221001
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के 74वें जन्मदिन पर 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का शुभारंभ
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बारिश के बीच 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का शुभारंभ किया। CM ने नमो प्लॉगथान और स्वच्छता वॉलंटियर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में सैकड़ों वॉलंटियर्स जोरदार बारिश के बीच 'भारत मां की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ शामिल हुए। CM योगी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए झोला और 'स्वच्छता ही सेवा' टी-शर्ट भी भेंट की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्वर्ण पदक विजेता का क्षेत्र वासियों द्वारा ज़ोर दार स्वागत कर दी बधाई
Ramauli, Uttar Pradesh:*राज्यपाल से दो स्वर्ण पदक मिलने के उपरांत राज सिंह यादव के गृह जनपद और घर आगमन पर ग्रामवासियों ,क्षेत्रवासियों , वरिष्ठ नेताओं के द्वारा स्वागत सम्मान अभिनंदन किया गया ।।* सकलडीहा।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 48 वे दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने के उपरांत आज सोमवार को अपने जनपद चंदौली के ग्राम सभा बहेरी पहुंचे , घर पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामीण उपस्थित होकर इस उपलब्धि के लिए फूल माला गांजे बाजे के उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया , जिसमें मनोज सिंह डब्लू पूर्व विधायक सैयदराजा व जिला पंचायत सदस्य धानापुर राजेश यादव ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस दौरान रामजनम यादव विधानसभा अध्यक्ष, दयाराम यादव , अबरार अहमद, गोरख प्रजापति , द्वारका खरवार , सजीवन राम, तारकेश्वर दुबे ,श्रवण यादव, ऋषि पाल, मुकेश यादव एवती, रवि यादव , राजू यादव , अवधेश राय , राम जी बिंद, केदार बिंद, आकाश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे0
0
Report
11 लाख कीमत की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर महिला नशा तस्कर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. चौकी इंचार्ज कुलहाल वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने कुंजा-ग्रांट गांव में 21 वर्षीय शातिर महिला नशा तस्कर मुस्कान के घर पर छापा मारा. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में 37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया. महिला से बरामद स्मैक की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस की पूछताछ में महिला नशा तस्कर ने बताया की एक अन्य स्थानीय महिला से वो इस नशे की खेप को खरीदकर लाई थी. महिला नशा तस्कर ग्राहकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इस स्मैक को बेचने की फिराक में थी. लेकिन अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस ने महिला नशा तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला नशा तस्कर को सलाखों के पीछे भेज दिया. महज 21 साल की इस शातिर महिला नशा तस्कर के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं. अब पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़ी दूसरी महिला की तलाश में भी जुट चुकी है.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में कश्यप डीजे ने पुलिस की गाइडलाइन तोड़ी, 50 हजार जुर्माना
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर शहरी इलाके में कश्यप डीजे की एंट्री, सभी मानको की अवहेलना कर सिटी में एंट्री, पुलिस की गाइडलाइन को ठेंगा दिखाता कश्यप डीजे, 16 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी थी डीजे की हाइट, रामपुर तिराहे से एंट्री कर शिवचौक पहुंचा बड़ा डीजे, देररात्रि सड़कों पर कश्यप डीजे से जाम का माहौल, शिवचौक पर आधे घंटे तक जाम में फसा रहा डीजे, सिटी में कश्यप डीजे की एंट्री नहीं रोक पाई पुलिस, पुलिस ने डीजे पर किया 50 हजार का जुर्माना0
0
Report
Advertisement
खूँटी में लावारिस पिकअप से 80 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में नशे के विरुद्ध पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आज खूँटी-रांची मार्ग पर एक लावारिस पिकअप गाड़ी में लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रांची-खूँटी रोड पर कालामाटी क्षेत्र हिरण पार्क के निकट पुराने कुटे पुल वाली सड़क पर मुख्य सड़क के निकट एक पिकअप वैन लावारिस अवस्था में खड़ी थी। बताया गया कि उक्त वाहन पिछले 4-5 दिनों से खड़ा था। जिसमें पुराने टायर और टायर के टुकड़े लदे थे। जिसके नीचे चालीस पैकेट पाए गए, जिनमें गांजा की गंध आने पर पुलिस ने छापामारी की और गांजा सहित गाड़ी को अपने अधीन ले लिया। बताया गया कि वैन में छोटे-छोटे 40 पैकेट में लगभग प्रत्येक में 2 किलो गांजा मिलने की बात बतायी जा रही है। लेकिन अभी उसका हिसाब किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। उसके बाद ही सारे विषय सामने आयेंगे।0
0
Report
SC के तहत राज्यों को FIR वापस लेने की मंजूरी: Sigriwal का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JANARDAN SINGH SIGRIWAL (BJP MP) ON SC CLARIFIES STATES CAN WITHDRAW FIRS AGAINST STUDENTS IN ACCORDANCE WITH LAW/ PARLIAMENT SESSION दिल्ली | भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, "सदन ना चलने देना विपक्ष का अड़ियल रवैया है। विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए, नहीं तो विकास बाधित होता है... विपक्ष को इससे परहेज करना चाहिए। आप जिस भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं, सरकार तैयार है। आप चर्चा कीजिए। चर्चा के बीच बहुत सारी ऐसी बातें आती हैं जिससे सरकार के जरिए देश को और क्षेत्र को लाभ मिलता है। विपक्ष द्वारा सदन को ना चलने देना, सीधे तौर पर देश को ऊपर कुठाराघात है।"0
0
Report
जन्म के एक घंटे बाद नवजात प्लास्टिक कट्टे में छोड़कर, चार घंटे में पहचान
Panipat, Haryana:जन्म के एक घंटे बाद नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। राहगीरों ने कट्टे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उसे बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचना दी। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से मासूम की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को पहले प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज और संरक्षण के लिए राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक महिला बच्चों को लेकर जाती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के भीतर बच्चे का परित्याग करने वाली महिला का पता लगा लिया। प्रारंभिक जांच में महिला बिहार की रहने वाली बताई गई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार महिला की पहले से चार बेटियां हैं। उसका पति अब जीवित नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि पति की मृत्यु के बाद वह गर्भवती हुई थी। पुलिस लोक-लाज और सामाजिक बदनामी के एंगल सहित पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की सभी परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में जच्चा और बच्चा दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। CWC चेयरमैन बोले— बच्चा पूरी तरह स्वस्थ। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे नवजात मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा और संरक्षण के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को साक्ष्य जुटाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल नवजात स्वस्थ है और उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
गहमर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, 53 पाउच शराब बरामद
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेवराई पुलिस चौकी की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध शराब बरामद की है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में अवैध देशी शराब लेकर मामा इंटरप्राइजेज के रास्ते भदौरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जनपद पटना (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ब्लू लाइम ब्रांड के 28 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना गहमर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके पूर्व रविवार को भी सेवराई चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामा इंटरप्राइजेज के समीप घेराबंदी कर अजय कुमार पुत्र निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 25 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना गहमर पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रामकुशवाहा तथा कांस्टेबल अजय चौहान शामिल रहे।0
0
Report
भारी बारिश ने बरूच में किसानों की 200 एकड़ से अधिक फसलों को डुबोया, राहत की मांग
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ જિલ્લાના મેઘરાજાએ ભલે વિરામ લીધો હોય, પરંતુ આ વરસાદે ભોજપૂરું ખેડૂતોના સપના ધોયા છે. આશરે 200 એકરથી વધુ ખેતી વરસાદી પાણીમાં ગરકાવ થઈ ગઇ છે. ડ્રોનના આકાશી દૃશ્યોમાં ખેતરો પાણીના દરિયાએ ફેરવાયા જોવા મળે છે. કેળ, તુવેર, કપાસ અને લીલા શાકભાજીના પાકોને ભારે નુકસાન થયું હોવાથી ખેડૂતો હવે સરકાર પાસે તાત્કાલિક સર્વે અને સહાયની માંગ કરી રહ્યા છે. આ ખાસ અહેવાલ. આ જૂના બોરભાઠા બેટ ગામ સહિતના વિસ્તારોમાં પુરાન પગલાં લીધા બાદ હવે પાણી ઓસવર થશે તો જમીન ફરી ખેતીલાયક બનવામાં બે મહિના તે વધુ સમય લાગી શકે છે. પડેલા પાકમાં સડો લાગી ગયું છે અને બિયારણમાં પણ ફૂગ સરગી બનાવી રહ્યો છે. ખેડૂતો બેન્ક અને વેપારીઓ પાસેથી દેવું લેતા વાવણી કરી હતી, પરંતુ હવે મહેનત પાણીમાં ગઈ છે. આ સ્થિતિ સમગ્ર વિસ્તારમાં આર્થિક સંકટ બનાવતી દેખાઈ રહી છે. સહાય પણ તાત્કાલિક જાહેર થવો જોઇએ. સરપંચઅને ગ્રામજન વચ્ચે સહાય સુનિશ્ચિત કરવા માટે અર્વાચિત દરખાસ્તો ચાલતાં રહેવા પોંછે છે. આ બીજાણાં માધ્યમો દ્વારા વર્તમાન સંકેતો મુજબ આર્થિક અસર કરોડો روپિયાની થઇ શકે છે.0
0
Report
वायरल वीडियो: ताज़ा अपडेट जारी
Noida, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
SC के निर्देश पर FIR हटाने के मुद्दे पर महुआ मोइत्रा का हमला
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAHUA MOITRA (TMC MP) ON SUPREME COURT CLARIFIED THAT STATE GOVERNMENTS ARE FREE TO CLOSE OR WITHDRAW FIRS AGAINST STUDENT PROTESTERS FROM THE NEET PAPER LEAK DEMONSTRATIONS/HOME MINISTER AMIT SHAH दिल्ली: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "हमारा संदेश है कि जो 20 तारीख को दिल्ली में घटना हुई, जंतर-मंतर से संसद की ओर जो मार्च निकाला गया। उसमें हमने देखा कि कैसे दिल्ली पुलिस ने बच्चों पर कार्रवाई की, टीयर गैस दागे, पैलेट गन्स चलाए। अभी तक अमित शाह ने इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। वे देश के गृह मंत्री हैं, उनका काम है सदन में आना। अभी सदन चल रहा है और देश के प्रधानमंत्री देश के सदन से छिप रहे हैं। वे रात के 12 बजे इंस्टाग्राम से संदेश देते हैं और रील बनाते हैं लेकिन अमित शाह तो रील्स भी नहीं बना रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए..."0
0
Report
मथुरा में फरमान: मुस्लिम कांवड़ियों पर विरोध, सनातन धर्म को लेकर विवाद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मुस्लिम कावड़ियों पर फरमान (बुरखा पहनकर टोपी लगाकर कावड़ लाने वाले मुस्लिम लोगों का सनातनी विरोध, मुस्लिम लोगों को कावड़ लानी है तो सनातन धर्म में घर वापसी कर ले, टोपी बुरखा पहनकर कावड़ लाने वाले मुस्लिम लोग मीडिया में छाने के लिए करते हैं ढोंग, यदि मुस्लिम महिला पुरुष श्रद्धा के साथ सनातनी वस्त्रों में कावड़ लाते हैं तो मैं उनका धन्यवाद करता हूं स्वामी यशवीर जी महाराज।)0
0
Report
पटवारी संघ का आंदोलन: पदोन्नति और वेतन विसंगतियों के समाधान की मांग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले जिले के पटवारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। जिला कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पटवारियों ने पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग करते हुए शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है। जिला कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पटवारियों का कहना है कि वे वर्षों से राजनस्व विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह उन्हें समय-समय पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिलता। उनका आरोप है कि अधिकांश पटवारी पूरी नौकरी एक ही पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं, जिससे उनके कैरियर की प्रगति प्रभावित होती है। पटवारियों की दूसरी प्रमुख मांग वेतन विसंगति को दूर करने की है। उनका कहना है कि एक ही समय में नियुक्ति पाने वाले कई पटवारियों का वेतन अलग-अलग है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति है। संघ ने शासन से समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने और वेतन संबंधी विसंगतियों को जल्द समाप्त करने की मांग की है। धरने पर बैठे पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संघ का कहना है कि फिलहाल वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन मांगों की अनदेखी होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कापरेन में छत गिरने से पांच मजदूर घायल, राहत बचाव शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के कापरेन में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कापरेन थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत ढहने से पांच मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
छतरपुर जिला अस्पताल में दो पक्षों की मारपीट, पुलिस के सामने वीडियो वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला अस्पताल से शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि ये सब पुलिस के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग अस्पताल में ही एक-दूसरे को चढ़-चढ़ कर मार रहे हैं। घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
इ ind aur के प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम का भवन निगम को सौंपकर सील, कार्रवाई तेज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में बीते दिनों प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। पहले वृद्ध आश्रम को सील किया गया और वहां रह रहे बुजुर्गों को अलग-अलग पंजीकृत वृद्ध आश्रमों में शिफ्ट किया गया। वहीं अब सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची, जहां आश्रम का पूरा सामान बाहर निकलवाकर भवन को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस भवन में वृद्ध आश्रम संचालित किया जा रहा था उस स्थान में ही आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भी भवन निर्मित किया गया था। हालांकि अधिकारियों के अनुसार वह भवन अब तक आंगनबाड़ी विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ था। इसी का फायदा उठाकर वहांभी वृद्ध आश्रम संचालित किया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन ने भवन को पूरी तरह खाली कराकर नगर निगम को सोपा हे। वहीं इस पूरे मामले पर आश्रम को संचालित करने वाली महिला नीलम दुबे का कहना है कि मेरे द्वारा बेहतर तरीके से आश्रम संचालित किया जा रहा था लेकिन किसी ने दृष्ट के चलते यह पूरा षड्यंत्र रचा है वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नहीं मुझे कहा था कि यह जगह गलत गतिविधियों में उपयोग आ रही है इसलिए आप यहां कुछ सामाजिक कार्य हो ऐसी शुरुआत करें इसलिए मैं यहां पर वृद्ध आश्रम की शुरुआत की थी आंगनबाड़ी वाले भवन के विषय में सवाल किया गया था उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह भवन आंगनबाड़ी के लिए बना है या वह अन्य किसी उद्देश्य से मुझे जगह मिली थी तो यहां आश्रम शुरू कर दिया था वहीं बिना अनुमति के आश्रम संचालित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा आश्रम का रजिस्ट्रेशन भी है सब कुछ है सिर्फ सामाजिक न्याय विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था क्योंकि वहां 3 साल लगते हैं और अभी मेरा आश्रम को 3 साल पूरे नहीं हुए थे0
0
Report
Advertisement
