221011
कार और ऑटो की टक्कर के बाद आक्रोशित लोगों ने SHO की कर दी पिटाई
Deura, Uttar Pradesh:वाराणसी में एक पुलिस इंस्पेक्टर को भीड़ ने बीच सड़क पर जमकर पीटा. दरअसल राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा परिवार के साथ जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी कार से एक ऑटो को टक्कर लग गई. मौके पर लोग इकट्ठा हो गए. इंस्पेक्टर वर्दी में नहीं थे, तो उन्होंने भीड़ से खुद के इंस्पेक्टर होने की बात बताई लेकिन लोगों ने उनकी नहीं सुनी और जमकर उनकी पिटाई कर दी.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में भीड़ ने मोबाईल-रिफाइंड तेल चोरी के आरोप पर युवक की पिटाई
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। मोबाइल और रिफाइंड तेल चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने युवक को घंटों तक अपने कब्जे में रखा और उसके साथ मारपीट करती रही। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर ओवरब्रिज के समीप एनएच-31 की है। पकड़े गए युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रोहित कुमार पर पहले एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने और फिर रिफाइंड तेल का डिब्बा लेकर भागने का आरोप है। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह भीड़ युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रही है।वहीं, पकड़े गए युवक रोहित कुमार ने अपनी सफाई में बताया कि चोरी की घटना किसी दूसरे युवक ने की थी, लेकिन गलतफहमी में लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष के नीतीश कुमार ने बताया कि वे गाड़ी पर बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पीछे से आए। पहले एक युवक मोबाइल छीनकर भागा और फिर रिफाइंड तेल का डिब्बा लेकर भागने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।अब सवाल यह है कि चोरी का आरोप कितना भी गंभीर क्यों न हो, क्या किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह सजा देने का अधिकार है। बाइट रोहित कुमार आरोपी बाइट नीतीश कुमार परिजन0
0
Report
कोटा में पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी, सराफा व्यापारी मौलिक जैन की हत्या
Kota, Rajasthan:Kota पारिवारिक विवाद के चलते हुई चाकूबाजी की घटना,सर्राफा व्यापारी की साले ने चाकू मारकर हत्या, सराफा व्यापारी मौलिक जैन की हत्या, बहनोई कपिल जैन पर चाकू से हमला करने का आरोप, दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद परिसर अस्पताल का घटनाक्रम,अस्पताल में भर्ती परिजनों से मिलने गए थे,ICU के बाहर की घटना, पुलिस अधिकारियों ने की घटना की पुष्टि, कोटा पुलिस मामले की जांच में जुटी, मृतक का मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम,शव परिजनों को किया सुपुर्द, बाइट - 1. बलदेव,CI दादाबाडी 2. परिजन0
0
Report
बेगूं में अज्ञात वाहन से 11kV खंभा टूट कर लटका, यातायात बाधित
Begun, Rajasthan:बेगूं नगर में उप कारागृह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि 11 हजार केवी लाइन का खंभा आधा टूटकर दीवार के सहारे लटक गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना बुधवार शाम की है। मामले की सूचना संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन अब तक खंभे को ठीक करने या हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। यह मार्ग एडीजे, पुलिस उपाधीक्षक और तहसीलदार के निवास पर जाने का मुख्य रास्ता है। खंभा क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
रुवां ग्राम पंचायत: चौथे चरण में दावेदारों की भिड़ंत, जनता को विकास की उम्मीद
Didwana, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रुवां ग्राम पंचायत में इस बार सरपंच पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं, ऐसे में गांव का चुनावी माहौल भी लगातार गर्माता है। इसी बीच Zee Media की टीम रुवां ग्राम पंचायत पहुंची, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव के चुनावी माहौल को समझने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्याओं, विकास की जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे टीम के सामने रखे। साथ ही इस बार चुनाव में उनके लिए सबसे अहम मुद्दे क्या हैं और वे पंचायत से किस तरह के विकास की उम्मीद रखते हैं, इस पर भी खुलकर अपनी बात कही। तो आखिर रुवां ग्राम पंचायत में इस बार चुनावी मुद्दे क्या हैं? ग्रामीण किस तरह के प्रतिनिधि की तलाश में हैं और दावेदारों के सामने क्या चुनौतियां हैं? देखिए Zee Media की खास चुनावी चर्चा, संवाददाता हनुमान तंवर के साथ।0
0
Report
जनजातीय गौरव दिवस पर बीजेपी ने उपलब्धियाँ गिनाईं, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी घोषित करेगा
Sahibganj, Jharkhand:जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उपलब्धिया गिनाई. वही बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने अगले दस दिनों के भीतर मोर्चा के प्रदेश कमिटी और जिलाध्यक्ष कि घोषणा होने का दावा किया हैँ. साहिबगंज के एक होटल में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष गौतम यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव और प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश तिवारी, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो उपस्थित रहे. जनजातीय गौरव दिवस पर जिला महामंत्री सालखु सोरेन ने कहा कि 2014 को जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने आदिवासियों के सम्मान के लिए कई कार्य किया. देश के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बनी, बिरसा मुंडा को सम्मान मिला. इसके अलावे बहुत सारे कार्य हुए. वही ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि अगले 10 दिनों में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों कि घोषणा हो जाएगी.वही पंचायत चुनाव को लेकर सरकार कि मंशा पर सवाल उठाते हुए सरकार पर चुनाव टालने का भी आरोप लगाया.0
0
Report
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद के बाद परमजीत हत्या: CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:क्राइम ब्रांच के अधिकारी मृतक के घर पहुंचे। परिवार चाहता है सिर्फ न्याय। धनतेरस की रात पार्किंग विवाद के कारण परमजीत की हत्या की घटना का वीडियो सामने आ गया। वीडियो में आरोपी मोहन शर्मा परमजीत पर गोलियाँ बरसाता दिख रहा है। वीडियो जारी होने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी परमजीत के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि परिवार न्याय चाहता है। सेक्टर 21, फरीदाबाद के मकान नंबर 641 में परमजीत रहता था। धनतेरस की रात लगभग 9 से 9:30 बजे मोहन शर्मा ने उसके सेकंड फ्लोर से ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाईं; परमजीत घर के बाहर भागा, उसने उसका पीछा किया और पत्नी के सामने भी फायरिंग की। लगभग 15 फायर हुए, 9 गोलियाँ परमजीत को लगीं और वह मौत के घाट उतर गया। अगले दिन फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका परमजीत से पार्किंग विवाद था। CCTV फुटेज जारी होने के बाद एसीपी क्राइम वरुण दहिया और क्राइम ब्रांच की टीम परमजीत के घर पहुंची और परिजनों से बात की। एसीपी ने कहा कि परिवार न्याय की मांग कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक बढ़ने पर सरकार का फैसला: 5500 रुपये प्रति मानक बोरा
Narayanpur, Jharkhand:तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली पारिश्रमिक दर 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है... तेंदूपत्ता संग्राहकों से सवाल--- सरकार के इस कदम से कितनी मिली राहत0
0
Report
रतलाम: करणी सेना के महिपाल मकराना की रिहाई पर चर्चाएं तेज़
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को जेल से रिहा कर दिया गया है। बीती देर शाम पुलिस ने महिपाल सिंह मकराना और उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि, अब महिपाल सिंह की रिहाई हो गई है, लेकिन करणी सेना के अन्य कार्यकर्ता अभी भी जेल में बंद हैं। महिपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद करणी सेना के अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए विरोध जताया था। ऐसे में उनकी अचानक रिहाई अब कई सवाल और चर्चाओं को जन्म दे रही है। फिलहाल महिपाल सिंह मकराना को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है। वहीं, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की नजर अब जेल में बंद अन्य साथियों की रिहाई पर टिकी है.0
0
Report
महराजगंज में छठ घाट का निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा-योजना सुदृढ़ करने के निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर - लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज नगर पालिका की टीम के साथ शहर के प्रमुख बलिया नाला छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इस प्रमुख घाट पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। वी/ओ- कल से शुरू हो रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व जिसको लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल में ज़ी मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए पुलिस विभाग को महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा घाटों पर बेहतर पब्लिक एड्रेस सिस्टम यानी लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने को कहा गया है जिससे श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं समय पर पहुंचाई जा सकें। प्रशासन का दावा है कि छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम पूजा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है。0
0
Report
Advertisement
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का गाडरवारा में धमाकेदार शुभारम्भ, युवा खेल भावना से भरे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग के इस टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ समारोह में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गाडरवारा के रूद्र मैदान में 11 से 17 नवंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत ध्वजारोहण और खिलाड़ियों के आकर्षक मार्चपास्ट के साथ हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाते हैं और मध्यप्रदेश आज खेल के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे गाडरवारा के लिए गौरव का पल बताते हुए युवाओं से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया。0
0
Report
करणी सेना के विरोध के चलते रतलाम पुलिस अलर्ट: शहर सुरक्षा चौकसी तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज सुबह से ही पुलिस का हाई अलर्ट देखने को मिल रहा है... शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है... जिले के अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है... वज्र वाहन सहित पुलिस के तमाम वाहन तैयार हैं... पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों को शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है... एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं... शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है... दरअसल, इसकी वजह है करणी सेना का आंदोलन... कल यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय यात्रा निकाली जानी थी... लेकिन बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की... करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर देर शाम जेल भेज दिया गया है... इसके बाद आज करणी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी... इसी चेतावनी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है... और शहर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है...0
0
Report
भीलवाड़ा: 5 किमी सड़क चौड़ीकरण, 12 मांगे लेकर ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, 10 दिन का अल्टीमेटम कमालपुरा से आरर्जियां तक 5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा शहर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित महुआखुर्द गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। सरपंच प्रतिनिधि किशन जाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर 12 सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कमालपुरा से आरर्जियां तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण की प्रमुख मांग उठाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त छोटे-छोटे सड़क मार्गों की मरम्मत करवाने की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की 12 सूत्रीय मांगों पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं।0
0
Report
Advertisement
ऊधम सिंह नगर में गन्ने के खेत में आग, 7.5 एकड़ फसल जली
Bahara Boj, Uttarakhand:गन्ने के खेत में आग लगने 7.5 एकड़ फसल खराब。 स्थान: ऊधम सिंह नगर。 गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक 7.5 एकड़ गन्ने जलकर खराब हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारी राखी ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों और आग से नुकसान का आकलन किया। वहीं पटवारी राखी ने कहा कि 7.5 एकड़ गन्ने के खेत में आग लगने से लगभग 15 लाख रुपए का गन्ने की फसल का नुक़सान हुआ है, जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी。 बाइट:राखी, पटवारी।0
0
Report
अलीराजपुर में अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन; लाखों की शराब जब्त
Alirajpur, Madhya Pradesh:अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अलग-अलग कार्रवाई में लाखों की शराब जब्त, आलीराजपुर के शराब तस्करों के निशाने पर ड्राई स्टेट गुजरात, बाइक के माध्यम से जंगलों से होते हुए रोज जा रही है हजारों पेटी शराब मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले आलीराजपुर में अवैध शराब के तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, जिले के दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के इस कड़े एक्शन से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। झाड़ियों और जंगलों में छिपाकर रखी गई थी शराब मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चांदपुर थाना पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों और जंगलों में दबिश दी। पुलिस ने झाड़ियों के अंदर छिपाकर और दबाकर रखी गई करीब 4 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। तस्कर इस शराब को सुनसान रास्तों के जरिए खपाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़ी बोलेरो और शराब वहीं दूसरी और एक अन्य बड़ी कार्रवाई में आलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को दबोचा है। पुलिस की इस कार्रवाई में भी भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त किया गया है। ड्राई स्टेट गुजरात बनता है मुख्य निशाना सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश से सटे ड्राई स्टेट (शुष्क राज्य) गुजरात में अवैध शराब की तस्करी के लिए आलीराजपुर के जंगलों और ग्रामीण रास्तों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ से बाइक और अन्य वाहनों के माध्यम से शराब की खेपें रोज गुजरात की सीमाओं में भेजी जाती हैं। 'जीरो टॉलरेंस' के तहत जारी रहेगा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और नशे के अवैध नेटवर्क को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के कड़े रुख के बाद आलीराजपुर जिले के तमाम थानों और जंगलों में पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और छापेमारी कर रही हैं, जिससे तस्करों में भारी खौफ देखा जा रहा है।0
0
Report
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर जलते आईसर में आग, चालक- क्लीनर ने जान बचाई
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर आईसर वाहन में लगी भीषण आग चलती गाड़ी में स्पार्किंग के कारण वाहन ने पकड़ी आग, उठी तेज लपटे ड्राइवर और क्लीनर ने वाहन से कूदकर बचाई जान तत्काल सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं उज्जैन के नेशनल हाईवे, उज्जैन-गरोठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग पर एक चलते आईसर वाहन में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते ऊंची ऊंची आग की लपटे उठने लगी । जलते वाहन में से ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई । दरअसल उज्जैन-गरोठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक आईसर वाहन में अचानक आग लग गई । आग इतनी भीषण थी की दूर से ही आग की ऊंची-ऊंची लपटे दिखाई दे रही थी । ड्राइवर और क्लीनर ने जलते वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई और तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी । फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । गनीमत रही कि आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आईसर पूरी तरह जल कर खाक हो गई । संभावना जताई जा रही है कि वाहन ने वायरिंग में स्पार्किंग के चलते आग पकड़ी थी ।0
0
Report
Advertisement
