208010
उन्नावः असलहा लहराते हुए जान से मार देने की धमकी देते युवक का वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर बार में गुंडई हुई। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने असलहा लहराते हुए जान से मार देने की धमकी दी। दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्वेत पत्र मांग पर कांग्रेस पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, गरीब आवास रोकने का आरोप
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री आवास के मामले पर भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस को श्वेत पत्र जारी करने की मांग करने से पहले ये बताना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान गरीबों का प्रधानमंत्री आवास क्यों रोक कर रखा? आज रोज 1600 प्रधानमंत्री आवास रोज छत्तीसगढ़ में बन रहा है तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है0
0
Report
डोटासरा ने निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के बारे में बड़ा बयान दिया
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हाईलाइट: निकाय चुनाव परिणाम से पूर्व डोटासरा ने दिया बड़ा बयान, हिम्मत है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को उठाकर बताओ एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बगडी गांव के दौरे पर आये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गांव में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर फतेहपुर विधायक हाकम अली, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान मदन सेवदा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी और निर्वतमान सरपंचों पूर्व पार्षदो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ओर ग्रामीण मौजूद थे। बगड़ी गांव के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को 51 किलो फुलों की माला ओर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में गुंडाराज कायम है। मुख्यमंत्री अगर विकास के काम करवाते तो प्रत्याशियो को उठाने की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निर्दलीय प्रत्याशियो को उठाकर बाड़ाबंदी करने में लगे। उन्होंने कहा की अगर हिम्मत है तो कांग्रेस सिम्बल के एक भी प्रत्याशी को उठाकर बताएं। उसको दिन में तारे दिखा दुंगा। डोटासरा ने इस मौके पर मंच पर गमछा डांस भी किया। बाइट 1 गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजस्थान0
0
Report
चलती कार में भ्रूण लिंग परीक्षण: गिरफ्तार गैंग का पर्दाफाश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच और थाना नंदग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने चलती कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, अल्ट्रासाउंड किट बैग और आई-10 कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (46) निवासी विश्वास नगर, शाहदरा, दिल्ली और गौरव कुमार (35) निवासी गोविंदपुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह तीन से चार महीने की गर्भवती महिलाओं के भ्रूण का लिंग परीक्षण करता था। इसके बदले महिलाओं से 15 से 25 हजार रुपये लिए जाते थे। ग्राहक तलाशने और अन्य काम में गौरव सहयोग करता था। दोनों कार को किसी सुनसान स्थान पर खड़ा कर वहीं जांच करते थे। उनके पास कोई वैध लाइसेंस या डिग्री नहीं है। कपिल के खिलाफ पहले भी पीसी-पीएनडीटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना नंदग्राम में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
सीमलवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक पंचायत चुनाव के लिए मोर्चा मजबूत करेगी
Dungarpur, Rajasthan:बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा थे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कटारा ने की। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक वटवृक्ष की तरह है, जिसने हमेशा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम किया है। उन्होंने बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रत्याशी चयन को लेकर भी अहम रणनीति बनी। पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने चुनाव में जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले और कार्यकर्ताओं की पसंद के उम्मीदवारों को ही टिकट दिए जाने पर जोर दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर एक मजबूत टीम तैयार करने का निर्देश दिए। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने और पार्टी के हर आह्वान पर एकजुट होकर ताकत दिखाने की बात कही।0
0
Report
मैन्पुरी: बकरियों की चोरी के आरोपियों को ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Mainpuri, Uttar Pradesh:अगली खबर मैनपुरी से...जहां बीते कई दिनों से लोगों की बकरियां रातों रात गायब हो जा रही थीं...लोगों को पता चला कि कुछ चोर रात को बकरियां पार कर रहे हैं...वो चोर आज ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए... बकरी चोरों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है...अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है...और पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई बकरियों का इन चोरों ने क्या किया...0
0
Report
महराजगंज में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर व्यक्ति को रौंदा; CCTV कैद हादसा
Maharajganj, Uttar Pradesh:लापरवाही और बेकाबू रफ्तार ने फिर से एक बेकसूर की जान ली है...इस बार महराजगंज में रफ्तार का कहर दिखा...जहां बेकाबू कार ने सड़क चलते एक शख्स को रौंद दिया....वहीं पास लगे सीसीटीवी में ये हादसा कैद हो गया...अब इस वीडियो के जरिए पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है...और कंटेनर ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है....0
0
Report
Advertisement
बस्ती में युवक की हत्या: आपत्तिजनक वीडियो के दबाव में हत्या, दो गिरफ्तार
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में एक युवक की हत्या की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें आशनाई, कथित आपत्तिजनक वीडियो और शादी में अड़ंगा हत्या की वजह बन गई पुलिस के मुताबिक, यशवंत को पहले बहाने से बुलाया गया और फिर गन्ने के खेत के पास ले जाकर उसका गला दबाकर और सीने पर पैर रखकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बाइक पर लादकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कहानी है बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की जहां 26 साल के यशवंत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।यशवंत पुलिस आवास निगम, निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर काम करता था। 8 सितंबर की शाम वह अपने मामा के बेटे के साथ नगर बाजार तक आया, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचा।अगले दिन यशवंत की बाइक दुबौलिया बैरागल के पास मिली जबकि उसका शव वाल्टरगंज इलाके में धमौरा के पास सड़क किनारे पड़ गया। मामला हत्या का निकला तो पुलिस ने जांच के लिए दो टीमें गठित कीं।एसओजी, सर्विलांस और वाल्टरगंज पुलिस ने जब कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो शक के घेरे में रामललित चौधरी और सोना देवी आए।पुलिस पूछताछ के मुताबिक, रामललित का सोना देवी की बेटी रीमा से प्रेम संबंध था। पूछताछ में कथित तौर पर यह बात सामने आई कि सोना देवी की बहन की बेटी गुड़िया को यशवंत परेशान करता था और कथित आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उस पर दबाव बनाता था। पुलिस के अनुसार, गुड़िया की शादी जहां तय होती, वहां रिश्ता टूट जाता था। इसी कथित विवाद के बाद यशवंत को बुलाकर हत्या की साजिश रची गई。 पुलिस के मुताबिक, यशवंत को घर से करीब 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास ले जाया गया। वहां रामललित, सोना देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि यशवंत को गिराकर उसके ऊपर बैठ गए और उसका गला दबाया गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को यशवंत की ही बाइक पर लादा और धमौरा के पास सड़क किनारे नहर के पास फेंक दिया。 वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग रास्तों से निकल गए। पुलिस के मुताबिक, रामललित और सोना देवी लखनऊ भागने की फिराक में थे, तभी अमहट से हाईवे जाने वाले मोड़ पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कीपैड मोबाइल, मृतक का पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 2070 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और पुलिस मामले में शामिल तीन अन्य की तलाश ने जुट गई है।0
0
Report
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की क्षेत्रीय पंचायत ग्राम पंसोली में संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर।
Puranpur, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की क्षेत्रीय पंचायत ग्राम पंसोली में संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर। पीलीभीत,,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक क्षेत्रीय किसान पंचायत ग्राम पंसोली, तहसील अमरिया में आयोजित की गई। पंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों में जागरूकता पैदा करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था।पंचायत जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि संचालन हाल ही में भानु गुट से संगठन में शामिल हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने किया।पंचायत के आयोजन में भानु गुट के पुराने कार्यकर्ताओं शंकर लाल शर्मा तथा डोरी लाल उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा।पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह ने किसानों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और किसान हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बड़ी संख्या में किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। पदाधिकारियों के विचार सुनने के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता लेने का संकल्प लिया।जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन के विस्तार और प्रचार-प्रसार के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।0
0
Report
पाली-सोजत बाइपास पर ट्रेलर भिड़ंत, केबिन में आग से चालक की मौत
Pali, Rajasthan:NH 162 पाली-सोजत बाइपास पर 72 फुट बालाजी के पास दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद एक ट्रेलर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक की मौके पर ही मौत की सूचना, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने चालक का शव निकाला बाहर, शव को रखवाया बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में, सूचना पर पुलिस थाना टीपी नगर ओर दमकल की टीम पहुंची मौके पर, आग से ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर हुआ खाक ।0
0
Report
Advertisement
संगम विहार के रोड बदहाल: बारिश के बाद गहरे गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ी
देवली विधानसभा के अंतर्गत संगम विहार के रोड़ों की हालत बदहाल, जगह-जगह गहरे गड्ढे, बारिश के बाद पानी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण दिल्ली संगम विहार। दृश्य खराब रोड के बारे में जानकारी मिलती है। विजय कुमार की रिपोर्ट के अनुसार खबर पर वॉकथ्रू है। देवली विधानसभा के अंतर्गत सड़कों-रोडो की हालत बदहाल है, जिन पर रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जगह-जगह गहरे गड्ढे, खराब सड़के, बारिश के बाद कीचड़ और गाड़ियों पर निकलना लोगों के लिए काफी परेशानी बना देता है। मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि यह हालत कई सालों से बनी हुई हैं और न तो कोई सुन रहा है, बारिश होने के बाद लोग गहरे गढ़ों में या नालों में गिर जाते हैं और उनके साथ दुर्घटना होने के मौके रहते हैं। यहाँ के लोगों में दुख और परेशानी बनी हुई है। तस्वीर में स्थिति बेहद खराब दिख रही है।0
0
Report
IRCTC नियम उल्लंघन: ट्रेन में रेलनीर के बदले दूसरे ब्रांड पानी, 49 पेटी जब्त
Katni, Madhya Pradesh:IRCTC नियमों का खुला उल्लंघन! ट्रेन में रेलनीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी यात्रियों को सप्लाई किया जा रहा था जांच के दौरान रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में बड़ी मात्रा में लोकल पानी बरामद किया। इसके बाद स्टेशन पर 49 पेटी पानी उतरवाकर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई IRCTC के नियमों के तहत की गई है। कटनी जंक्शन पर सहायक स्टेशन प्रबंधक नावेद सिद्दीकी के निरीक्षण के दौरान ट्रेन में बड़ी मात्रा में यह पानी पाया गया। इसके बाद रेलवे अमले ने कार्रवाई करते हुए 49 पेटी पानी ट्रेन से उतरवाकर पार्सल में जब्त कर लिया। सहायक स्टेशन प्रबंधक के मुताबिक रेलवे के निर्धारित नियमों के तहत ट्रेन में स्वीकृत ब्रांड का ही पैकेज्ड पेयजल सप्लाई किया जाना है। दूसरे ब्रांड का पानी बिना अनुमति सप्लाई करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।0
0
Report
बोधगया मठ में विदेशी श्रद्धालुओं ने शिव रुद्राभिषेक से भक्तिमय माहौल
Gaya, Bihar:बोधगया मठ में विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की शिव भक्ति, ताईवान और थाईलैंड के पर्यटकों ने किया रुद्राभिषेक, पूरे भक्ति भव से की भगवान शिव की आराधना। ज्ञान की नगरी विश्व प्रसिद्ध बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सनातन धर्म के प्रति आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। बोधगया मठ परिसर में ताईवान और थाईलैंड से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभव के साथ भगवान शिव का विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। जो एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। एक ओर जँहा भगवान बुद्ध के पद चिन्हों पर अपना कार्य करते है तो वंही दूसरी ओर सनातन धर्म और उसकी संस्कृति को भी अपना रहे है और सनातन परंपरा के तहत होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर जयकारे भी लगा रहे है तो भगवान शिव की आरती भी कर रहे है। इस आयोजन में आए ऋषिकेश से ब्राह्मणों और साधु-संतों की मौजूदगी में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। विदेशी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया और भगवान शिव की आरती भी की। इस संबंध में बोधगया मठ के व्यवस्थापक स्वामी सच्चिदानंद गिरी ने बताया कि ताईवान से आने वाले कई विदेशी श्रद्धालु हर साल बोधगया पहुंचते हैं। ये श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले विशेष पूजा कार्यक्रम का आज पांचवां दिन है। पांचवें दिन बोधगया मठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। पूजा में विदेशी श्रद्धालुओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।0
0
Report
Advertisement
लुधियाना एनकाउंटर: एजीटीएफ ने 2 गैंगस्टर्स को मार गिराया; 25 गोलियां चलीं
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में 2 गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, दोनों तरफ से 25 गोलियां चलीं लुधियाना में रविवार को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने 2 गैंगस्टरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोपहर बाद करीब 3 बजे आत्मा पार्क के बाहर एजीटीएफ और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। एजीटीएफ टीम को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एजीटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 25 गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। मुठभड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन ने बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर टोनी बल ने इन्हें ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद होया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतिक रवि ख्वाजका सरपंच की याद में लगाएं जा रहे blood कैंप मै बदमाश ने किसी को शूट करना था0
0
Report
फतेहपुर में गंगा खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर बाढ़ की चेतावनी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में खतरे के निशान के ऊपर बह रही गंगा नदी खतरे के निशान से 28 सेंमी ऊपर बह रही गंगा नदी बिंदकी तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित आशापुर, अभयपुर और जाड़े का पुरवा गांव में बाढ़ का पानी भरा डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी टूटे, आवागमन के लिए लगाई गई नावें बाढ़ प्रभावित जगहों पर लंच पैकेट, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई गंगा के लगातार बढ़ रहे जल स्तर की निगरानी के लिए लगाई गई टीमें बिंदकी तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित0
0
Report
मुरैना के स्कूल की दीवार गिरी, 8 पटिया टूटीं; बच्चे सुरक्षित बच गए
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी, 8 पटिया टूटीं; स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बाल-बाल बचे.... मुरैना के टिकटोली कोक सिंह का पुरा गांव में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा टल गया। स्कूल भवन की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही हादसे के समय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भवन के अंदर नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था हादसे से सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। दीवार गिरने के साथ भवन की 8 पटिया भी टूटकर जमीन पर आ गिरीं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिसर में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर किया। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी लेकिन सवाल आखिर यह है कि जब शिक्षा विभाग में लाखों करोड़ों रुपए का बजट स्कूल मरम्मत के लिए आता है तो आखिरकार इस तरह के हादसे क्यों सामने आ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
