209868
Unnav - कोतवाली क्षेत्र जगत नगर में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत दो घायल
Bangarmau, Uttar Pradesh:बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र जगत नगर में तेज रफ्तार बाइक एक सांड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल है। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, मृतक का नाम राजू और घायलों के नाम अभिमन्यु और राजकुमार बताया गया है। जिनको नजदीकी बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है। यह तीनों थाना फतेहपुर 84 क्षेत्र के गांव भिखारीपुर जमुनिया दबौली के रहने वाले थे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धाता पुलिस ने मंदिर चोरी गैंग का खुलासा किया, 06 पीतल के घंटे बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का धाता पुलिस ने किया खुलासा मंदिर से चोरी किए गए 06 पीतल के घंटे बरामद धाता पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार 4 अगस्त को मंदिर से घंटे चोरी होने की दर्ज हुई थी FIR ज्ञान सिंह निषाद और महेश उर्फ कल्लू गिरफ्तार पुलिस ने चोरी के घंटों को आरोपियों के कब्जे से किया बरामद गिरफ्तार ज्ञान सिंह का पहले भी आर्म्स एक्ट में आपराधिक इतिहास0
0
Report
इंदौर: H1N1 से 62 वर्षीय महिला की मौत, निजी अस्पताल पर नोटिस जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण से 62 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। उज्जैन निवासी महिला का इंदौर के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था, सांस लेने में तकलीफ और सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Health department के मुताबिक महिला की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान 18 अगस्त को परिजन उन्हें चिकित्सा सलाह के विरुद्ध डिस्चार्ज कराकर उज्जैन ले गए जहां 19 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इंदौर में स्वाइन फ्लू से 62 वर्षीय महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उज्जैन की रहने वाली महिला को सांस लेने में तकलीफ सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद 3 अगस्त को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें करीब 16 दिनों तक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। 18 अगस्त को परिजन महिला को चिकित्सा सलाह के विरुद्ध अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर उज्जैन स्थित उनके निवास पर ले गए, इसके अगले ही दिन यानी 19 अगस्त को महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की सूचना नहीं दी गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर समय पर सूचना दी जाती तो निर्धारित टेस्टिंग प्रोटोकॉल के तहत जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती थी। इसी मामले को लेकर निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है जो अस्पताल के दस्तावेजों की जांच करेगी और यह देखा जाएगा कि महिला की क्या मेडिकल स्थिति थी और उन्हें किस तरह का उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग अब यह भी पता लगा रहा है कि महिला के संपर्क में कितने लोग आए थे क्योंकि H1N1 संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है, ऐसे में महिला के संपर्क में आए लोगों की जानकारी उज्जैन स्वास्थ्य विभाग से जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक निजी अस्पताल के स्टाफ की सुरक्षा भी प्राथमिकता में है और इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है। यत्नेश सेन संवाददाता फिलहाल महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।0
0
Report
रीवा में 15 घंटे बारिश से बाढ़ जैसे हालात; नागेंद्र सिंह का घर डूबा
Noida, Uttar Pradesh:रीवा में 15 घंटे की लगातार बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीहर नदी के तट से कुछ दूरी पर स्थित गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह का घर भी पानी से घिर गया है।0
0
Report
Advertisement
63717 नोटिसों में 46723 की सुनवाई, मतदाता सूची शुद्धिकरण तेज़
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद की तीनों विधानसभा पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जारी नोटिसों पर नागरिकों से प्राप्त दावों, जनपद के सभी तीनों विधानसभाओं के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ निर्वाचन कार्मिक मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। जनपद में कुल 63717 नोटिसों के सापेक्ष 63428 मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। तीनों विधासभाओ में 46723 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित तिथियों पर नोटिसों की सुनवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो।0
0
Report
जौनपुर में बंद मकान से चोर लाखों के आभूषण और नकद ले उड़े
Jaunpur, Uttar Pradesh:बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गहने और 2.50 लाख रुपये ले उड़े चोर जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मीर गोसाईपुर गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता उस समय चला जब मकान मालिक अपनी पत्नी को दवा दिलाकर घर वापस लौटा। मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाने पर कमरों के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था。 जानकारी के अनुसार मीर गोसाईपुर निवासी सुभाष चंद्र निषाद के मकान में प्रत्येक रविवार को शिव चर्चा का आयोजन होता है। एक दिन पहले वह अपनी पत्नी कमला को दवा दिलाने के लिए जौनपुर शहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान को सुनसान पाकर वारदात को अंजाम दिया。 सुभाष चंद्र निषाद के मुताबिक, जब वह पत्नी के साथ घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पीछे के कमरों के ताले भी टूटे थे। कमरे में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। पीड़ित के अनुसार घर में भक्तों द्वारा दिए गए दान की रकम के साथ ही श्रृंगार के सोने के आभूषण रखे थे। चोरी हुए सामान में झुमका, नथिया, नथुनी, पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने करीब 2.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात कही है。 घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है。 घटना के बाद गांव में भी चोरी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
कुशीनगर गैस एजेंसी संचालक की दबंगई का वीडियो वायरल, पिटाई और चाकू हमला
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - गैस एजेंसी संचालक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - गैस को लेकर कहासुनी के बाद युवक की जमकर पिटाई का आरोप - युवक के शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान - पीड़ित युवक ने गैस एजेंसी संचालक सहित तीन लोगों पर चाकू से हमला करने का भी लगाया आरोप - मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल - तरया सुजान थाना क्षेत्र के तरया खास का मामला0
0
Report
Advertisement
इलाहीपुरा के राउमावि में शिक्षकों की कमी पर ताला-प्रदर्शन, 2 शिक्षकों की पुनः लगने के बाद ताला खोला
Tonk, Rajasthan:Tonक इलाहीपुरा गांव के राउमावि में छात्र छात्राओं व ग्रामीणों द्वारा ताला लगा कर रहे प्रदर्शन शिक्षकों की कमी को लेकर ताला लगा कर किया प्रदर्शन ग्रामीणों ओर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन 2 शिक्षकों को पुनः लगवाने के बाद खोला ताला0
0
Report
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Karauli, Rajasthan:राजकीय विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हिंडौन। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी में भामाशाहों के सहयोग से अनवरत रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी है । इसके तहत सेवानिवृत्त रेंजर सुभाष गुप्ता एवं पतंजलि योग समिति हिण्डौन के आर्थिक सहयोग से 6 से 8 फीट ऊंचाई के 21 पौधे लगाए गए । पौधों की सुरक्षा के लिए 100 फीट लंबा और 5 फीट ऊंचाई का जाल एंगल सहित लगाया गया है।0
0
Report
रजनी गोयल ने एडीओ पदभार संभाला, किया सम्मानित स्वागत
Karauli, Rajasthan:रजनी गोयल एडीईओ ने संभाला कार्यभार, किया अभिनंदन, करौली । एसीबीईओ रही रजनी गोयल का करौली में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने पर एडीईओ का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने पर शिक्षक संघ अंबेडकर पदाधिकारियों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत सम्मान किया । इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता, संघ प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे ।0
0
Report
Advertisement
पैसे के विवाद पर कार उठाने-घुमाने की घटना, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:हरसौरा(कोटपूतली-बहरोड़)......हरसोरा थाना क्षेत्र के लोयती गांव मे पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष दूसरे की कार अपने साथ जबरन उठा कर ले आये। दोनों पक्षों के बीच विवाद व कार की सूचना के बाद पुलिस ने वाहनों की तलाश शुरू की। हरसौरा की ओर दो गाडियों के आने की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। जिस पर पुलिस को देखकर वाहन सवार एक पक्ष ने गाडियाँ वापस मोड़ लीं और कस्बे की ओर भागने लगे। वही पुलिस ने पीछा किया तो छिपारी रोड पर एक गाडी को रोककर एक व्यक्ति को पकड़ा लिया। वही दूसरी गाड़़ी में सवार लोग मौके सें फरार होने मे कामयाब हो गये। जानकारी के अनुसार लोयती नांगल निवासी विकास ने घर के बाहर ख़डी कार चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सुचना पर क्षेत्र मे नाकाबन्दी करवाई। जिस पर सामने से दो गाड़ियाँ आती दिखी जिन्हे रुकवाने का प्रयास किया इसी दौरान दोनों कार सवारों ने दोनों गाड़ियों को वापस घुमा कर ले जाने लगे तभी पुलिस ने पीछा करते हुये एक कार सहित कार में सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसके बाद पूछताछ मे मामला सामने आया इनका विवाद आपसी लेन-देन से जुड़ा हुआ है। लेने देने के विवाद के चलते एक पक्ष अपने साथ एक कार लेकर आया था। जिस पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर ख़डी कार को उठा ले गये। पहले पक्ष ने पुलिस को घर के बाहर ख़डी गाड़ी की चोरी की सुचना दी जिस पर पुलिस ने क्षेत्र मे नाकाबंदी करवाई। जिसके बाद नाकाबन्दी को देखकर कार सवार कार को वापस घुमा कर मौके पर छोड़कर मौके से फरार होने थे। लेकिन पीछा कर रही पुलिस एक व्यक्ति को कार सहित पकड़ने मे कामयाब हो गई। वही दूसरी गाडी में सवार लोग पुलिस को चकमा देकर निकल गए। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड ने बताया कि दोनों पक्षो में आपसी पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था इसी विवाद के चलते संबंधित लोग कार को अपने साथ लेकर आये थे। कार चोरी होने का मामला नहीं है। अब पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
CM विधानसभा पहुँचे, सियासी हलचल तेज
Jaipur, Rajasthan:CM पहुंचे विधानसभा0
0
Report
हर साल बरसात में डूबी रपटा पुल, गांव वालों ने स्थायी पुल बनवाने की मांग
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ ग्राम पंचायत पुटूकछार में खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर बना रपटा पुल लगातार चार दिनों से नदी के पानी में डूबा हुआ है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण गांव का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो चार दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ते ही हर साल रपटा पुल डूब जाता है और गांव का संपर्क बाधित हो जाता है। इस समस्या की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक यहां बड़े पुल के निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार आवागमन बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं राशन और अन्य जरूरी सामान गांव तक पहुंचने को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि चार दिनों से स्कूल नहीं जा पाने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि रपटा पुल की जगह बड़े और स्थायी पुल का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि बरसात में गांव का संपर्क न टूटे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।0
0
Report
Advertisement
ईफिल पाम विस्टा का लखनऊ में भव्य शुभारम्भ, डिज़ाइन व सुविधाओं से आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति आईफिल इन्फ्राडेवलपर्स प्रा. लि. ने देवां रोड, मटियारी में अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘आईफिल पाम विस्टा’ का किया शुभारंभआईफिल इंफ्राडेवलपर्स प्रा. लि. ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट‘आईफिल पाम विस्टा’का भव्य शुभारंभ19 अगस्त 2026को किया। इस अवसर पर परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यासश्री अनिल कुमार (आईएएस), पूर्व अध्यक्ष, बोर्डऑफरेवेन्यू उत्तर प्रदेशके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह अवसर आईफिल ग्रुप की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक बना।देवा रोड, मटियारी, लखनऊके तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में स्थितआईफिल पाम विस्टाआधुनिक वास्तुकला और समकालीन जीवनशैली का उत्कृष्ट संगम है। इस प्रीमियम आवासीय परियोजना में विशाल बालकनियाँ, आकर्षकस्काई डेक, हरित एवं सुव्यवस्थित लैंडस्केप, सामुदायिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान, अत्याधुनिक जिम, वाई-फाई ज़ोन सहित अनेक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जो निवासियों को खुला, आरामदायक और उच्चस्तरीय जीवन अनुभव प्रदान करेंगी।इस भव्य शुभारंभ समारोह मेंआईफिल ग्रुपकेचेयरमैन श्री एस. के. गर्ग, डायरेक्टर श्रीमती आशा गर्गएवंमैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शिवानी गर्ग बंसलसहित आईफिल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापार जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, चैनल पार्टनर्स, सहयोगीगण तथा मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।इस अवसर परआईफिल ग्रुपके नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया किआईफिल पाम विस्टाअपनी उत्कृष्ट डिज़ाइन, विश्वस्तरीय सुविधाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ विशेष रूप से तेजी से विकसित हो रहेदेवा रोड कॉरिडोरतथा लखनऊ के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा। कंपनी ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और समयबद्ध निर्माण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों को श्रेष्ठ आवासीय अनुभव प्रदान करना उनका सर्वोच्च लक्ष्य रहेगा।इस महत्वपूर्ण अवसर पर कंपनी ने यह भी घोषणा की किदो और महत्त्वाकांक्षी परियोजनाएँवर्तमान में योजना के अंतिम चरण में हैं। इन आगामीआवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओंकी विस्तृत0
0
Report
चीनी की कीमतें तेज़ी से बढ़ीं, पटना के बाजारों में परेशानियाँ बढ़ीं
Noida, Uttar Pradesh:देशभर में चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसका असर पटना के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। पिछले एक महीने में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। सामान्य चीनी 65 से 68 रुपये किलो, जबकि ब्रांडेड पैक्ड चीनी करीब 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सैलरी नहीं बढ़ रही, लेकिन रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि चीनी के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वाले कुछ लोग स्टॉक की कमी का माहौल बनाकर कीमतों बढ़ा रहे हैं। दुकानदारों का भी कहना है कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन कुछ बड़े कारोबारी कृत्रिम कमी दिखाकर मनमाने तरीके से दाम बढ़ा रहे हैं। उनका दावा है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में चीनी 70 रुपये के पार भी जा सकती है।0
0
Report
मौलाना शहाबुद्दीन का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा जवाब: संविधान पढ़ो, गजवा-भगवा नहीं
Bareilly, Uttar Pradesh:पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मौलाना शहाबुद्दीन से किए गए सवालों पर मौलाना शहाबुद्दीन अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जो भी कहा वह उसके जवाब में मौलाना शहाबुद्दीन ने धीरेंद्र शास्त्री को मशवरा देते हुए कहा कि उनको संविधान के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए या संविधान को पढ़ लेना चाहिए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि हमारा संविधान हमें किसी एक जाति धर्म में बांधने की अनुमति नहीं देता है बल्कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्रीपुर मशवरा देते हुए कहा कि वह एक बार संविधान को अवश्य पढ़ें ताकि उन्हें समझ में आ जाए कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गजवा ए हिंद और भगवा ए हिंद के सवाल पर मौलाना शहाबुद्दीन अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा संविधान ना तो हमें गजवा ए हिंद बनाने की इजाजत देता है ना ही भगवा ए हिंद और जो भी इसकी मांग करते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जानी चाहिए । मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि कभी भी भविष्य में ना कभी गजबा ए हिंद बनेगा ना भगवा ए हिंद बनेगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर प्रहार करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो लोग कट्टरपंथी हैं वह गजबा ए हिंद की बात करते हैं और अब भगवा हिंद की बात को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उन्हीं की राह पर चल निकले हैं धीरेंद्र शास्त्री के कावड़ कावड़ियों पर किए गए सवाल पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि कावड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है जिस पर नशेड़ी शराबी कहना बेहद गलत है और जो कांवड़ियों पर इस तरह की बात कहते हैं उनके खिलाफ शख्स से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए यहां तक की जो भी कांवड़ियों के लिए आप शब्द बोलते हैं उनको जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए, कांवड़ियों का पक्ष लेते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो भी अपने धर्म के लिए यात्रा करता है वह धर्म प्रिय होता है ना कि नशेड़ी और शराबी होता है जो भी कावड़ियों को पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं उसको शक कार्रवाई से रूबरू होना पड़ेगा अगर कोई कावड़ियों पर टिप्पणी करता है तो वह उसकी व्यक्तिगत राय हो सकती है उसके बयान को उसके धर्म से जोड़ना बेहद गलत है मौलाना शहाबुद्दीन पंडित दिनेश शास्त्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कॉर्पोरेट की जिंदगी जीते हैं जो पूरी तरह से हवा हवाई होती है मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मैं एक फकीर धर्मगुरु हूं और मेरी कलम और दावात से याराना है ना कि कॉर्पोरेट जिंदगी से मैं अपनी सूफी जिंदगी सही बेहद खुश हूं मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री दो दिलो को तोड़ने का काम करते हैं और मैं लोगों के दिलो को जोड़ने का काम करता हूँ0
0
Report
Advertisement
