209868
Unnav- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा
Bangarmau, Uttar Pradesh:लखनऊ से कन्नौज जा रही तेज रफ्तार वेगनआर कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद पीछे से आ रही एक और तेज रफ्तार कार उसमें टकरा गई। इस हादसे में वैगनआर कार के चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार लोग भी घायल हुए है। वहां पर मौजूद यूपीडा कर्मचारी ने उन लोगों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। मृतक आनंद कन्नौज का रहने वाले था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुपवाड़ा सड़क हादसे पर मनोज सिन्हा ने शोक जताया; घायलों के लिए उपचार निर्देश
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha Said " Deeply pained by the loss of lives in an unfortunate road accident in Kupwara. My heartfelt condolences to the bereaved families. Praying for the early recovery of the injured. I have directed the District Administration to ensure best possible treatment to the injured:0
0
Report
NH-33 पर पिकअप- बाइक हादसा, युवक की मौत; चालक फरार
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां NH-33 पर एक पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के सिकरिया पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक की पहचान गौपुर निवासी नौरंगी यादव के 27 वर्षीय पुत्र मनु यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मनु यादव लोहे की ग्रिल बनाने का काम करता था। सोमवार को वह बभना बाजार से काम का सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिकरिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार पिकअप व उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
टोंक में सिविल डिफेंस भर्ती: जल्द जॉइनिंग सूची जारी कराने की मांग
Tonk, Rajasthan:टोंक में सिविल डिफेंस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की गुहार सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया पूरी, जॉइनिंग का इंतजार लंबे समय से जॉइनिंग नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान अभ्यर्थ्यों ने कलेट्रेट में प्रदर्शन किया अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन जल्द चयन सूची जारी करने की उठाई मांग अभ्यर्थियों की मांग—जल्द पूरी हो जॉइनिंग प्रक्रिया भर्ती की प्रक्रिया पूरी तो जॉइनिंग में देरी क्यों? सिविल डिफेंस अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांगी राहत जिला प्रशासन से भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की गुहार भगवान सिंह और अंकित चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जल्द लिस्ट जारी करने का आश्वासन दिया है0
0
Report
Advertisement
कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट: यूनिट-1 की मरम्मत तेज, सुरक्षा मानकों पर जोर
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी द्वारा कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट झालावाड़ का दौरा किया और एक नंबर इकाई के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही थर्मल के मुख्य अभियंता सहित सभी उच्चाधिकारियों के साथ प्रथम यूनिट में हो रहे मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। सीएमडी श्रृंगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानक सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए गुणवता युक्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाए जाए। यूनिट की साइटों का अवलोकन करते हुए मेंटीनेंस की एजेन्सियों के इंचार्ज की मीटिंग लेकर शीघ्रता से कार्य संपादित करने के निर्देश भी दिए, जिससे प्रथम यूनिट से शीघ्र अतिशीघ्र बिजली उत्पादन हो सके। इसके अतिरिक्त, CMD द्वारा यूनिट-2 को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने परियोजना में कोयले की उपलब्धता एवं आपूर्ति की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य को प्राप्त करने तथा सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कालीसिंध थर्मल प्लांट की प्रथम यूनिट में करीब एक माह पहले बॉयलर में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद से ही प्रथम यूनिट बंद चल रही है। मेंटेनेंस कार्य में देरी के कारण विद्युत उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
जखोड़ा में मतदाता सूची के बाहरी नामों के विरोध पर अनिश्चितकालीन धरना
Jhunjhunu, Rajasthan:मंड्रेला, झुंझुनूं जखोड़ा में मतदाता सूची को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना मतदाता सूची में 317 बाहरी नाम शामिल होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और घर-घर सत्यापन की मांग की जांच पूरी होने तक मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं देने की मांग मांगें पूरी नहीं होने पर पंचायती राज चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पंचायती राज चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले की नवसृजित जखोड़ा ग्राम पंचायत में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें वे पहचानते तक नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार 317 नामों की सूची ग्रामीणों के सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने मतदाता सूची में शामिल संदिग्ध नामों का विरोध किया तो नाम जुडवाने वाले पक्ष ने उन्हें कथित तौर पर यह चुनौती दी कि हिम्मत है तो वोट कटवाकर दिखाओ। ग्रामीणों के अनुसार इस बयान के बाद मामले को लेकर तनाव बढ़ गया और उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तहसील और जिला मुख्यालय तक ले जाने तथा आगामी पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।ग्रामीणों ने चुनाव से पहले पूरे मामले की जांच के लिए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच टीम गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच टीम में गांव के पांच जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया जाए और घर-घर जाकर संदिग्ध मतदाताओं के वास्तविक निवास एवं पात्रता का सत्यापन कराया जाए।ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि जांच में किसी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही, एक-एक संदिग्ध नाम का सत्यापन पूरा होने तक मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं देने और जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की गई है。0
0
Report
17 गेट खुले: नरसिंहपुर में नर्मदा उफान, पुल पर लोगों की जान जोखिम
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एक्सक्लूसिव खबर एंकर-बरगी डैम के 17 गेट खोले जाने के बाद नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बही नरसिंहपुर के ककरा घाट की हैं, जहां नर्मदा नदी उफान पर है। गाडरवारा और तेंदूखेड़ा का संपर्क जोड़ने वाले इस पुल के करीब 2 फीट ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोग और छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं । जब ज़ी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो वहां प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुल गई। मौके पर लोगों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। पानी के इस तेज बहाव में जरा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल कुंभकर्णी नींद में सोए नजर आ रहे हैं। PTC मौके पर वन टू बन मोके पर स्थानिक लोगों के साथ0
0
Report
Advertisement
ख़बर उपलब्ध नहीं: प्रस्तुत सामग्री अस्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने निभाई गोदभराई की रस्म जुड़वां बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार रंगोली और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी से दिया पोषण संदेश संतुलित आहार, मातृ-शिशु पोषण और वृद्धि निगरानी की दी जानकारी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर नवां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई। वहीं, जुड़वां बच्चों कुसुमलता, सरिता और प्रियंका का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के समुचित पोषण और देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दालों और अनाजों के पोषण महत्व के बारे में समुदाय को जागरूक किया। कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीएचसी की एएनएम ने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण तथा बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे。0
0
Report
कर्नाह में सूमो खाई में गिरी; पांच शव, कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:Five Feared Dead, Several Injured As Sumo Plunges Into Gorge In Karnah; Rescue On At least five persons are feared dead and five others injured after a Sumo vehicle plunged into a deep gorge and fell into the Kishanganga river at Semari in Karnah area of north Kashmir's Kupwara district on Monday, officials said. Among the victims are Mohd Idrees, son of Kaser Din, 32, and his 9-month-old daughter Hamza. The injured have been shifted to GMC Srinagar for advanced treatment. Three ambulances are currently in service at the spot, while additional ambulances have been despatched to assist in the rescue operation. Rescue operation is still underway.0
0
Report
Advertisement
बिहार विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान के छात्र प्रदर्शन, राजभवनMarch Bhagat Singh जन्मदिन पर
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BIHAR UNIVERSITY HEALTH SCIENCES STUDENTS PROTEST, AISF, AIYF, AITUC, AIKS, BKMU AND NFIW TO HOLD RAJ BHAVAN MARCH ON BHAGAT SINGH'S BIRTH ANNIVERSARY / VISUALS0
0
Report
ग्वालियर के स्पा-सेंटर में देह व्यापार के आरोप, पुलिस की निगरानी बढ़ी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर अचानक दबिश देकर निरीक्षण किया। VO: पुलिस की टीम ‘मोनार्क द फैमिली सैलून’ और ‘द बीच सैलून एंड स्पा’ समेत कई स्थानों पर पहुंची और व्यवस्थाओं की जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मसाज सेंटर की आड़ में कहीं अनैतिक गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं। अचानक पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर ऐसे संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
मुरैना में चंबल रेत अवैध खनन जारी, ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ते दिखे
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में एक बार फिर शुरू हुआ चंबल रेत का अवैध खनन, रेत का परिवहन करते ट्रैक्टरों का फॉरेस्ट अधिकारियों ने किया पीछा, अपने पीछे फॉरेस्ट की गाड़ी को देखते ही रेट माफिया ने ट्राली से सड़क पर फैलाया रेत, तेज गति से भागते नजर आए रेत माफिया के ट्रैक्टर, मुरैना के बीच शहर की घटना, तेज भागते ट्रैक्टरों से कभी भी हो सकता है शहर में हादसा, प्रशासन की तमाम कोशिशें के बाद भी नहीं थम रहा चंबल रेत का अवैध कारोबार, रेत माफिया के द्वारा सड़क पर फैलाया जा रहे रेत का वीडियो आया सामने,,0
0
Report
Advertisement
मंड्रेला CHC में डॉक्टरों के विवाद का वीडियो वायरल: शराब के आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंड्रेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार नूनियां के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने डॉ. अशोक कुमार नूनियां को कार्यालय आदेश जारी कर ड्यूटी के दौरान कथित अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वायरल वीडियो में दोनों चिकित्सकों के बीच तीखी बातचीत होती सुनाई दे रही है। इसी दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति और नशे में होने को लेकर सवाल करते हैं। इसके जवाब में वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया की आवाज में कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देता है— “मैं तो पूरा एक बोतल पी के आया हूँ, और बोलो!” वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया खुद को डॉ. प्रदीप शर्मा से करीब 10 साल सीनियर बताते हुए सम्मान करने की बात कहते सुनाई देते हैं। वहीं डॉ. शर्मा की ओर से काम करने और ड्यूटी निभाने को लेकर सवाल किए जाते हैं। दोनों के बीच बातचीत के दौरान “10 साल सीनियर हूं तेरे से” जैसे शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि डॉ. अशोक कुमार नूनिया प्रभारी कक्ष में आए और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीनता की। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उस समय उनके व्यवहार एवं गतिविधियों से प्रथम दृष्टया शराब के नशे में होने की आशंका प्रतीत हुई। डॉ. शर्मा के अनुसार घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंड्रेला CHC में वर्तमान में दो ही चिकित्सक हैं—प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक नूनिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बताई जा रही है। CHC के प्रभारी पद को लेकर भी दोनों के बीच खींचतान की चर्चा रही है। डॉ. प्रदीप शर्मा का आरोप है कि डॉ. नूनिया को कई बार समझाने के बावजूद कथित तौर पर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं। अब लिखित स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद मामला विभागीय कार्रवाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो में कही गई बातों और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित विभाग की जांच और डॉ. अशोक कुमार नूनिया का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।0
0
Report
डबरा में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक एलएनटी मशीन जप्त
Morena, Madhya Pradesh:डबरा के चाँदपुर में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई। एक एलएनटी मशीन जप्त। कलेक्टर रुचिका चौहान की सूचना पर एसडीएम नवकिरण कौर के निर्देश पर तहसीलदार की कार्रवाई। परमिशन कही और की और किसी अन्य नंबर पर चल रहा था अवैध उत्खनन। प्रशासनिक टीम मौके पर, डबरा में बड़े पैमाने पर जारी है मिट्टी के अवैध उत्खनन का खेल0
0
Report
तेजगढ़ के पास स्टेट हाईवे पर कार पलटी, खेतों में घुसने से यात्री घायल
Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर फिर हादसा अनियंत्रित कार पलटी खेतों में जा घुसी कार.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक और सड़क हादसा सामने आया है जब तेजगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित हुई और चार पलटियां खाती हुई खेत में जा घुसी। ये कार जबलपुर जिले के पाटन इलाके से दमोह आ रही थी जिसमें रजक परिवार के 3 पुरुष दो महिलाएं और 1 छोटी बच्ची सवार थी। कार पलटने के बाद सभी को चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कोई भी गंभीर नहीं है। फिलहाल कार को बाहर निकाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
