icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर जलभराव: हाईकोर्ट ने नगर निगम की दावों पर कड़ा सवाल, मानसून में जांच

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर हर साल बारिश के साथ शहर में होने वाले जलभराव को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम के दावों पर कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीधे पूछा "क्या नगर निगम यह गारंटी दे सकता है कि अब शहर में कहीं भी जलभराव नहीं होगा?" लेकिन निगम इसका ठोस जवाब नहीं दे सका। नगर निगम ने कोर्ट को बताया कि शहर में चिन्हित 236 जलभराव वाले स्थानों में से 109 जगहों पर सुधार का काम पूरा कर लिया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने सवाल किया कि क्या अब इन 109 जगहों पर बादलों के बरसते ही पानी नहीं भरेगा? निगम इस सवाल पर भी गारंटी नहीं दे पाया।कोर्ट ने कहा कि नगर निगम के दावों की असली परीक्षा तो मानसून में ही होगी। साथ ही हाईकोर्ट ने अमृत और स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिली राशि, उसके खर्च, नई सीवर लाइनों की स्थिति और जलभराव रोकने के लिए किए गए पूरे इंतजामों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया है। नगर निगम ने जवाब देने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय कर दी है।
0
0
Report

बाकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत तय, विपक्षी दलों को बड़ा झटका

Patna, Bihar:बाकीपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और जन सुराज ने अपने अभियान तेज कर दिया है.. हर तरफ से जीत की दावेदारी हो रही है.. भाजपा का बयान...बाकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नवीन कुमार सिन्हा की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है। बाकीपुर की जनता ने एनडीए के ट्रैक रिकॉर्ड को देखने का काम किया है। बाकीपुर की जनता बिहार सरकार के सुशासन, विकास और स्थिरता के साथ है। बाकीपुर की महान जनता एनडीए को पिछले लगातार कई वर्षों से जिताने का काम कर रही है। बाकीपुर की जनता कभी भावनात्मक मुद्दे में आने वाली नहीं है। बाकीपुर की जनता को विकास पसंद है। बाकीपुर की जनता को राज्य का सुशासन पसंद है। बाकीपुर की जनता को राज्य की एनडीए सरकार की स्थिरता पसंद है। फिर से बाकीपुर की जनता एनडीए के प्रत्याशी नवीन कुमार सिन्हा जी पर अपना विश्वास जताने का काम करेगी। और बाकीपुर की जनता फिर से एनडीए प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी。 राजद का बयान....बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वहाँ की जनता ने निर्णय ले लिया है, संकल्प ले लिया है। इस बार भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाना है और महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार श्रीमती रेखा गुप्ता जी को भारी मतों से चुनाव जिताना है। चूँकि भारतीय जनता पार्टी ने तीन दशक से वहाँ की जनता को ठगने का काम किया है, झाँसा देने का काम किया है। सरकार में रहते हुए भी वहाँ की जनता का जो मूल समस्या है, यथावत है। इसीलिए इस बार वहाँ की जनता ने तय कर लिया है कि हर हाल में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाना है, इसलिए एकतरफा लहर है और उस लहर में कहीं कोई नहीं है।" जन सुराज का बयान...जिस ढंग से बांकीपुर की भीड़ जन सुराज का समर्थन करने सामने आ रही है, ये बताता है कि परिणाम क्या होने वाला है। बीजेपी के हार्डकोर समर्थक जो आज तक अपने आप को कहते आ रहे थे या बीजेपी जिनपे दांव खेलने की बात करती थी, आज वो सारे जन सुराज को समर्थन दे रहे हैं। वार्ड नंबर 25 जो नितिन नवीन का घर है, वहां पे उनके समर्थक जब जन सुराज को सपोर्ट कर रहे हैं, हमारे लिए मीटिंग्स ऑर्गेनाइज कर रहे हैं और बढ़-चढ़कर साथ दे रहे हैं, तो ये यहां पे बता रहा है कि आपके गढ़ में, आपके गली में, आपके घर में घुसके हमने अपनी पार्टी को स्टैब्लिश किया है और आपकी नाकामयाबियों को हमने दर्शाया है और आज लोग इस बात से इत्तेफाक रख रहे हैं। तो परिणाम बांकीपुर में बदलने वाला है, इतिहास बदलने वाला है और पटना इस चीज़ के लिए तैयार है, बांकीपुर इस चीज़ के लिए तैयार है, पूरा बिहार इस चीज़ के लिए तैयार है।
0
0
Report
Advertisement

दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में उपायुक्त ने निरीक्षण किया; बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Dumka, Jharkhand:दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से इलाज और जांच के नाम पर बिचौलियों द्वारा ठगी का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा अचानक फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, डायलिसिस वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल में संचालित जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया इस दौरान कई मरीजों ने उपायुक्त को बताया कि कुछ बिचौलिये इलाज और जांच के नाम पर उनसे पैसे की मांग कर ठगी कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को ऐसे बिचौलियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया उपायुक्त ने अस्पताल की जांच व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने, मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा संथाल परगना के छह जिलों से आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
0
0
Report

बद्रीनाथ मंदिर चोरी केस: रिटायर के एक दिन पहले संदिग्ध गतिविधियों के आरोप

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामला: रिटायरमेंट के एक दिन पहले ही संदिग्ध हरकत, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में कैद गतिविधियां, एसआईटी ने चार घंटे की पूछताछ के बाद की कार्रवाई चमोली। बद्रीनाथ मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र चौहान 30 जून को अपने पद से रिटायर हुए थे, जबकि 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में उन्हें गडना कक्ष से नकदी निकालते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखा गया है। इसके अलावा 22 और 25 जून की फुटेज में भी उनकी गतिविधियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। एसआईटी ने बद्रीनाथ में करीब चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दोपहर 2:59 बजे उन्हें हिरासत में लेकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद मंदिर प्रशासन और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी आगे की जांच में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।
0
0
Report

राजद छोड़ने पर संतोष सुमन का दावा; तेजस्वी यादव को यूरोप में बिजनेस सलाह

Gaya, Bihar:मृत्युंजय तिवारी के राजद छोड़ने पर संतोष कुमार सुमन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की कि वह गलत जगह थे, वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। राजद के उपकृत पर पर्दा डालने का काम किया गया। लेकिन जो कल्चर है वहाँ का निश्चित तौर पर अच्छे व्यक्ति वहाँ टिक नहीं सकते। इसका नतीजा है कि आज बेआबरू होकर उनके घर से निकल रहे हैं। यह डिसीजन पहले ले लेना चाहिए था; बाकी उनकी व्यक्तिगत बातें हैं, बहुत ज्यादा हम नहीं बोल पाएंगे, लेकिन हम समझते हैं कि उस कल्चर में कोई भी नहीं रुक सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि एक चेहरा और एक आवाज निश्चित तौर पर कुंड हो जाएगी; तो पार्टी के आवाज देने वाला, पार्टी के बात को रखने वाला कौन होगा? उनके हटने से पार्टी को निश्चित तौर पर ज्यादा परेशानी होगी, लेकिन ठीक है, यह उनका आंतरिक मामला है कि वह अपनी पार्टी को कैसे लेकर जाना चाहते हैं। अभी देखते हैं कि चुनाव है, उम्मीदवार जो खड़ा किए हैं उनके नामांकन में कोई बड़े नेता नहीं आए और अपने यूरोप में घूम रहे हैं; कब आएंगे प्रचार करें, तो जिसकी मनोदशा ही ऐसी है जो मना के चलता हो कि राजनीति करना मेरे बस की बात नहीं है, तो हमें लगता है कि उनको कोई दूसरा रास्ता चुनना चाहिए; राजनीति से बेहतर विकल्प भी बहुत हैं, यूरोप में भी कई धंधे उनको मिल जाएंगे। वो काम करें, बेकार के झूठ-मूठ के परेशान कर रहे हैं जनता को भी और भ्रम रहे हैं लोकतंत्र को भी बदनाम कर रहे हैं। तो हमें लगता है कि तेजस्वी यादव के लिए राजनीति ठीक नहीं है। बाइट: डॉ संतोष कुमार सुमन, लघु जल संसाधन मंत्री, सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हम पार्टी
0
0
Report
Advertisement

हाइटेंशन पोल से टकराई तेज बस, बिजली लाइन बंद रहने से बड़ा हादसा टला

Kasganj, Uttar Pradesh:हाइटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकराई तेज रफ्तार बस, टला बड़ा हादसा कासगंज यूपी के कासगंज में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री घायल हो गया, संयोगवश उस समय हाइटेंशन लाइन में विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया。 दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गंजडुंडवारा से सिढ़पुरा जा रही एक प्राइवेट बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लगे हाइटेंशन लाइन के विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार एक यात्री घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। सूचना मिलते ही थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय हाइटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा होता, तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था।
0
0
Report

हादीया निसार ने NEET-UG 2026 में जम्मू-कश्मीर का शीर्ष स्थान पाया, AIR 99

Aram Pora, Ganderbal, Bringing immense pride to the Union Territory, Hadiya Nisar has emerged as the Jammu & Kashmir topper in NEET UG 2026, securing an outstanding All India Rank (AIR) 99 with a 99.9931 percentile. Her exceptional performance has placed her among the top medical aspirants in the country, making her the highest-ranked candidate from Jammu & Kashmir in this year's National Eligibility cum Entrance Test (NEET-UG). Hadiya's remarkable achievement is the result of years of dedication, disciplined preparation, and consistent hard work. Her success has been widely celebrated by her family, teachers, and well-wishers, who described it as a proud moment not only for them but for the entire Union Territory. Educationists have hailed her achievement as an inspiration for thousands of aspiring doctors across Jammu & Kashmir. They said her success proves that determination, perseverance, and focused preparation can lead to excellence at the national level. The NEET UG examination is India's premier entrance test for admission to MBBS, BDS, and other undergraduate medical courses. Hadiya Nisar's stellar performance has added another glorious chapter to Jammu & Kashmir's academic achievements and is expected to motivate countless students to pursue their dreams with confidence and commitment. Her achievement stands as a symbol of excellence and hard work, bringing laurels to Jammu & Kashmir on the national stage.
0
0
Report

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रामपुर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण नोटिस वापस लेने की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण का नोटिस वापस लिया जाए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नई दिल्ली: 17 जुलाई 2026 ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (RDA) द्वारा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण के लिए जारी नोटिस को भेदभावपूर्ण, प्रतिशोधात्मक और अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस कार्रवाई को तुरंत रोका जाए और ध्वस्तीकरण का नोटिस वापस लिया जाए। बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान के खिलाफ नहीं है, बल्कि मुसलमानों की शैक्षणिक तरक्की के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि सरकारें एक तरफ मुसलमानों की शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने में नाकाम रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जो संस्थान जनता के संघर्ष और कुर्बानियों से बने हैं, उन्हें विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी बहानों से निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार यह कदम एक तरफ आज़म खान के खिलाफ राजनीतिक बदले को दर्शाता है और दूसरी तरफ मुस्लिम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और कमजोर करने की कोशिश है। डॉ. इलियास ने RDA के इस दावे को भी खारिज किया कि यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतें बिना मंजूरी के बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक संबंधित इमारतें उस समय बनाई गई थीं जब यह इलाका रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र में शामिल ही नहीं था, इसलिए उस समय RDA से नक्शा पास कराने की कोई कानूनी जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की तकनीकी या कानूनी कमी है भी, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के जरिए दूर किया जा सकता है। वर्षों की मेहनत, संसाधनों और जनता के सहयोग से बनी एक यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का फैसला न सिर्फ अनुचित और दमनकारी है, बल्कि देश के शैक्षणिक हितों के भी खिलाफ है। इससे सिर्फ एक संस्थान या एक वर्ग प्रभावित नहीं होगा, बल्कि राष्ट्रीय शैक्षणिक पूंजी को अपूरणीय नुकसान पहुंचेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार और रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी से मांग की है कि वे इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस वापस लें, कानूनी मुद्दों को आपसी समझ से हल करें और देश के इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा में शावकों सहित लेपर्ड का मूवमेंट: ग्रामीण दहशत में

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - पिछले एक सप्ताह से बिनोता गांव स्थित अंबे माता पहाड़ी पर लेपर्ड के मूवमेंट की पुष्टि हो रही है. रात करीब सवा दस बजे एक कार चालक ने सड़क पार करते लेपर्ड का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया. ग्रामीणों के अनुसार लेपर्ड अपने शावकों के साथ रात के समय पहाड़ी से नीचे आकर मवेशियों का शिकार कर रहा है, जिससे बिनोता, भगवानपुरा, भागल और शिवगढ़ समेत आसपास के गांवों में दहशत है. वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए हैं और चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों से रात के समय सतर्क रहने तथा पहाड़ी क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने को कहा है.
0
0
Report

चित्तौड़ के सांवलिया सेठ मंदिर में सोने की बांसुरी भेंट, कीमत लगभग 20 लाख

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जयपुर के एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को करीब 137 ग्राम सोने से बनी स्वर्ण बांसुरी भेंट की है। वर्तमान सोने के भाव के अनुसार इस बांसुरी की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था व्यक्त करने के लिए यह विशेष भेंट अर्पित की गई। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेंट कक्ष में स्वर्ण बांसुरी मंदिर प्रशासन को सौंपी। मंदिर मंडल ने नियमों के तहत भेंट स्वीकार करते हुए रसीद जारी की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा भगवान का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और बांसुरी का विशेष महत्व माना जाता है। बांसुरी प्रेम, भक्ति और शांति का प्रतीक मानी जाती है। यही कारण है कि यह स्वर्ण बांसुरी केवल एक कीमती उपहार नहीं, बल्कि श्रद्धालु की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक बन गई है। श्री सांवलिया सेठ मंदिर में देशभर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर नकद, स्वर्णाभूषण और अन्य बहुमूल्य भेंट अर्पित करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

अमरनाथ दर्शन से लौटती बस में आग, 47 यात्री सुरक्षित नीचे उतरे

Udaipur, Rajasthan:अमरनाथ दर्शन के बाद वापस सलूम्बर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। आग में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि उसमें सवार सभी 47 यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना गुरुवार शाम जम्मू के रामबन जिले की है। रॉड पर ट्रैफिक होने के कारण बस रुकी हुई थी। इस बीच करीब चार गाड़ियों के पीछे चल रही बस के यात्री उतरे और उन्होबे बस में आग लगने की जानकारी दी। बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। जिससे कोई जन हानि नही हुई लेकिन सब ओर समान पूरी तरह से जल और रखा हो गया। बताया जा रहा है कि सलूंबर से 9 जुलाई को दो बसे अमरनाथ के लिए रवाना हुई थी। इसमें, दूसरी बस 16 सीटर थी, जो उस समय पीछे चल रही थी। पीछे वाली बस में सवार यात्री देवीलाल डांगी ने बताया कि जब आगे गाड़ियां रुकी और आग की बात आई तो सब घबरा गए और इस बीच देखा तो जिस बस में आग लगी वह हमारे साथ वाली बस थी। डांगी ने बताया कि बस में यात्रियों के सामान, नकदी और मोबाइल जल गए। पूरी बस जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सभी यात्री सकुशल बच गए। डांगी ने बताया कि वे 9 जुलाई को निकले थे और बुधवार शाम को अमरनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
0
0
Report

NEET UG 2026: GOAL Institute छात्रों ने शानदार प्रदर्शन से दाखिले की उम्मीदें बढ़ाईं

Patna, Bihar:NEET UG 2026 की दोबारा आयोजित परीक्षा के बाद घोषित परिणाम में GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, इसी उपलब्धि को साझा करने के लिए संस्थान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जहां निदेशक विपिन शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता और संस्थान के प्रदर्शन की जानकारी दी GOAL Institute के निदेशक विपिन शर्मा ने बताया कि NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इसके बावजूद संस्थान के विद्यार्थियों ने धैर्य, अनुशासन और बेहतर तैयारी के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा कि इस बार GOAL Institute के लगभग 500 विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रबल संभावना है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि संस्थान के छात्र रविकांत दिवाकर ने 695 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। रविकांत ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि GOAL Institute का भी नाम रोशन किया है, संस्थान ने उनकी इस उपलब्धि को सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
0
0
Report

प्रतिबन्ध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर सरियों से भरा टेंपो टैक्सी से भिड़ा, चालक की मौत

Gurugram, Haryana:प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर पहुंचा सरियों से भरा टेंपो... एक लापरवाही ने ले ली टैक्सी चालक की जान! गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा लोहे के सरियों से भरे टेंपो से टकराई टैक्सी, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत टक्कर के बाद लोहे के सरिये कार का शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर के शरीर के आर-पार हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टैक्सी चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके एक्सप्रेसवे पर टेंपो और स्लो-मूविंग वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, वहीं सरियों से लदा टेंपो कैसे पहुंचा? बड़ा सवाल। गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे की जांच शुरू।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top