Unnav - पिकअप वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने फायर बिग्रेड को दी सूचना
Netua Grameen, Uttar Pradesh:कबाड़ ले जा रही पिकअप वाहन में लगी आग,आग की लपटें देख लोगों ने ड्राइवर को इशारा किया। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू प् लिया। गोरखपुर के सिद्धार्थनगर से कबाड़ ले जा रहा था पिकअप वाहन,पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत जाजमऊ चौकी क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा के पास का है। वहां में लगी भीषण आग से कानपुर लखनऊ हाईवे काफी देर तक जाम रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सम्भल में अधिवक्ता ने नाजिर सदर पर लगाए गंभीर आरोप डीएम से की कार्रवाई की मांग
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:सम्भल में अधिवक्ता ने नाजिर सदर पर लगाए गंभीर आरोप डीएम से की कार्रवाई की मांग सम्भल में अधिवक्ता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांचकर, कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। अधिवक्ता का आरोप है कि 2 अक्टूबर को गाटा संख्या 155 स्थित उनकी पैतृक जमीन पर प्रशस्त गुप्ता कुछ लोगों के साथ पहुंचे और बाउंड्रीवाल लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर हाथापाई और मारपीट का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र में भ्रष्टाचार और कथित बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग भी की गई है। अधिवक्ता ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की हैराजस्थान बोर्ड: 10वीं परीक्षा एक सत्र में दो बार आयोजित, EI-ER व्यवस्था लागू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बड़ी खबर 10वीं बोर्ड परीक्षा पहली बार एक सत्र में दो बार होगी आयोजित फरवरी-मार्च में होगी मुख्य परीक्षा, मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा पास विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधार के लिए दे सकेंगे परीक्षा दोनों परीक्षाओं में विषयवार उच्चतम अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे अगले सत्र से पूरक परीक्षा की व्यवस्था होगी समाप्त अधिकतम दो विषयों में 33 से कम अंक वालों को एसेंशियल इम्प्रूवमेंट (EI) का मौका मिलेगा। तीन या अधिक विषयों में फेल/अनुपस्थित विद्यार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट (ER) रहेगा स्टेट वन नेशनल स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगी परीक्षा में बड़ी राहत खेल के दौरान अनुपस्थित रहने पर दे सकेंगे पुन परीक्षाकल श्रावस्ती की रैली आईडी में इंजेस्ट हुआ, स्पेशल बुलेटिन के लिए जारी
Noida, Uttar Pradesh:कल श्रावस्ती की रैली इस आईडी में इंजेस्ट हुआ है। ये स्पेशल बुलेटिन के लिये हैदिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय यात्री से 2.02 करोड़ रुपए के पत्थर जब्त
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली कस्टम विभाग ने एक भारतीय पुरुष यात्री के खिलाफ कीमती पत्थरों और आभूषणों की तस्करी का मामला मे पकडा है मौके पर की गई जांच के आधार पर, आईजीआई एयरपोर्ट, टर्मिनल-3, नई दिल्ली के एयरपोर्ट कस्टम्स के अधिकारियों ने 3 अक्टूबर, 2026 को एक भारतीय पुरुष यात्री के खिलाफ कीमती पत्थरों और आभूषणों की तस्करी का मामला दर्ज किया, जो 2 अक्टूबर, 2026 को बैंकॉक से उड़ान संख्या AI2303 से आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। सीमा शुल्क के संयुक्त आयुक्त आईजी हवाई अड्डा, दिल्ली ने जानकारी देते हुऐ बताया यात्री के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप 3,200 कीमती पत्थरों और आभूषणों की बरामदगी हुई, जिनकी कुल कीमत 1,01,54,600/- रुपये (एक करोड़ एक लाख चौवलन हजार छह सौ रुपये मात्र) है। यात्री ने स्वीकार किया कि वह उक्त कीमती पत्थरों और आभूषणों को बैंकॉक से दिल्ली लाया था। इसके अतिरिक्त, दिनांक 04.10.2026 को संबंधित परिसर की तलाशी के लिए सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 105 के तहत संबंधित उप सीमा शुल्क आयुक्त द्वारा एक प्राधिकरण जारी किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 196.676 किलोग्राम काले-हरे रंग के पत्थर (कच्चे पन्ना), 221 कैरेट कटे और पॉलिश किए हुए माणिक और 45 कैरेट कटे और पॉलिश किए हुए पन्ना, साथ ही कुछ संबंधित दस्तावेज/सामान बरामद किए गए। बरामद किए गए कीमती पत्थरों और आभूषणों, जिनमें तलाशी प्राधिकरण से बरामद वस्तुएं भी शामिल हैं, का मूल्य 2,02,54,400/- रुपये (दो करोड़ दो लाख चौवन हजार चार सौ रुपये मात्र) है। ये सभी वस्तुएं सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त की गईं। उक्त यात्री को कस्टम विभाग की टीम ने गिरफ्तार कियाभिवानी में ईशिका सम्भरवाल का शानदार स्वागत, ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर जोर
Bhiwani, Haryana:भिवानी एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का भिवानी में स्वागत. भारतीय हॉकी टीम प्लेयर ने परिवार को समर्पित किया मेडल - बोले- पिता ने शुरू करवाया खेलना भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल भिवानी लौटी। जिसका भिवानी में जोरदार स्वागत किया गया। भिवानी पहुंचने पर सबसे पहले भगत सिंह चौक पर फूल-मालाओं से स्वागत किया और खुली गाड़ी में रोड शो निकाला गया। इस दौरान स्कूली छात्र, खेल प्रेमी व अन्य लोग शामिल हुए, जिन्होंने ईशिका सम्भरवाल का हौसला बढ़ाया। भिवानी पहुंचने पर ईशिका सम्भरवाल ने अपने सम्मान को देखकर कहा कि बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आप सब ऐसे ही सहयोग करते रहे, मैं वायदा करती हूं कि आगे भी ऐसे ही कड़ी मेहनत करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही टीम ने ओलिंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। जिसके कारण उन्हें क्वालीफाई कर लिया है। अब पूरी टीम का फोकस ओलिंपिक पर रहेगा और इंडिया पक्का गोल्ड मेडल लेकर आएगी। ईशिका सम्भरवाल ने कहा कि यहां तक पहुंचने के सफल को लेकर कहा कि लगातार मेहनत करते रहें। उन्होंने अपने परिजनों को मेडल समर्पित किया। इसके साथ ही जितने भी लोग यहां पर स्पोर्ट करने आए हैं, उनको भी मेडल समर्पित करना चाहूंगी। अब खुद को और बेहतर करने के लिए काम किया जाएगा। ओलिंपिक के लिए 2 साल बाकी हैं, उसको लेकर हर छोटी-छोटी चीजों पर वर्क किया जाएगा。 ईशिका सम्भरवाल ने कहा कि उनके पिता विरेंद्र सम्भरवाल होकी के ही कोच रहे हैं। शुरूआत से उनके पिता कोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पापा की वजह से ही हो पाया है कि उन्होंने हॉकी की शुरूआत की। छोटे बच्चे भी हॉकी शुरू करें और उसके लिए अभ्यास करें। अगर लगातार प्रयास व अभ्यास करेंगे तो एक मंजिल पर जरूर पहुंचेंगे। सुबह-शाम को प्रैक्टिस की है। जब वे जूनियर में सिलेक्ट हुई तो बैंगलुरू में भी प्रैक्टिस की है। उसके बाद सीनियर में चयन हुआ तो उसके साथ प्रैक्टिस की। वे फिलहाल सीनियर टीम के साथ प्रैक्टिस कर रही है और ओलंपिक के लिए भी वहां प्रैक्टस करती रहेंगी। ईशिका सम्भरवाल ने कहा कि पूरी टीम का भी काफी सहयोग रहा। हमने पहले ही निश्चित किया हुआ था कि इस बार गोल्ड मेडल हमारा होगा, क्योंकि पिछले 44 साल से इंडिया गोल्ड मेडल नहीं लाया था। उन्होंने कहा उनका यह पहला एशियन गेम था, जो सबसे बड़ा टूर्नामेंट रहा। कोच व टीम का सहयोग रहा, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने हुनर को दिखा पाई। उनके पूरे परिवार का इस उपलब्धि में सहयोग रहा。कैथल: CIA कलायत की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखा फैक्ट्री से 2 गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA कलायत की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी काबू कैथल। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने गांव बाता में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना लाइसेंस और परमिट के पटाखे तैयार करने वाली एक कथित अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ियों में कुल 134 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग का सामान भी बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है。 CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार ने बताया कि CIA टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बाता में एक छोटा हाथी गाड़ी में पटाखों की पेटियां लोड कर उन्हें बाहर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बाता में नाकाबंदी की。 इसी दौरान HR64B6845 नंबर की छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार गांव बाता निवासी अंकित और सोमपाल को पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 84 पेटियां पटाखे बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पटाखों के लाइसेंस और परमिट के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पटाखों की जांच की, जिसमें विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांव बाता में उन्होंने एक जगह पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम शुरू कर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक अन्य गाड़ी से 50 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए गए। साथ ही पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा सामान और पैकिंग सामग्री भी बड़ी मात्रा में मिली。 पुलिस ने इस मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।यूपी के सीतापुर में बाढ़ से 10 जनहानि, महमूदाबाद सबसे अधिक प्रभावित
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूब कर अब तक अलग-अलग तहसीलों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है आपको बता दे की सबसे ज्यादा जनहानि महमूदाबाद तहसील में हुई है शारदा और घाघरा का जलस्तर तो स्थिर है लेकिन कटान तेजी से हो रही है। बाढ़ से प्रभावित तहसीलों में सीतापुर सदर महमूदाबाद लहरपुर और बिसवां तहसील शामिल है ADM आयुष चौधरी ने बताया जनपद सीतापुर में लगभग हमारी 4 तहसीलें जो है वह बाढ़ और चक्रवात की अधिक वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित है सदर तहसील हो गई यह हमारी सरायन नदी के कारण जो है प्रभावित है यहां पर लगभग 11 मोहल्ले हैं जो प्रभावित हुए हालांकि अब पानी लगातार घटाओ की स्थिति में है हमारे आश्रय स्थल में 5 हजार लोग लगभग रुके हुए हैं हमारी तरफ से पूरी व्यवस्थाएं स्थलों में भी की गई है पानी के घटाव के कारण तहसील की बाढ़ को पूरी तरीके से हम कंट्रोल कर लिया जाएगा रही बात लहरपुर और महमूदाबाद यह तीन तहसीलें हैं जिसमें अतिविष्ट और चक्रवात के कारण जो लोकल नदियां हैं उनमें जल प्रवाह की अत्यधिक होने के कारण फसल की क्षति काफी भारी मात्रा में हुई है और हम लगभग पौने दो लाख से ज्यादा हेक्टेयर की फसल क्षति का आकलन भी कर चुके हैं उनका सर्वे हो गया है और इन तीनों तहसीलों में मिलाकर लगभग 8 हजार 6 हजार हेक्टेयर प्रति तहसील लगभग हमारा फसल नुकसान आया है हम उनकी फीडिंग भी पोर्टल पर कर रहे हैं और जनहानि को यदि देखा जाए तो लगभग इस पूरे बाढ़ और अतिवृष्ट चक्रवात के दौरान जनपद में 10 जनहानियां हुई है और जिसमें महमूदाबाद में पहले तीन जनहानि हुई थी अभी दो दिवस पूर्व तीन जनहानि हुई। कल 10 लोगों की मौत हुई है।जमशेदपूर मानगो पुल पर महिला के इस कदम से हादसा टल गया—बच्चा भी सुरक्षित
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया। महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई। स्थिति को भांपते हुए लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बच्चे को लेकर पुल के किनारे पहुंची थी और नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। राहगीरों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। महिला की पहचान भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में बताई गई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, उसने आखिर किस वजह से यह कदम उठाने का प्रयास किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। राहगीरों की तत्परता के कारण महिला और बच्चे दोनों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।अमेठी: डीएम कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग ने गले में पोस्टर लटका कर मांगी न्याय
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - गले में पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग साहब मेरी ज़मींन बचा लीजिए नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा बुजुर्ग ने अपने साढ़ू पर लगाया गंभीर आरोप आरोप है की फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की वरासत करवा ली गई है जिसको लेकर कई महीनों से तहसील का चक्कर काट रहा है बुजुर्ग नहीं मिला न्याय तो डीएम कार्यालय गौरीगंज पहुंचा बुजुर्ग ससुराल में मिली जमीन को चल रहा है विवाद पीपरपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव है मामलासम्भल में साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:सम्भल में साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार
सम्भल पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेट्रोल पंप के लेनदेन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते थे संभल पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को थाना साइबर क्राइम पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल होने वाले यूपी ग्रामीण बैंक के खाते में कमीशन लेकर फ्रॉड का पैसा डलवाया जाता था और इसके बाद रकम को कैश कराया जाता था। मामले में पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मनु शर्मा, प्रशान्त सिंह राघव, आदित्य, नरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी मनु शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर कमीशन लेकर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम खाते में डलवाकर कैश करवाता था। वहीं आरोपी आदित्य के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पेट्रोल पंप से ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे के लिए एटीएम कार्ड स्वाइप कराकर कैश लेता था और भोले-भाले व अनपढ़ लोगों को लालच देकर उनके अकाउंट खुलवाता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों की केवाईसी कराकर लोगों के नाम पर सिम लिए जाते थे और उनका इस्तेमाल ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए किया जाता था। सम्भल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।
