icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow18 Oct 2024, 06:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राम मंदिर सुरक्षा: कनक भवन में स्नाइपर तैनाती पर मंथन शुरू

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या धाम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर राम मंदिर के साथ-साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ मंदिर से लेकर सरयू के प्रमुख घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस है। दरअसल, बदलते समय के साथ आतंकी संगठन भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में शासन और पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक और प्रशिक्षित फोर्स से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कनक भवन की सुरक्षा को लेकर एक अहम योजना पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कनक भवन में स्नाइपर की तैनाती किए जाने के प्रस्ताव पर विचार हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

कठुआ की फायरिंग में शहीद CISF जवान अंकित पाण्डेय की अंतिम विदाई

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर — कठुआ में शहीद CISF जवान अंकित कुमार पाण्डेय का शव पहुंचा घर, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, हर आंख हुई नम, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव में जुटने लगी लोगों की भीड़, घर के बाहर शोकाकुल लोगों का लगा जमावड़ा बेटे का पार्थिव शरीर देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, टांडा तहसील के दौलतपुर एकसारा-मठिया गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, कठुआ में CISF कैंप की फायरिंग में शहीद हुए थे अंकित कुमार पाण्डेय, SI से असिस्टेंट कमांडेंट तक का सफर तय कर देश सेवा में थे तैनात शहीद अंकित कुमार पाण्डेय को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
0
0
Report

चंदौली में हवाला लिंक 43 लाख नकद बरामद, जनरल बोगी से युवक पकड़ा गया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू जीआरपी आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी - चेकिंग के दौरान हवाला से जुड़ा 43 लाख कैश किया बरामद - सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक युवक से बरामद किया 43 लाख - 500, 200,100 के नोटों की गड्डी के रूप में बैग में भरा था 43 लाख - पटना से नयी दिल्ली रुपया लेकर जा रहा था युवक - बिहार के गायघाट, मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी बताया गया है युवक - बरामद रुपये के संबंध में सीओ जीआरपी ने की हवाला से जुड़े होने की पुष्टि - डीडीयू जंक्सन के प्लेटफार्म संख्या 07 पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता
0
0
Report
Advertisement

इंडिया गठबंधन बैठक में मुसलमानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं, मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा

Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "इंडिया गठबंधन की मीटिंग में भारत के 30 करोड़ मुसलमान ये उम्मीद लगाए बैठे हुए थे, उम्मीद थी कि मुसलमानों के मुद्दे पर चर्चा होगी, बातचीत की जाएगी, क्योंकि इस वक्त भारत का मुसलमान बहुत सारे मुद्दों से, समस्याओं से जूझ रहा है। मगर अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी वगैरह-वगैरह तमाम पॉलिटिकल पार्टियों के नेताओं ने जो बातें कहीं, उन्होंने अपनी खुदगर्जी की बात कही, खुद स्वार्थ की बात कही, मगर मुसलमानों के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की... जिन मुद्दों पर उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन के लोग बातचीत करेंगे, चर्चा करेंगे, मगर किसी ने नहीं किया। मुसलमान तो बिल्कुल इंडिया गठबंधन से गायब था, सिर्फ खुदगर्जी की बातें हुईं। इन लोगों को मुसलमानों का वोट चाहिए, मगर मुसलमानों से हमदर्दी का इजहार नहीं चाहिए, मुसलमानों की समस्याओं से कोई वास्ता, कोई राब्ता-जाब्ता नहीं है, ये लोग खुदगर्ज हैं।
0
0
Report

जयपुर के होटल ब्लू शाइन में प्रेम प्रकाश की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnu होटल ब्लू शाइन में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश मृतक की पहचान नर्सिंग स्टाफ प्रेम प्रकाश के रूप में हुई बजाज नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव युवक मौत को लेकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक युवक के भाई विक्रम हैं जयपुर शहर में अधिवक्ता इधर बजाज नगर थाने के बाहर अधिवक्ताओं का धरना अधिवक्ताओं ने पुलिस के सामने रखी निष्पक्ष जांच की मांग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठे अधिवक्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की मामले की जांच संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस जुटा रही साक्ष्य पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी
0
0
Report

करनाल मार्किट कमेटी रूम मामला: पुलिस ने केस दर्ज, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग

Karnal, Haryana:करनाल । मार्किट कमेटी करनाल के रिकॉर्ड रूम में कर्मचारी द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मंडी सचिव विकास सेतिया, एकाउंटेंट अमित और क्लर्क रीतू के खिलाफ केस दर्ज । परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । बुधवार को मार्किट कमेटी कर्मचारी रोहतास का शव कार्यालय के बेसमेंट में बने रिकॉर्ड रूम के कमरे में मिला था । मृतक के परिजनों मार्किट कमेटी के अधिकारियों ओर कर्मचारियों पर रोहतास को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे । इस मामले में पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया ओर उनकी शिकायत के आधार पर मंडी सचिव , एकाउंटेंट, ओर क्लर्क के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है ।
0
0
Report
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir Trust: नए CEO ने सभी कर्मचारियों की जानकारी लेने का निर्देश दिया

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य मदन मोहन पांडे ने कहा, "नए सीईओ कर्मचारियों का विवरण चाहते हैं और सभी से परिचय कर रहे हैं। वे सभी का विवरण ले रहे हैं कि कौन कर्मचारी कहां और क्या कार्य कर रहा है, क्योंकि नए आदमी है उन्हें प्रत्येक कर्मचारी की पूरी जानकारी होनी चाहिए उन्होंने राम मंदिर में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू करने पर कहा, "ड्रेस पुजारियों का अलग रहेगा, कर्मचारियों का अलग रहेगा। उससे फायदा यह मिलेगा कि कर्मचारी और पुजारी को जान पाएंगे वो कि कौन कहां है।"
0
0
Report

राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस: गणेश पूजन से शुरू हुआ सम्मान समारोह

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- - राजस्थान रोडवेज का स्थापना दिवस - प्रमुखालय में गणेश पूजन के साथ हुई शुरुआत - MD पुरुषोत्तम शर्मा ने की पूजा-अर्चना - मुख्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह - उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक किए गए सम्मानित - बेहतर प्रदर्शन वाले डिपो को दी गई शील्ड एंकर राजस्थान रोडवेज की स्थापना के 62 वर्ष पूरे हो चुके हैं। रोडवेज मुख्यालय में आज 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यालय में गणेश पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद मुख्यालय के सभा कक्ष में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रोडवेज में पिछले वित्त वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन वाले डिपो को शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक स्तर के 3 अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। राेडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक ट्रैफtraffic विनोद पुरोहित, कार्यकारी निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा, वित्तीय सलाहकार ललित वर्मा, उप महाप्रबंधक प्रशासन निशा अग्रवाल सहित मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, राजस्थान रोडवेज Gfx In श्रेष्ठ परिणाम देने वाले कार्मिकों-इकाइयों का सम्मान - उच्चतम आय प्रति किमी के लिए 5 परिचालक सम्मानित किए - जालौर के भंवरलाल रैगर, जयपुर के विनोद कुमार शर्मा, - सीकर के सुमन और कंचन कुमारी, डीलक्स के मुकेश कुमार जाट - उच्चतम डीजल औसत के लिए 3 चालक किए गए सम्मानित - सीकर के राजकुमार भामू और सुभाष पूनिया एवं - हनुमानगढ़ डिपो के हरगोपाल सिंह किए गए सम्मानित - मुख्यालय के पुरुषोत्तम पुरोहित, महेश कुमार तिवाड़ी, सुनील कुमार शर्मा, - शिल्पा सक्सेना, अवधेश शर्मा, उमेश नागर, रामस्वरूप मीना, - भंवर वंश प्रदीप सिंह, राकेश कुमार वर्मा, मुकुल सोनी, - समीर सैन, मदन सिंह, अजय अग्रवाल, नंदिनी जांगिड़, - अजय कुमार, अजय यादव, अर्जुन सैनी, दीपांशु शर्मा किए सम्मानित। - 3 मुख्य प्रबंधक हेमराज मीना, दीपक कुमार, हरि सिंह चौहान सम्मानित Gfx Out
0
0
Report

कश्यप का PDA पर निशाना: परिवार-धन ही आपकी परिभाषा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "पहले तो अखिलेश यादव जी, थोड़ा ये बता दें कि आप PDA की परिभाषा जनता के बीच में क्या बताने वाले हैं? एक राज्यसभा उन्होंने अपने चाचा जी को, एक राज्यसभा पैसे वाले को, यानी परिवार और पैसे वाले को राज्यसभा देकर आपने PDA के लोगों के अरमानों को कुचलने का काम किया, उनकी इच्छाओं को मिटाने का काम किया, अब आपको जवाब देना पड़ेगा कि परिवार और पैसा ही आपका PDA है..." लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "एक बात मैं अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हुए हों या MLC के चुनाव हुए हों, इतिहास उठाकर देखिए कि समाजवादी पार्टी के ही विधायकों ने कभी राज्यसभा के चुनाव में, कभी MLC के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी का हर विधायक राष्ट्र को प्रथम मानता है, भारतीय जनता पार्टी को अपना विचार और धर्म मानता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक समाजवादी पार्टी के समर्थन में वोट करने की बात तो छोड़िए, कभी जाने की बात भी नहीं कर सकता। लेकिन हो सकता है कि समाजवादी पार्टी के विधायक पहले की भांति भी कुछ ऐसे हो सकते हैं, जो भाजपा के पक्ष में मतदान करके PDA के अपमान का बदला लेने का काम करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर ट्रैक्टर और दो पिकअप जब्त

Dholpur, Rajasthan:अवैध खनन एवं पत्थर परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। डीएफओ बी. चेतन कुमार के निर्देशन में रेंजर बाड़ी नकुल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान बसेड़ी के बयाना मोड़ के पास कार्रवाई की। टीम ने अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर तथा दो पिकअप वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान फोरेस्टर अजय दुबे, राकेश फोरेस्टर प्रहलाद गुर्जर वनरक्षक सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.
0
0
Report

दीपावली से पहले सफाई कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से हटाकर वापस बुलाने की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Distributor Stringer - Kuldeep Sharma) दीपावली से पहले चुनाव ड्यूटी में लगे 29 सफाई कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की मांग, सभापति-उपसभापति ने जिला परिषद सीईओ से की मुलाकात, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का विवरण हनुमानगढ़ में दीपावली पर्व को देखते हुए नगर परिषद ने नगरीय आम चुनाव-2026 के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। वर्तमान में दीपावली पर्व को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था की आवश्यकता है। ऐसे में पर्याप्त सफाई कर्मचारियों के अभाव में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही है。 विजुअल बाइट :- सुमित रिनवा,पूर्व सभापति
0
0
Report

पूर्णिया में महिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन, छह टीमें भाग ले रही हैं

Purnia, Bihar:पूर्णियां में महिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। इसमें कुल छह टीमें भाग ले रही है। हर दिन दो मैच खेला जाएगा। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। ट्राफी का अनावरण किया। मैच प्रबंधन कमिटि की ओर से मंत्री का बुके प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इसके बाद दूधिया रोशनी के बीच मैदान पहुंचकर मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साह वर्धन किया। मंत्री ने पिच पर बैट से बाल को हिट कर मैच की विधिवत शुरुआत की। भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला क्रिकेट लीग अच्छी पहल है। महिला खिलाड़ी ने कहा कि यहां अच्छे माहौल में मैच खेला जा रहा है। छह अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। वही ईथर फातिमा जो लखनऊ से आई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है यहां की व्यवस्था देखकर काफी खुश थी ,उन्होंने कहा कि यहां पर खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा व्यवस्था किया गया है जिससे हम लोग काफी उत्साहित है उम्मीद से बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे महिला क्रिकेटरों के लिए बहुत अच्छा प्लेटफार्म है इससे महिला क्रिकेटरों को मौका मिला है कि इससे बहुत कुछ सीख पाए और क्रिकेट में आगे बढ़ पाए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top