226001
लखनऊ के हंस खेड़ा में पानी की किल्लत, मोटर पाइप फटने से 1500 परिवार परेशान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के नगर निगम जोन 6 के हंस खेड़ा पुरानी काशीराम कॉलोनी में पानी की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो गई है। दो बड़े मोटरों में से एक का पाइप फट जाने के कारण लगभग 1500 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जब JE कुलदीप से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि एक मोटर से सभी को पानी पहुंचाया जाएगा जबकि दूसरी मोटर से आधी आबादी को पानी मिल रहा है। JE ने टेंकर की व्यवस्था करने से इनकार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा: अंबाला की ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा शुरू
Ambala, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंबाला में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सरकार की इस पहल का यात्रियों और विद्यार्थियों ने स्वागत करते हुए आभार जताया है। विद्यार्थियों का कहना है कि रोजाना स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आने-जाने में उन्हें इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार सभी वर्ग को सुविधा देने के लिए अलग-अलग काम कर रही है उसी कड़ी में सरकार ने ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में सभी तरह के स्टूडेंट्स को यात्रा निशुल्क कर दी है ! जिसको लेकर अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज ने बताया कि अंबाला में वर्तमान में करीब 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों में रोजाना लगभग 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं। अब इन बसों में विद्यार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नियमित रूप से बसों का इस्तेमाल करने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बस अड्डा इंचार्ज के अनुसार, विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान की गई है कि बसों में यात्रा करने वाले बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है और वे इसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं, जिससे गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को आरामदायक सफर मिल रहा है। यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू होने से अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। खासकर रोजाना बस से स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।0
0
Report
उड़ीसा पुलिस ने जगदलपुर के नए बस स्टैंड पर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार को उड़ीसा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक हिस्ट्री शीटर को गिरफ्तार किया, हिस्ट्री शीटर का नाम नाम टून्ना महाजन बताया जा रहा है, सिविल ड्रेस में पहुंचे उड़ीसा पुलिस के जवानों ने हिस्ट्री सीटर को नया बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान के पास धर दबोचा, बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा कुछ दिन पूर्व बोरिगुमा पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग भी की गई थी, बस्तर के गिरोला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चोरी की वारदात को इस आरोपी द्वारा अंजाम देने की जानकारी सामने आई है, बताया जा रहा है कि इस दौरान उड़ीसा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कंट्री मेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद किया।0
0
Report
जन्माष्टमी से पहले संतनगर मेन मार्केट में कान्हा की खरीदारी ने चटक रौनक पाई
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली की संत नगर मेन मार्केट में जन्माष्टमी से पहले रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक पोशाक, हार-श्रृंगार और सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं। श्रद्धालु अपने कान्हा को सजाने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी का महापर्व नजदीक आते ही संत नगर मेन मार्केट में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार में कान्हा की अलग-अलग डिजाइन और रंगों वाली पोशाक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। कहीं लड्डू गोपाल के लिए मुकुट सजे हैं, तो कहीं हार, बांसुरी, मोरपंख और अन्य श्रृंगार का सामान बिक्री के लिए सजाया गया है। जन्माष्टमी से पहले श्रद्धालु अपने घरों में विराजमान लड्डू गोपाल को सजाने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े आकार के बाल गोपाल के लिए अलग-अलग तरह की पोशाक और श्रृंगार का सामान बाजार में उपलब्ध है। श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी के महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपनी पसंद के मुताबिक कान्हा के लिए पोशाक और हार-श्रंगार खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लंबे समय बाद त्योहार के मौके पर बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। संत नगर मेन मार्केट में जन्माष्टमी का रंग चढ़ चुका है और कान्हा की पोशाक से लेकर उनके श्रृंगार तक की खरीदारी जोरों पर है। कुल मिलाकर जन्माष्टमी से पहले संत नगर मेन मार्केट में भक्तिभाव के साथ बाजार की रौनक भी बढ़ गई है। श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को आकर्षक अंदाज में सजाने की तैयारियों में जुटे हैं, तो दुकानदार भी बढ़ती बिक्री से उत्साहित नजर आ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
ED छानबीन पर अजय चंद्राकर का दावा: विदेशी एजेंडा हर जगह फैल रहा
Raipur, Chhattisgarh:पीएससी घोटाले मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार का बयान, कहा- ईडी एक प्रतिष्ठित एजेंसी है, ईडी जांच कर रही है और कोई तथ्य मिले होंगे, पिछले 5 साल में जहाँ हाथ डालोगे वहाँ ऐसा निकलेगा बिलासपुर हिंसा की घटना को लेकर अजय चंद्राकर का बयान, कहा- आज संवाद खत्म हो गया है, इसकी जगह में विदेशी मदद जिसमें एजेंडा विदेशी और काम विदेशी यह एजेंसियों के जांच में आ चुका है, यह सिर्फ बिलासपुर में नहीं हो रहा है, देश के अलग अलग हिस्सों और अलग अलग मॉड्यूल में यह काम हो रहा है, बीजेपी को जमीनी स्तर पर अस्थिर करना इसके लिए किसी भी हद तक जा सके ऐसे दिमागी नक्सली इस देश में सक्रिय है कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को दे रही प्रशिक्षण, इस मामले में अजय चंद्राकर का बयान, कहा- कांग्रेस के प्रशिक्षण से पीढ़ी बर्बाद हो रही है, प्रशिक्षण देने वाले क्या प्रशिक्षित है? कांग्रेस में अगर सही प्रशिक्षण रहता तो ढाई साल में कर्नाटक की तरह सत्ता परिवर्तन हो जाता. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, किसी मंत्री के ऊपर हत्या का आरोप लग गया, यही लोग प्रशिक्षण दे रहे जो एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे थे, एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाने और लड़ने का प्रशिक्षण है. राजकाज में करप्शन सिखाया गया और राजनीति में आपस में लड़ने का माद्दा सिखाएंगे कांग्रेस ने बस्तर फाइटर की नियुक्तियों पर उठाया सवाल, इसपर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - कांग्रेस के जो नेता सवाल उठा रहे है उनके नाम से फाइटर बना देते है और भर्ती बस्तर के लोगों का कर देंगे. भूपेश फाइटर, टीएस सिंहदेव फाइटर, चरणदास महंत फाइटर नाम को ऐसा कर देंगे उसमें क्या रखा है, जो आपत्तिकर्ता है नाम उन्हीं का रख देते है, लेकिन उसके बाद आपत्ति करेंगे कि नहीं ये बता दे कांग्रेस शुरू करेगी गड्ढे में है सरकार अभियान, मामले में बीजेपी विधायक अजय चन्द्रकार का बयान, कहा- बारिश के बाद मेंटेनेंस होता ही है, विभागीय सचिव ने तेजी से काम करने के निर्देश दिए है, इसमें भी कांग्रेस को आपत्ति है, ऐसा एक विषय बताइए जिसके कांग्रेस को आपत्ति नहीं है, कांग्रेस को छग के हित से भी आपत्ति है, कांग्रेस को राहुल और गांधी नाम के भजन गाने में बस आपत्ति नहीं है0
0
Report
ब्राह्मण खाप 40: भड़काऊ बयान पर माफी नहीं तो हरियाणा में राजनीतिक बहिष्कार
Charkhi Dadri, Haryana:विधानसभा सत्र के दौरान ब्राह्मण समाज की तुलना चांडाल से किए जाने के कथित बयान पर मचा सियासी बवाल, ब्राह्मण खाप 40 ने कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के खिलाफ खोला मोर्चा चरखी दादरी में ब्राह्मण खाप 40 के प्रधान राजकुमार वशिष्ठ ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को लेकर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को जल्द से जल्द ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा समाज राजनीतिक बहिष्कार का फैसला ले सकता है राजनीति का स्तर गिर चुका है—खाप प्रधान राजकुमार वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ निम्न स्तर की राजनीति की जा रही है। गीता भुक्कल के बयान की पूरा ब्राह्मण समाज निंदा करता है उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देकर गीता भुक्कल अपनी ही पार्टी का राजनीतिक नुकसान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का यह फर्ज नहीं है कि वह किसी पूरे समाज को अपमानित करने वाली टिप्पणी करे। अगर किसी व्यक्ति विशेष से कोई व्यक्तिगत ईर्ष्या या नाराजगी है तो उसका जिक्र निजी तौर पर किया जा सकता है, लेकिन पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। ब्राह्मण खाप 40 के प्रधान राजकुमार बोले विधानसभा सत्र के दौरान जब गीता भुक्कल द्वारा यह बयान दिया गया जिस भी ब्राह्मण जनप्रतिनिधि में विरोध नहीं किया ब्राह्मण समाज उसे नेता को सबक सिखाने का काम करेगा माफी नहीं तो राजनीतिक बहिष्कार, हरियाणा में होगा बड़ा आंदोलन खाप प्रधान ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि मामला अब केवल चरखी दादरी तक सीमित नहीं है। हरियाणा का ब्राह्मण समाज इस बयान को लेकर एकजुट हो चुका है और आने वाले दिनों में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि गीता भुक्कल और भूपेंद्र हुड्डा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो ब्राह्मण समाज राजनीतिक बहिष्कार का रास्ता अपनाने पर मजबूर होगा और हरियाणा में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा0
0
Report
RLP के आरोप से निकाय चुनाव में BJP पर नामांकन वापसी का दबाव शुरू
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में निकाय चुनाव के बीच सियासी माहौल गरमा गया है। RLP ने BJP पर अपने प्रत्याशी से नामांकन वापस करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप के बाद SDM कार्यालय के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। नामांकन वापसी को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। RLP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके प्रत्याशी पर दबाव बनाकर नामांकन वापस करवाया गया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर BJP की ओर से क्या सफाई सामने आती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। नामांकन वापसी के अंतिम दौर में सामने आए इस विवाद ने निकाय चुनाव की सियासत को और गरमा दिया है। SDM कार्यालय के बाहर हुए हंगामे से साफ है कि चुनावी मुकाबला अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नामांकन प्रक्रिया भी राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बनती जा रही है।0
0
Report
Advertisement
भाजपा मंत्री संदीप सिंह गहरवार गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप; पार्टी ने सदस्यता से निष्कासित
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी: भाजपा के सह-कार्यालय मंत्री संदीप सिंह गहरवार गिरफ्तार महिला की शिकायत पर जमोड़ी पुलिस ने धारा 69B के तहत मामला दर्ज किया। महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने संदीप सिंह गहरवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा, मामले की विवेचना जारी।0
0
Report
शामली हत्याकांड: तिहाड़ जेल से गैंग नेटवर्क का रहस्य
New Delhi, Delhi:जेल बनी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का 'हेडक्वार्टर' करनाल और तिहाड़ जेल में रची गई थी अंकित बालियान के क़त्ल की साज़िश... शामली हत्याकांड में सामने आया तिहाड़ कनेक्शन... एशिया की सबसे सुरक्षित जेल से ऑपरेट हो रहा है गोगी गैंग का नेटवर्क... गोगी गैंग के रोहित राणा उर्फ मोई अब यूपी पुलिस के रडार पर... तिहाड़ में बंद गोगी गैंग के गैंगस्टर्स से होगी पूछताछ, जेल की बैरक से गैंग के नेटवर्क को किया जा रहा था ऑपरेट... शामली पुलिस खोलेगी तिहाड़ कनेक्शन की परतें शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या के तार अब दिल्ली की तिहाड़ जेल तक जुड़ते नजर आ रहे हैं。 एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जेलों में शामिल तिहाड़ से गैंगस्टर नेटवर्क ऑपरेट किए जाने का शक पुलिस की जांच के केंद्र में है。 पुलिस की जांच में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मोई का नाम सामने आया है。 रोहित राणा को पुलिस रिकॉर्ड में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से जुड़ा बताया गया है。 शामली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल में बंद रहने के बावजूद रोहित राणा का गैंग के बाहर मौजूद लोगों से किस तरह संपर्क बना हुआ था और क्या शामली हत्याकांड की साजिश या उसे अंजाम देने वालों तक भी इसी नेटवर्क के जरिए निर्देश पहुंचे? पुलिस जल्द ही तिहाड़ जेल में बंद रोहित राणा से पूछताछ करेगी जिसके लिए बाकायदा यूपी पुलिस ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है। जिसके बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल से पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर जाएगी गैंगस्टर रोहित मुई को शामली पुलिस。 यानी अब जांच का एक बड़ा सवाल है क्या जेल की बैरक के भीतर बैठकर गैंगस्टर अपना नेटवर्क ऑपरेट कर रहे हैं? और अगर ऐसा है तो शामली हत्याकांड में तिहाड़ से किसने और कैसे भूमिका निभाई? रोहित राणा उर्फ मोई—गोगी गैंग का अहम नाम。 गैंग का नया उत्तराधिकारी पुलिस के डोजियर के मुताबिक रोहित राणा उर्फ मोई की उम्र करीब 35 साल है और वह माजरी, सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है。 उसने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है。 पुलिस रिकॉर्ड में उसकी पहचान के निशान के तौर पर दाहिने हाथ पर ॐ का टैटू दर्ज है。 डोजियर के मुताबिक वह आमतौर पर टी-शर्ट और लोअर पहनता था और उसके चेहरे पर मूंछ और दाढ़ी रहती थी。 उसके खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और MCOCA जैसे गंभीर मामलों का उल्लेख है。 कॉलेज से शुरू हुआ अपराध की दुनिया का सफर डोजियर के मुताबिक रोहित राणा ने सोनीपत में पढ़ाई के दौरान ही अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों के संपर्क में आना शुरू कर दिया था。 उसने SM Hindu Senior Secondary School, Sonipat से पढ़ाई की。 इसके बाद Nav Jyoti Shiksha Sadan School, Khubru से 12वीं की पढ़ाई पूरी की。 CRA College, Sonipat से वर्ष 2014 में B.Sc. Computer Science की डिग्री हासिल की。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कॉलेज के दौरान बेंच पर बैठने को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था。 इसी विवाद में हमला करने के आरोप में उसके खिलाफ धारा 326 IPC के तहत मामला दर्ज हुआ。 दीपक बाजाना के जरिए गोगी से जुड़ा... डोजियर के मुताबिक कॉलेज के दौरान ही रोहित राणा की मुलाकात गैंगस्टर दीपक बाजाना से हुई। इसके बाद दीपक बाजाना के जरिए उसकी पहचान जितेंद्र उर्फ गोगी और उसके सहयोगी कुलदीप मान उर्फ फज्जा से हुई。 धीरे-धीरे रोहित राणा की गोगी से नजदीकी बढ़ती गई。 पुलिस रिकॉर्ड में कहा गया है कि गogeri के लगातार संपर्क में रहने के कारण रोहित का परिवार भी परेशान था。 डोजियर के मुताबिक बाद में परिवार ने उसे पैतृक संपत्ति से अलग कर दिया。 वर्ष 2014 में रोहित को जितेंद्र उर्फ गोगी के घर से धारा 107/151 CrPC की कार्रवाई में गिरफ्तार किए जाने का भी उल्लेख है。 गोगी गैंग के बड़े नामों से कनेक्शन डोजियर में रोहित राणा के संपर्क में रहे कई नामों का उल्लेख है。 इनमें जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा, दीपक बाजाना, कपिल उर्फ गौरव, कपिल खेड़ा, दीपक बॉक्सर, गुलशन उर्फ गल्लू, इरफान, मोनू नेपाली, संजय राणा उर्फ संजू अजय राणा और जैरनैल सिंह उर्फ जेली जैसे नाम शामिल हैं。 पुलिस रिकॉर्ड में उसके नेटवर्क से जुड़े ठिकानों के तौर पर सोनीपत, मेरठ, सफीदों,मुाना, देहरादून, जीरकपुर, मोहाली और गुरुग्राम का भी उल्लेख मिलता है。 फज्जा के साथ देहरादून में ठिकाना डोजियर के मुताबिक जैरनैल सिंह उर्फ जेली के जरिए कुलदीप मान उर्फ फज्जा को संजू के फार्म हाउस पर लाया गया था。 यहीं उसकी मुलाकात जितेंद्र उर्फ गोगी से हुई। इसके बाद रोहित राणा फज्जा को Ford Figo कार से फार्म हाउस तक लेकर आया। दस्तावेज में कहा गया है कि यह कार मोनू नेपाली ने उपलब्ध कराई थी。 इसके बाद रोहित, गोगी और फज्जा के साथ देहरादून गया और वहां करीब दो से तीन महीने रहने का भी उल्लेख डोजियर में है。 हHarषिता दहिया हत्याकांड में भी नाम रोहित राणा उर्फ मोई का नाम चर्चित गायिका हर्षिता दहिया हत्याकांड से भी जोड़ा गया है。 17 अक्टूबर 2017 को पानीपत में हर्षिता दहिया की हत्या हुई थी。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में...जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा और रोहित उर्फ मोई के शामिल होने का आरोप दर्ज है। डोजियर के मुताबिक हर्षिता दहिया एक मामले में दिनेश उर्फ कराला के खिलाफ गवाह थीं और इसी वजह से उनकी हत्या किए जाने का आरोप है。 रवि भारद्वाज उर्फ बंटी की हत्या.. डोजियर में 15 जनवरी 2018 की एक और हत्या का उल्लेख है。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जितेंद्र उर्फ गोगी, रोहित और अन्य आरोपियों ने रवि भारद्वाज उर्फ बंटी की हत्या की योजना बनाई। पहले रवि को रोहिणी कोर्ट के बाहर देखा गया। इसके बाद उसका पीछा किया गया।उसे सेक्टर-14, प्रशांत विहार, रोहिणी इलाके में देखा गया, जहां वह कथित तौर पर छोले-भटूरे खाने जाता था। डोजियर के मुताबिक वहीं रवि भारद्वाज पर फायरिंग की गई और उसकी मौत हो गई。 टिल्लू गैंग के सदस्यों पर हमला... पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 18 जून 2018 को टिल्लू गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई। डोजियर के अनुसार आरोपी Scorpio कार में सवार होकर जिम की तरफ आने वाले विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे。 इसके बाद कथित तौर पर Scorpio को रोककर गोलीबारी की गई। इस घटना में हेमराज उर्फ मलंग और मुकुल की मौत होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है。 MCOCA केस में भी नाम रोहित राणा, जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ MCOCA के तहत दर्ज मामले का भी डोजियर में उल्लेख है। यानी पुलिस रिकॉर्ड में रोहित राणा को महज एक शूटर नहीं बल्कि गोगी गैंग के सक्रिय नेटवर्क से जुड़े सदस्य के तौर पर दर्ज किया गया है。 2019 में भी जारी रही गैंग की गतिविधियां डोजियर के मुताबिक वर्ष 2019 में भी रोहित राणा और उसके सहयोगियों की आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं। 18 सितंबर 2019 को नरेला में वीरेंद्र मान की गोली मारकर हत्या का मामला भी इसी नेटवर्क से जोड़ा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप उर्फ मोई, फज्जा, कपिल खेड़ा और कपिल उर्फ गौरव के नाम का जिक्र है。 अंचिल ठाकुर की हत्या की साजिश डोजियर के मुताबिक 19 फरवरी 2020 को गुरुग्राम स्थित गोगी गैंग के ठिकाने पर हुई बातचीत के दौरान अंचिल ठाकुर के बारे में जानकारी सामने आई। आरोप था कि अंचिल ठाकुर ने दिनेश कराला के परिवार के सदस्यों को धमकाया था। इसके बाद कथित तौर पर अंचिल ठाकुर की हत्या का फैसला लिया गया। उस पर गोलीबारी की गई। बाद में गुरुग्राम से गोगी, रोहित और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का उल्लेख है。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी i20 कार से छह पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे。 mandoli जेल में भी नेटवर्क! डोजियर के अंतिम हिस्से में रोहित राणा के मंडोली जेल में रहने के दौरान भी दूसरे आरोपियों से संपर्क का उल्लेख है। रिकॉर्ड के मुताबिक जेल में उसकी मुलाकात राजीव डागर उर्फ मोनू से हुई। इसके बाद उसका संपर्क पीयूष बरेला उर्फ सनी से होने का भी उल्लेख है। यानी पुलिस रिकॉर्ड में जेल के भीतर भी उसके संपर्कों और नेटवर्क का सिलसिला सामने आता है。 26 अगस्त 2026 को शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर दी गई जांच में 9 से ज्यादा आरोपियों की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। इनमें चार मुख्य शूटर बताए गए हैं। पुलिस एनकाउंटर में दो शूटर मोहित और सुमित मारे जा चुके हैं। जबकि दो अन्य शूटर आर्यन और सत्यम फरार बताए जा रहे हैं। भोलु व कनाडा और अमेरिका में मोजूद मोंटी मान चिराग फरार है। वही पप्पू और रोहित मुई यूपी और दिल्ली तिहाड़ जेल में पहले से बन्द है。 इसके अलावा रेकी और दूसरे स्तर पर मदद करने वाले आरोपियों की भी तलाश जारी है。 इस हत्याकांड में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पम्पू और तिहाड़ जेल में बंद रोहित राणा उर्फ मोई को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आई है。 राकेश उर्फ पम्पू को करीब एक साल पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। उस पर 16 से ज्यादा आपराधिक मामले, जिनमें हत्या और रंगदारी के मामले भी शामिल बताए गए हैं। फिलहाल वह करनाल जेल में बंद है。0
0
Report
बलिया में गंगा जलस्तर बढ़ने से सड़क किनारे श्मशान, चिताएं जलने को मजबूर
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से शवों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । कई घाट डूब जाने की वजह से सड़क किनारे ही शमशान घाट पर चिताओं को जलाया जा रहा है । दरसअलबलिया शहर के पास गंगा नदी के किनारे महावीर घाट और श्रीरामपुर घाट में बड़ी संख्या में शवो का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है लेकिन गंगा की बढ़ते जल स्तर की वजह से दोनों घाट डूब चुके हैं और आवागमन का रास्ता भी बंद हो गया है । ऐसी स्थिति में जनेश्वर मिश्र सेतु वाले रास्ते के पास बयासी घाट पर ही सड़क किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है । घाट के पंडा का कहना है की गंगा का जलस्तर इसी तरीके से बढ़ता रहा तो सड़क पर ही शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: अनिल शर्मा के निधन पर भाजपा नेताओं का भारी जुटान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अंतिम संस्कार में लगा नेताओं का जमावड़ा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अनिल शर्मा के पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार , बीते कल दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भाजपा विधायक ने ली थी अंतिम सांस, पिछले काफी समय से कैंसर बीमारी से थे पीड़ित भाजपा विधायक, dिवगंत भाजपा विधायक अनिल शर्मा शिकारपुर विधानसभा से थे विधायक, div*ंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ भोला सिंह, मंत्री डॉ अरुण सक्सैना, ठाकुर जयवीर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री नवाब सिंह नागर समेत भाजपा नेता, पूर्व मंत्री व विधायक अनिल शर्मा की अंतिम विदाई में भावुक नजर आए क्षेत्रीय अध्यक्ष। नवाब सिंह नागर ने अनिल शर्मा से जुड़ी कई पुरानी यादें साझा कीं। दिवंगत विधायक के व्यक्तित्व और कार्यशैली की जमकर सराहना की। अनिल शर्मा के निधन को बताया पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति। सुरेंद्र दिलेर ने अनिल शर्मा से जुड़ी पुरानी यादें कीं साझा। दिवंगत विधायक को बताया जनप्रिय और कुशल जननेता। बाइट - डॉ भोला सिंह सांसद बाइट - नवाब सिंह नागर क्षेत्रीय अध्यक्ष बाइट - सुरेंद्र दिलेर प्रभारी मंत्री0
0
Report
सीतापुर में सियार हमला: छह घायल, बच्ची समेत ग्रामीण दहशत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक सियार के हमले में बच्ची समेत 6 लोग घायल। दो अलग-अलग गांवो में सियार ने किया हमला। दुकान जा रही मासूम बच्ची सियार के हमले में घायल। तो वहीं खेतों की तरफ गए पांच लोगों पर सियार ने किया हमला। सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम कर रही कांबिंग। संदना थाना क्षेत्र के निमतापुर और उदयपुर पूर्वी गांव का मामला।0
0
Report
EC की नीति स्पष्ट: 2002 वोटर लिस्ट की कॉपी से मतदाता डुप्लीकेशन की जांच संभव
Noida, Uttar Pradesh:को एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि उन्होंने मतदाताओं के फॉर्म में दी गई जानकारियों की व्यक्तिगत रूप से जांच कर ली है और वे उन जानकारियों को सही मानते हैं। याचिका में कहा गया था कि बीएलए के लिए फॉर्म में दी गई हर जानकारी की जांच करना संभव नहीं है। मतदाता की जानकारी की आधिकारिक जांच करना बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) का कानूनी काम है। चुनाव आयोग केवल अपने दिशानिर्देशों के जरिए यह जिम्मेदारी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों यानी बूथ लेवल एजेंट पर नहीं डाल सकता 2002 की वोटर लिस्ट की कॉपी देने की भी मांग हाई कोर्ट में दायर याचिका में यह भी मांग की गई थी कि राजनीतिक पार्टियों को 2002 की मतदाता सूची की प्रिंटेड कॉपी और उसकी सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाए। याचिकाकर्ता का कहना था कि इन पुराने रिकॉर्ड की मदद से बूथ लेवल एजेंट यह पता लगा सकते हैं कि कहीं किसी मतदाता का नाम दो जगह तो नहीं है, कोई मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट तो नहीं हो गया है, किसी व्यक्ति की जानकारी में कोई गड़बड़ी तो नहीं है या वोटर लिस्ट में कोई दूसरी गड़बड़ी तो नहीं है0
0
Report
Advertisement
बारिश से मिट्टी का मकान ढहा; हज़रत मोल्ला के परिवार की जान बची
Basirhat, West Bengal:হাসনাবাদের বরুনহাট রামেশ্বরপুর গ্রামপঞ্চায়েতের উত্তর সরকার পাড়ায় টানা বৃষ্টির কারণে একটি মাটির বাড়ি দুর্বল হয়ে পড়ায় হুড়মুড়িয়ে মাটির বাড়িটি সম্পূর্ণ ভেঙে পড়ে তবে অত্যন্ত কপাল জোরে হজরত মোল্লার বাড়ির সকল সদস্য রক্ষা পেয়েছে। তবে বাড়ির মধ্য সকল জিনিষ পত্র ক্ষতি হয়ে যায়। আবাস যোজনার ঘর না পেয়ে তাদের এই ভাঙাচোরা ঘরের মধ্যেই থাকতে হয়েছে। বিমল বসু বসিরহাট0
0
Report
सिरसा में अशोक कुमार हत्या: गिरफ्तारी नहीं, परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए
Sirsa, Haryana:एंकर रीड- गांव छतरियां में युवक अशोक कुमार की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसा स्थित एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। इस दौरान पीड़ित परिवार ने सिरसा एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष और जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने सिरसा एसपी के समक्ष कई मांगें रखीं। उन्होंने बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सहित थाने के स्टाफ को बदलने, मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से करवाने और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी और स्टाफ की ओर से आरोपियों के बजाय मृतक के परिवार के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिवार ने पुलिस और आरोपियों के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने एसपी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।0
0
Report
धौलपुर में जन्माष्टमी की धूम: बाजारों में रंगीन पोशाकें और झूलों की भीड़
Dholpur, Rajasthan:कल 4 सितंबर को जन्माष्टमी, धौलपुर के बाजारों में खरीदारी की धूम, सजे बाल गोपाल के बाजार धौलपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसको लेकर शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। बाल गोपाल की नगरी जैसे सजे बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के लालबाजार हनुमान तिराहा पुराना बाजार, तोप तिराहा, संतर रोड पर लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, झूला, सिंहासन और सजावटी लाइटों की दुकानें सज गई हैं। इस बार मथुरा-वृंदावन से आई स्पेशल जरदोजी और मोरपंख वाली पोशाकें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लाल, पीले, हरे और मोरपंखी रंग की पोशाकों की सबसे ज्यादा डिमांड है। दुकानदारों के अनुसार पोशाकें 51 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि छोटे-बड़े झूले 400 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। मोती और कुंदन वाले मुकुट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के मंदिरों में फूल बंगला और लाइटिंग से सजावट की जा रही है। जन्म के समय रात 12 बजे होने वाले महाभिषेक के लिए दूध, दही, माखन-मिश्री और पंचामृत का सामान जुटाया जा रहा है। मिठाई की दुकानों पर भी रौनक है। मावे की बर्फी, पेड़ा और लड्डू के ऑर्डर लिए जा रहे हैं। फल-फूल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। महिलाओं ने व्रत और झांकी सजाने के लिए जमकर खरीदारी हो रही है0
0
Report
Advertisement
