221001
वाराणसी में अध्यक्ष की गिरफ्तारी से आक्रोश, ई-रिक्शा चालकों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Varanasi, Uttar Pradesh:अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे ई-रिक्शा चालकों के अध्यक्ष प्रवीण काशी को पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण का मोबाइल भी स्विच ऑफ है जिससे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही लोग प्रवीण काशी की तलाश कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। गवाहों के अनुसार, पुलिस की चार गाड़ियाँ आईं और अध्यक्ष को सोते हुए उठाकर गाड़ी में बिठाकर ले गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ATS ने कसगंज के शहवाज सिद्दीकी के पाक से संबंधों का खुलासा किया
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज के रहने वाले शहवाज सिद्दीकी पर ATS ने बड़ा खुलासा किया है... ATS का दावा है कि शहवाज सिद्दीकी के तार पाकिस्तान से जुड़े थे फिलहाल ATS शहबाज से पूछताछ कर रही है.. माना जा रहा है कि जल्द और चौंकाने वाले खुलासे होंगे0
0
Report
रिंग रोड निर्माण के लिए घरों पर चला बुलडोजर, मुआवजा न मिलने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है जहां उन्नाव के सहजनी क्षेत्र में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण परियोजना के तहत शनिवार को प्रशासन ने निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकानों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई मकानों को तोड़ने का काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। संभावित विवाद को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। साथ ही, मुआवजे की राशि भी उनके खातों में अब तक नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि बिना भुगतान किए मकान तोड़ना उनके साथ अन्याय है। बता दे कि मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को आए थे और तीन दिन के भीतर मकान खाली करने का निर्देश देकर चले गए थे। महिला के अनुसार, अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मकान खाली करने के बाद मुआवजे की धनराशि उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। महिला ने अधिकारियों से पहले भुगतान करने और उसके बाद मकान खाली करने की बात कही थी। उनका तर्क था कि तीन दिन में कोई नया घर ढूंढना मुश्किल है और बिना पैसे के परिवार को लेकर कहीं और रहने की व्यवस्था करना संभव नहीं है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक मिली नोटिस के कारण उनके सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। एक अन्य महिला ने भी बताया कि उनके खाते में भी अभी तक कोई मुआवजा नहीं आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीड़िता की मां ने लगाई न्याय की गुहार
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां गंगाघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धन उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने उच्चाधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, नाबालिग किशोरी 14 अप्रैल 2026 को घर से बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद किशोरी बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गई और उसे एक होटल में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने तथा अश्लील वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। बता दे कि पीड़िता की मां का आरोप है कि वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर किशोरी को लंबे समय तक डराया गया। साथ ही उसका मोबाइल फोन छीन लिए जाने और उसे वापस करने के नाम पर रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि रुपये देने के बावजूद मोबाइल वापस नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि मानसिक आघात और भय के कारण किशोरी ने शुरू में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में उसने अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दी गई। आरोप है कि पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की और शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय उसे निस्तारित कर दिया। पीड़िता की मां ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। समाचार शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।0
0
Report
Advertisement
खोड़ा में बेटे के हत्यारों को कड़ी सजा की मांग पर माँ सरोज
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: खोड़ा इलाके में अपने बेटे को चाकू मारे जाने की घटना पर सरोज कहती हैं, "...मेरे बेटे के हत्यारों को भी उसी तरह मार दिया जाना चाहिए, जिस तरह उन्होंने मेरे बेटे को मारा। मुझे इंसाफ़ चाहिए... मेरी मांग है कि उन सभी 7 लोगों को मार दिया जाए और उनके घरों पर बुलडोज़र चलाया जाए."0
0
Report
4 महीने बाद Muzaffarpur के कपरपुरा गुमटी फिर से खुली, गांवों में खुशी
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:कांतिपड़ Muzaffarpur के कांटी इलाके में करीब 4 महीने बाद आखिरकार कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या 107 को दोबारा खोल दिया गया है. मुजफ्फरपुर- मोतियोंहारी रेलखंड पर कपरपुरा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित इस गुमटी को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया था, जिससे आसपास के कई गांवों के लोगों को रेलवे लाइन पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. लोग या तो जोखिम उठाकर लाइन पार करते थे या फिर कई किलोमीटर का चक्कर लगाते थे. गुमटी खोलने के दौरान वैशाली सांसद बीना देवी, कांटी के JDU विधायक अजित कुमार के साथ कांटी के प्रमुख कृपा शंकर शाही भी मौजूद थे. स्थानीय JDU विधायक ई. अजित कुमार ने इस गुमटी को पुनः चालू कराने के लिए महीनों तक विभागों और रेलवे के कार्यालयों का दौरा किया. उनके प्रयासों के बाद रेलवे ने गुमटी को फिर से खोलने की अनुमति दी और शनिवार को इसे विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया. इससे गुमटी क्रॉस करने वाले दर्जनों गांवों के लोगों के लिए राहत मिली. उद्घाटन के मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे. लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी. ग्रामीणों ने बताया कि गुमटी बंद रहने से रोजमर्रा की आवाजाही, बाजार, स्कूल और कामकाज पर असर पड़ रहा था, अब उनकी दैनिक गतिविधियाँ सामान्य हो सकेंगी.0
0
Report
डॉ. अशोक चौधरी ने कहा, राबड़ी देवी आवास खाली कराना सरकार का रूटीनकार्य
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक चौधरी रबड़ी देवी की आवास को खाली कराए जाने के मुद्दे पर कहा है कि यह सरकार का काम है और सरकार समय-समय पर इस तरह के काम करती रहती है। यह एक रूटीन वर्क है। इसको लेकर ज्यादा परेशान होना नहीं है। उन्होंने कहा कि कौन मकान किसे देना है और किसका मकान खाली कराना है। यह विभाग, अधिकारी और सरकार तय करती है। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। बता दे कि बिहार में राबड़ी देवी की आवास को खाली कराने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे में डा. अशोक चौधरी के इस बयान के कई मायने हैं। बता दे कि अशोक चौधरी रोहतास के प्रभारी मंत्री हैं तथा विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होने वे सासाराम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है。0
0
Report
Advertisement
वित्त मंत्री ने बोकारो के जिला योजना अधिकारी हटाने के निर्देश दिए
Dhanbad, Jharkhand:बोकारों के जिला योजना पदाधिकारी पर वित्त मंत्री की गाज गिरी है. मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने तत्काल बोकारों के जिला योजना पदाधिकारी को हटाने के निर्देश दिये हैं. धनबाद में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों को संसाधन युक्त बनाने पर जोर दिया है. आज धनबाद में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वाणिज्य कर भवन के सभा कक्ष में वाणिज्य कर विभाग के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत कार्यालयों तथा जिला योजना पदाधिकारी धनबाद व बोकारो के कार्यों की समीक्षा की. इस समीक्षा बैठक में मंत्री ने बोकारों के जिला योजना पदाधिकारी के परफॉर्मेंस से संतुष्ट न पाते हुए उन्हें हटाने का निर्णय लिया. इस क्रम में उन्होंने विभागवार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त राजस्व, लंबित व निष्पादित मामले सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की. वही मंत्री ने वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा में संसाधनों का घोर आभाव पाया है और अधिकारियों को संसाधन युक्त बनाने को लेकर 90 अधिकारियों को सरकारी वाहन मुहैया कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है. मंत्री ने कहा कि फिल्ड में जाने के लिए अधिकारियों के पास सरकारी वाहन का आभाव है साथ ही इन्फॉर्शमेंट के लिए बलो की भी आवश्यकता है. अधिकारियों के संसाधन युक्त बनने से निश्चित ही राजस्व संग्रह के लक्ष्य में बढ़ोतरी होगी. समीक्षा बैठक में मंत्री ने पाया कि एक दो अंचल राजस्व संग्रह के लक्ष्य में पीछे हैं.उन सभी को शत प्रतिशत राजस्व संग्रह करने के निर्देश दिये हैं.मंत्री ने इस विषय पर विशेष जोर दिया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए.मंत्री ने पदाधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया और यह भी अपेक्षा कि है कि हर अधिकारी विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। वे अपनी मेहनत से और अधिक राजस्व संग्रह कर सकते हैं.0
0
Report
सीकर में PDPU प्रशिक्षण महाअभियान: सोशल मीडिया और एआई पर खास मंथन
Sikar, Rajasthan:सीकर भाजपा़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, दो दिवसीय आयोजन में संगठन, देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक परिस्थिति, सोशल मीडिया और एआई पर हुआ मंथन सीकर में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन शनिवार को 11 अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों सहित सोशल मीडिया व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों पर मंथन किया गया। शिविर के विभिन्न सत्रों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, वर्ग जिला प्रभारी मुकेश गोयल सहित कई प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उसके 14 करोड़ सदस्य इसकी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि केवल भीड़ किसी संगठन की पहचान नहीं होती, बल्कि एक निश्चित विचारधारा, संविधान और कार्यपद्धति ही किसी राजनीतिक दल को मजबूत बनाती है। सतीश पूनिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान देशभर के करीब 1000 संगठनात्मक जिलों में चल रहा है। पहले मंडल स्तर पर प्रशिक्षण हुए और अब जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी के मोर्चों, सांसदों और विधायकों के लिए भी अलग-अलग प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, ताकि सभी जनप्रतिनिधि पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली के अनुरूप बेहतर तरीके से काम कर सकें। प्रशिक्षण का उद्देश्य परिवार भाव विकसित करना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ता एक साथ रहते हैं, चर्चा करते हैं और आपसी समन्वय मजबूत करते हैं। इससे पार्टी के भीतर परिवार भाव विकसित होता है, जो संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में मदद करता है। सतीश पूनिया ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का सीधा संबंध चुनाव से नहीं है। चुनाव के समय पार्टी अलग से बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारी करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर 365 दिन काम करने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस केवल चुनाव के समय सक्रिय होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं और जन अपेक्षाओं पर आधारित पार्टी है, जबकि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। राज्य सरकार के मंत्री गौतम दत्त के कथित ऑडियो विवाद पर सतीश पूनिया ने कहा कि मंत्री ने इसे एआई से तैयार किया गया और एडिटेड ऑडियो बताया है। उन्होंने कहा कि यदि ऑडियो फर्जी है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और यदि सही है तो पार्टी स्वयं संज्ञान ले रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बेटे महिप पूनिया द्वारा किए गए ट्वीट के सवाल पर सतीश पूनिया ने हंसते हुए कहा कि उनका बेटा लाइटर मोड में है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट - डॉ. सतीश पूनिया भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान।0
0
Report
रोहिणी आचार्य के वीडियो में पिता लालू प्रसाद यादव के प्रति भावुक पोस्ट
Noida, Uttar Pradesh:रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो शेयर करते हुए अपने पिता लालू प्रसाद यादव को लेकर कुछ भावुक पंक्तियां लिखीं, ''हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं. हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारो धाम आए हैं. उनके चरणों की धूल ले लें हम, हमारे कृपानिधान आए हैं.'' वीडियो में रोहिणी आचार्य ने बिहार से भेजे गए लीची, आम जैसे सीजनल फलों, लड्डू और अन्य मिष्ठान के साथ पारंपरिक उपहारों की झलक भी दिखाई है. इसके जरिए उन्होंने मायके और ससुराल के बीच संबंधों को जोड़कर सुखी पारिवारिक जीवन को दर्शाने की कोशिश की है. फिलहाल इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है.0
0
Report
Advertisement
कोरबा में तेज आंधी-तूफान से जलभराव, निगम प्रशासन पर आरोप
Korba, Chhattisgarh:कोरबा कोरबा में तेज आंधी तूफान के साथ हुआ झमाझम बारिश, तेज आंधी तूफान ने उखाड़े कई पेड़, ईधर बारिश ने खोली निगम प्रशासन की पोल, बारिश की वजह से शहर के कई इलाके में जल भराव, निहारिका क्षेत्र में घुटने तक भरा बदबूदार पानी, पानी निकालने दिखे शॉप कर्मी, शॉप संचालक ने कहा निगम प्रशासन की घोर लापरवाही, शॉप संचालक ने लगाया निगम प्रशासन पर लीपा पोती का आरोप...0
0
Report
8 महीनों से शिकरगंज बांधा तालाब में मगरमच्छ पकड़ा गया, ग्रामीण नाराज
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी सीधी जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक के शिकरगंज बांधा तालाब में पिछले 8 महीनों से रह रहे मगरमच्छ को वन विभाग और सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम ने 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ लिया。 हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी लंबे समय से होने के बावजूद विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। 8 महीने तक लोगों की सुरक्षा खतरे में रहने से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और वन्यजीव प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत तो महसूस की, लेकिन विभाग की देरी को लेकर नाराजगी भी बनी हुई है。0
0
Report
जहानाबाद में तमंचे के साथ डांस वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कानून को ठेंगे पर रखकर एक युवक सरेआम नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए ठुमके लगा रहा है. वीडियो मखदुमपुर थाना क्षेत्र की जगपुरा पंचायत स्थित धनकी गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले गांव में एक डांस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. कार्यक्रम के दौरान जब एक नर्तकी मंच पर डांस कर रही थी, तभी ब्लू रंग की शर्ट पहने एक युवक स्टेज पर चढ़ गया. वायरल वीडियो में युवक के हाथ में देसी कट्टा दिखाई दे रहा है, जिसे वह लापरवाही से लहराते हुए नर्तकी के साथ ठुमके लगाता नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी भय के हथियार का प्रदर्शन करते हुए डांस में मशगूल है. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है. इधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है. पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वीडियो कब का है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
DK शिवाकुमार: कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता चयन, कांग्रेस परिवार एकजुट
Noida, Uttar Pradesh:KARNATAKA CONGRESS PRESIDENT DK SHIVAKUMAR ELECTED AS KARNATAKA CONGRESS LEGISLATURE PARTY LEADER. बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम सभी, पूरे कांग्रेस परिवार के लिए गर्व का क्षण। कांग्रेस परिवार एकजुट है..."0
0
Report
बच्चे की मौत के बाद अस्पताल की लापरवाही के आरोप, एएनएम बर्खास्तगी की मांग
Banka, Bihar:बच्चे की मौत के बाद अस्पताल की लापरवाही के आरोप, एएनएम बर्खास्तगी की मांग0
0
Report
रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; एक्सपायर्ड दूध और मिलावटी पानी मिला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उज्जैन से आई खाद्य विभाग की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। पहली कार्रवाई शहर के व्यस्ततम चौराहे पर स्थित आदर्श जूस सेंटर पर हुई, जहां निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी मिली। जांच में फ्रिज के अंदर अमूल दूध क्रीम के एक्सपायर्ड पैकेट भी पाए गए, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था। टीम द्वारा सैंपल लिए जा रहे थे, तभी फ्रिज से मिला पनीर सैंपलिंग से पहले एक व्यक्ति लेकर भाग गया। पुलिस और अधिकारियों की मशक्कत के बाद पनीर वापस मंगवाकर उसकी भी कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम प्रताप नगर क्षेत्र स्थित एक आरओ वाटर प्लांट पहुंची। यहां पानी की बोतलों की पैकिंग में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। बोतलों पर न एक्सपायरी डेट थी, न बैच नंबर दर्ज था, जबकि एक ही पते पर दो अलग-अलग फर्मों के नाम छापे गए थे। संचालक भी संचालन संबंधी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जांच में यह भी सामने आया कि पानी की गुणवत्ता जांच के लिए बनी लैब केवल दिखावे की थी और उसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए आरओ प्लांट को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
