icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221206
Alok Kumar SinghAlok Kumar SinghFollow2 Oct 2024, 11:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुतला फूंका गया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत बिलासपुर में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। विरोध स्वरूप काले गुब्बारे छोड़े गए।
0
0
Report

5 साल के मासूम के साथ स्कूल में मारपीट, शिक्षक के खिलाफ FIR

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र से एक निजी स्कूल में 5 साल के मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर के संचालक-शिक्षक ने कक्षा-1 के छात्र का पैर तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मड़ीखेड़ा के 5 वर्षीय छात्र नीरज लोधी जो ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढ़ता है, उसे 23 सितंबर बुधवार को स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला स्कूल ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि बैग न लाने की बात को लेकर शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की, उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी जांघ के पास से पैर टूट गया। मासूम छात्र को शिक्षा घर छोड़कर गया और बोला कि इलाज का खर्च दे देगा। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है। जब परिजनों ने इलाज के खर्च की बात की तो शिक्षक मुकर गया। परिजनों की शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

अनंत सिंह ने अनुज कुमार के साथ नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार के राजनीति में बड़ा धमाका जेडीयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज पार्टी के पटना से MLC स्नातक के उमीदवार किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। बिहार विधान परिषद पटना स्नातक के जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ आज उनके खिलाफ लड़ने वाले जन सुराज के उमीदवारअनुज कुमार सिंह के साथ जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया । प्रेस कांफ्रेंस कर के कह दिया 1 तारीख को इनका नामांकन है इनके नामांकन को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं और इसके बाद हम पूरे इलाके में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है पार्टी हमको कुछ नहीं बोली है हमारा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला है क्योंकि उसने मेरा विरोध किया था इसलिए हम उसके चुनाव में विरोध करेंगे हमको उससे कोई मतलब नहीं है कि कौन लड़ रहा है कौन किया है हम अनुज कुमार सिंह का पूरी तरह समर्थन करेंगे उसके लिए वोट मांगने पूरे इलाके में जाएंगे और लोगों से वोट मांगेंगे । पार्टी के होने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा गया था कहा कि नीरज हमारा विरोध क्या क्या नीरज कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुआ नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया क्या पार्टी ने नीरज के खिलाफ कोईकरवाई किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के पटना स्नातक से उम्मीदवार जो नीरज कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं वह भी मौजूद थे उन्होंने कहा हम 1 तारीख को नॉमिनेशन करेंगे आप लोग लिए और हमें समर्थनकीजिए बाइट अनुज कुमार सिंह पटना स्नातकसे जन सुराज के उम्मीदवार बिहार के राजनीति में नया धमाका जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के साथ कर दिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का नीरज को हराएंगे बाइट — अनंत सिंह , विधायक, जेडीयू
0
0
Report
Advertisement

गीता भुक्कल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए, महाभियोग की मांग

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल सोमवार को चरखी दादरी पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए गीता भुक्कल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावों में “वोट चोरी” के आरोप लगाए थे, तब भाजपा के नेता उनका मजाक उड़ा रहे थे। अब चुनाव आयोग के भीतर से ही अधिकारियों की आपत्तियां सामने आने के बाद भाजपा को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। भुक्कल ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों पर कई बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि चुनाव आयोग के भीतर ही फैसलों को लेकर आपत्तियां दर्ज हो रही हैं तो देश के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट की جानी चाहिए गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्था है। ऐसे में उसके कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि “चौकीदार ही चोर है” जैसे आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के भरोसे को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं। हालांकि यह विपक्ष का राजनीतिक आरोप है, लेकिन चुनाव आयोग के फैसलों और अधिकारियों की आपत्तियों को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग पूर्व शिक्षा मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में फैसले किस प्रक्रिया से लिए जा रहे हैं और अधिकारियों की आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी देश के सामने रखी जानी चाहिए。 भुक्कल ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि जब विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है तो भाजपा के नेता लगातार सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश की चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता का है। गीता भुक्कल ने इनेलो समेत अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों पर एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मूल काम निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची तैयार करवाना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो उनका जवाब देना जरूरी है। चरखी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। गीता भुक्कल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग के डायरेक्टर ज्ञानेश कुमार भाजपा के साथ मिलकर हर राज्य में वोट चोरी करवा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों को लगातार उठाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

Lovely University में प्रदर्शन के दौरान पुलिस गाड़ियों को आग लगाई गई, हिंसा भड़की

Chandigarh, Chandigarh:ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀਆਂ ਦਿੰਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਨੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉੱਤੇ ਜੋ ਹਿੰਸਾ ਹੋਈ ਹੈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜੋ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਉਸਦਾ ਗਰਾਊਂਡ ਰਿਪੋਰਟ ਦਿਖਾਈ ਗਈ bੀਤੀ ਰਾਤ ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਰਾਤ ਹੀ ਆਸਰਾ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਪਤਰਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵੜੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਸ਼ਰਾਰਤੀਆਂ ਅੰਸਰਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਲੈ ਲਈ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਾਰੀ ਪ੍ਰੋਸੈਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ
0
0
Report

मंदसौर में पंचायत एनओसी के लिए रिश्वत: सरपंच और पति रंगे हाथ

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के दलोदा में उज्जैन EOW की टीम ने भवन लोन के लिए पंचायत द्वारा एनओसी जारी किए जाने के बदले में ₹4000 की रिश्वत लेने के आरोप में महिला सरपंच और उसके पति को रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले की शिकायत आवेदक विक्रम सिंह ने उज्जैन EOW को दी थी। बाद में शिकायत मिलने पर EOW के अनुसार सरपंच और उनके पति एक महीने से रिश्वत मांग रहे थे; शुरुआती ₹500 लिए गए और negotiations के बाद अब ₹3500 लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास इस पेशकश में मुखर थे। आवेदक के अनुसार रिश्वत की मांग दोनों द्वारा की गई थी। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध आगे कार्रवाई होगी।
0
0
Report

नगर परिषद बैठक में सभापति सोनी ने शहर की बुनियादी सुविधाओं के लिए निर्देश दिए

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद में सोमवार को सभापति ज्योति चंदन सोनी ने शहर के विकास कार्यों और आमजन को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पार्षदों एवं नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित विविध जनसमस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति ने अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने के साथ उनकी नियमित निगरानी करने और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी सभापति एवं अधिकारियों के समक्ष रखी। सभापति ज्योति सोनी ने कहा कि नगर परिषद का प्रमुख उद्देश्य शहर का समुचित विकास करने के साथ लोगों को बेहतर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करना जरूरी है। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए और जिन क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल या प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। पार्षदों से भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को समय पर परिषद के सामने रखने की बात कही गई। बैठक में शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षदों और अधिकारियों ने नगर के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे। सभापति ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे तो शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। बैठक में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं पार्षद मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सीकर के वार्ड 14 और 20 में सड़क निर्माण शुरू, दीपावली पर नई सड़क

Sikar, Rajasthan:सीकर नगर परिषद सभापति खातिजा बानो ने शहर के वार्ड नंबर 14 और 20 में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शहर के भाटी मेशन से वीके जैन हॉस्पिटल की गली तक सड़क निर्माण कार्य का सभापति ने नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सूरजपोल गेट से घंटाघर तक चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभापति खातिजा बानो ने कहा कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर की सड़कों, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से शहर में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और गड्ढों की समस्या बनी हुई है। ऐसे में चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पूर्व सभापति जीवण खां ने कहा कि वार्ड 14 और 20 में नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संवेदक को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द इसका लाभ मिल सके। इस दौरान सभापति ने वार्ड 20 और वार्ड 31 में घंटाघर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों व संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर के वार्ड 20 के पूर्व पार्षद रविकांत तिवाड़ी सहित वार्डवासियों ने सभापति खातिजा बानो का आभार जताया और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब थी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सभापति एवं पार्षद जीवन खां, पार्षद शंभुदयाल सैन, पार्षद प्रतिनिधि मुकुंद तिवाड़ी, पूर्व पार्षद रविकांत तिवाड़ी, वार्ड 31 के कांग्रेस प्रत्याशी ललित मिश्रा, कॉन्ट्रैक्टर सुनील शर्मा, शकील सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
0
0
Report

बांसवाड़ा मनरेगा मेट संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, वेतन-रोजगार की मांग तेज

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा के मनरेगा मेट प्रदेश संघ राजस्थान जिला बांसवाड़ा ने मनरेगा मेटों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष गणेशलाल डामोर के नेतृत्व में संगठन ने समय पर मानदेय भुगतान, रोजगार की गारंटी और मेटों को संविदा कर्मी का दर्जा देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि सभी पंजीकृत परिवारों को रोजगार सुनिश्चित किया जाए तथा मेटों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराए जाएं। प्रत्येक पंजीकृत सदस्य को प्रतिवर्ष 15 दिन का रोजगार देने, मेटों का मानदेय सामग्री भुगतान के साथ जारी करने तथा नेटवर्क समस्या वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक स्थान से हाजिरी दर्ज करने की अनुमति देने की मांग की गई। संगठन ने लंबित समस्याओं का समाधान कर श्रमिकों और मेटों को राहत देने की अपील की। ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष गौत्तम यादव, मंजुला मईड़ा सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना के जवान छोटूराम जाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारी

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नीमकाथाना शहर के वार्ड 15 मुवाल फाटक निवासी भारतीय सेना की ईएमई बटालियन में झांसी तैनात नायब सूबेदार छोटूराम जाट का आज सुबह निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल झांसी में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सैन्य जवान की निधन की सूचना मिलने के बाद नीमकाथाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को अचानक ब्रेन हेमरेज होने पर छोटूराम जाट को मिलिट्री हॉस्पिटल झांसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। छोटूराम बोरान वर्ष 2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग पंजाब के जालंधर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेना में रहते हुए देश के अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्तमान में वे ईएमई बटालियन झांसी में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। करीब 25 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है। छोटूराम बोरान के परिवार में उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा विशाल और बेटी शिवानी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी मंजू का लगभग छह वर्ष पहले गंभीर बीमारी के चलते निधन हो चुका था। अब पिता के निधन के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया। परिवार पर इस दुख का असर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि छोटूराम बोरान का पार्थिव शरीर सोमवार रात तक नीमकाठाना कोतवाली थाने लाए जाने की संभावना है। मंगलवार सुबह कोतवाली थाने से तिरंगा रैली के रूप में पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्योेष्टि की जाएगी। सैन्य जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी, पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग पहुंचने की संभावना है।
0
0
Report

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा पडरौना, एसआईआर पर कांग्रेस का आक्रोश मार्च

Padrauna, Uttar Pradesh:‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा पडरौना, एसआईआर पर कांग्रेस का आक्रोश मार्च 🔴 अजय लल्लू बोले—मतदाता का अधिकार सत्ता की कृपा नहीं, बलिदानों की विरासत 🔵 दमवतिया पंचायत भवन से जिला मुख्यालय तक निकला मार्च, रविंद्र नगर थाने पर धरने के बाद उठाई मांगें युगान्धर टाइम्स / आईएनए कुशीनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस का विरोध सोमवार को सड़कों पर उतर आया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अभियान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दमवतिया पंचायत भवन, रविंद्र नगर से आक्रोश मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और तिरंगा लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रशासनिक घेरे के सामने प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम जनसभा में तब्दील हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मतदाता का वोट देने का अधिकार किसी सत्ता की कृपा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदानों से मिली लोकतांत्रिक विरासत है। उन्होंने कहा कि संविधान ने निर्वाचन व्यवस्था की स्वतंत्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र संवैधानिक संस्था की व्यवस्था की है। कांग्रेस नेता ने एसआईआर और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर पार्टी की आपत्तियां रखते हुए कहा कि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति में उसके लोकतांत्रिक अधिकार पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। लल्लू ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया के नाम पर वंचित, दलित, पिछड़े तथा सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी। 🔴 प्रशासनिक मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बूथ स्तर तक प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता जहिरूद्दीन ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान गरीब और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। जिला मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। लोकतंत्र में कानून और संविधान से ऊपर कोई व्यक्ति या पद नहीं हो सकता। 🔴 रविंद्र नगर थाने पहुंचे कांग्रेसी, धरने पर बैठे प्रदर्शन के अगले चरण में अजय लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रविंद्र नगर थाने पहुंचा और धरने पर बैठ गया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पदमुक्त किए जाने तथा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विवादित निर्णयों को निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान तारकेश्वर सिंह, स्वामीनाथ यादव, अब्दुल हमीद, पलटन यादव, अब्दुल रहीम, हुसैनी, सरोज गौतम, दीपक मल्हार, जय सिंह, आर्यन, प्रवीण सिंह, मुस्लिम अंसारी, राजू कुशवाहा, सम्राट सिंह, प्रमोद तिवारी, अख्तर अली, कमलेश कुशवाहा, आदित्य तिवारी, धनंजय सिंह, एसएन त्रिपाठी, भुआली प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, आनंद मणि त्रिपाठ
0
0
Report

मोरवा में निधि तिवारी की फांसी, मां ने सोनू सिंह पर आरोप लगाए

Singrauli, Madhya Pradesh:मोरवा में 26 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की फांसी लगाने से मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच मृतका की मां ने Sonu Singh नाम के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के समय उनकी बेटी उससे वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। मां का आरोप है कि यदि युवक ने समय रहते उन्हें जानकारी दी होती तो शायद उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों के मुताबिक, निधि कमरे में अकेले रहती थीं और उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे निधि अपने कमरे में थीं। इसी दौरान उनके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे सोनू सिंह ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मृतका की मां के मुताबिक, सोनू ने उन्हें बताया कि निधि कुछ करने वाली है, उसे बचा लीजिए। इसके बाद जब परिजन घर पहुंचे तो ऊपर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मां और अन्य परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद निधि के दामाद को सूचना दी गई, जो उसी शहर में मौजूद थे। वह मौके पर पहुंचे और सब्बल की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर निधि पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं। परिजन उन्हें तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आखिरी वक्त में वीडियो कॉल पर बातचीत, मां ने लगाए गंभीर आरोप मृतका की मां ने बताया कि घटना के समय निधि सोनू सिंह नाम के युवक से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। मां का आरोप है कि जब सोनू ने वीडियो कॉल पर निधि को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तब उसने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मां का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें जानकारी मिल जाती तो शायद उनकी बेटी को बचाया जा सकता था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वीडियो कॉल, मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जाए। मां का आरोप—सालों से युवक के संपर्क में थी निधि, आए दिन होती थी गाली-गलौज मृतका की मां ने बताया कि निधि की कमाई से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। वह उनके लिए बेटी नहीं, बल्कि बेटे की तरह थी। निधि सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के माध्यम से कमाई करती थी। मां के मुताबिक, कुछ साल पहले निधि मोरवा के ही एक होटल में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान सोनू सिंह नाम के एक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और निधि प्रतिदिन शाम करीब 6 बजे से लेकर 7-8 बजे तक उससे फोन पर बात करती थी। मां का कहना है कि यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा था और इसकी पुष्टि मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री से हो सकती है। मां ने आरोप लगाया कि सोनू सिंह आए दिन निधि के साथ अभद्रता करता था, गाली-गलौज करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। निधि ने कई बार अपनी मां को बताया था कि सोनू उसे धमकाता था और दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर भी उस पर दबाव बनाता था। मां के अनुसार, सोनू सिंह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। कई बार जब निधि और सोनू के बीच फोन पर बहस होती थी, तो मां ने भी निधि का फोन लेकर सोनू से बात की थी। उन्होंने युवक से अपनी बेटी से दूर रहने और अपने परिवार तथा बच्चों पर ध्यान देने के लिए कहा था। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। मां ने यह भी बताया कि निधि ने उन्हें जानकारी दी थी कि कई साल पहले जब सोनू मोरवा आया था, तब वह उसके साथ घूमने भी गई थी। अब निधि की मौत के लिए उसकी मां सोनू सिंह को जिम्मेदार मान रही हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जाए तथा मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। हालांकि, युवक पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। कमरे में अकेले रहती थी निधि, सुरक्षा के लिए पाल रखा था कुत्ता मृतका के परिजनों ने बताया कि निधि ज्यादातर अपने कमरे में अकेले रहना पसंद करती थीं। वह अपने कमरे में किसी को भी आने की अनुमति नहीं देती थीं। अपनी सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा था, जो उनकी आवाज सुने बिना किसी भी व्यक्ति को छत पर प्रवेश नहीं करने देता था। परिजनों के मुताबिक, निधि का आसपास के पड़ोसियों से भी ज्यादा संपर्क नहीं था और वह पड़ोस में रहने वाले लोगों से दूरी बनाए रखती थीं। पिता करीब 15 साल से परिवार से अलग, मां और बहनों के साथ रहती थी निधि परिजनों के मुताबिक, निधि के पिता पिछले करीब 15 वर्षों से घर से बाहर रहते हैं और परिवार के साथ नहीं रहते। निधि अपनी मां और बहनों के साथ रहती थीं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनमें से एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी की शादी हो चुकी है। निधि की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। मां के मुताबिक, सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों से होने वाली कमाई से परिवार का खर्च चलता था। पंचपखोरा में बनवा रही थी मकान, अधूरा रह गया सपना मां ने बताया कि निधि बैढ़न के पंचपखोरा में एक मकान भी बनवा रही थीं। मकान का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ था। परिवार को उम्मीद थी कि निधि अपने सपनों का घर पूरा कर परिवार को बेहतर जीवन देगी, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। निधि की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मौत से पहले सोशल मीडिया पर किया था आखिरी पोस्ट निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनके फेसबुक प्रोफाइल पर मौत से करीब एक दिन पहले किया गया एक पोस्ट अब चर्चा में है। पोस्ट में उन्होंने लिखा था—“इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे।” निधि की मौत के बाद यह पोस्ट चर्चा में है। हालांकि, इस पोस्ट का उनकी मौत से कोई सीधा संबंध था या नहीं, यह जांच का विषय है। पुलिस पोस्ट समेत अन्य डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर सकती है। स्थानीय कार्यक्रमों में भी लेती تھیں हिस्सा परिजनों के अनुसार, निधि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान रखती थीं। वह विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी खिताब हासिल करने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी अच्छी पहचान थी और वह अपनी कमाई से परिवार का सहयोग करती थीं। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के समय वीडियो कॉल पर बातचीत, मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच से मामले की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकती हैं। निधि की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। WT ..... मृतका के घर से.... बाइट... हेमलता तिवारी, मृतका की मां बाइट.. ममता तिवारी, मृतका की बहन बाइट .. निलेश मिश्रा, मृतका के जीजा जी बाइट ...रानी उपाध्याय, मृतका की मामि
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top