221001
ट्रेन की लाइन पर झंडा लगने से बड़ा हादसा, 5 लड़के घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:मोहल्ला नवापुरा टाटा कम्पनी रेलवे क्रॉसिंग पर मिलाद ए मुस्तफा के जुलूस में ट्रेन की लाईन केबल में एक लड़के के झंडे के टच होने से बड़ा हादसा हो गया। 5 लड़के बुरी तरह से घायल, इनमें से 3 लड़के बुरी तरह झुलसे। सबकी हालत गंभीर है। लड़के सरैया के रहने वाले है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंडीगढ़: कोर्ट के आदेश के बाद फ्लैट खाली कराने पर वकील ने गोली चला दी, महिला घायल
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई। आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस को साथ लेकर फ्लैट खाली कराने पहुंची महिला पर फ्लैट पर कब्जा कर बैठे वकील ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती हैं。 घायल महिला की पहचान राजिंदर कौर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश के तहत फ्लैट का कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की जा रही थी。 इसी दौरान फ्लैट पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा पर अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से महिला पर फायरिंग करने का आरोप है। गोली राजिंदर कौर के मुंह में लगी। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त फ्लैट का कब्जा दिलवाने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की टीम भी महिला के साथ मौजूद थी।0
0
Report
शराब के नशे में मामूली कहासुनी से युवक की मौत, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर/ सीधी में शराब के नशे में मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली, एक नाबालिक लड़के के साथ मिलकर दोस्त ने मृतक युवक के साथ मारपीट कर बिटुखुरी के जंगल में फेंक दिया, जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, वही घटना में एक आरोपी नाबालिक शामिल है। मृतक सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के खरबर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझौली के बिटुखुरी जंगल का है, जहां मृतक का छत्तीसगढ़ सीमा के गांव में रिश्तेदारी में आना-जाना था; घटना वाले दिन भी वह नदी पार कर छत्तीसगढ़ गया था, इसी दौरान शराब के नशे में मृतक और छत्तीसगढ़ बॉर्डर के रहने वाले दोनों आरोपियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों बिटुखुरी के जंगल पहुंच गए, जहां आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। बाद में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की माने तो प्रारम्भिक जांच में शराब के नशे में विवाद और मारपीट की बात सामने आई है; दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें एक आरोपी नाबालिक है जिसे बल न्यायालय भेजा जा रहा है तथा दूसरी आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है; मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रोहतक में कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा पर दहेज हत्या का आरोप
Rohtak, Haryana:रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा तथा उसके माता पिता और भाई पर लगा पत्नी की दहेज हत्या का आरोप. मुस्कान (23) के सुसाइड केस को लेकर विवाद बढ़ गया है. शीलू बल्हारा को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है. सुसराल पक्ष का आरोप मुस्कान की दहेज हत्या का है. रोहतक पुलिस ने शीलू बल्हारा सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. रोहतक पुलिस ने मृतक मुस्कान के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया है. मृतक मुस्कान का मोबाइल फोन घर में लगा CCTV DVR कब्जे में ले लिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार आगे की जांच शुरू की जाएगी; हत्या है या आत्महत्या अभी पता चलेगा.0
0
Report
Advertisement
श्रावण के पहले सोमवारी पर भक्तों को भोलेनाथ की कृपा और सुख-समृद्धि की उम्मीद
New Delhi, Delhi:देश भर में श्रावण का महीना शुरू हो चुका है। इस पूरे महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि श्रावण सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से शिव पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने और विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार इस साल सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पर रहा है। ऐसे में शिव भक्त पहले सावन सोमवार की तैयारियों में जुट गए हैं। वही श्रावण मास में भगवान शिव को भक्ति कैसे प्रसन्न कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने दिया है इस पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रावण मास विशेष तौर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए प्रसश्त है. श्रावण मास में जो शिव के साधन है वह भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंग बनाकर विशेष पूजा अर्चना करते है भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं. जो भक्त रोज भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर पाते हैं वह विशेष तौर पर सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. सर्वप्रथम भगवान गणेश का जलाभिषेक किया जाता है उसके बाद मां अंबिका जी का फिर भगवान कार्तिकेय का फिर जो भगवान शिव के गले में सर्प है उसका पूजन किया जाता है भगवान कुबेर का पूजन किया जाता है उसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें "ध्यायेन्नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारुचन्द्रावतंसं रत्नाकल्पोज्ज्चलाङ्गं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम्। पद्मासीनं समन्तात् स्तुतममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं विश्वाद्यं विश्वबीजं निखिलभयहरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्॥" भगवान शिव का जलाभिषेक श्रावण मास में इसलिए किया जाता है क्योंकि भगवान शिव ने इसी मास में हलाहल विष का धारण अपने गले में किया था जिसे ठंडा रखने के लिए उन पर देवताओं ने जलाभिषेक किया था. वही इस बार पहले श्रावण मास का सोमवारी 3 अगस्त को पड़ रहा है. सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधीश्वर कालका जी मंदिर वही हम आपको बता दे भगवान शिव को सोमवार के दिन जलाभिषेक करते समय शुद्ध जल, बेलपत्र और अक्षत (चावल) चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही महादेव को प्रसन्न करने के लिए दूध, धतूरा और चंदन भी बेहद प्रिय माने गए हैं। और भगवान शिव को जल चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय का जाप भक्तों को करना चाहिए.0
0
Report
झज्जर के स्टेडियमों में 1.52 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले में एक करोड़ 52 लाख से स्टेडियमों का होगा सुधार。 हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने झज्जर जिला प्रसाशन को भेजी सिफारिश。 बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम और जाखौदा में 20 -20 लाख की लागत से बनेगा बास्केटबॉल का सिंथेटिक ट्रैक。 साल्हावास में 30 लाख की लागत से कॉर्फ़बाल के लिए बनेगा सिंथेटिक ट्रैक。 आसौदा में वाटर पोलो खिलाड़ियों के लिए करीब 9 लाख की लागत से बनेगा चेंजिग रूम。 सोलधा और कुलासी में 10 - 10 लाख की लागत से ओपन और फिक्स्ड जिम का होगा निर्माण。 हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री की सिफारिश पर भेजा प्रस्ताव。 अनिल खत्री ने कहा- एचओए कि प्रयास ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं में हो सुधार。 जिला उपायुक्त के माध्यम से करवाए जाएंगे काम。 डी प्लान की 10 प्रतिशत राशि के तहत होंगे खेल सुधार के काम。 अनिल खत्री ने बताया- सरकार ने डी प्लान की 10 प्रतिशत राशि खेल सुविधाओं पर खर्च करने की दी है मंजूरी。 हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की सिफारिशों पर होंगे काम。 बाइट:- अनिल खत्री उपाध्यक्ष हरियाणा ओलंपिक संघ。 झज्जर0
0
Report
कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में टिकट पर पारदर्शिता का वादा किया; भाजपा पर निशाना
Dungarpur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, ‘भाई-भतीजावाद नहीं, जीताऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट’ सांसद राजकुमार पर भाजपा से मिलीभगत कर जनता को गुमराह करने के लगाए आरोप डूंगरपुर जिले में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी हीरालाल दरागी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर परिषद और नगरपालिका के चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में विधायक गणेश घोंघरा ने बीजेपी ओर भारत आदिवासी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बैठक को संबोधित करते हुए गणेश घघोरा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य नगर परिषद और नगरपालिकाओं में कांग्रेस के चेयरमैन बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेद और निजी मुद्दे भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद को कोई स्थान नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार कार्य किया हो और जिनकी जीत की संभावना अधिक हो। गणेश घघरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लोगो को धर्म तथा जाति के नाम पर गुमराह करते है। इस दौरान उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और सांसद राजकुमार रोत पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद राजकुमार ओर बीएपी अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचा रही है। साथ ही कहा कि सांसद राजकुमार रोत की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ तस्वीरें इस बात का संकेत हैं कि उनका भाजपा से निकट संबंध है। घोघरा ने भारत आदिवासी पार्टी पर युवाओ को गुमराह कर उन्हें अपराध की ओर धकेलने के आरोप भी लगाए। बैठक में सागवाड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने नगरपालिका में बोर्ड बनाया था और इस बार भी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में गुटबाज़ी बढ़ गई है और पार्टी पहले की तुलना में कमजोर हुई है। बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
सिरसा में सीवरेज व्यवस्था बदहाल, लोगों के सामने स्वास्थ्य संकट
Sirsa, Haryana:सिरसा। सुनो सरकार सिरसा के लोगों की पुकार। सिरसा में सीवरेज व्यवस्था हुई बदहाल। सिरसा के लोगों की मांग, जल्द करो सीवरेज व्यवस्था बहाल। शहर में कई जगहों पर सीवरेज व्यवस्था हुई बदहाल, सड़क पर सीवरेज पानी आने की वजह से लोग हो रहे परेशान, बीमारियां फैलने का डर लोगो को सता रहा, बदबू आने से लोग हुए परेशान एक महीने से भादरा बाजार के लोग सीवरेज के पानी की वजह से हुए परेशान0
0
Report
कोटा दौरे में ओम बिरला ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की समय सीमा तय की; किसानों के मुद्दों पर जनसुनवाई
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय कोटा प्रवास पर हैं। स्पीकर बिरला ने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की, जिसमें कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। बिरला ने कहा कि कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1 दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा ताकि 2028 में हवाई सेवा शुरू हो सके। एयरपोर्ट निर्माण की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए। हैडोती में औसत से कम बारिश पर बिरला ने चिंता जताई और कहा कि खेतों में पानी की कमी न हो इसके लिए राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों से बात की है, समय-समय पर नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है।0
0
Report
सिंघाना-गाडाखेड़ा हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत, पोस्टमार्टम पूरा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सिंघाना में कार—टैंकर की भिड़ंत मामला हादसे में हुई थी दंपत्ति समेत तीन जनों की मौत तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया दो पोस्टमार्टम सिंघाना, एक झुंझुनूं में हुआ हादसे में घायल पांच लोगों की हालत में सुधार नूंह लौटते समय दूध टैंकर से टकराई थी वैगनआर नरहड़ में जियारत कर लौट रहा था परिवार—रिश्तेदार झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में गाडाखेड़ा और नीमड़ी बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के नूंह निवासी दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी हादसे में घायल पांच लोगों की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार नूंह निवासी परिवार नरहड़ दरगाह में जियारत कर वैगनआर कार से वापस अपने गांव लौट रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गाडाखेड़ा के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नूहं मेवात के कबीर नगर निवासी 35 वर्षीय आवेश कुमार, 33 वर्षीय आवेश की पत्नी देवकी और आवेश की 30 वर्षीया बुआ सरोज की मौत हो गई। देवकी और सरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल आवेश कुमार की झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को देवकी और सरोज के शवों का पोस्टमार्टम सिंघाना अस्पताल में, जबकि आवेश कुमार का पोस्टमार्टम बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं में कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे में घायल रामवती, कुणाल, दीपेन, संजय और पावी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत पहले की तुलना में बेहतर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सिंघाना थाना पुलिस और गाडाखेड़ा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात भी सुचारू कराया। हासे में घायल आवेश के पड़ौसी संजय ने बताया कि वे नूंह से गुरुवार रात को नरहड़ दरगाह शरीफ आए थे। शुक्रवार दोपहर बाद जियारत करके वापस घर लौट रहे थे। गाड़ी में आवेश, और संजय तथा तीन महिलाएं, दो बच्चे व एक गुड़िया थी। करीब आधा घंटे ही चले होंगे कि हमारी वैगनआर के सामने एक टैंकर आ गया। जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आंखों के आगे अंधेरा छा गया। जब होश आया तब अस्पताल में था। हादसे का शिकार हुआ नूंह मेवात निवासी आवेश, अपनी पत्नी देवकी, मां रामवती, बेटे कुणाल व दीपेन तथा बुआ सरोज व पड़ोसी संजय के साथ जियारत करने नरहड़ आया था। बाइट 01 : संजय कुमार, घायल बाइट 02 : हरिराम, चौकी प्रभारी, गाडाखेड़ा0
0
Report
Advertisement
देवघर में बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन, 700 बेड तक विस्तार की योजना
Deoghar, Jharkhand:देवघर। स्थानीय अस्पताल का उद्घाटन नहीं, बल्कि बैद्यनाथ मेडिकल इंस्टीट्यूट अस्पताल हिंदूजा समूह के सहयोग से विकसित किया जाएगा, जिससे पूर्वी भारत के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। फिलहाल अस्पताल में 150 बेड की व्यवस्था है और मार्च-अप्रैल तक इसे विस्तारित कर 700 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके बाद हिंदूजा समूह के सहयोग से बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी सेवा शुरू होगी। प्रारंभिक चरण में छह विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। उद्घाटन के दौरान नर्सिंग व्यवस्था का भी शुभारंभ किया गया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। देवघर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा और झारखंड सहित पूरे पूर्वी भारत के मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।0
0
Report
इटाढी एफओबी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो वायरल, चालक की पहचान शुरू
Buxar, Bihar:बक्सर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास बने फुट ओवर ब्रिज पर एक ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो की जांच करते हुए ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी हैं।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक ट्रैक्टर चालक ने इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास बने एफओबी के रास्ते ट्रैक्टर को दूसरी ओर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ट्रैक्टर को पैदल यात्रियों के लिए बने फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा हुआ देखा जा सकता है। जिससे लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास बना सड़क ओवरब्रिज (आरओबी) क्षतिग्रस्त होने के बाद से बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग भी स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। ऐसे में ट्रैक्टर समेत अन्य भारी वाहनों को बक्सर शहर की ओर आने-जाने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। माना जा रहा है कि इसी दूरी से बचने के लिए चालक ने जोखिम उठाते हुए ट्रैक्टर को एफओबी पर चढ़ा दिया। हालांकि इस लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद अब उस पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।0
0
Report
नूंह में प्रारूप मतदाता सूची से 71052 मतदाता हटे, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू
Nuh, Haryana:नूंह जिले में 71052 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए, प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए。 167168 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर से चिन्हित विसंगतियों के संबंध में भेजे जाएंगे नोटिस。 12886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित, दस्तावेज प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर。 नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नूंह जिले में प्रथम चरण अर्थात गणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। घर-घर जाकर बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्र एकत्रित किए गए, जिसके आधार पर जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी, जिसके दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर मिलेगा。 उन्होंने बताया कि जिले में कुल 655 मतदान केंद्र हैं तथा गणना से पूर्व मतदाताओं की कुल संख्या 6,59697 थी। सत्यापन के दौरान 71052 मतदाता ऐसे पाए गए जो अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट श्रेणी में आए। ऐसे नामों को फिलहाल प्रारूप मतदाता सूची से हटाया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है, बल्कि केवल प्रारूप सूची है। जिन मतदाताओं के नाम इस चरण में हटाए गए हैं, उन्हें अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का पूरा अवसर मिलेगा। निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित मतदाता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम के संबंध में दावा कर सकते हैं。 उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान 12886 मतदाता ऐसे मिले जिनकी वर्ष 2002 अथवा 2004 की मतदाता सूची के साथ आवश्यक पारिवारिक अथवा अन्य प्रकार का मिलान नहीं हो सका। इसका अर्थ यह नहीं है कि उनके मताधिकार समाप्त कर दिए गए हैं। ऐसे सभी मतदाताओं को बूथ स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस प्राप्त होने के बाद वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे, जिसके आधार पर उनके नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा。 उपायुक्त ने कहा कि इसी प्रकार निर्वाचन आयोग की संगणक प्रणाली द्वारा 167168 मतदाताओं के अभिलेखों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां चिन्हित की गई हैं। इनमें नाम, वर्तनी, अभिलेखों के मिलान अथवा अन्य तकनीकी अंतर जैसी स्थितियां शामिल हैं। इन सभी मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जाएंगे ताकि वे आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत कर विसंगतियों का निराकरण करा सकें。 उन्होंने कहा कि कई मामलों में वर्ष 2002 की मतदाता सूची और वर्तमान अभिलेखों के बीच नाम अथवा अन्य विवरणों में अंतर पाया गया है। यदि किसी मतदाता के नाम, उपनाम या अन्य विवरण में परिवर्तन हुआ है तो संबंधित व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने अभिलेखों का सत्यापन करा सकता है。 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के उपरांत जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की पूरी प्रक्रिया, विभिन्न श्रेणियों में किए गए सत्यापन, चिन्हित विसंगतियों तथा दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि सभी राजनीतिक दल अपने स्तर पर भी मतदाताओं को जागरूक कर सकें。 उन्होंने बताया कि निर्वाचन नियमों के अनुसार बैठक के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए कि यदि किसी मतदाता के नाम, पते अथवा अन्य विवरण के संबंध में कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो उसे निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कराया जाए, जिससे अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि दावों एवं आपत्तियों की अधिक संख्या आने की संभावना को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग से अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों की अधिसूचना भी कराई गई है, ताकि सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जा सके。 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले बूथ स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से नोटिसों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, जो जिले के उपमंडल अधिकारी हैं, प्रत्येक प्रकरण पर सुनवाई कर निर्णय देंगे।यदि कोई व्यक्ति निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील भी कर सकता है。 उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को नोटिस प्राप्त होता है अथवा दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करनी है तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के वैध दस्तावेजों में से उपयुक्त दस्तावेज निर्धारित अवधि के भीतर अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम सही रूप से शामिल किया जा सके。 उपायुक्त ने दोहराया कि प्रारूप मतदाता सूची को अंतिम सूची न समझा जाए। वर्तमान चरण केवल प्रारंभिक प्रकाशन का है। दावा एवं आपत्तियों तथा नोटिसों पर प्राप्त अभिलेखों के परीक्षण के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मोदी के माफ बयान पर असीम गोयल की सख्त प्रतिक्रिया; आतंकवाद और धर्म
Ambala, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जंतर-मंतर पर Gen Z प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवाओं को माफ करने संबंधी दिए गए बयान पर हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की बड़ी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मजदूरों को नाम पूछकर निशाना बनाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा संसद में पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किए गए एक्ट प्ले को लेकर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे सनातन की आस्था का अपमान बताया। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। यदि युवा अपनी गलती स्वीकार करते हैं तो उन्हें सुधार का अवसर मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री का संदेश देश के युवाओं को सकारात्मक राजनीति, संवाद और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में नाम पूछकर मजदूरों को निशाना बनाए जाने की घटना को लेकर असीम गोयल ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों की नापाक हरकतें जारी हैं, लेकिन देश की सरकार और नेतृत्व इन ताकतों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व में आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों से आतंकवाद में कमी आई है, लेकिन कुछ लोग पैसे के लिए और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। संसद में पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर चंदा चोरी के संबंध में किए गए एक्ट प्ले पर असीम गोयल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने धर्म या सनातन का सम्मान नहीं किया। भगवा चोला सनातन का प्रतीक है और इसके प्रति हमारी आस्था जुड़ी हुई है। विरोध के कई तरीके हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाने पर देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस प्रकार की हरकतों का देश की जनता ने पहले भी जवाब दिया है और राहुल गांधी पर बोलते हुए उन्होंने बाल बुद्धि टिप्पणी की。0
0
Report
अंबाला में एसी कॉपर पाइप चोरी गिरोह का भंडाफोड़; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Haryana:अंबाला में लगातार सामने आ रहे चोरी के मामलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों कई चोरी की वारदातों का खुलासा करने के बाद अब पुलिस ने एसी की कॉपर पाइप लाइन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दुर्गेश को भी दबोच लिया है। पुलिस अब इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अंबाला में बढ़ते चोरी के मामलों पर रोक लगाने के लिए अंबाला पुलिस ने कमर कस रखी है। पिछले कुछ दिनों में चोरी की कई वारदात को पुलिस ने सुलझा चोरों को नकेल डालने का काम किया है। अब अंबाला पुलिस ने एसी की कॉपर पाइप लाइन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर शहर की कई दुकानों से एसी की कॉपर पाइप लाइन चोरी करता था। चोरी के बाद यह सामान कबाड़ी दुर्गेश को बेचा जाता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए हैं और फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.0
0
Report
JPSC-JSSC घोटाले के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग
Giridih, Jharkhand:JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित घोटाले और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला. पपरवाटांड़ से शुरू हुआ यह पैदल मार्च समाहरणालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं और छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. दरअसल, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही कथित गड़बड़ियों से युवाओं में भारी आक्रोश है. प्रदर्शन के बाद भाजयुमो के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामनिवास यादव के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है. इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश यादव और भाजयुमो नेता संजीव सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. अभिभावक एक-एक पैसा जोड़कर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन नौकरी के नाम पर उन्हें सिर्फ छला जा रहा है. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल रहे.0
0
Report
Advertisement
