209868
Unnav- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल यूनिट में विधायक ने आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया
Bangarmau, Uttar Pradesh:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में डेंटल यूनिट में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया।सी.एच.सी अधीक्षक मुकेश कुमार,डॉ सागर पटेल ने विधायक श्रीकान्त का स्वागत करके डेन्टल चेयर के बारे में विस्तार से बताया। श्रीकान्त कटियार ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस आधुनिक डेन्टल चेयर के लग जाने से अब लोगों को अपने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Rampur में जौहर विश्वविद्यालय गेट के एक्सेस रोड का PWD अधिकारी ने निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UTTAR PRADESH): PWD OFFICIALS INSPECT ACCESS ROAD AT JAUHAR UNIVERSITY GATE0
0
Report
योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद मुरादनगर पहुंचे, 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के मुरादनगर पहुंचे है। गाजियाबाद में 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 33 परियोजनाओं का उद्घाटन और 57 का शिलान्यास शामिल है, जो मोदीनगर व मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन पर गाजियाबाद की जानता उत्साहित है।0
0
Report
कानपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हाउस अरेस्ट के साथ प्रदर्शन की तैयारी रोक दी गई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण संदीप शुक्ला को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन की थी तैयारी राम मंदिर दान घोटाले पर दिए गए बयान के विरोध में होना था धरना शाम 5 बजे फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रस्तावित था प्रदर्शन धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट0
0
Report
Advertisement
एनमेलेड ग्लास से बनते हैं चमकीले रंग, जानिए प्रक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Enamelled glass is decorated with vitreous enamel (powdered glass, usually mixed with a binder) and then fired to fuse the glasses. It can produce brilliant and long-lasting colours, and be extremely translucent.0
0
Report
नीमकाथाना के प्रसूता अंजली सैनी मौत पर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन तक जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना के प्रसूता अंजली सैनी की मौत के मामले में दूसरे दिन शुक्रवार कोhospital के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी रहा। प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच चार दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। परिजन अपनी तीन प्रमुख मांगों पर अड़े हुए हैं: एक करोड़ की आर्थिक सहायता, डॉक्टरों के खिलाफ करवाई और निष्पक्ष जांच की मांग। अगर मांगें पूरी नहीं होतीं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है और निष्पक्ष जांच के लिए स्थानीय स्तर पर छह सदस्यीय और जयपुर जोन स्तर पर तीन सदस्यीय अलग-अलग जांच समितियां गठित की हैं; समितियों को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल सिंह शेखावत ने बताया कि छह सदस्यीय समिति के अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह चौपड़ा हैं, तथा जयपुर जोन समिति के अध्यक्ष डॉ. अचल भारस्कर हैं। जयपुर और नीमकाथाना उप जिलों के चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम शामिल है। 25 वर्षीय अंजली सैनी को 12 जुलाई को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था; 14 जुलाई को सिजेरियन प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर किया गया और 15 जुलाई की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीज एनीमिया से पीड़ित थीं और प्रसव के बाद ब्लीडिंग नियंत्रित नहीं होने पर उच्च केंद्र रेफर किया गया। अभी अस्पताल के बाहर धरना जारी है और प्रशासन समाधान निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है।0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में शराबबंदी तोड़ने पर पेड़ पर लटकाने का वीडियो वायरल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर, उदयपुर के गोगुंदा से खबर, शराब पीने पर युवक को रस्सी से पेड़ पर लटकाने का एक वीडियो ओर आया सामने, शराबबंदी के नियम को तोड़ा तो ग्रामीणों ने दी सजा, सायरा थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व का है मामला, वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में मचा हड़कंप वायरल वीडियो में लोग वीडियो को वायरल नहीं करने की हिदायत देते दिख रहे, युवक रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़कर बचने की कोशिश करता आ रहा नजर, युवक के चेहरे पर पानी डालते हुए भी नजर आए मौके पर मौजूद लोग, कुछ दिन पहले कमोल गांव से युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटने का वीडियो आया था सामने, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया था गिरफ्तार,0
0
Report
Advertisement
दही थाना क्षेत्र के वृद्ध की संदिग्ध मौत के मामले में नया बवाल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के पोस्टमार्टम हाउस में उस समय हंगामा मच गया, जब दही थाना क्षेत्र के एक वृद्ध की संदिग्ध मौत के मामले में पहुंचे परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के चलते पोस्टमार्टम हाउस परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के दौरान पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पुलिस मौजूद नहीं थी, जिससे विवाद बढ़ गया। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल वृद्ध की संदिग्ध मौत और पोस्टमार्टम हाउस में हुई मारपीट दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
जगदलपुर के गोंचा महापर्व में बुजुर्ग महिला पहिये के नीचे आकर बाल-बाल बची
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोलबाजार के पास रथ खींचे जाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का हाथ रथ के पहिए के नीचे आ गया और पहिया उसकी हथेली पर चढ़ते हुए आगे निकल गया, घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और रथ खींच रहे लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रथ को तत्काल रोक दिया, घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच में उसकी हथेली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, राहत की बात यह रही कि हादसा इससे कहीं अधिक गंभीर हो सकता था, लेकिन पहिया केवल हथेली के ऊपर से गुजरने के कारण महिला की जान सुरक्षित रही, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रथयात्रा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई।0
0
Report
ओंटारियो में भीषण जंगल आग: 183 से अधिक सक्रिय आगें जुलाई 15 तक
Noida, Uttar Pradesh:Aerial footage captures the scale of massive wildfires raging across Ontario, Canada. Officials reported at least 183 active wildfires across the region as of July 15.0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के शासकीय स्कूल में मौत के बाद अटेंडेंस नोटिस पर सवाल उठे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-सात माह पहले एक शिक्षक की मौत हो जाती है और अब शिक्षा विभाग के द्वारा उसे शिक्षक को अटेंडेंस लगाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह पूरा मामला शिक्षा विभाग नरसिंहपुर का है जहाँ करेली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला रितु टोला में योगेंद्र किशोर द्विवेदी की मौत सात माह पूर्व हो चुकी थी और उनके परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग को दे दिया था, लेकिन अब शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते अमृत शिक्षक योगेंद्र किशोर द्विवेदी को अटेंडेंस लगाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि तकनीकी खामियाँ की त्रुटियाँ हैं जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। यह सवाल शिक्षा विभाग पर उठते हैं कि इस तरह की बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है, खासकर मंत्री के जिले में।0
0
Report
नरवर किले से 16वीं सदी की ऐतिहासिक तोप चोरी, चौकीदार अनुपस्थित रहा
Shivpuri, Madhya Pradesh:नरवर किले से 16वीं सदी की एक ऐतिहासिक तोप चोरी होने का मामला सामने आया है। पहले इस घटना को 25 से 30 हथियारबंद बदमाशों द्वारा अंजाम देने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच के दौरान मामला अलग निकला। अब सामने आया है कि घटना के समय चौकीदार किले पर मौजूद ही नहीं था और अज्ञात चोर तोप चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, किले की ओपन कचहरी में सिंधिया राजवंश काल की 14 ऐतिहासिक توपें रखी थीं। इनमें से एक तोप चोरी हो गई है, जबकि 13 तोपें सुरक्षित हैं। शुरुआती बयान में सुरक्षा गार्ड बाल किशन ने 30 हथियारबंद बदमाशों के धमकाकर तोप ले जाने की बात कही थी, लेकिन पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद उसने बताया कि 5 जुलाई को अज्ञात लोगों ने तोप को नीचे गिरा दिया था, जिसकी सूचना उसने विभाग को दे दी थी। इसके बाद 15 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने घर चला गया था और उसके बाद अज्ञात चोर नीचे पड़ी तोप को उठाकर ले गए। राज्य पुरातत्व विभाग के उपसंचालक पी.सी. महोबिया ने बताया कि चौकीदार के किले पर मौजूद नहीं रहने के कारण चोरी की वारदात हुई। 5 जुलाई को तोप नीचे गिराए जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग अपनी ओर से कार्रवाई कर रहा था, लेकिन इसी बीच घटना हो गई। मामले की शिकायत नरवर थाने में दर्ज करा दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। नरवर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके से एक रजाई, गद्दा, पाइप तथा तोप को ले जाने के निशान बरामद किए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी हुई तोप अष्टधातु के विशेष मिश्रण से बनी बताई जाती है, जिस पर राजचिह्न के साथ फारसी और देवनागरी लिपि में शिलालेख अंकित हैं। पुरातत्व विभाग ने किले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है, जबकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।0
0
Report
अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस का दावा: सरकार ने वादे पूरे नहीं किए
Raipur, Chhattisgarh:अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की बाइट- पौने तीन साल की प्रदेश की सरकार ने अपने वादे नहीं निभाये. जनता में सरकार के खिलाफ अविश्वास की स्थिति है, इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये हैं. महतारी वंदन में नाम काटे गए, किसान परेशान0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ के जनाना अस्पताल में प्रसव के बाद लापरवाही से महिला की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसव के बाद कथित लापरवाही के कारण एक महिला की मौत का आरोप लगाया गया है। मृतक के पति सुधीर मेवाड़ा ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनकी पत्नी को भारी रक्तस्राव हुआ, बावजूद इसके अस्पताल स्टाफ ने समय पर जरूरी इलाज और खून उपलब्ध नहीं कराया। परिवार का आरोप है, कि अस्पताल ने मामला छुपाने के लिए दस्तावेजों में बाद में प्रविष्टियाँ कीं और फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज, डॉक्टर रिपोर्ट और अन्य रिकॉर्ड संलग्न कर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना से परिवार के तीन नन्हे बच्चों की जिम्मेदारी पिता पर आ गई है। मामला 7–8 जुलाई का है। पहले प्रसूता को सीएचसी अकलेरा से रैफर किया गया और रात में सरकारी एम्बुलेंस से झालावाड़ लाया गया। परिजनो बताया कि प्रसव के पहले 2,100 रुपये मांगे गए, डिलीवरी सामान्य रही पर उसके बाद रक्तस्राव शुरू हुआ। रात साढ़े आठ बजे परिजन को मृत्यु की सूचना मिली। पति ने कहा कि यदि समय रहते खून दिया गया होता, तो जान बच सकती थी। परिजन ने पोस्टमार्टम, सीसीटीवी और कागजात की छानबीन की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
कोटा में मानसून की पहली झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से राहत
Kota, Rajasthan:कोटा में मानसून की एंट्री इस सीजन की पहली तेज बारिश दोपहर बाद हुई शुरू जगह पुराने कोटा क्षेत्र में झमाझम आधे घंटे तक पड़ी बारिश मौसम हुवा ठंडा लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत कोटा वासियों के लिए अच्छी खबर। आज शुक्रवार दोपहर बाद शहर में इस मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई है। दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। बूंदाबांदी शुरू हुई जो देखते ही देखते मूसलाधार बारिश में बदल गई। पुराने कोटा क्षेत्र में ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश से करीब आधे घंटे में ही सड़कों पर पानी भर गया। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है और मौसम भी सुहावना हो गया है।0
0
Report
मदरसा धर्मांतरण मामले में जुबैर और जुनैद अंसारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार
Noida, Uttar Pradesh:धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार. मुजफ्फरनगर जिले के फुलत गांव स्थित मदरसे दारुल उलूम रहिमिया पर हिंदू युवक-युवतियों के धर्मांतरण के आरोप लगे हैं. एसआईटी की टीम ने मदरसे के मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी के बेटे जुबेर अंसारी और जुनैद अंसारी को गिरफ्तार किया है. यूनुस नामक व्यक्ति ने मौलाना और उनके बेटों के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर मदरसे में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था. थाने में धारा 352, 351, 3/5 (2) यूपी विरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी के आदेश दिए गए. आगे की जांच का नेतृत्व मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार एक एसआईटी टीम कर रही है. बताया गया है कि मदरसा पर विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण के बड़े आरोप भी लगे हैं, और मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी अभी गिरफ्त से बाहर हैं. 5.7.2026 को दर्ज मामले के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस आवश्यक दबिश दे रही है. एसएसपी ने कहा किTIP ऑफ के आधार पर तीन मुलजिम थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया; पजेशन से तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुए. अभिनेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संभावित है.0
0
Report
Advertisement
