221001
वाराणसी में रामलीला मैदान में श्री राम विवाह का भव्य आयोजन
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के रोहनिया स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में मंगलवार को श्री राम विवाह का आयोजन किया गया। इस भव्य विवाह समारोह में ढोल-ताशे और गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। विवाह समारोह के बाद रामलीला समिति के सदस्यों ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें लगभग 5000 श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया। अंत में विधि-विधान के साथ भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विवाह संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहडोल के बुढ़ार में ट्रक चालकों के साथ मारपीट, कोयले की अदला-बदली बन गई विवाद
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल के बुढ़ार में ट्रक चालकों से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ड्राइवरों पर डीजल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद ड्राइवर संघ ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इन आरोपों को खारिज किया है। ड्राइवर संघ का दावा है कि मामला डीजल चोरी का नहीं, बल्कि कोयले की अदला-बदली से जुड़ा है। - बुढ़ार के हिन्द ट्रांसपोर्ट कार्यालय में ट्रक चालकों से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।ट्रांसपोर्टर संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि ड्राइवरों पर दबाव बनाया जा रहा है और उनके द्वारा ट्रकों से डीजल चोरी की जाती है। - वहीं, इसके बाद ड्राइवर संघ ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसपोर्टर संघ के आरोपों को गलत बताया। ड्राइवर संघ का कहना है कि डीजल चोरी का कोई मामला नहीं था, बल्कि SECL के कोयले की अदला-बदली को लेकर विवाद हुआ था।ड्राइवर संघ के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर ड्राइवरों पर SECL का कोयला डंप करने और कम गुणवत्ता वाला कोयला लोड कर फैक्ट्री भेजने का दबाव बनाते थे। ड्राइवरों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। ड्राइवर संघ का आरोप है कि पूरे मामले को दबाने के लिए बाद में डीजल चोरी का आरोप लगाया जा रहा है।अब दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस के सामने है और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी।0
0
Report
एटा में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारी पुलिस फोर्स के बीच
Etah, Uttar Pradesh:एटा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ रही मौजूद, वंदे मातरम एवं भारत माता के जयकारो से गूंज उठा एटा शहर, यात्रा में निवर्तमान सांसद राजवीर सिंह राजू भैया,चारों विधायक,विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, तिरंगा यात्रा में भाग लेकर राष्ट्र की एकता अखंडता को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया, शहीद पार्क से घंटाघर होते हुए मेहता पार्क तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, वहीं तिरंगा यात्रा में सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद.0
0
Report
चरखी दादरी गैंगवार में पुलिस का बड़ा शिकंजा: सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी गैंगवार में पुलिस का बड़ा शिकंजा बाजारों में निकाली बदमाशों की परेड, गैंग के सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रेकी में इस्तेमाल गाड़ियां बरामद चरखी दादरी में गैंगवार के बाद पुलिस का सख्त संदेश—बदमाश चाहे कितना भी बड़ा हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। चरखी दादरी। शहर में 6 अगस्त को दिनदहाड़े हुई गैंगवार और ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में चरखी दादरी पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए बदमाशों पर शिकंजा कस दिया है। डीएसपी शाहिल ढिल्लो की अगुवाई में पुलिस की ज्वाइंट टीम ने साहुवासिया गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की शहर के बाजारों में परेड भी निकाली, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ और आमजन में सुरक्षा का संदेश देने की कोशिश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात से पहले रेकी में इस्तेमाल की गई गाड़ियों को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तीन गाड़ियां और हथियार भी बरामद कर चुकी है। गैंगवार की इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। अब सरगना समेत पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पंजाब में सुखबीर बादल पर हमले के बाद सुरक्षा चूकों पर चिंता जताई
Noida, Uttar Pradesh:होशियारपुर, पंजाब: नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवार ने कहा, "मीडिया के ज़रिए हमें पता चला कि जब सुखबीर सिंह बादल मत्था टेकने जा रहे थे, तो उन पर हमला हुआ... सुखबीर सिंह बादल के साथ मौजूद लोगों से संपर्क करने पर हमें पता चला कि मत्था टेकने जाते समय उन पर हमला हुआ और उनके हाथ में चोट आई है। हमें उनके बॉडीगार्ड को भी संभावित चोट लगने की जानकारी मिली है। सुखबीर सिंह बादल हिंदू-सिख एकता के समर्थक हैं, वे पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं... यह सिर्फ़ सुखबीर सिंह बादल पर हमला नहीं है, बल्कि पंजाब की एकता और अखंडता पर हमला है... Z सुरक्षा वाले और पूर्व डिप्टी CM पर इस तरह का हमला निश्चित रूप से सुरक्षा में चूक माना जाएगा।0
0
Report
आदित्य ठाकरे बोले: अयोध्या में चंदा चोरी, कुंभ मेले के ठेकेदारों में बाहरी लोग
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA) AADITYA THACKERAY (SHIV SENA (UBT) LEADER) ON NASHIK ROADS, KUMBH MELA WORKS AND DEVELOPMENT ISSUES नासिक, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "अयोध्या में चंदा चोरी हुई है। यहां कुंभ मेला का काम चल रहा है। बहुत से ठेकेदार यहां बाहर से हैं। भाजपा के हाथों से जिस स्केल पर ठेकेदार को पैसा दिया जा रहा है, उस किस्म का काम नजर नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि यहां भी चंदा चोरी हो रही है..."0
0
Report
सातारा के महाराजा सयाजीराव स्कूल के सामने गड्ढे, यातायात बाधित; तात्कालिक सुधार की मांग
Satara, Maharashtra:सातारा येथील महाराजा सयाजीराव विद्यालयासमोर रस्त्यावर पडलेले खड्डे, वाहतूक कोंडी आणि सुरक्षिततेच्या अभावामुळे विद्यार्थ्यांना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. दररोज शाळा सुटताना परिसरात प्रचंड वाहतूक कोंडी निर्माण होत असून रस्त्यावर पडलेल्या खड्ड्यांमध्ये पाणी साचल्याने अपघाताचा धोका वाढला आहे.विद्यार्थ्यांनी प्रशासनाकडे तातडीने लक्ष देण्याची मागणी केली आहे. शाळेसमोर वाहतूक पोलीस किंवा हवालदारांची उपस्थिती असावी तसेच ट्रॅफिक सिग्नलची व्यवस्था करावी, अशी अपेक्षा व्यक्त करण्यात आली आहे.विद्यार्थ्यांच्या म्हणण्यानुसार, खड्ड्यांमुळे लहान मुले, वृद्ध नागरिक तसेच वाहनचालकांना मोठा त्रास सहन करावा लागत आहे. त्यामुळे रस्त्यांची तातडीने दुरुस्ती करून सुरक्षित वाहतुकीची व्यवस्था करावी, अशी मागणी जोर धरत आहे.प्रशासनाने या समस्येकडे गांभीर्याने लक्ष देऊन तात्काळ उपाययोजना कराव्यात, अशी नागरिक व विद्यार्थ्यांची अपेक्षा आहे.0
0
Report
Advertisement
आगरा खंदौली में काउंटर इंटेलिजेंस ने 310 पेटी शराब बरामद, 45 लाख रुपये की तस्करी पकड़ी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा खंदौली क्षेत्र में काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई हरियाणा-पंजाब मार्का शराब की तस्करी का भंडाफोड़ 45 लाख रुपये की 310 पेटी अवैध शराब बरामद शराब की बड़ी खेप के साथ राजस्थान निवासी मनीष कुमार गिरफ्तार मध्य प्रदेश के व्यक्ति के नाम दर्ज है शराब से लदा ट्रक बिहार के समस्तीपुर भेजी जा रही थी शराब की बड़ी खेप पूर्व में पकड़ी गई शराब के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगालने पर मिले सुराग सुरागों के आधार पर खंदौली क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ी गई खेप काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने ट्रक समेत शराब की खेप पकड़ी शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी आगरा थाना खंदौली क्षेत्र का मामला0
0
Report
शामली में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च: 9 सूत्री मांगों के लिए तिरंगा यात्रा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च एवं अन्य विरोधी कार्यक्रम के प्रतिभागी, भारत छोड़ो दिवस की 84 वर्षगांठ व अगस्त क्रांति के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आह्वान पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। वे जनपद के मुख्य मार्गों से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कुछ घंटों धरना-प्रदर्शन देते हुए राष्ट्रपति के नाम अपर जिला अधिकारी को 9 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। आज भारतीय किसान यूनियन ने जनपद में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसान यूनियन के लोगों का आरोप है कि देश में किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है, इसलिए 9 सूत्रीय मांगों के लिए तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। गौरव टिकैत ने बताया कि 2021 में धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा था। इस मामले में किसान शांतिपूर्वक अपना ट्रैक्टर मार्च लेकर अपनी मांगों को राष्ट्रपति के नाम सौंपे।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में ओबीसी सम्मेलन: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आदमपुर विधानसभा से विधायक चंद्रप्रकाश ने मुख्य रूप से शिरकत की। साथ में विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक एव जिलाध्यक्ष मेवा सिंह भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के ओबीसी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शिरकत की। विधायक चंद्रप्रकाश ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने ओबीसी समाज को नजरअंदाज किया है। ओबीसी समाज के लिए कुछ भी नहीं किया है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर आज यह कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया था। और हर जिले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी वर्ग प्रदर्शन और धरने करने को मजबूर है। विधायक अशोक अरोड़ा ने रोड समाज के हर्ष काला एनकाउंटर मामले में रोड समाज के रोष व्यक्त करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। और इस मामले की स्पष्ट और निष्पक्ष जांच जरूर होनी चाहिए。0
0
Report
Advertisement
नगराम थाना पुलिस ने गांजे की अन्तरजनपदीय तस्करी के दो शातिर गिरफ्तार, 78.33 किग्रा गांजा बरामद
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ— नगराम थाना क्षेत्र में गांजा की अन्तरजनपदीय तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार हुए। कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा, लगभग 16 लाख रुपये मूल्य, 04 पहिया वाहन (इको স্পोर्ट) और 02 आईफोन बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्ति: 01. प्रिंस जायसवाल, 02. अभिजीत पटेल उर्फ सेना. आरोप है कि वे गैंग के सदस्य हैं जो गांजा बहरेबद्ध लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी आदि जिलों के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। गैंग के सदस्य गांजा मंगाकर बेचते हैं और इससे अशोभन लाभ कमाते हैं. वाहन और बरामदगी मूल्य सहित अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं: 78.330 किग्रा गांजा, 12,500 रुपये, 02 आईफोन। प्राथमिकी संख्या Mu0A0सं0-122/2026, धारा 8/20/60 NDPS Act, थाना नगराम, जिला लखनऊ। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु अदालत भेजा गया। घटनाक्रम के अनुसार नगराम-गंगााज मार्ग पर Hussainabad चौराहे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारियाँ हुईं।0
0
Report
कोटा में तिरंगा यात्रा: 14 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला निकलेंगे
Kota, Rajasthan:कोटा में 14 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रस्तावित तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं के साथ यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन किया। यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए स्टेशन क्षेत्र पहुंचेगी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। शहर के प्रमुख चौराहों और प्रशासनिक कार्यालयों को सजाया जाएगा और रोशनी से जगमग किया जाएगा。0
0
Report
आदिवासी समाज ने मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कोटा में प्रदर्शन तेज़
Kota, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आदिवासी समाज उतरा सड़कों पर आदिवासी समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर जताई नाराजगी राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सोपा ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी समाज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विरोध तेज हो गया है। आज कोटा में आदिवासी समाज के लोगो ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगि जताई इसके पहले नयापुरा से जिला कलेक्ट्रेट तक आदिवासी समाज के लोगो ने रैली भी निकाली। नगर निगम के पूर्व उप महापौर पवन मीणा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही मेें 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर टिप्पणी की थी और कहा था आदिवासी लोग भेड़ चाल चल रहे है वेलेंटाइन डे और फ्रेंडशिप डे को देखते हुए ये विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। जब विश्व योग दिवस की घोषणा हुई थी तब भाजपा के लोग जश्न मना रहे थे लेकिन आदिवासी दिवस से उनको तकलीफ हो रही है। संविधान ने हमें हक दिया है कि हम हमारे नियम कानून हमारी आस्था को निर्धारित करे। उसपर किसी को कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भारी बारिश से मोती बाग में जलभराव, ताजा दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भारी बारिश के कारण मोती बाग में जलभराव; दृश्य उपलब्ध0
0
Report
पिलानी चौराहे पर गड्ढे से ऑटो पलट, महिला की मौत, बच्चा घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा शहर के पिलानी चौराहे पर लंबे समय से बने गड्ढे के कारण हादसा हो गया। हादसे में ऑटो रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार श्याम मंदिर के पास रहने वाली बबीता लाटा पत्नी यागवेंद्र लाटा अपने बच्चे के साथ ऑटो रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान पिलानी चौराहे पर बने गड्ढे के पास ऑटो रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में बबीता और उनका बच्चा ऑटो रिक्शा से बाहर गिर गए। बबीता के सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर सहित चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार चौराहे पर लंबे समय से बने गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समय रहते इसका समाधान नहीं होने से हादसा जानलेवा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद में जनरल ओपन आरक्षित; सागवाड़ा में ओबीसी महिला चेयरपर्सन का मुकाबला
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद- जनरल ओपन सागवाड़ा नगरपालिका- ओबीसी महिला 7 बोर्ड से भाजपा का कब्जा डूंगरपुर नगरपरिषद में पिछले 7 बोर्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा रहा है। जबकि सागवाड़ा में पिछला बोर्ड कांग्रेस का था। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाकर भाजपा समर्थित व्यक्ति को अध्यक्ष नियुक्त किया था। दावेदारों की बढ़ेगी सक्रियता आरक्षण लॉटरी के बाद अब दोनों निकायों में संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। आरक्षित वर्ग तय होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों में अध्यक्ष-सभापति पद के लिए नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। वार्डवार चुनावी समीकरण, दावेदारों की सामाजिक स्थिति और पार्टी संगठन की रणनीति भी इसी आधार पर तय की जाएगी। डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा को फायदा डूंगरपुर नगरपरिषद में सभापति पद के लिए लॉटरी की स्थिति साफ होने के बाद भाजपा पार्टी को ही फायदा होता दिख रहा है। क्योंकि डूंगरपुर नगरपरिषद में पिछले 7 बार से लगातार भाजपा का ही बोर्ड बनता आ रहा है। वही डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति पद जनरल ओपेन आरक्षित होने से पूर्व में वर्ष 2015 से 2020 तक सभापति रहे और वर्तमान स्वच्छता के प्रदेश एम्बेसेडर के के गुप्ता को बड़ा फायदा होता दिख रहा है क्योंकि के के गुप्ता के कार्यकाल में डूंगरपुर शहर ने विकास के आयाम को छुआ था वही स्वच्छता के क्षेत्र में भी दिल्ली तक नाम कमाया था। गुप्ता के कार्यकाल में हुए बेहतरीन कामों के चलते शहर की जनता का दोबारा से उन्हें समर्थन मिल सकता है। सागवाड़ा नगरपालिका में यह रहेगी गणित सागवाड़ा नगर पालिका में करीब 16 साल बाद ओबीसी वर्ग को पालिकाध्यक्ष पद पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। वर्ष 2010 में भाजपा के सत्यनारायण सोनी ओबीसी वर्ग से अध्यक्ष बने थे। अब पहली बार ओबीसी महिला के लिए पद आरक्षित होने से कांग्रेस और भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती मजबूत और जीताऊ चेहरे की तलाश है। सागवाड़ा नगर पालिका के इतिहास में कांग्रेस और भाजपा के बीच अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से सीधा राजनीतिक मुकाबला रहा है। अब आरक्षण बदलने के साथ पारंपरिक राजनीतिक गणित भी बदलता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि दोनों प्रमुख दलों के पास फिलहाल कोई ऐसा सर्वमान्य कद्दावर ओबीसी महिला चेहरा स्पष्ट रूप से सामने नहीं है, जिसे स्वाभाविक दावेदार माना जाए। दिग्गज परिवारों की महिलाओं पर नजर ऐसे में टिकट का फैसला केवल संगठन की पसंद से नहीं होगा। स्थानीय प्रभाव, पारिवारिक राजनीतिक विरासत, सामाजिक समीकरण, वार्डों में पकड़ और चुनाव जिताने की क्षमता महत्वपूर्ण होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों दलों के कुछ दिग्गज नेता अपने परिवार की महिला सदस्य को मैदान में उतार सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो चुनाव पार्टी से ज्यादा प्रतिष्ठा और राजनीतिक परिवारों के प्रभाव की लड़ाई बन सकता है। कुल मिलाकर इस बार सागवाड़ा का चुनाव केवल कांग्रेस बनाम भाजपा की लड़ाई नहीं रहेगा। चेहरा, परिवार, संगठन, सामाजिक समीकरण और वार्डवार पार्षदों की संख्या—इन पांचों का संतुलन ही पालिकाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता तय करेगा। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ सागवाड़ा की सियासत में असली तस्वीर साफ होगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—ओबीसी महिला आरक्षण के इस नए अवसर को राजनीतिक बढ़त में कौन बदल पाता है? 17 को होगा वार्डों का आरक्षण अब 17 अगस्त को जिलों में नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर स्तर पर होगी। इसमें एससी, एसटी, OBC और महिला आरक्षण के आधार पर अलग-अलग वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
