209801
Unnav - 44वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उन्नाव पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
Husain Nagar, Uttar Pradesh:पुलिस लाइन में गुरुवार को 44वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि बीएसए संगीता सेंगर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने शिक्षा और खेल को समान रूप से महत्व देने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के सरकारी स्कूल: नवंबर में विज्ञान मेले, समरसता सप्ताह और बाल दिवस कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर\n\nप्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवंबर का महीना शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विज्ञान मेला, समरसता सप्ताह, सामुदायिक बाल सभा और संविधान दिवस जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं, महीने के अंतिम सप्ताह में प्राथमिक कक्षाओं का द्वितीय योगात्मक आकलन होगा, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।\n\nशिविरा पंचांग के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4 से 15 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश रहेगा। इस दौरान 8 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा। इसके बाद 14 नवंबर को बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर विद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।\n\nअवकाश के बाद 18 से 21 नवंबर तक आरएससीईआरटी के माध्यम से राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थी विज्ञान आधारित मॉडल और गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। वहीं, 19 से 25 नवंबर तक सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के लिए समरसता सप्ताह मनाया जाएगा।\n\n21 नवंबर को द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के साथ विद्यालय स्तर पर सामुदायिक बाल सभा आयोजित होगी। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा होगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतां Corey- व्यवस्था के महत्व की जानकारी दी जाएगी।\n\nकक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का द्वितीय योगात्मक आकलन नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा। इसमें करीब 35 प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं और दक्षता आधारित आकलन 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एकल पुत्री-द्विपुत्री पुरस्कार योजना और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत 'शब्दों के खेल' गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं۔0
0
Report
पटना में आर के सिन्हा के निधन पर शोक, रोजगार क्षेत्र को बड़ा नुकसान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आर.के. सिन्हा जी के निधन पर शोक संवेदना माननीय आर.के. सिन्हा जी का निधन न केवल राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, बल्कि रोजगार और सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। रोजगार के क्षेत्र में उन्होंने जिस तरह नई पीढ़ी को अवसर प्रदान किए, वह बेहद सराहनीय और यादगार है। रोजगार की चुनौतियों के बीच विभिन्न संवर्गों में लोगों को नौकरी देना, उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ उनके पारिवारिक जीवन की भी चिंता करना, उनकी विशेष पहचान और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं उन्हें जानने वाले सभी लोगों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करें।0
0
Report
पौड़ी में टूटे पुल के कारण ग्रामीण पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी。 स्लग- टूटे पुल के सहारे आवाजाही को मजबूर ग्रामीण。 एंकर- पहाड़ों में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत आज भी कई सवाल खड़े कर रही है। जनपद पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इसकी तस्वीर बयां कर रहा है। डोरिया और कैन्यूर गांव के बीच स्थित सगुड़ी पुल वर्ष 2016 में टूट गया था, लेकिन करीब एक दशक बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। नतीजतन, ग्रामीणों को आज भी अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीणों को टूटे हुए पुल के अवशेषों के सहारे नदी पार करते देखा जा सकता है। पुल नहीं होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी से बचने के लिए ग्रामीण जोखिम उठाकर टूटे पुल के रास्ते नदी पार करने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान नदी में पानी बढ़ने पर इस रास्ते से गुजरना संभव नहीं हो पाता, जबकि इन दिनों पानी कम होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान: CM साय ने सर्वे और मुआवजे का निर्देश जारी किया
Begun, Rajasthan:रायपुर चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा निर्देश सोशल मीडिया में पोस्ट कर सीएम ने कहा- प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराने कलेक्टरों को निर्देश नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को मिलेगी सहायता राशि आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत मिलेगा मुआवजा सर्वे से लेकर राशि वितरण तक तय समय में पूरी होगी प्रक्रिया CM साय बोले- संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है.0
0
Report
धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन: 86.40 क्विंटल धान जब्त
Kawardha, Chhattisgarh:धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 86.40 क्विंटल धान जब्त कवर्धा। आगामी धान खरीदी सीजन से पहले कबीरधाम प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने जिले के पांच स्थानों पर छापेमारी कर 216 बोरी यानी 86.40 क्विंटल धान जब्त किया। खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के अनुसार, ग्राम उड़ियाकला, बिडोरा, कल्याणपुर, भागूतोला और तरेगांव जंगल में कार्रवाई की गई। जब्त धान में बजरंगबली ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, भोजराम पटेल से 16 क्विंटल, पेखन साहू से 22 क्विंटल, परमात्मा ट्रेडर्स से 20 क्विंटल और अजय नाग से 4.40 क्विंटल धान शामिल है。0
0
Report
कुनाल कपूर जयपुर पहुंचे: एयर इंडिया एक्सप्रेस से मुंबई से आए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। अभिनेता कुनाल कपूर पहुंचे जयपुर। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई से आए हैं जयपुर।0
0
Report
Advertisement
झांसी के उल्दन में अवैध मिट्टी-मौरंग खनन पर वन-राजस्व टीम पर ग्रामीणों की गाली-गलौज
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा में वन विभाग की जमीन पर अवैध मिट्टी और मौरंग खनन का मामला सामने आया है। जब वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची तो गांव के कुछ लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1-वनरक्षक दीपक कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि 29 अक्टूबर को वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम पलरा पहुंची थी। टीम में वन दरोगा अजय सिंह, वनरक्षक दीपक कुमार समेत अन्य कर्मचारी और राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद थे। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने जांच में सहयोग करने के बजाय टीम के सरकारी कार्य में बाधा डाली, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायती पत्र में वन विभाग ने यह भी आरोप लगाया है कि इन लोगों द्वारा पहले भी कई बार सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की गई है। वनरक्षक दीपक कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जोधपुर में भाजपा को भारी उम्मीद: जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में बहुमत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में भाजपा रो जिला प्रमुख बणवण रो दावा, 23 में सूं 20 सूं ज्यादा पंचायत समितियां में प्रधान बणावै री उम्मीद जोधपुर। पंचायतीराज चुनाव रा दूसरे चरण रा मतदान बीच भाजपा नै जोधपुर जिले में जिला प्रमुख अर पंचायत समितियां में आपरो बोर्ड बणावण रो भरोसो जतायो है। भाजपा रा पंचायतीराज चुनाव संभाग प्रभारी सीआर चौधरी नै कह्यो कि इण बार गांवां री जनता विकास रा नाम पर मतदान कर्यो है। एकरै सीधो फायदा भाजपा नै मिलसी अर जोधपुर में जिला प्रमुख भाजपा रो ही बणसी। सीआर चौधरी नै देहात चुनाव प्रभारी घनश्याम डागा, शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल अर देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह राठौड़ रै साथ जीत रो भरोसो जतावता कह्यो कि जिले री 23 में सूं 20 सूं ज्यादा पंचायत समितियां में भाजपा रा प्रधान बणसी। उंहांने कह्यो कि जोधपुर री राजनीति में लांबा समय सूं दो परिवारां रो दबदबो रह्यो है, पण इण बार मतदातावां परिवारवाद नै छोड़ विकास अर जनहित रा मुद्द्यां नै प्राथमिकता दी है। भाजपा नेतावां रो कहणो है कि केंद्र अर राज्य सरकार री योजनावां अर गांवां में करवाया गया विकास कार्यां नै आधार बणाकर पार्टी जनता बीच पहुंची है। इण बार जिला परिषद अर पंचायत समितियां में भाजपा नै स्पष्ट बहुमत मिलण री उम्मीद है। नेतावां दावा कर्यो कि चुनाव परिणाम बाद ग्रामीण राजनीति में भाजपा रो मजबूत दबदबो नजर आवेला अर पूरे जिले में भाजपा रो कमळ खिलेला।0
0
Report
भाजपा का दावा: जोधपुर में जिला प्रमुख और बहुमत पंचायत समितियों में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में भाजपा का दावा जिला प्रमुख बनेगा, 23 में से 20 से अधिक पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का भी दावा जोधपुर। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा ने जोधपुर जिले में जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में अपना बोर्ड बनाने का दावा किया है। भाजपा के पंचायत राज चुनाव संभाग प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि इस बार गांवों की जनता ने विकास के नाम पर मतदान किया है। भाजपा को इसका सीधा लाभ मिलेगा और जोधपुर में जिला प्रमुख भाजपा का ही बनेगा। सीआर चौधरी ने देहात चुनाव प्रभारी घनश्याम डागा, शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह राठौड़ के साथ जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जिले की 23 में से 20 से अधिक पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जोधपुर की राजनीति में दो परिवारों का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार मतदाताओं ने परिवारवाद के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा गांवों में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर पार्टी जनता के बीच पहुंची है। इस बार जिला परिषद और पंचायत समितियों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है। नेताओं ने दावा किया कि परिणाम आने के बाद ग्रामीण राजनीति में भाजपा का मजबूत दबदबा देखने को मिलेगा और जिले में भाजपा का कमल खिलेगा。0
0
Report
Advertisement
बानसूर के माजरा अहीर मतदान केंद्र पर तनाव, फर्जी मतदान को लेकर झगड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बानसूर(कोटपूतली)... बानसूर के माजरा अहीर मतदान केंद्र पर हुई तनाव की स्थति ग्रामीणों के बिच हुआ झगड़ा, बानसूर पंचायत चुनाव के दौरान हरसौरा क्षेत्र के माजरा अहीर मतदान केंद्र पर झगड़ा होने का मामला सामने आया, मतदान केंद्र पर हुए विवाद के बाद मौके पर हुई हलचल, घटना की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति संभाली स्थति, फर्जी मतदान को लेकर हुआ बताया झगड़ा।0
0
Report
दिल्ली रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महा-रैली बारिश से प्रभावित
New Delhi, Delhi:रामलीला मैदान दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महा-रैली की तैयारी जोर शोर से चल रही है लेकिन पिछले दो दिनों से दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के चलते रैली स्थल पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। मैदान में जगह जगह पानी भरा हुआ है, जबकि आम लोगों के बैठने और खड़े होने के लिए बनाई गई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मैदान में लगाई गई कुर्सियां बारिश में भीग चुकी हैं और जमीन पर जगह-जगह कीचड़ जमा है। हालांकि मुख्य मंच को बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल लगाए गए हैं, मंच वाटर प्रूफ बनाया गया है लेकिन मैदान की मौजूदा स्थिति आयोजकों के लिए चुनौती बन गई है।0
0
Report
बिजनौर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामला: जूनियर पर सिर मुंडवाने का आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रैगिंग का मामला। सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों पर लगा रैगिंग करने का गंभीर आरोप। सीनियर छात्रों ने जूनियर MBBS छात्र का सिर मुंडवाया। हॉस्टल में शाम से जूनियर छात्रों को परेशान करने का मामला। 2024 बैच के लगभग 10 से 13 सीनियर छात्रों की शिकायत। पीड़ित छात्र के पिता ने National Medical Commission (NMC) में शिकायत कराई दर्ज। शिकायत में हॉस्टल वार्डन पर भी आरोप। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने प्रधानाचार्य से मांगी रिपोर्ट। अस्पताल प्रबंधन अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं। मामले को दबाने मे जुटी प्राचार्य।0
0
Report
Advertisement
जयपुर मतदान केंद्र का IG ने निरीक्षण, तगड़ी तैयारी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़ (जयपुर) जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश पहुंचे अचरोल स्थित मतदान केंद्र पर, मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा, ASP यातायात संदीप सारस्वत भी मौजूद, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को सख्ती से निपटने के निर्देश, जमवारामगढ़ CO रामकिशन विश्नोई, चंदवाजी थाना प्रभारी राजबीर सिंह सहित अन्य रहे मौजूद0
0
Report
मोकामा विधायक अनंत सिंह प्रेस वार्ता के बाद अदालत पर भरोसा, बेल मिलने की उम्मीद
Bikram, Bihar:पटना मोकामा विधायक अनंत सिंह प्रेस वार्ता.... कोर्ट ने जो दिया सही है न्यायलय पर भरोसा है... बेल मिलेगा... नीरज ने सब करवाया.. अंदर अंदर वो केस लेकर दिल्ली चला गया... नीरज का विरोध किया... सरकार ने नहीं करवाया नीरज ने करवाया है... इलेक्शन में वोट मांग रहे थे..मै वहां नहीं था नीरज ने दुलारचंद का मर्डर करवाया है.. हमको फंसा दिया... विधायक बने एक भी केस नहीं था... नीरज ने सब करवाया है.. नीरज ने जो कहा वो हुए.. पूरा गाँव जानता है... मेरा विश्वास है नीतीश कुमार रहते तो ये सब नहीं होता.. पार्टी का काम जाने.. खाता नहीं खुलेगा... जब डेट है मै कोर्ट में रहेंगे... मै कही नहीं जाऊंगा कोर्ट ने जो जहां मै वही करूंगा भरोसा है बेल मिलेगा हमको... नीरज जी जिसको आशीर्वाद देंगे वही जिन्दा रहेगा बाकी मर जाएगा... मोकामा चुनाव मेरा मन था बेटा लड़े अब वो जाने लड़ेगा की नहीं0
0
Report
बेमौसम बारिश ने Panipat मंडी में धान की फसल पर संकट खड़ा किया, किसान चिंतित
Panipat, Haryana:बेमौसम बारिश से मंडी में धान भीगा, खेतों में गिरने से किसानों की बढ़ी चिंता। मंडी में खुले में रखी धान की बोरियां भीगीं, प्रधान बोले- बड़ा नुकसान नहीं; मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष ने खेतों में 10 से 15 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई। पानीपत में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण अनाज मंडी में खुले में रखी धान की बोरियां भीग गईं, वहीं खेतوں में खड़ी और कटाई के बाद धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। जी मीडिया के रिपोर्टर ने मंडी का जायजा लिया और मंडी प्रधान तथा मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष से बातचीत की। मंडी में 7 हजार क्विंटल धान का उठान बाकी है। मंडी के प्रधान के अनुसार अब तक लगभग 22 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, जिसमें से लगभग 15 हजार क्विंटल उठान किया जा चुका है और 7 हजार क्विंटल का उठान बाकी है। बारिश के कारण खुले में रखे धान के भीगने की बात सामने आई है, लेकिन कुछ किसानों और आढ़तियों ने धान को तिरपाल से ढक रखा था और कुछ धान सुरक्षित स्थानों पर रखा गया था। फिलहाल मंडी में बड़े नुकसान की स्थिति नहीं है। धूप निकलने पर धान सूख जाएगा और फिर उठाकर भर दिया जाएगा। मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि मंडी में बारिश से धान भीगा है, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है; अगर दो घंटे अच्छी धूप निकल आए तो धान सूख सकता है और उठाकर उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीआर धान का करीब 90 प्रतिशत उठान हो चुका है, शेष 10 प्रतिशत तिरपाल से ढककर रखा गया है और एक-दो दिन में उठान संभव हो पाएगा। रिपोर्टर ने बताया कि खेतों में धान गिरने से खेतों में फसल की कटाई और झड़ाई में देरी होने की आशंका है; लगातर बेमौसम बारिश से खेतों में धान गिरने के कारण 10 से 15 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है।0
0
Report
Advertisement
