icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिसार के क्रिकेट ग्राउंड पर ठेकेदार हत्या: 15-16 राउंड फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hisar, Haryana:हिसार के कैमरी रोड स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार 4 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे ठेकेदार की हत्या और अंधाधुंध फायरिंग की वारदात हुई थी। बता दें कि वारदात से कुछ देर पहले इसी ग्राउंड पर क्रिकेट मैच हुआ था, जिसके बाद बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने करीब 15 से 16 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित चार टीमों में से पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले जी मीडिया से बातचीत में हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके। शहर में डर के माहौल को खारिज करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से पिछले साल के मुकाबले अपराध में भारी कमी आई है। मामले में फिलहाल प्रारम्भिक जांच जारी है।
0
0
Report

नरवाना मंडी में तालाबंदी: जीरी भरने के लिए जगह नहीं, आढ़तियों ने सरकार को चेताया

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना मंडी में तालाबंदी जीरी की खरीद-उठान ठप, नरवाना मंडी के गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला मंडी में एक इंच जगह नहीं, बारदाना भी गायब—आढ़तियों का सरकार को अल्टीमेटम जमीदार अपनी जीरी लेकर कहां जाए —समस्या हल नहीं हुई तो नहीं खुलेगा मंडी गेट नरवाना अनाज मंडी में जीरी की खरीद और उठान को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आढ़तियों एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल की अगुवाई में आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों का कहना है कि करीब 70 प्रतिशत किसानों का पोर्टल नहीं चल रहा। पिछले पांच दिनों से खरीदी गई जीरी का बारदाना नहीं मिला और मंडी में जीरी रखने के लिए एक इंच जगह भी खाली नहीं है। आढ़तियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि आखिर जमीदार अपनी जीरी लेकर कहां जाए। उनका आरोप है कि मंडी में महज करीब 5 प्रतिशत जीरी की आवक के बाद ही मंडी पूरी तरह भर गई है, ऐसे में आगे आने वाली जीरी कहां रखी जाएगी। आढ़तियों का कहना है कि ताला लगाने के बाद इंस्पेक्टर का फोन जरूर आया, लेकिन पांच दिन तक उनकी समस्या पर ठोस सुनवाई नहीं हुई। आढ़तियों ने साफ कहा कि जब तक जीरी रखने की जगह, बारदाना और खरीद-उठान की समस्या का समाधान नहीं होता, मंडी का गेट बंद रहेगा।
0
0
Report

गडरवारा स्थित विंध्यवासिनी شुगर मिल में मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत, सुरक्षा नियमों पर सवाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के गाडरवारा क्षेत्र के मडगुला गांव स्थित निर्माणाधीन विंध्यवासिनी शुगर मिल में बड़ा हादसा हो गया। मिल में काम कर रहे आमगांव छोटा निवासी 32 वर्षीय मजदूर पुष्पेंद्र वर्मा की करीब 60 फीट ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मजदूर बिना पर्याप्त सेफ्टी उपकरणों के ऊंचाई पर काम कर रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिजन गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है और चक्काजाम की तैयारी की जा रही है। अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन मौजूद हैं, वहीं पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मिल प्रबंधन से मांग की है कि मृतक की मां के जीवन-यापन की जिम्मेदारी उठाई जाए और परिवार को आर्थिक मदद दी जाए。
0
0
Report
Advertisement

बालोद में एसिड अटैक: प्रेमी- दोस्त की साजिश 8 घंटे में उजागर, गिरफ्तार

Raipur, Chhattisgarh:बालोद शहर के पॉश इलाके सिंचाई कॉलोनी में सोमवार दोपहर लाइब्रेरी से घर लौट रही एक छात्रा पर हुए एसिड अटैक के मामले को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस खौफनाक वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता का कथित प्रेमी ही निकला। शादी से इनकार और अन्य जगह अफेयर के शक में अंधे होकर उसने अपने जिगरी दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शादी से इनकार पर तीन माह पहले बनी थी खौफनाक साजिश पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के अनुसार, पीड़िता पर 5 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे अज्ञात युवक ने अचानक एसिड फेंक दिया और फरार हो गया। झुलसी छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल ने जब शहर के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगाले, तो संदेह की सुई कुंदरूपारा निवासी यश कुमार सोनकर (20 वर्ष) पर जा टिकी। कड़ी पूछताछ में यश टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी ने कबूला कि युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर उसने करीब तीन महीने पहले ही अपने बीजापुर निवासी स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम (20 वर्ष) के साथ मिलकर एसिड अटैक की पटकथा लिख ली थी। झांकी में टला, सूनी सड़क पर किया हमला योजना के तहत यश ने करण को 26 सितंबर को ही बालोद बुला लिया था। दोनों ने गणेश विसर्जन झांकी की भीड़ में हमला करने के लिए तेजाब भी खरीदा, लेकिन चाक-चौबंद सुरक्षा के डर से कदम पीछे खींच लिए। आखिरकार 5 अक्टूबर को मौका पाकर करण ने सूनी सड़क पर छात्रा को निशाना बनाया और तांदुला डैम के रास्ते कोंडागांव भाग निकला। कोंडागांव से दबोचा गया मुख्य हमलावर यश की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुख्य हमलावर करण कुंजाम को कोंडागांव से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं या युवतियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा छेड़छाड़ की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें। बाइट - किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक बालोद
0
0
Report

दंतेवाड़ा: बारसूर डम्प से AK-47 समेत भारी हथियार बरामद, सुरक्षाबलों की खोज जारी

Dantewada, Chhattisgarh:Barsoor थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक डम्प का भंडाफोड़ किया है। कोहकाबेड़ा और बुरदूम के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जिला बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया था। 5 अक्टूबर से मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान 6 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे सुरक्षाबलों को नक्सली डम्प मिला। डम्प से नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों की सर्चिंग और अग्रिम कार्रवाई जारी है। बरामद सामग्री में AK-47 रायफल, इंसास रायफल, 6 भरमार बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल, AK-47 मैगजीन, बीपीएल सेल, टिफिन बम, कुकर बम, पिस्टल राउंड और करीब 20 मीटर कॉर्डेक्स वायर शामिल।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर की आरई-2 सड़क तीन साल बाद खुलने को तैयार, रहवासियों का पुनर्वास विरोध

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की आरई-2 सड़क का तीन साल से अटका करीब एक किलोमीटर हिस्सा अब खुलने जा रहा हे। बिचौली कांकड़, ओर पीपल्याहाना कांकड़ पर मंगलवार को निगम कार्रवाई करने की पहुंची। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही रहवासी विरोध में उतर आए हैं। कई लोगो ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया । मौके पर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए निगम ने भी पूरा अमला तैयार किया। कार्रवाई के लिए जेसीबी, पोकलेन, 10 वाहन, पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात की गई। बताया जा रहा हे कि आरई-2 प्रोजेक्ट पर निगम अब तक करीब करोडो रुपए खर्च कर चुका है। साल 2022 में सड़क का करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया था, लेकिन तीन बस्तियों में मौजूद निर्माणों के कारण करीब एक किलोमीटर हिस्सा अटक गया। अब सड़क का रास्ता साफ करने के साथ प्रभावित परिवारों को सनावदिया के नीलगिरी परिसर में शिफ्ट किया जाना है। निगम का दावा है कि रहवासी शिफ्टिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन दूसरी ओर रहवासियों ने पुनर्वास को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पट्टाधारी परिवारों को भी हटाया जा रहा हैं। यानी एक तरफ तीन साल से अटकी सड़क को पूरा करने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ अपने आशियाने बचाने के लिए रहवासीयो का विरोध हैं वहीं मौजूद लोगों ने बतायाकी वे यह जगह नहीं छोड़ेंगे घर हटा दिया तो क्या हुआ हम यही रहेंगे
0
0
Report

घोड़ाडोंगरी में राशन वितरण घोटाले के आरोप, कलेक्ट्रेट पर हंगामा

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के भोगईखापा गांव में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर गंभीर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अंत्योदय परिवारों को मिलने वाला 35 किलो राशन कागजों और मशीन में तो पूरा निकाला जा रहा है, लेकिन उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जा रहा। किसी को 10 किलो तो किसी को 15 किलो राशन देकर चलता कर दिया जाता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अशिक्षित ग्रामीणों से मशीन पर अंगूठा लगवाकर पूरा राशन दर्ज किया जाता है, लेकिन हितग्राहियों को मौके पर कम राशन दिया जाता है। इतना ही नहीं राशन दुकान समय पर नहीं खुलने की शिकायत भी ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण आज सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और फूड विभाग के अधिकारी के दफ्तर में ही जाकर बैठ गए। ग्रामीणों ने मांग की है कि लंबे समय से कम दिया गया राशन उन्हें दिलाया जाए और राशन दुकान संचालक को तत्काल हटाया जाए। वहीं फूड inspector का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं और जांच में राशन दुकान संचालक की लापरवाही सामने आई है। मामले की जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की बात कही गई है। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों के लगाए आरोपों पर कार्रवाई कब होगी। कम राशन मिलने का दावा जांच में कितना सही साबित होता है और ग्रामीणों को उनका पूरा हक कब मिलेगा。
0
0
Report

निवाड़ी के उबौरा में श्मशान भूमि अतिक्रमण पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के उबौरा गांव में श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है, ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके चलते उन्हें अंतिम संस्कार करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्या रखते हुए श्मशान घाट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है, जिला प्रशासन ने कार्रवाई के लिए ग्रामीणों से 8 दिन का समय मांगा है, वहीं ग्रामीणों ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 8 दिन में समाधान नहीं हुआ तो पूरा गांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेगा। दरअसल यह पूरा मामला निवासी जिले के तरिचर कला थाना क्षेत्र के उबौरा गांव का है, जहां ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन का इस्तेमाल अंतिम संस्कार के लिए होना चाहिए था उस जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है, कुछ दिन पहले इसी गांव में श्मशान घाट का रास्ता बंद होने के चलते ग्रामीणों को गांव में ही सड़क किनारे चिता सजानी पड़ी थी, पुलिस ने ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए दूसरी ओर से अस्थायी रास्ता तैयार कराया था तब जाकर वृद्ध का अंतिम संस्कार हो सका था, इस घटना के बाद से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की थी।
0
0
Report
Advertisement

झोलाछाप क्लिनिक सील, अमानक दवाएं जब्त; सागर में प्रशासनिक कार्रवाई

Sagar, Madhya Pradesh:झोलाछाप का क्लिनिक सील, बड़ी तादात में मिली दवाइयां, सीएम हेल्पलाइन के शिकायत के बाद हुई कार्यवाही... सागर जिले में धड़ल्ले से जारी झोला छाप डॉक्टर्स की क्लीनिक्स आए दिन लोगों को बीमार करती है तो गलत इलाज की वजह से लोगों की मौत तक हो जाती है इस बीच प्रशासनिक कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है। एक बार फिर जिले ने प्रशासन एक्टिव दिखा है और इस एक्टिव नेस की वजह एक सीएम हेल्प लाइन में शिकायत रही जिसके बाद स्वास्थ्य अमले ने एक झोलाछाप की क्लीनिक में छापा मारकर उसे सील किया है। सागर जिले के बिनेका में चल रही एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और कार्यवाही की, ये क्लीनिक एक झोलाछाप डाक्टर विनोद श्रीवास्तव द्वारा चलाई जा रही थी जहां आसपास के मरीजों की इलाज दिया जा रहा था, स्वास्थ्य विभाग की टीम को यहां न तो वैध लाइसेंस मिला न रजिस्ट्रेशन और न ही ये डाक्टर अपनी कोई डिग्री दिखा पाए। वहीं इस क्लीनिक में बड़ी तादात में दवाइयां भी मिली जिनमें अमानक और प्रतिबंधित दवाइयां भी शामिल है उन्हें जब्त किया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है。
0
0
Report

पटना में दशहरा-दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट्स मरम्मत, पूरा शहर रोशन

Patna, Bihar:पटना नगर निगम ने दशहरा और दिवाली को देखते हुए शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया है। निगम के मुताबिक अब तक 12,500 से अधिक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत या उन्हें दोबारा चालू किया गया है, जिसमें 2,300 से ज्यादा नई लाइटें लगाई गई हैं, जबकि 10 हजार से अधिक खराब लाइटों की वायरिंग, स्विच और अन्य तकनीकी खामियां दूर की गई हैं। पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कृष्णा स्वरूप ने बताया कि दशहरा और दिवाली को देखते हुए नई स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ खराब लाइटों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। रोजाना करीब 500 से 550 खराब लाइटों को ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है, फिलहाल 26 से 31 फील्ड टीमें लगातार काम कर रही हैं वहीं, वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों के फीडबैक के आधार पर हर वार्ड में 100 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी है। भद्र घाट, महावीर घाट, बुद्ध मार्ग, भट्टाचार्य रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में भी स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया गया है। निगम का लक्ष्य है कि दशहरा के दौरान शहर की कोई गली, नुक्कड़ या स्थान अंधेरे में न रहे।
0
0
Report

खरगोन: किसान अशोक वर्मा की मौत, कपास बेचने के दौरान हार्ट अटैक से मौत amid विरोध

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में किसानों द्वारा कपास फसल की खरीदी सीसीआई द्वारा नहीं किए जाने से चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार से कसरावद विकासखंड के लेपा गांव से अपने भाई संतोष के साथ 32 क्विंटल कपास बेचने आए किसान अशोक वर्मा की मंडी के अंदर हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान का नाम अशोक वर्मा उम्र 53 वर्ष है। उसे भाई संतोष एवं एक अन्य किसान साथी द्वारा बाइक से जिला अस्पताल खरगोन लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बताये जाता है मृतक किसान अशोक वर्मा रविवार से कपास फसल लेकर खरगोन मंडी आया हुआ था। मंगलवार को किसान की कपास फसल नीलामी में व्यापारी केके फाइबर द्वारा खरीदी की थी। किसान ने फसल बेच दी और घर आ रहा था। मंडी गेट पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी था। इस दौरान मंडी के अंदर किसान को हार्टअटैक आने से मौत हो गई। किसानों में इस घटना से मायूसी छा गई।
0
0
Report
Advertisement

मदन राठौड़: विपक्ष ने गलत अवधारणाएं फैलाईं, सोनिया गांधी की नागरिकता पर बहस

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. दिल्ली में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर बोले राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,कहा- विपक्षी दल गलत अवधारणा देश में पैदा कर रहे हैं चुनाव आयोग के खिलाफ.. एक बात उन लोगों को सूचना चाहिए इस देश में फोन मतदाता रहे जिसकी जोड़ी इस देश से हो इस देश को नागरिक अधिकार होना चाहिए इस देश में है इस देश को धर्मशाला समझ रहा है उसे व्यक्ति को इस देश में मात्र देने पर अधिकार नहीं होना चाहिए। जो इस देश का वंशज है उसे ही वोट देने का अधिकार होना चाहिए ऐतराज है विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस के आप ऊपर बोले मदन राठौड़ कहां इस मामले में जिनका जवाब देना चाहिए हमें जवाब दिया था कौन होना चाहिए निर्णय करने का अधिकार सोनिया गांधी को लेकर बोले राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ -- सोनिया गांधी इस देश की नागरिक बाद में बनी है..वैसे उन्होंने राजीव जी से शादी कर ली थी उसके बाद वह देश की नागरिक बनी लेकिन वह मतदाता पहले बन गई, वह गलत हुआ। यानी मतदाता पहले बनी और इस देश की नागरिक बाद में बनी, मतदाता बने पहले और इस देश की नागरिक बनी बाद में..
0
0
Report

अशोकनगर अस्पताल में नवजात एक दिन की बेटी की हत्या, सगी मां गिरफ्तार

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर जिला अस्पताल में एक दिन की नवजात बच्ची की हत्या, सगी मां ही निकली कातिल, - बड़ी खबर: फिर बेटी पैदा होने पर मां ने खोया आपा, ममता को शर्मसार कर नवजात का गला घोंटा; आरोपी मां गिरफ्तार, एंकर -बेटे की चाहत ने एक बार फिर ममता का गला घोंट दिया। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक दिन की मासूम फूल सी बच्ची को उसी की सगी माँ ने हमेशा के लिए शांत कर दिया। जिस माँ की गोद बच्ची के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह होनी चाहिए थी, वही माँ अपनी नवजात बेटी की जान की दुश्मन बन गई। पुलिस ने चंद घंटों में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी माँ को सलाखों के पीछे भेज दिया है। अशोकनगर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में 2 अक्टूबर की देर रात एक बच्ची ने इस दुनिया में पहली बार सांस ली थी। लेकिन वह सांसें 24 घंटे भी नहीं चल पाईं। 3 अक्टूबर को जब संदिग्ध हालत में बच्ची का शव मिला, तो डॉक्टरों के परीक्षण में खुलासा हुआ कि मासूम की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। प्रसूता वार्ड के भीतर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, जिससे पुलिस के सामने सच तक पहुँचना एक बड़ी चुनौती था। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की और कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। संदेह के घेरे में आई बच्ची की माँ से जब पुलिस ने संवेदनशीलता से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी पहली संतान भी बेटी थी। परिवार में बेटे की चाहत और सामाजिक दबाव के चलते वह इस बार बेटे की उम्मीद कर रही थी। लेकिन जैसे ही दोबारा बेटी पैदा हुई, वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी और आवेश में आकर अपनी ही एक दिन की मासूम का गला घोंट दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तत्परता से इस क्रूर हत्याकांड का पर्दाफाश तो हो गया, लेकिन यह घटना समाज की उस संकीर्ण मानसिकता पर एक गहरा तमाचा है, जहाँ आज भी बेटे की चाहत में मासूम बेटियों की सांसें छीनी जा रही हैं। बाइट - राजीब कुमार मिश्रा sp अशोक नगर
0
0
Report

खूँटी में पोषक झारखंडी रसोई: मातृत्व योजना से सुपोषण का प्रयास

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - पोषणयुक्त झारखण्डी रसोई खाद्य आहार का प्रदर्शन। एंकर - पोषण माह के तहत आज खूँटी ज़िले के प्रखंड मुख्यालय में झारखंड के पोषणयुक्त रसोई खाद्य आहार का प्रदर्शनी लगाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने झारखंड में खाये जानेवाले आहार घर में बनाएं जाने वाले लाजवाब आहार जैसे रागी के रोटी, लड्डू, चावल का रोटी , डुम्बू , खपड़ा रोटी , तरह तरह के देहाती साग, हरी सब्जियाँ जैसे पोषणयुक्त नाश्ता व भोजन का प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य है कि लोग बाजार के खाद्य सामग्री ग्रहण करके शरीर को पौष्टिकता लाया जा सके। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख छोटराय मुण्डा, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी, सीडीपीओ सहित अनेक लोग उपस्थित होकर क्षेत्र के पोषक तत्वयुक्त भोज्य पदार्थों का बना बनाया नाश्ता व भोजन का अवलोकन की। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गयी । साथ ही , अपने शिशुओं के साथ पहुँची महिलाओं को पोषणयुक्त आहार और खान-पान के तौर तरीकों की जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री मातृ योजना , किशोरी योजना , मौके पर , खूँटी के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बतायी कि सही पोषाहार से ही महिलाओं के साथ शिशुओं का सुपोषण किया जा सकता है। जोकि प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताई की खूंटी जिले में कुपोषण काफी है लेकिन अज्ञानता वश आयरन्युक्त भोजन नहीं करती हैं तो उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है और आज झारखंड के ट्रेडिशनल फूड का प्रदर्शनी लगाया गया जिसके द्वारा महिला पुरुष बच्चे सभी का सुपोषण किया जा सके । इस दृष्टिकोण से आज ट्रेडिशनल फूड का बाईट - जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, खूँटी । बाईट - ज्योति कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खूँटी ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top