221001
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 51 मेधावी छात्राओं को साइकिल और बैग वितरण
Varanasi, Uttar Pradesh:नागेपुर गांव में आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और नवमी के अवसर पर 51 मेधावी छात्राओं को साइकिल, स्कूल बैग और पढ़ने-लिखने की सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक समिति और आशा ट्रस्ट के सहयोग से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन नंदलाल मास्टर ने किया। अजय राय ने बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये शक्ति का प्रतीक हैं और इन्हें हर संभव मदद मिलनी चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं ITI से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता से आत्मनिर्भर बने युवाओं का सम्मान समारोह...0
0
Report
धरियावद में आचार्य पुण्य सागर महाराज का मंगल प्रवेश, भक्तों की भीड़ उमड़ी
Pratapgarh, Rajasthan:धियावद कस्बे में दिगंबर जैन मुनि परम पूज्य वात्सल्य निधि आचार्य कल्प 108 पुण्य सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर सकल जैन समाज, क्षत्रिय समाज एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने आचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। भव्य मंगल प्रवेश के दौरान घोड़े, बैंड-बाजे और भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आचार्य का स्वागत करते चले। नगर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा समाजजनों ने पलक-पांवड़े बिछाकर अगवानी की। मंगल प्रवेश यात्रा दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने आचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महावीर वाटिका में आयोजित धर्मसभा में आचार्य पुण्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। उनके सानिध्य में चतुर्मास का शुभारंभ हुआ, जिसमें मेवाड़, वागड़ और मालवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। चतुर्मास के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम धार्मिक आयोजन तथा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। मंगल प्रवेश और चतुर्मास को लेकर दिगंबर सकल जैन समाज ने व्यापक तैयारियां की थीं। नगर में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार सजाए गए और आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं ने आचार्य का स्वागत किया। भक्तिभाव से मंगल गीत गाए गए तथा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआई हजारीलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
एटा हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में युवाओं ने कानून उड़ाए, वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में युवाओं में चढ़ा रील बनाने का खुमार, युवकों ने जान जोखिम में डालकर आधा दर्जन गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए हाईवे पर बनाई रील, युवाओं ने उड़ाई कानून की सरेआम धज्जियां, नेशनल हाईवे पर छत और खिड़की से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल, एटा पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदे की चोरी: आरोपी रमाशंकर मिश्रा 14 घंटे पुलिस कस्टडी में
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर चंदे की चोरी के मामले में आरोपी रामा शंकर मिश्रा को पूछताछ के लिए 14 घंटे की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। आरोपी की भाभी साधना मिश्रा का कहना है, "मुझे लगता है कि उसे फंसाया गया है। मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए ताकि सब कुछ साफ हो सके।"0
0
Report
दिल्ली बिजली बिलों में FPPAS बढ़ोतरी: DERC का नया निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं पर एक और आर्थिक बोझ DERC ने 10 जुलाई के आदेश में मई माह के लिए Fuel & Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS) निर्धारित किया है। BRPL: 25% BYPL: 19.91% TPDDL: 12.21% नियमों के अनुसार, एक बिलिंग चक्र में सामान्यतः अधिकतम 10% FPPAS की ही वसूली की जा सकती है, लेकिन आयोग ने अतिरिक्त वसूली की अनुमति दे दी है। जब दिल्ली में बिजली पहले से ही महंगी है, तो उपभोक्ताओं पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है? इस फैसले का आधार क्या है और इसका लाभ किसे मिलेगा? दिल्ली की जनता को जवाब दे रेखा सरकार。0
0
Report
सीवर सफ़ाई में मज़दूर की मौत, प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:14 जुलाई को सेक्टर-93B और गेझा गाँव के पास T-पॉइंट पर एक गहरी सीवर लाइन की सफ़ाई का काम चल रहा था। सफ़ाई कर्मचारी शिवा, ज़रूरी सुरक्षा उपकरणों (जैसे सेफ्टी बेल्ट, ऑक्सीजन मास्क और अन्य सुरक्षा सामान) के साथ सीवर मैनहोल में फंसी रुकावट को हटाने का काम कर रहे थे। कर्मचारी को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा, संबंधित जूनियर इंजीनियर (कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले) श्री राकेश कुमार की सेवाएँ खत्म करने, संबंधित मैनेजर के ख़िलाफ़ एडवर्स एंट्री (नकारात्मक टिप्पणी) दर्ज करने और सीनियर मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही, अथॉरिटी यह सुनिश्चित करेगी कि नियमों के अनुसार मृतक के परिवार को तुरंत हर संभव मदद दी जाए।0
0
Report
Advertisement
ओमैक्स सिटी बीपीएल फ्लैट्स में दर्दनाक हत्याकांड: पिता ने फांसी लगाई, पत्नी-दोस्त पर केस
Jhajjar, Haryana:2 बच्चों की हत्या के बाद पिता द्वारा खुद भी फांसी लगाकर जान देने का मामला। बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मृतक सुनील की पत्नी और उसके एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया। घर के अंदर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर की गई कार्रवाई। सुनील ने घटना से पहले सुसाइड नोट लिखकर अपनी पत्नी और उसके दोस्त को ठहराया अपनी और अपने बच्चों की मौत की जिम्मेदार। आज बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा मृतकों के शवों का पोस्टमार्म्टम। ओमैक्स सिटी की बीपीएल फ्लैट्स में कल हुई थी घटना। मृतक सुनील मूल रूप से महेंद्रगढ़ के खुडान गांव का रहने वाला। लाइनपार के हरि नगर में रहता है मृतक सुनील का परिवार। भाइयों के घर से सोमवार को आया था ओमैक्स के फ्लैट में। मृतक सुनील की पत्नी मायके गई हुई थी। पत्नी के वापस आने की बात कह कर वापिस लौटा था फ्लैट। किराए के फ्लैट नंबर 309 में रहता था सुनील। ड्राइविंग और प्रॉपर्टी का काम करता था। पुलिस कर रही जांच, आरोपी अभी तक फरार। झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक सुनील मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के खुडान गांव का रहने वाला था था। उसका परिवार बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित हरि नगर में रहता है। सुनील ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट नंबर-309 में किराये पर रहकर ड्राइविंग और प्रॉपर्टी का काम करता था। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी पत्नी के वापस आने की बात कहकर सोमवार को फ्लैट पर लौटा था, जहां यह दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।0
0
Report
KGMU हॉस्टल में मांस पर रोक पर कांग्रेस के अंशू अवस्थी का तंजदार हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: KGMU द्वारा वहां के हॉस्टल में मांस बनाने की रोक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का बयान किसी के खान - पान और रहन सहन को नियंत्रित करने का भाजपा को कोई अधिकार नही, ये फैसला तानाशाही वाला है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा सरकार ने भारत को दुनिया में नंबर वन मांस निर्यातक बना और दादागिरी कर रहे छात्रों के मांस खाने पर - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी सरकार के विधायक & मंत्री मांस निर्यात का व्यापार कर रहे और देश के अन्दर लोगों को रोका जा रहा ये अग्रेजों वाली नीति है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस तानाशाही है भाजपा सरकार और के.जी.एम.यू. प्रशासन की, किसी के रहन-सहन, खान - पान पर रोक लगाने का बीजेपी RSS को कोई अधिकार नही, यह पूरी तरह से असंवैधानिक है, - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा के नेता पहले अपने नेताओं से सवाल क्यों नहीं करते कि असम के मुख्यमंत्री कहते हैं कि गौमांस घर में काट कर खाओ ,- अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस भाजपा के केंद्रीय मंत्री किरण रिजू कहते हैं कि मैं गौमांस खाता हूं, मुझे कोई रोक नही सकता - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस。0
0
Report
भोपाल: मुख्यमंत्री ने लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर राज्य मंत्री लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाया मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा यह विभाग, अब सिर्फ आनंद विभाग के मंत्री रहेंगे लखन पटेल अभी 11 विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव सामान्य प्रशासन, गृह, जेल औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास विभाग, विमानन, खनिज, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मुख्यमंत्री के पास0
0
Report
Advertisement
देवस्थान विभाग: दान का हीरा था या काँच, अधिकारी कौन था स्पष्ट नहीं
Jaipur, Rajasthan:देवस्थान विभाग का कहना है कि जब हीरा दान किया गया था। उस समय में कहीं और तैनात था। अब वह हीरा है या कांच का टुकड़ा उसके बारे में मैं नहीं बता सकता। मुझे नहीं पता कि उस समय कौन अधिकारी था या कौन कर्मचारी था। रसीद किसने नहीं दी इसके बारे में मैं कैसे बताऊ।0
0
Report
नल पाइप लाइन लीकेज पर ग्रामीणों ने जल विभाग से समाधान का ज्ञापन सौंपा
Karauli, Rajasthan:नल पाईप लाइन लीकेज को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मंडरायल। धावली गांव में नई पाइप लाइन में लीकेज की परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की。0
0
Report
मासलपुर में बाल विवाह रोकथाम के लिए बैक टू स्कूल अभियान की रणनीति बनी
Karauli, Rajasthan:मासलपुर में बाल विवाह रोकथाम और 'बैक टू स्कूल' अभियान पर बनी रणनीति, मासलपुर । ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम और विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग और एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने, विभागीय समन्वय बढ़ाने तथा 25 जुलाई तक विस्तारित बैक टू स्कूल अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।0
0
Report
Advertisement
ओमर अब्दुल्ला के चचेरे भाई डॉ. मुस्तफा कमाल का निधन, श्रीनगर Paras अस्पताल
Aram Pora, Ganderbal, J&K CM Omar Abdullah posts, "My father’s younger brother Dr Mustafa Kamal passed away earlier this evening at Paras hospital in Srinagar. Uncle Mustafa had been unwell for some months but took a turn for the worse 4 days ago. He put up a brave fight holding on against the odds. The doctors & staff treating him were amazing but Allah called him for his final journey. May Allah grant uncle Mustafa the highest place in Jannat."0
0
Report
गुलाम नबी आज़ाद ने डॉ. मुस्तफा कमाल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया
Aram Pora, Ganderbal, DPAP Chairman Ghulam Nabi Azad posts, "Deeply saddened by the passing of Dr. Mustafa Kamal sahib. He was a seasoned political leader who served J&K with commitment & dedication over several decades. My heartfelt condolences to Dr. Farooq Abdullah Sahib, Omar Abdullah Sahib, the entire Abdullah family and all his admirers. May the Almighty Allah grant the departed soul the highest place in Jannat and give strength to the bereaved family to bear this irreparable loss."0
0
Report
कोसली में भीषण बस हादसा, एक मौत, 8 घायल; राहतकार्य जारी
Rewari, Haryana:कोसली में भयानक सड़क हादसा रेवाड़ी से कोसली आ रही सवारियों से भरी निजी बस कोसली-टूमना रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल, कोसली में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
