221010
भभुआ कोर्ट में गवाही देने आई महिला कोर्ट परिसर में गिरकर हुई बेहोश
Varanasi, Uttar Pradesh:भभुआ कोर्ट में एक गवाही देने आई एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना के अनुसार 30 वर्षीय महिला, देवरजी गांव की निवासी, कोर्ट परिसर में अचेत हो गई। वहीं कोर्ट प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसके चलते वहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में मुलाकात: भजनलाल शर्मा ने युवाओं के कौशल और खेल पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री mansukhmandviya जी से भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान के युवाओं को कौशल, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने, प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने, खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार तथा 'MY Bharat' के माध्यम से युवाओं के नेतृत्व और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री श्री Narendramodi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।0
0
Report
नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण: सीट शेयरिंग पर उप-चर्चा, कांग्रेस-एसपी से मिल सकती है बात
New Delhi, Delhi:उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण ने कहा है कि हम सीटों की शेयरिंग के साथ शेयर और राजनीतिक पहलुओं पर विचार करके सब तय करेंगे कि किस दल के साथ चुनाव लड़ना है तो उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाने की बात से इनकार नहीं किया।आज़ाद पार्टी0
0
Report
प्रयागराज के चकिया कब्रिस्तान में अतीक का बेटा आबान अहमद दफन होगा - खबर
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के चकिया कब्रिस्तान में दफन होगा अतीक का बेटा आबान अहमद। वॉक थ्रू... कब्रिस्तान से ..0
0
Report
Advertisement
जेतपुर में बोलेरो-बाइक दुर्घटना: 63 वर्षीय वृद्ध की मौत
Jetpur, Gujarat:જયાજાલોટ, જેતપુરના થાણાગાલોળ ગામે બોલેરો અને બાઈક વચ્ચે અકસ્માત, વાડીથી ઘરે પરત ફરી રહેલા 63 વર્ષીય વૃદ્ધને વેલનાથ બાપાના મંદિર પાસેના વળાંક પર બોલેરોએ હડફેટે લીધા, અકસ્માતમાં રમેશભાઈ આંબાભાઈ ઉનાગરનુંиҭ ఘటనાસ્થળે જ મોત નીપજ્યું, મૃતદેહને પોસ્ટમોર્ટમ માટે જેતપુર સરકારી હોસ્પિટલ ખાતે ખસેડવામાં આવ્યો, જેતપુર તાલુકા પોલીસ હોસ્પિટલ પહોંચી આગળની કાર્યવાહી અને અકસ્માતની તપાસ હાથ ધરી,0
0
Report
कोरबा जंगलों में हाथी दल: वीडियो बनाने से बचें, सुरक्षा अपनाएं
Korba, Chhattisgarh:कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमूरा रेंज के जंगलों में इन दिनों 9 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिसमे 1 नर, 6 मादा और 2 बेबी एलीफैंट शामिल है. इन जंगली हाथियों से जनहानि रोकने वन विभाग लगातार मुनादी कराकर लोगों को हाथियों के दल से दूर रहकर अपना बचाव करने सतर्क करते हुए अपील कर रहे हैँ की हाथियों के समीप बिल्कुल न जाएँ और किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी के चक्कर में अपनी व परिवार की जान जोखिम में न डालें. बावजूद मनाही के बाद भी कुछ असामाजिक व शरारती तत्व अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से हाथियों को उकसाने का काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से गंभीर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। ऐसी ही एक घटना तब सामने आई जब कुदमुरा रेंज अंतर्गत ग्राम कलमीटिकरा के पास जंगल में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जिनमे से कुछ उपद्रवी व शरारती तत्व पेड़ों पर चढ़ जान जोखिम में डालकर मोबाइल से हाथियों का वीडियो बनाने लगे. इस दौरान एक शरारती ग्रामीण ग्राम कलमीटिकरा निवासी 30 वर्षीय किरण कुमार राठिया हाथियों के दल के पास जा पहुंचा और हाथियों की चपेट में आ गया. हाथी उसे दौड़ाने लगे तब वह जान बचाकर भागने लगा. इस दौरान उनके हाथ में चोट आई और वह घायल हो गया। गनीमत रही कि हाथियों ने उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करतला पहुंचाया गया और तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही विभाग द्वारा घायल किरण कुमार राठिया की पत्नी सविता राठिया को ₹2,000 (दो हजार रुपये) की तात्कालिक सहायता राशि नकद प्रदान की गई। घटना में ग्रामीण के जीवन के बाल-बाल बचने के बाद, वन विभाग ने क्षेत्र के निवासियों और आसपास के ग्रामीणों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है. गौरतलब है की हाथियों को परेशान करने, उकसाने या वन नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कठोर दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.0
0
Report
ED ने रोहतक में छापा: 150 करोड़ हवाला मामले में अखिलेश सिंह के नेटवर्क पर केंद्रित कार्रवाई
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के कथित नेटवर्क पर ईडी की फिर कार्रवाई, 150 करोड़ के हवाला मामले में रोहतक के बियर प्लांट पर छापेमारी जमशेदपुर : शहर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी की टीम ने हरियाणा के रोहतक स्थित विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बियर फैक्ट्री बोतलिंग और पैकेजिंग प्लांट में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हवाला के जरिए करीब 150 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गयी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में पहले ही ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की थी। अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने रोहतक स्थित प्लांट में दबिश दी है। जांच एजेंसी को आशंका है कि कुछ संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और हवाला नेटवर्क के तार इस मामले से जुड़े हो सकते हैं। ईडी की कार्रवाई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बियर फैक्ट्री बोतलिंग और पैकेजिंग प्लांट का संचालन किया जाता है। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कंपनी और इससे जुड़े लोगों के बीच वित्तीय लेन-देन का स्वरूप क्या रहा है और क्या इसमें किसी अवैध धन के इस्तेमाल की संभावना है। ईसीआईआर/आरएनजेडओ/07/2026 के तहत जांच बताया जा रहा है कि ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर/आरएनजेडओ/07/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच का दायरा हरियाणा के अलावा पंजाब और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार, हवाला नेटवर्क के तार पंजाब के लुधियाना और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित कोल ब्लॉक क्षेत्रों तक जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है。 जांच एजेंसी कथित तौर पर उन वित्तीय चैनलों की जांच कर रही है, जिनके माध्यम से बड़ी रकम का स्थानांतरण किया गया। इसमें कुछ संदिग्ध नोट नंबरों और लेन-देन के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद पहली बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद ईडी की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एजेंसी अब हत्या मामले से जुड़े संभावित आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि अपराध जगत से जुड़े लोगों के बीच आर्थिक लेन-देन और संपत्ति के स्रोत क्या रहे हैं। अखिलेश सिंह का नाम जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में कई आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं। लंबे समय से जांच एजेंसियां उसके कथित आर्थिक साम्राज्य और संपत्तियों की जांच करती रही हैं। क्लियर कोर्ट से राहत के बाद फिर बढ़ी जांच की गतिविधि सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जुड़े एक मामले में राहत मिलने के बाद अब ईडी की ओर से दोबारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित हवाला नेटवर्क के जरिए किस-किस व्यक्ति या संस्था को धन पहुंचाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं। कई राज्यों तक फैला जांच का दायरा ईडी की जांच केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। मामले में हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों को जांच के दायरे में रखा गया है। एजेंसी आर्थिक दस्तावेजों, बैंक खातों, कंपनियों के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही है。 जांच के दौरान यदि अवैध धन के लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो आगे और कार्रवाई की संभावना जतायी जा रही है。 फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जांच एजेंसी को क्या-क्या अहम सुराग मिले हैं और आगे की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ेगी.0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल में घायल यात्रियों के लिए सुविधाओं का भरोसा दिया
Aram Pora, Ganderbal, Deputy Commissioner Anantnag(Yatra Officer Pahalgam Axis), Dr. Bilal Mohiuddin Bhat (IAS), today visited the Associated Hospital, Government Medical College (GMC), Anantnag, to meet with the injured SANJY-2026 Yatris who had suffered an accident at Bijbehara. According to officials, four (04) pilgrims sustained injuries in the unfortunate incident that occurred earlier in the day. The DC was accompanied by Tehsildar Anantnag, Medical Superintendent of the hospital, GMC Anantnag's Nodal Officer for SANJY-2026, and other concerned officials. During the visit, the Deputy Commissioner interacted with the injured pilgrims, inquiring about their health, recovery status, and the quality of healthcare services being provided. He directed the medical staff to ensure the best possible facilities and dedicated medical attention for their swift recovery. Expressing sympathy with the affected families, the DC prayed for the speedy recovery and well-being of the injured pilgrims. He advised them to remain in contact with the authorities and assured them of full support from the district administration during this difficult time. Additionally, Dr. Bilal took stock of the day-to-day patient care at the hospital and instructed the staff to provide seamless service, ensuring that no patients including the injured Yatris face any undue inconvenience. He also emphasized maintaining high standards of cleanliness and aesthetics, befitting the status of the healthcare institution. On the occasion, the DC inspected the registration counters and other facilities, directing the authorities to streamline the process for convenience of both patients and their attendants. Later, the DC conducted an on-site review of the proposed area for new OPD registration counters and instructed the concerned engineers to prepare practical Detailed Project Reports (DPRs) to ensure the available space is effectively utilized.0
0
Report
धर्मशीला गुप्ता ने ऑनलाइन अंतिम संस्कार मामले पर युवाओं से सावधान रहने की सलाह
New Delhi, Delhi:सोनीपत में ऑनलाइन अंतिम संस्कार की घटना पर बीजेपी के सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि मैं देश के सभी युवक और युवतियों से यह कहना चाहती हूं कि आप अगर अपने मां बाप के साथ इस तरह का सुलूक करेंगे तो कल आपके बच्चे भी आपके साथ इसी तरह का सुलूक करेंगे...इसलिए वक्त रहते संभल जाये0
0
Report
लगातार बारिश से अलवर डूबा: किशनकुंड में झरना, शहर में जलभराव, नदियाँ उफान
Alwar, Rajasthan:लगातार बारिश से अलवर तरबतर: किशनकुंड में झरना शुरू, नदियाँ उफान पर, शहर में जलभराव अलवर शहर सहित जिलेभर में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। भारी बारिश के चलते किशनकुंड में झरना शुरू हो गया, जिससे सागर जलाशय में भी पानी की आवक बढ़ी है। झरने का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कई लोग झरने में नहाते हुए भी नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का जोर जारी है। अकबरपुर, सिलीसेढ़ और सिरावास में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। रूपारेल नदी में पानी की आवक शुरू हो गई है, वहीं सिरावास नदी का बहाव तेज हो गया है। सिलीसेढ़ झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यदि कैचमेंट क्षेत्र में इसी तरह बारिश जारी रही तो आने वाले दिनों में झील से पानी की चादर चलने की संभावना है। इसके अलावा प्रसिद्ध गरवाजी झरने में भी पानी का वेग बढ़ गया, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। वहीं, शहर में बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई वाहनों के बंद होने की भी खबरें सामने आई हैं.0
0
Report
Advertisement
पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र, 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी लोकेशन चौरासी हेडलाइन - पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र, 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बॉडी - डूंगरपुर जिले के कुआं थाने के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि टीम द्वारा खार के बोडमली-खार रोड पर नाकाबंदी की गई थी । नाकाबंदी के दौरान एक युवक सफेद कट्टा लेकर जा रहा था। टीम ने युवक को रुकवाया और उसके कट्टे की तलाशी ली। तलाशी में कट्टे में गांजा भरा हुआ था। जिस पर पुलिस ने खार निवासी 30 वर्षीय कमलेश डामोर को गिरफ्तार किया। वही उसके कब्जे से 646 ग्राम सुखा गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। वही पुलिस आरोपी से गांजा खरीदने व बेचने के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है। रघुवीर सिंह थानाधिकारी कुआं0
0
Report
सड़क अभाव में छात्र संघर्ष, प्रतापगढ़ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग तेज
Pratapgarh, Rajasthan:सड़क अभाव में छात्र संघर्ष, प्रतापगढ़ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग तेज प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशलपुरा के रेंनंदापाड़ा और भोकपुरा के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क नहीं होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें प्रतिदिन कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करो का खेड़ा पहुंचना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी प्रतिदिन इसी कच्चे मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं। बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ भर जाने से बच्चों को पैदल चलने में भारी दिक्कत होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे अभिभावकों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रेंनंदापाड़ा-भोकपुरा से करो का खेड़ा तक सड़क निर्माण की मांग कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका आरोप है कि वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को भी कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कर शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल स्कूली बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों को भी आवागमन, कृषि कार्य और आपातकालीन सेवाओं में राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से बरसात के मौसम को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।0
0
Report
प्रतापगढ़ के ग्रामीणों ने वर्षों से अधूरी सड़क खुद मरम्मत शुरू की
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छरी गांव में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने और हर बारिश में मार्ग के दलदल में तब्दील हो जाने से परेशान ग्रामीणों ने अब प्रशासन का इंतजार छोड़ स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया है। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीण अब आपसी सहयोग और श्रमदान के जरिए मार्ग की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कच्ची सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं, जबकि चारपहिया वाहन भी कई बार कीचड़ में फंस जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गांव की इस प्रमुख समस्या को भुला दिया जाता है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष सड़क निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब श्रमदान के माध्यम से सड़क की मरम्मत और निर्माण का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पक्की सड़क निर्माण की स्वीकृति देकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
खून से मुख्यमंत्री को पत्र: छात्र संघ चुनाव बहाल का धरना चौथे दिन
Alwar, Rajasthan:खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर छात्रों का धरना चौथे दिन भी जारी अलवर में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने और राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को लेकर आरआर कॉलेज चौराहे पर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन ने उस समय नया रूप ले लिया जब धरने पर बैठे छात्रों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अपने खून से पत्र लिखकर चुनाव बहाली की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस नेता दीन बंधु शर्मा ने कहा छात्र चार दिन से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे है लेकिन न प्रशासन न भाजपा के किसी नेता ने इनको कोई आश्वासन नहीं दिया गया । बाइट: दीन बंधु शर्मा सफेद शर्ट में छात्रों का कहना है कि लंबे समय से कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है और उनकी समस्याएं प्रभावी ढंग से सामने नहीं आ पा रही हैं। धरने के दौरान आरआर कॉलेज के छात्र अभिषेक जायसवाल भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और छात्रों से बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलते तक उनका अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगा। बाइट:धरनार्थी0
0
Report
kaayestha raajneeti ka girta graaf: Bihar me hāṣīe par prachin taakat ki laḳhcha
Patna, Bihar:bihar ki siyasat me 'haashiye' par kaayestha, 21 vidhaayakon se shuru hua safar 1 par simta bihar me kaayestha jaat se kabhi mukhyamantri aur vidhan sabha adhyaksh rahe ab raajneetik vadjudh par sankat bihar me kabhi satta ki dhuri raha kaayestha samaaj aaj haashiye par hai bihar ki rajneeti me oont kis karvat baithega, yeh koi nahin jaanta jab raajneetik oont doosri taraf baithta hai, to purani karvat ki charcha shuru ho jaati hai baanki pur upchunav ne sulbe ki siyasat me kai gambhir sawal khade kar diye hain kaayesthon ki siyasii itihas ki shuruat desh ki aazadi ke daur se karna behad zaroori hai. kyonki svadhinata sangraam se lekar bharatiya samvidhan ke nirmaan tak me kaayestha samaaj ki bahut badi bhoomika rahi hai jab samvidhan banane ki kavayad start ho rahi thi to uske antarik adhyaksh Bihar ke kaayestha samaaj se aane wale sachchidanand sinha the samvidhan Sabha ke adhyaksh dr rajendra prasad the. jo rashtrapati bhi bane. yeh bhi kaayesthe the aur yeh bhi taaluk Bihar se hi rakhte the bihar ki rajneeti me kaayestha samaaj ka prabhav keval vidhaayakon tak seemit nahi raha. 1952 me hue pehle chunav me 252 seaton me se 21 vidhaayak kaayestha samaaj se chune kar vidhaaylaya pahonche the. iske baad samay ke saath ye pratinidhitva lagatar ghata. 1952 – 21 vidhaayak, 1962 – 11 vidhaayak, 1969 – 7 vidhaayak, 1972 – 4 vidhaayak, 1977 – 9 vidhaayak, 1980 – 6 vidhaayak, 1985 – 5 vidhaayak, 1990 – 4 vidhaayak, 1995 – 7 vidhaayak, 2000 – 4 vidhaayak, 2005 – 4 vidhaayak, 2010 – 3 vidhaayak, 2015 – 4 vidhaayak, 2020 – 3 vidhaayak, 2025 – 2 vidhaayak, 2026 (baanki pur upchunav ke baad) – 1 vidhaayak hi kaayestha samaaj se bache hain.0
0
Report
सरायली पुल पर पानी का टैंकर खड्ड में गिरा, एक की मौत, दो घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र के सरायली पुल से पानी का टैंकर नीचे खड्ड में गिर गया, टैंकर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल बड़सर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बारे में जानकारी के अनुसार टैंकर शाहतलाई की ओर से आ रहा था कि पुल से नीचे खड्ड में गिर गया। पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह (गांव वलू, हमीरपुर) के रूप में हुई है; चालक सुनील कुमार (घुमारपुर) और गुलजार (सेऊ तलाई) घायल हैं।0
0
Report
Advertisement
