icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221002
JAVED KHANJAVED KHANFollow29 Aug 2025, 03:46 am

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी तीज का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

Varanasi, Uttar Pradesh:जिसमें गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है महिलाओं और युवतियों एवं छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें नित्य रैम्प वॉक हरितालिका तीज से सम्बंधित प्रश्नोत्तर एवं 16 सिंगार है जैसे कॉम्पिटिशन में सभी ने भाग लिया और फँस सेकंड थर्ड प्राइस भी महिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया सभी ने तीज महोत्सव में अपनी उत्साह दिखाई और आनंद लिया और महिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके द्वारा सभी महिलाओं को जो सामान मिलता है वो कहीं नहीं है महिला व्यापार मंडल में कोई भेदभाव नहीं है सबको एक समान सम्मान मिलता है जो कि हर किसी संसद था मैं नहीं मिलता महिला अध्यक्ष द्वारा सभी महिलाओं को दुपट्टा और उपहार दिया गया डेढ़ सौ महिलाओं की भागीदारी तेज़ी महोत्सव में रही सभी ने मिलकर कजरी भी गाया जिसमें मौजूद है मह मंत्री ममता राय वंदना वर्
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लापता किशोर ईशांत कुमार: तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Samastipur, Bihar:लापता किशोर ईशांत कुमार का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने दलसिंहसराय-मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग को बंगराहा पेट्रोल पंप के समीप जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम और आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किशोर की शीघ्र बरामदगी की मांग की। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि किशोर के लापता होने के तीन दिन बाद भी पुलिस मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है। जानकारी के अनुसार बंगराहा पंचायत निवासी रामप्रीत कुमार राय ने अपने पुत्र ईशांत कुमार के लापता होने को लेकर विद्यापतिनगर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के चार युवकों पर पुत्र को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके गायब होने में संलिप्त होने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार 10 जून की शाम ईशांत कुमार मोबाइल पर बुलावे के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सड़क जाम की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर मामले की गंभीरता से जांच तथा युवक की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। जल्द ही मामले के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

दुमका में प्रतिभा सम्मान समारोह: मैट्रिक में सफल छात्रों को सम्मानित

Dumka, Jharkhand:दुमका के सिटी गार्डन सभागार में पहाड़िया समाज की ओर से मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सिटी गार्डन सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका विधायक बसंत सोरेन शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़िया समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान बिधायक बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार पहाड़िया समाज के उत्थान और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं समाज के लोगों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। पहाड़िया समाज को एकजुट और संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। संगठन की ताकत से समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही सभी लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है। सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और समर्पण जरूरी है। वर्तमान समय में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर और आईटीआई जैसे पाठ्यक्रमों का ज्ञान भी आवश्यक है, जिससे युवा बेहतर अवसर प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से पहाड़िया समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report

नरसिंहपुर पुलिस ने जैन मंदिरों के चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार और मूर्तियाँ जब्त

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। नरसिंहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जैन मंदिरों में चोरी करने वाले 5 सदस्यीय शातिर गिरोह को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके पास से भगवान की करीब 250 वर्ष पुरानी अष्टधातु की 2 बहुमूल्य मूर्तियाँ बरामद की हैं। इसके अलावा, लाखों रुपये की कीमत के 17 चांदी के छत्र, 2 चांदी के आसन और मुकुट समेत भारी मात्रा में चोरी का मशरूका जब्त किया गया है। दरअसल, पिछले 2-3 महीनों में करकबेल, रामनिवारी और तेन्दूखेड़ा के धार्मिक स्थलों पर चोरी की लगातार वारदातें हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में 3 विशेष टीमें गठित की थीं। ​वैज्ञानिक साक्ष्यों, पुराने पैटर्न के विश्लेषण और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने निगरानी बदमाश टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया को हिरासत में लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पूरे गिरोह का राज खुल गया। पुलिस ने इस मामले में टिक्कू के साथ-साथ उसके साथी ज्ञानी प्रजापति, आशीष शर्मा, नितिन शर्मा और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की 5 बड़ी वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है। चोरों के पास से मूर्तियों के अलावा 4 एलईडी टीवी, इन्वर्टर, फ्रिज और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं。
0
0
Report
Advertisement

ओरछा में नहाने के दौरान बेतवा नदी में डूबकर युवक की मौत

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंची ओरछा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतक हर्ष वर्मा के शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हर्ष अपने दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने गया था, लेकिन नदी में पानी की गहराई का पता नहीं होने के चलते गहराई में जाने पर युवक डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का रहने वाला है, बताया जा रहा है निवासी।
0
0
Report

बैतूल कालापाठा में हार्डवेयर व्यवसायी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां एक हार्डवेयर व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला कालापाठा क्षेत्र का है,जहां रहने वाले 47 वर्षीय हरिशंकर दाने को शुक्रवार को उनकी पत्नी और बेटा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में प्रारम्भिक जांच के दौरान डॉक्टरों और पुलिस को शव की स्थिति संदिग्ध लगी। बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था,जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने तुरंत गंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक हरिशंकर दाने कालापाठा क्षेत्र में हार्डवेयर का व्यवसाय करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे से पूछताछ शुरू कर दी है,साथ ही अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत स्वाभाविक थी,दुर्घटना का परिणाम थी या इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल गंज थाना पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

जापान ने टेस्ट में फेल कर वापस भेजा: भारत में मिलावट के दावों पर नया सच

Noida, Uttar Pradesh:अभी भारत के आम जापान गाए थे जापान ने टेस्ट में फेल कर दिया और वापस भेज दिया जापान ने कहा आपके आम आप ही खाओं जानते हैं क्यो कि यहां पर इंजेक्शन लगा कर दवाईयां लगा कर उनका नेचुरल गुण नष्ट कर दी जाती है लौकी में इंजेक्शन लगा कर रातों रात बड़ा कर बाजार में उसे बेच दिया जाता है जापान में ऐसा नहीं कर सकते वहां की सरकार अपने लोगों के हेल्थ से समझौता नहीं करती है लेकिन हमारी सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है हमारे यहां नकली मिठाई, मिलावटी दबाई, केमिकल फ्रूट, मिलावटी दूध और दही और घी मलती है लेकिन हमारी सरकार ध्यान हीं देती यहां पर औसत आयु 60 साल रह गई है पर वहां 100 साल है वहां की सरकार भ्रष्ट नहीं है इस लिये वहां यह सब नहीं हो सकता अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
0
0
Report
Advertisement

पिक विमा कंपनियों के घोटाले से किसान परेशान, मंत्री महाजन ने सरकार पर सवाल

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव पिक विमा कंपन्यांकडून शेतकऱ्यांची घोर फसवणूक शेतकऱ्याचे नुकसान झाल्यावर विमा कंपन्या थेट हातवर करतात,कोट्यवधी रुपये जमा होताहेत मात्र शेतकऱ्यांच्या हातात काय पडते आहे.. या शब्दात भाजपचे मंत्री गिरीश महाजन यांनी पीक विमा कंपन्याच्या कारभारावर नाराजी व्यक्त करत सरकारला घरचा आहेर दिला आहे जळगाव जिल्ह्यातील केळी नुकसाना संदर्भात मंत्री गिरीश महाजन यांच्यासह महायुतीच्या आमदार खासदारांनी जिल्हाधिकाऱ्यांची भेट घेतली. मुख्यमंत्र्यांकडे विमा कंपन्यांसोबत तातडीने बैठक घेण्याची विनंती घेणार असून कंपनीच्या अधिकाऱ्यांना जाब विचारणार असल्याचे मंत्री गिरीश महाजन यांनी स्पष्ट केले. on अलनिनो प्रभाव १९५० नंतर पहिल्यांदा यावर्षी अल निनोलचा प्रभाव यावेळी दिसणार आहे. त्यामुळे पर्जन्यमान कमी होईल आणि मोठ्या दुष्काळाला सामोरे जावे लागेल... असा अंदाज हवामान खात्याकडून वर्तवण्यात आला आहे. शासन तसेच आपत्ती विभाग जी काळजी घ्यायची आहे ती सर्व काळजी यासंदर्भात घेत आहे... आवश्यक्या सूचना शासनस्तरावरून देत असून काय उपाय योजना करता येतील त्या संदर्भात देखील आम्ही माहिती घेत आहोत.. ऑन खत पुरवठा यावेळी परिस्थिती बिकट आहे, पुरेसा खतांचा साठा आपल्याकडे आहे.. मात्र गरजेपेक्षा जास्त खतांचा साठा करून नका.....पुरेसा साठा आपल्याकडे आहे.. तो सर्वांना मिळेल ऑन माध्यमांसमोर तक्रारी केल्याने एसटी चालक नोटीस याबाबत मी माहिती घेईल असा अजिबात होता कामा नये.. काय सूचना केल्या असतील तर त्यांच्यावर कारवाई करण्याची आवश्यकता नाही.. बाईट _मंत्री गिरीश महाजन..
0
0
Report

नौ पशुओं सहित पांच गिरफ्तार, कार्रवाई की गई

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने बीती रात अल्लाहपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप डाला में बेरहमी से भरे गए नौ पशु सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। शाहाबाद कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह अल्लाहपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकप डाले में पांच लोग बेहरमी से पशुओं को भरकर ला रहे हैं। इसी दौरान पिकअप डाला आता दिखाई दिया तो पुलिस द्वारा पिकअप डाला रोका गया। जिसमें नौ पशुओं के पैर बांधे गए थे और बेरहमी से उनको उसमें भरा गया था। पिकअप डाले में बैठे आविद खां पुत्र जाबिर अली, चांद खां पुत्र सिलेमान, शुएब पुत्र शमशेर, रिजवान पुत्र मुन्ने एवं सोहिल पुत्र अशफाक निवासी गण सैदपुर चुन्नी लाल, थाना मौजीपुर जिला बरेली को गिरफ्तार किया। उपरोक्त आरोपियों ने बताया वह बरेली ले जाकर इन जानवरों को बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
0
0
Report

विवाहिता प्रेमी साथ फरार, रिपोर्ट दर्ज कराई

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चंपत हो गयी। इस मामले में पीड़ित पति ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित पति के अनुसार उसकी पत्नी 29 मई को चार वर्षीय बच्ची के साथ घर से दवा लेने गई थी। तब से वापस नहीं आई है। पत्नी घर से सोने चांदी के जेवरात और पचास हजार रूपए की नगदी अपने साथ लेकर गई है। ढूंढने पर ज्ञात हुआ लखीमपुर जनपद के उचौलिया थाना के ग्राम जलालपुर निवासी नशीम पुत्र आशीन उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में बदमाश की गोली चलाने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बड़ी वारदात टल गई। आंतरी थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में पानी भर रहे युवक पर बदमाश पड़ोसी ने अवैध कट्टे से गोली चलाने की कोशिश की। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को गोली चलाने से पहले दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी उत्तम जाटव को अवैध कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला आंतरी थाना क्षेत्र के कल्याणी स्थित इंद्रा कॉलोनी का है। यहाँ रहने वाले रिंकू जाटव हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। तभी कॉलोनी का बदमाश पड़ोसी उत्तम जाटव 315 बोर का अवैध कट्टा लेकर उनके पास पहुंचा और रिंकू पर गोली चलाने लगा। रिंकू ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और सबकी मदद से आरोपी को कट्टे समेत दबोच लिया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उत्तम जाटव को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास 315 बोर का एक अवैध कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। रिंकू ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसने परचूनी की दुकान खोली थी; आरोप है कि उत्तम जाटव ने जादू-टोना कर दुकान पर नींबू काटकर डाल दिया था और विरोध पर उसने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है और गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में एक ही रात दो घरों पर चोरी: लाखों के जेवर और नकदी पार l

NNitinFollow13m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सुस्त गश्त और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्राम मुंडेरी का है, जहां गुरुवार रात चोरों ने एक के बाद एक दो घरों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। एक घर से नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरे घर में गृहस्वामी के जाग जाने से बड़ी वारदात टल गई। एक ही रात में हुई इन दो घटनाओं ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ग्राम मुंडेरी निवासी किसान रामचंद्र के परिवार ने बताया कि देर रात चोर पड़ोस के मकान में लगी सीढ़ी के सहारे उनके घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने घर के अंदर रखे बक्से को निशाना बनाया और उसमें रखे लगभग 40 हजार रुपये नकद, सोने की नथुनी, मंगलसूत्र समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई, जब घर का सामान बिखरा मिला और बक्से से नकदी व जेवर गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पहली चोरी के बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले पप्पू यादव के घर को भी निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाश घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, तभी किसी आहट से गृहस्वामी की नींद खुल गई। पप्पू यादव ने तुरंत शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग जाग गए। लोगों की हलचल देखकर चोर दूसरी वारदात को अधूरा छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गृहस्वामी की नींद न खुलती तो दूसरा घर भी चोरी का शिकार हो सकता था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब चोर एक ही रात में दो घरों को निशाना बना रहे हैं तो पुलिस की गश्ती टीम आखिर कहां थी। लोगों का कहना है कि यदि समय पर प्रभावी पेट्रोलिंग होती तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
0
0
Report

ईडब्ल्यूएस आरक्षण की आय सीमा 12–15 लाख रुपए तक बढ़ाने के संकेत, अठावले ने कहा

Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए आय सीमा को 8 लाख से बढ़ाकर 12 से 15 लाख रुपए करने के संकेत दिए हैं। वहीं अठावले ने हालात सामान्य होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की बात भी कही है। अठावले ने कहा- अभी 8 लाख से कम सालाना आय वालों को ही ईडब्ल्यूएस में आरक्षण मिलता है। हमारे पास इसे बढ़ाने की मांग आई है। हमारा मंत्रालय और नीति आयोग ईडब्ल्यूएस आरक्षण में आय सीमा को बढ़ाकर 12 से 15 लाख रुपए करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा- जो एससी, एसटी, ओबीसी में नहीं आते हैं, उन 8 लाख तक की आय सीमा वाले लोगों को 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण मिलता है। ईडब्ल्यूएस का आरक्षण का फायदा सवर्ण जातियों से लेकर सभी धर्मों के लोगों को मिलता है। अठावले जयपुर के खासाकोठी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए अभी परिवार की सालाना आय 8 लाख तक की सीमा है, इसे बढ़ाने की मांग चल रही है। हालात सामान्य होने के बाद सरकार घटाएगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें अठावले ने कहा- यूएस और ईरान युद्ध से अभी परेशानी हुई है, हमारी सरकार बनने के बाद डीजल-पेट्रोल का संकट कभी नहीं हुआ। यूएस,ईरान युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल, गैस की सप्लाई में बाधाएं आने से मजबूरी में सरकार ने रेट बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका में 1200 से 1500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है, हमारे यहां उतनी रेट नहीं बढ़ी है। दूसरे देशों में बहुत ज्यादा दरें बढ़ी है। कांग्रेस सरकारों ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई ? आठावले ने कहा- कोविड के कारण जनगणना नहीं हो पाई। इस बार सरकार जातिगत जनगणना करवा रही है। राहुल गांधी सवाल उठा रहे थे, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी की इतने लंबे समय तक सरकारें रहीं, उनकी पार्टी की सरकारों ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई? राहुल गांधी आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी चाहे कितनी भी गाली दें, लेकिन मोदी उतना ही आगे बढ़ेंगे। मोदी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार ने राजस्थान को दी खूब मदद केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा- मोदी सरकार हर राज्य का विकास कर रही है, बिना भेदभाव राज्यों को विकास के लिए बजट दे रहे हैं। विपक्षी सरकारों को भी विकास के लिए पूरा बजट दे रहे हैं। मोदी सरकार राजस्थान को ज्यादा से ज्यादा मदद करने का प्रयास कर रही है। भजनलाल शर्मा के नेतृत्च में सरकार अच्छा काम कर रही है। अठावले ने कहा- राजस्थान में 12 साल की अवधि में 3.84 करोड़ जनजधन के अकांउट खोले गए। मुद्रा योजना में 2.51 करोड़ लोगों को लोन मिला है। उज्ज्वला योजना में 74.32 लाख लोगों को गैस सिलिंडर मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना में 95.50 लाख लोगों को जोड़ा है।
0
0
Report

जनसुनवाई में भाजपा पार्षद पर महिलाओं से बदसलूकी, वीडियो वायरल

Bhopal, Madhya Pradesh:पानी के बदले मिली गाली भाजपा पार्षद का स्थानीय लोगों को गाली देने का वीडियो वायरल वार्ड- 57 से बीजेपी पार्षद सुरेंद्र वाटिका का वीडियो वायरल जनसुनवाई में पानी की समस्या को लेकर पहुंचे थे महिलाएं और स्थानीय लोग भोपाल - वार्ड क्रमांक-57 में आयोजित जनसुनवाई के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भाजपा पार्षद सुरेंद्र वाटिका पर उनकी समस्याएं सुनने से इनकार करने तथा उनसे अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि वे अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थीं,लेकिन उनकी बात गंभीरता से सुनने के बजाय उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया,जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया इसके साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता,विशेषकर महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top