गौर गांव में दुर्गा पूजा के दौरान भव्य झांकी का आयोजन, भारी भीड़ उमड़ी
Varanasi, Uttar Pradesh:बंगलाचट्टी के गौर गांव में शिव शक्ति युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा अष्टमी के दिन मां दुर्गा, कृष्ण और महाकाली की भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. वंश नारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम और ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता 'डब्लू' ने फीता काटकर किया। इससे पहले, दोनों नेताओं ने दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। झांकी को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जुटी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
