Unnav- पुलिस और हत्यारोपी के बीच हुई मुठभेड़, भाभी की हत्या कर भाग रहा था हत्यारोपी
Husain Nagar, Uttar Pradesh:आसीवन थाना क्षेत्र के विजयखेड़ा गांव में बीती रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। आरोपी देवर ने अपनी भाभी की ईंट से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया। बता दे कि घटना के बाद मृतका के पति ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
