारों में गणेश चतुर्थी भी शामिल है, जिसे देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है。 गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और मंदिरों में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इसी कड़ी में पुंछ शहर के काली माता मंदिर, पावर हाउस मंदिर और सुथरा बाबली शिव मंदिर में जयकारों के बीच गणपति जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई。 अगले दस दिनों तक मंदिरों में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पुंछ के डीसी अशोक कुमार भी मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया。0
0
Report
टिहरी में मनरेगा के लिए जा रहे ग्रामीण पर भालू ने हमला, गंभीर घायल
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के ग्रामसभा सिलोगी के ग्राम धारकोट में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है, जानकरी के अनुसार, वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल वीरेंद्र तिवारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी ले गए। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
